Community Health Center - Swatantra Prabhat

अस्पताल में उमड़े मरीज, सांस-हृदय की बढ़ी बीमारियां
बलरामपुर- भीषण ठंड लोगों की सेहत लगातार बिगाड़ रही है, जिससे लोग तेजी से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इस समय अस्पताल में सबसे ज्यादा ठंड के कारण घुटने व कमर दर्द के मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा सांस और हृदय रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बच्चे व बुजुर्ग बड़ी संख्या में कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। ठंड की चपेट में आने वाले मरीजों के कारण जिला अस्पतालों की ओपीडी 700 के पार पहुंच जा रही है। यही स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की भी है। जहां पर ठंड से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है।स्वास्थ्य केन्द्रों से हर दिन भारी संख्या में मरीज जिला अस्पताल रेफर किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार नीचे गिर रहा है।

जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन एवं नगर निकायों द्वारा ठंड से बचाव के लिए जो इंतजाम किए गए हैं वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। नतीजन ठंड का प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। यही कारण है कि जिला अस्पतालों की ओपीडी ठंड की चपेट में आए मरीजों से लगातार बढ़ रही है। हिंदुस्तान ने इसे लेकर प्रड़ताल की, जिसमें यह बात सामने आयी कि जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों पर इस भीषण ठंड में सबसे अधिक घुटने व कमर दर्द के मरीज आ रहे हैं। ऐसे मरीजों के उपचार के साथ-साथ जिला अस्पतालों में उनकी फिजियोथेरेपी भी करायी जा रही है। मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में अर्थोपेडिक सर्जन न होने के बावजूद भी घुटने, कमर दर्द व गर्दन दर्द के मरीज भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को यहां तैनात फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अवनीश दीक्षित लोगों को उपचार दे रहे हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ दीक्षित बताते हैं कि ठंड के कारण ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है।

कुछ अन्य अस्पतालों से भी मरीज यहां आ रहे हैं, जिन्हें पूरी तरह सुविधाएं दी जा रही हैं। ठंड के कारण घुटने व कमर दर्द की शिकायतें मरीजों को ज्यादा हो रही हैं। जिसके कारण उन्हें चलने फिरने व उठने बैठने के साथ-साथ खड़े रहने में भी परेशानी हो रही है। बताते हैं कि ठंड में मांसपेशियां एवं जोड़ अकड़ जाते हैं, जिससे रक्त संचार धीमा पड़ जाता है। जिसके कारण पुराने दर्द उभर आते हैं। गठिया, ऑस्टियोआर्थराटिस, स्लिप डिस्क एवं मांसपेशियों में खिंचाव से मरीजों को इस मौसम में अधिक दिक्कत होती है। ऐसे मरीजों को सुबह शाम हल्का स्ट्रेचिंग घुटने और कमर के लिए विशेष व्यायाम, गर्म पानी से सेंकाई और डॉक्टर की सलाह लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू के डाॅक्टर की सड़क हादसे में मौत
घाटमपुर। कानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू में कार्यरत चिकित्सक डॉ अवधेश कुमार यादव का सड़क हादसे में मौत हो गई, सोमवार दोपहर फतेहपुर के छिवलहा कस्बे में उनकी कार और एक एटीएम कैश वैन की टक्कर हो गई थी , जिसमें डॉ अवधेश कुमार यादव और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान डॉ अवधेश ने दम तोड दिया।

घटना के समय डॉ अवधेश अपनी मां क्रष्णा देवी और पिता रंगीलाल यादव, सदानंद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य,के साथ स्विफ्ट कार से बिधनू सीएचसी डियूटी पर जा रहें थें छिवलहा स्थिति व्रदावन गेस्ट हाउस के सामने एक तेज़ रफ़्तार एटीएम कैश वैन ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, टक्कर से रंगीलाल यादव का एक पैर टूट गया, जबकि मां क्रष्णा देवी के एक पैर और हाथ में फ्रेक्चर आया , डॉ अवधेश को आंतरिक चोटे अधिक होने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, उन्हें फतेहपुर के एक निजी अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।

जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, बिधनू सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरज सचान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि पूरा सीएचसी स्टाफ इस कठिन समय में डाक्टर अवधेश के परिवार के साथ है, डॉ अवधेश के निधन के बाद सीएचसी स्टाफ द्रारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गोला सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई
गोरखपुर | गोला तहसील मुख्यालय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गहरी अव्यवस्था और स्टाफ संकट से जूझ रहा है। 30 शैय्या वाले इस अस्पताल में जहां तीन फार्मासिस्ट तैनात रहने चाहिए, वहीं वर्तमान में मात्र एक चीफ फार्मासिस्ट जे.के. सिंह के सहारे पूरी व्यवस्था संचालित हो रही है। दवा लाने से लेकर स्टोर मेंटेनेंस और मरीजों को दवा वितरण जैसी जिम्मेदारियाँ एक ही कर्मचारी पर आ जाने से स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पूरी तरह लड़खड़ा गई है। इस स्थिति ने मरीजों में गहरा असंतोष पैदा कर दिया है।

फार्मासिस्टों के अभाव से बढ़ी अव्यवस्था

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएचसी गोला में तीन फार्मासिस्टों की तैनाती स्वीकृत है। परंतु

एक फार्मासिस्ट का स्थानांतरण सरदारनगर हो चुका है।

दूसरे फार्मासिस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव सेवा निवृत्त हो गए। इस समय अस्पताल में सिर्फ एकमात्र चीफ फार्मासिस्ट जे.के. सिंह उपलब्ध हैं, जिनपर— जिले से दवा लाना, स्टोर और रिकॉर्ड का रख-रखाव, स्टॉक का अपडेट, मरीजों को दवा वितरण जैसी तमाम जिम्मेदारियाँ अकेले आ पड़ी हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि तीन अधिकारियों का काम एक व्यक्ति कैसे संभाले?

स्थानीय लोगों का कहना है कि दवा वितरण में देरी, स्टॉक व्यवस्थित न होने और भीड़ बढ़ने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

अधीक्षक बोले—‘जिले को सूचना भेजी गई है’

इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेंद्र नाथ ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल फिलहाल एक ही फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है।

उन्होंने बताया—“स्थिति गंभीर है, इस संबंध में हमने जिले को लिखित सूचना भेज दी है।”

सीएमओ ने कहा—‘व्यवस्था जल्द सुधारी जाएगी’

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा ने भी इस समस्या को स्वीकार किया और कहा—

“मामला मेरे संज्ञान में है। जल्द ही आवश्यक व्यवस्था कर फार्मासिस्टों की कमी दूर की जाएगी।”

गंभीर सवाल यह है कि 30 शैय्या वाला महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र आखिर कब तक सिर्फ एक फार्मासिस्ट के भरोसे चलता रहेगा? स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल कार्रवाई और अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की मांग की है।

कब और कैसे सुधरेंगे हालात..?
मड़ावरा। विकास खंड मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम गोठरा के समीप एक महिला ने ट्रैक्टर - ट्रॉली में बच्ची को जन्म दिया है। वह प्रसव के लिए मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जा रही थी, इसी बीच खराब रास्ते में ट्रैक्टर -ट्रॉली फंस गई। जिससे वहीं पर प्रसव कराना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो दो दिन पुराना बताया जा रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षात्मक ब्लाक मडावरा के वनांचल में बसी ग्राम पंचायत वनगुंवा के मजरा गोठरा निवासी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसके परिजन ट्रैक्टर - ट्रॉली से उसे मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले।

घर से कुछ दूर पहुंचते ही बदहाल कच्चे रास्ते में उनकी ट्रॉली फंस गई। इसके बाद करीब 5 घंटे तक ग्रामीण उसे निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन ट्रैक्टर - ट्रॉली नहीं निकली। इसी दौरान लक्ष्मी दर्द से कराहती रही और मजबूरन लक्ष्मी की सास ने ट्रैक्टर - ट्रॉली में ही प्रसव कराया। इस घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि गोठरा गांव घने जंगल के बीच स्थित है। गोठरा से ग्राम ठनगना के बीच लगभग 7 किलोमीटर का रास्ता कच्चा है, जिस पर पक्की सडक़ का अभाव है। इस कारण एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच पातीं।

ग्रामीणों को अस्पताल जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लेना पड़ता है। जंगल में खूंखार जानवरों की मौजूदगी भी ग्रामीणों के लिए एक अतिरिक्त खतरा बनी रहती है। यह उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत वनगुंवा के मजरा हीरापुर, पापड़ा, गोठरा और बारई आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इन गांवों में बिजली और सडक़ जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

सुध नहीं लेते जिम्मेदार
क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि जिम्मेदार यहां की कभी सुध नहीं लेते वह किस प्रकार सुविधाओं के अभाव में रह-गुजर कर रहे यह किसी से छिपा नहीं है, फिर भी यहां विकास की किरण नहीं पहुंची। जीवन यापन करना किसी चुनौती से कम नहीं। बरसात के दिनों में यहां समस्या और अधिक बढ़ जाती। जहाँ बीमार होने पर लोगों को चारपाई पर रखकर उपचार के लिए ले जाना पड़ता है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल टीम ने ग्राम लोहे पनिया में बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
तुलसीपुर/बलरामपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएचके) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुलसीपुर की मेडिकल टीम द्वारा ग्राम लोगे पनिया में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र दोनों स्थानों पर आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य मूल्यांकन पर विशेष ध्यान दिया गया।स्वास्थ्य परीक्षण टीम में डॉ. मुर्तजा और डॉ. मनीष प्रताप सिंह शामिल रहे। दोनों चिकित्सकों ने कुल 121 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों की आंख, कान, दांत, त्वचा, पोषण स्तर, एनीमिया, सामान्य रोगों एवं विकास संबंधी समस्याओं की जांच की गई।

कई बच्चों को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दवाएं उपलब्ध कराई गईं, वहीं कुछ बच्चों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर आने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर रोगों का पता लगाकर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर बच्चों के संपूर्ण शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों के अभिभावकों ने मेडिकल टीम की पहल की सराहना की और कहा कि गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से उन्हें काफी राहत मिलती है। इस मौके पर पूर्व प्रधान श्री महेंद्र तिवारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मेडिकल टीम का स्वागत किया और ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की अपील की। मेडिकल टीम के अन्य सदस्य भी पूरे समय सक्रिय रहे और बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पोषण के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से ग्राम लोगे पनिया के लोगों में संतोष और उत्साह देखा गया।

डियूटी से लगातार गायब रहने के मामले में DCPM एवं CMO की भूमिका संदिग्ध
बस्ती। बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैनिया चिलमा पर तैनात CHO अभिषेक कुमार व ANM लगातार ड्यूटी से गायब चलने का मामला धीरे - धीरे तूल पकड़ रहा है । सूत्रों की माने तो CHO अभिषेक कुमार ने MOIC एवं BCPM को प्रतिमाह सुविधा शुल्क देकर लगातार डियूटी से गायब रहता है । CHO अभिषेक कुमार के डियूटी से गायब रहने के कारण ANM भी घर पर आराम फरमाती रहती है  जिससे उप स्वास्थ्य केंद्र सैनिया चिलमा क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं । सूत्रों की माने तो CHO अभिषेक कुमार व ANM स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सांठगाठ करके ड्यूटी से गायब रहते हैं और फर्जी हस्ताक्षर के सहारे प्रतिमाह घर बैठे मानदेय लेते हैं ।

CHO अभिषेक कुमार व ANM के मनमानी ड्यूटी की पोल मीडिया टीम खोल चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जांच एवं कार्रवाई के नाम पर लीपापोती करके मामले को रफा-दफा कर देते हैं । ड्यूटी से गायब CHO अभिषेक कुमार व ANM के खिलाफ विभागीय कार्रवाई न होने से CHO व ANM का मनोबल बढ़ रहा है और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है । जब उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैनिया चिलमा का संचालन प्रतिदिन नहीं होता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली सरकारी दवाइयां कहां गायब हो जाती हैं जो जांच का विषय बना हुआ है यदि प्रतिमाह प्राप्त सरकारी दवाइयों की स्टॉक व वितरण रजिस्टर की निष्पक्ष जांच की जाए तो ड्यूटी से गायब CHO अभिषेक कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की परत खुल सकती है । CHO एवं ANM स्वास्थ्य विभाग पर भारी पड़ रहा है ।

CMO एवं DCPM के कड़े निर्देश के बाद भी CHO एवं ANM के डियूटी से गायब रहने का सिलसिला जारी है । CMO एवं DCPM के लिए CHO एवं ANM के खिलाफ डियूटी से गायब रहने के मामले में कार्यवाही करना चुनौती बना हुआ है । इस संबंध में फोन के माध्यम से ड्यूटी से गायब CHO अभिषेक कुमार से जानकारी लेना चाहा तो CHO अभिषेक कुमार का फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर निकला । उक्त प्रकरण में DCPM दुर्गेश मल्ल ने कहा कि कई बार CHO अभिषेक कुमार की ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत मिली है और कई बार सम्मानित समाचार पत्रों में CHO अभिषेक कुमार के खिलाफ ड्यूटी से गायब रहने के बारे में खबर भी प्रकाशित हो चुकी है जिसको संज्ञान में लेकर कई बार चेतावनी जारी भी दी जा चुकी है लेकिन डियूटी से गायब CHO अभिषेक कुमार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है ऐसे ही शिकायत लगतार मिलती रही तो जल्द ही जांच कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही जा सकती है ।

सीएचसी तुलसीपुर में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली
बलरामपुर। तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां डिलीवरी कराने आई गरीब महिलाओं से अस्पताल स्टाफ द्वारा खुलेआम अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगा है। भर्ती से लेकर प्रसव तक पैसे की मांग की जा रही है। गरीब परिवार मजबूरी में वसूली देने को विवश हैं, जबकि सरकार की ओर से प्रसव व इलाज मुफ्त कराने का दावा किया जाता है।

परिजनों का आरोप

पैसा न देने पर इलाज में बरती जाती है लापरवाही। डिलीवरी में अनावश्यक देरी की जाती है।

दवाएं और इंजेक्शन बाहर से खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है।

पहले भी हो चुके हैं मामले उजागर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। सीएचसी तुलसीपुर में भ्रष्टाचार की शिकायतें पहले भी हो चुकी हैं। कई बार जांच बैठाई गई, लेकिन कार्रवाई का कोई ठोस असर नहीं दिखा। कुछ समय बाद हालात फिर से पुराने हो जाते हैं।

योजनाओं की धज्जियां

जननी सुरक्षा योजना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबों को मिलना चाहिए, परंतु हकीकत इसके विपरीत है। अस्पताल प्रशासन और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से योजनाएं दम तोड़ रही हैं।

ग्रामीणों की मांग

उच्चस्तरीय जांच हो।

दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अस्पताल की व्यवस्था पारदर्शी बनाई जाए

सरकार के दावों पर सवाल

मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के सरकारी दावे सीएचसी तुलसीपुर में खोखले साबित हो रहे हैं। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से गरीब जनता बेहाल है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

बीसीपीएम की मिलीभगत से CHO व ANM उप स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर पर ड्यूटी से रहती है गायब
बस्ती। बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के अंतर्गत शिव मंदिर तिलकपुर से सटा पश्चिम तरफ उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर है जिस पर CHO मधु यादव तैनात है और ANM की तैनाती है और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की ग्राम पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलकपुर आता है लेकिन CHO व ANM को भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को नही डर है जब मन कहता है तब उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आती है और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर / सेल्फी लेकर डियूटी से छूमंतर हो जाती है ।

उप स्वास्थ्य केंद्र तिलक नेशनल हाईवे -28 से सटा है नेशनल हाईवे से सटा होने पर छोटे अधिकारियों से लेकर बड़े अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारियों की निगाह उप स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर पर नहीं पड़ती है इससे स्पष्ट है कि उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलकपुर पर तैनात CHO व ANM स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत करके ड्यूटी से गायब रहती है और कागज में डियूटी पूर्ण कर गलत तरीके से प्रतिमाह मानदेय लेती है । यदि ऐसे ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का खेल चलता रहा तो स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीण स्तर तक नहीं पहुंच पाएंगी और प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर जाएगा ।

ग्रामीण स्तर में मिनी हॉस्पिटल के रूप में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया जा रहा है और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर इलाज करने के लिए CH0 व ANM की तैनाती की जा रही है । आयुष्मान आरोग्य मंदिर के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे व बंद होने का समय शाम 4:00 बजे तक है और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रत्येक बुधवार व शनिवार को ANM के द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया जाता है । उप स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर पर कार्यरत CHO मधु यादव से फोन के माध्यम से ड्यूटी से गायब होने के बारे में जानकारी लेना चाहा तो CHO मधु यादव का मोबाइल फोन बन्द मिला । उक्त प्रकरण में डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल ने मीडिया के फोन को रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली गंदगी, मरीजों की बढ़ रही मुश्किलें
महराजगंज/रायबरेली। कस्बा स्थित महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे वहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति अस्पताल के ड्रेसिंग रूम की है, जहां से उपचार की अपेक्षा की जाती है, लेकिन वह अब शौचालय जैसा नज़र आ रहा है। इसके अलावा अस्पताल परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भी गंदगी इस कदर फैली हुई है कि संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इलाज के लिए आने वाले मरीज पहले से ही बीमार होते हैं, लेकिन यहां की गंदगी और अव्यवस्था उन्हें और बीमार बना सकती है। जगह-जगह गंदे पानी का जमा होना, कूड़े के ढेर और सफाई की लापरवाही से मच्छर और मक्खियों की भरमार हो गई है।

आपको बता दे कि,सभी हालातों के बावजूद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गड़नायक पांडेय पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह जानबूझकर इस लापरवाही को नजरअंदाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र अगर खुद बीमार हो जाए, तो जनता का इलाज कौन करेगा? मामले में सी एम ओ ने दूरभाष पर बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी व कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारी बख्से नहीं जाएंगे।

डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल की मुख्य तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर है ड्यूटी
बस्ती। बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर तैनात डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल का स्थानांतरण शासनादेश को ताख पर रख कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव निगम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर किया है । जिसको लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है । आपको बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल की मुख्य तैनाती है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ड्यूटी न करने के उद्देश्य डेन्टल हाईजिनिस्टो ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव निगम से दुरंभिसंधि करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर स्थानांतरण (अटैच ) दिनांक - 11-07-2025 का करा लिया था जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर पहले से ही डेन्टल हाईजिनिस्टो डा० हरीश गुप्ता कार्यरत हैं ।

सूत्रों की माने तो शासनादेश के अनुसार एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक ही डेन्टल हाईजिनिस्टो की तैनाती होना चाहिए । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर डेन्टल हाईजिनिस्टो डा० हरीश गुप्ता व डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल अर्थात् दो डेन्टल हाईजिनिस्टो की तैनाती की गई है जो पूर्ण रूप से गलत है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर डेन्टल हाईजिनिस्टो डा० हरीश गुप्ता पर कार्यरत होने के कारण दांत संबंधी मरीजों की समस्याओं का इलाज किया जा रहा है जबकि डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल ड्यूटी से गायब चल रही है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर मन कहता है तब आकर उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर चली जाती है और मन नहीं कहता है तब ड्यूटी से गायब रहती है ।

सूत्रों की माने तो स्थानांतरण के बाद डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल डेढ़ माह में दो-चार दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर डियूटी किया होगा बाकी ड्यूटी कागज में किया है अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर कार्यरत अधिकांश कर्मचारियों को भी नही पता है कि अस्पताल पर दो डेन्टल हाईजिनिस्टो डाक्टरों की तैनाती हुई है । अधिकांश कर्मचारी डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल को पहचानते भी नहीं है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव निगम के द्वारा शासनादेश के खिलाफ डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल का स्थानांतरण करना जांच का विषय बना हुआ है ।

उक्त प्रकरण में सीएचसी प्रभारी डा० पवन वर्मा ने बताया कि हम आवश्यक कार्यों हेतु अवकाश पर है हमको डेन्टल हाईजिनिस्टो सायरा बतूल के डियूटी के बारे कोई जानकारी नहीं है । इस संबंध में फोन के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव निगम से जानकारी लेना चाहे तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फोन के माध्यम से कहा कि अभी हम मीटिंग में है बाद में आपसे बात करता हूं लेकिन पूरा दिन बीतने के बाद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव निगम ने कॉल बैक नहीं किया ।

चपरासी वार्ड ब्यॉय के सहारे सीएचसी छोड़कर डॉक्टर संचालित कर रहे नर्सिंग होम
मूरतगंज कौशाम्बी।

जनपद में मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद में लम्बे समय से मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है यह अस्पताल केवल रेफर केंद्र बनकर रह गया है अस्पताल के डॉक्टर सहित अन्य तमाम स्टाफ निजी नर्सिंग होम संचालन में व्यस्त है सरकारी अस्पताल पूरी तरह से वार्ड ब्यॉय और चपरासी के सहारे खड़ा रह गया है कभी-कभी कुछ डॉक्टर और करनी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाने के लिए अस्पताल पहुंचते हैं कुछ मरीजों का इलाज करके रजिस्टर में दवाइयां लिख देते हैं जिससे उनकी उपस्थिति भी दर्ज हो जाती है और उन्हें जांच के दौरान अपनी सफाई देने का मौका भी मिल जाता है।

करोड़ों की लागत और विभिन्न प्रकार के आधुनिक मशीनों से सुसज्जित यह अस्पताल डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मरीजों के इलाज में खरा नहीं उतर रहा है इस अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है जिससे तमाम मामलों में दूसरे अस्पताल पहुंचते पहुंचते मरीजों की मौत हो जाती है अस्पताल में एक्सरे मशीन लगाई गई है लेकिन एक्सरा करने वाला मौजूद नहीं रहता है मरीज को बताया जाता है कि एक्स-रे प्लेट खत्म हो गई है मरीजों को बताया जाता है कि सोमवार बुधवार और शनिवार को यहां एक्सरे किया जाता है लेकिन सच्चाई यह है कि शनिवार बुधवार सोमवार को भी यहां एक्सरे मरीजों का नहीं हो पाता है।

एक्सरे के लिए मरीजों को प्राइवेट केंद्र में भटकना पड़ता है लेकिन अव्यवस्थित हो चुके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को सुधार करने और जांच करने की ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है सबसे गजब बात तो यह है की शिकायत करने के बाद जांच करने वाले अधिकारियों की गोपनीयता उनके पहुंचने के पहले ही लीक हो जाती है जिससे जांच करने वाले अधिकारी जब पहुंचते हैं तो आल ओके मिलता है जिससे व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है सवाल उठता है कि वार्ड ब्यॉय और चपरासी के सहारे सीएचसी अस्पताल आलम चंद्र को छोड़कर निजी नर्सिंग होम संचालन में व्यस्त इस अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर आखिर कार्यवाही करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्यों तैयार नहीं है यह उनकी निष्ठा पर सवाल खड़ा कर रहा है।

छोटी बहू ने सास को पीट कर किया लहूलुहान अस्पताल मैं चल रहा है इलाज
बस्ती। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में छोटी बहू अपने सास को पीट-पीट कर लहू लोहान कर दिया परीजनों द्वारा एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है जानकारी के अनुसारदोपहर लगभग 12:00 बजे यह मामला परशुरामपुर थाना के अंतर्गत सिकंदरपुर का है। जहाँ घर की छोटी बहु ज्योति पति पंकज गुप्ता ने अपनी सास लक्ष्मी पति राधेश्याम उम्र 60 वर्ष को पलटे को हथियार बनाकर पीट कर उन्हें लहु लुहान कर दिया। जिसमें सास लक्ष्मी को सिर में गंभीर चोट आई और दाहिने में हाथ भी चोट आई, बीच बचाव में हाथ कट गया।

अपनी माँ की हालत गंभीर देखकर घर में उस समय उपस्थित उनकी बेटी रेनू गुप्ता उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सर में गंभीर चोट देखते हुए श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। मौके पर उपस्थित 108 की एम्बुलेंस UP32FG0706 घायल लक्ष्मी को लेकर तत्काल वहां से अयोध्या मेडिकल कॉलेज के निकल गई। रास्ते में उनकी हालत गड़बड़ हो गई और बहुत बेहोशी की हालत में आ गई, तभी तत्काल ईएमटी मनोज ने कंट्रोल रूम में उपस्थित ईआरसीपी डॉक्टर से सलाह लेकर आवश्यक दवाइयों एवं एंबुलेंस में उपस्थित उपकरण की मदद से उपचार करते हुए सुरक्षित श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या में पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।