panchayti raj - Swatantra Prabhat

घूसखोरी की मलाई काट रहे प्रभारी एडीओ समेत चार दोषी सफाई कर्मियों पर गिरी गाज
अंबेडकरनगर।अम्बेडकरनगर में नहीं किया जा रहा था निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश के आदेश का अनुपालन। निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश लखनऊ के सख्त आदेश के बावजूद ग्राम सभाओं में सफाई कर्मियों को न भेज कर सफाई कर्मचारी द्वारा कार्यालयों में कार्य लिया जा रहा है। जिसका प्रमाण जनपद के एडीओ पंचायत कार्यालय भीटी में घूस लेते हुए वीडियो में प्रमाणित हुआ यानी निदेशक पंचायती राज एवं डीपीआरओ के द्वारा गत वर्ष निर्गत किये आदेश जिसमें आकांक्षात्मक विकासखंड भीटी, भियांव, टांडा की कार्यालयों में संबद्ध किए गए सफाई कर्मचारी को उनके गांव में भेजने का आदेश दिया गया था का अनुपालन न करके आदेश की धज्जियां ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा उडाई जा रही थी।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया द्वारा खबर प्रकाशित की गयी। खबरो के प्रकाशन को संज्ञान में लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी ने प्रभारी एडीओ पंचायत भीटी अंबेडकरनगर रामजीत शास्त्री सहित दोषी चारों सफाई कर्मियों राम सहाय यादव, बृजमोहन, शिव शंकर यादव, लालचंद यादव के ऊपर विभागीय कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि दोषी सफाई कर्मचारीगण उपरोक्त सफाई कर्मी उपस्थिति प्रमाण पत्र/ पे रोल के साथ पे रोल भेजने के नाम पर प्रति सफाई कर्मी 200 रुपए की दर से अवैध वसूली करते हुए घूस ले रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में प्रभारी एडीओ पंचायत रामजीत शास्त्री व चार सफाई कर्मी निलंबित किये गये है। जिनमें राम सहाय यादव, लालचंद यादव, बृजमोहन एवं शिवशंकर यादव को जिला पंचायत राज अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन पहुंच बाहर बताता रहा। गोपनीय सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि खबर छपने से घबराए दोषी सफाई कर्मचारीगण उपरोक्त अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए तमाम तरह का जुगाड़ फिट कर रहे हैं तथा षड्यंत्र कर रहे हैं और फिसड्डी होने पर अनाप-शनाप  बोल रहे हैं। वायरल वीडियो को झूठा साबित करने के लिए तमाम तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं।

चर्चा है कि वीडियो वायरल करने वाला सफाई कर्मी दोषी प्रभारी एडीओ पंचायत रामजीत शास्त्री का भांजा बताया जाता है। रामजीत शास्त्री अपने अधिकार बल का प्रयोग करके सफाई कर्मी सुनील कुमार से एक पत्र भी अपने नाम लिखवा लिया है। जिसमें  में लिखा है कि मेरी तबीयत खराब है। दिमाग का इलाज चल रहा है। दवाई हार्ड होने के कारण मेरा दिमाग चढ जाता है।

वीडियो बनाने के लिए एवं उसे वायरल करने के लिए उच्चाधिकारियों से अपनी गलती माना है और क्षमा याचना किया है। अब सवाल यह उठना है कि जो व्यक्ति बीमार है। उसका दिल दिमाग मौके पर ठीक नहीं है तो उसके उसके द्वारा एडीओ पंचायत भीटी रामजीत शास्त्री के नाम लिखित प्रार्थना पत्र क्या सत्य हो सकता है?

यह अपने आप में सवाल उठाता है और यह साबित करता है अपने को निर्दोष साबित करने के लिए कि सफाई कर्मचारी उक्त पर दबाव बनाकर उल्टा सीधा प्रार्थना पत्र लिखवाया/लिखा जा रहा है। जिससे साबित होता है दोषी सफाई कर्मीगण एवं एडीओ पंचायत अपने-आप को बचाने के लिए तमाम तरह के जुगत लगा रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं हो रहे हैं और सच्चाई पर पर्दा डालने के लिए नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। सच्चाई छुप नहीं सकती बनावट के वसूलों से, कभी खुशबू आ नहीं सकती कागज की फूलों से।

वायरल वीडियो की सच्चाई पर दोषी कर्मचारीगण उपरोक्त पर्दा डालने की कोशिश में लगातार लगे हुए हैं। वीडियो वायरल कर्ता सफाई कर्मी सुनील कुमार पर तरह-तरह का दबाव बनवाकर उससे अनाप-शनाप बोलवा रहे हैं ताकि दोषी कर्मचारीगण अपने आपको निर्दोष साबित करने में सफल हो सके।

बिना टेंडर के काम हो गया शुरू, पंचायती राज मंत्री ने डीएम को दिए जांच के आदेश
अम्बेडकरनगर। जिला पंचायत में घोटाला सामने आया है। जिला पंचायत द्वारा बिना टेंडर ही काम को अपने चहेतों को बांटा जा रहा है। मामला तूल पकड़ने के बाद प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत द्वारा पंचम वित्त आयोग 2023 -24 के लिए चार काम कराने के लिए 9 जुलाई को ई टेंडर मांगे गए थे।पहले टेंडर 26 जुलाई अपराह्न 2.30 पर खुलना था, लेकिन अपरिहार्य कारण से टेंडर खुलने का समय 2 अगस्त हो गया, लेकिन इसमें टेंडर खुलने से पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय और विश्राम कक्ष का मरम्मत व अन्य कार्य जो 24.3 लाख में होना था, वह शुरू हो गया।

वहीं एक अन्य कार्य टांडा ब्लॉक के ग्राम रेवटी का पूरा बड़ी नहर से सतरही सरहद सेलिंग का 8.18 लाख का कार्य था। वह भी शुरू हो गया।बिना टेंडर खुले काम कराए जाने की सूचना मिलते ही पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इसे अनियमितता की श्रेणी में मानते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह को पत्र लिख कर निविदा पर निर्णय होने से पहले हो रहे दोनों कामो की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

पाकुड़ उपायुक्त ने की जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, दिया निर्देश
पाकुड़ पाकुड़ जिला उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत द्वितीय चरण की बैठक आहूत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य गांवों के लोगों को खुले में शौच मुक्त की स्थिति को बनाए रखना है ! वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य योजना के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत विभिन्न कंपोनेंट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के स्तर में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव तथा स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन युक्त बनाने को लेकर आदेश दिया।

वहीं इस दौरान ओडीएफ प्लस के 07 घटकों यथा खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखना, ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, गोबर-धन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन एवं मलीय कचरा प्रबंधन से जुड़े जिला अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली एवं उचित दिशा निर्देश दिया। एवं विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय बनाकर  कार्य को करने का निर्देश दिया गया!

उन्होंने फेज टू से जुड़े कार्यों को 15 वें वित्त आयोग पंचायती राज, मनरेगा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारी को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।जिला अंतर्गत कुल 6649 अदद अबुआ आवास में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 14700 अबुआ आवास के विरुद्ध स्वीकृति देने हेतु उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया। साथ ही साथ पूर्व में स्वीकृत 6649 अबुआ आवास में निर्मित किए जाने वाले शौचालय को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।

वहीं बताया गया कि जिले के कुल 1138 ग्रामों में से 925 गांव यानी 81.28 प्रतिशत गांव ओडीएफ प्लस घोषित हो चुके हैं। वहीं ओडीएफ प्लस मॉडल (5 स्टार) विलेज के रूप में जिले के 28 ग्राम का मार्क किया गया है। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी शौचालय बने हुए हैं, उसका उपयोग लोग करें इस हेतु अवेयरनेस कैंपेन चलाएं। लोगों में जागरूकता की कमी के कारण इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाता है, इसे सुनिश्चित करवाएं।

इसके अलावा उन्होंने विभिन्न स्थलों में आवश्यकता के अनुरूप शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने ठोस एवं तरल कचरा अवशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन करने का निर्देश दिया। उन्होंने  सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किसी भी हाल में किसी भी स्तर पर ना हो, इसे सुनिश्चित करवाएं। वहीं बैठक में उपायुक्त ने ग्राम पंचायत स्तर पर सेग्रीगेशन शेड के निर्माण कार्य की जानकारी ली, उपायुक्त ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

कार्यशाला में राज्य परामर्शी संजय पांडेय ने भाग लिया तथा कचरे से होने वाली बीमारियों कचरा प्रबंधन व ऊर्जा संरक्षण पर जानकारी दिया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करें व इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कैसे निपटाया जाए, खाने में पोषक तत्व शामिल करने आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई और जिला स्तरीय स्वच्छता पहल के लिए मूल्यवान संदर्भ और मार्गदर्शन प्रदान किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त मो. इश्तियाक अहमद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ राहुल कुमार श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस पाकुड़ एवं जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, रितेश कुमार एवं इमरान आलम समेत अन्य उपस्थित थे।