National Education Policy 2020 - Swatantra Prabhat

बिथरी चैनपुर में हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव का में छात्र -छात्राओं ने प्रस्तुत किए मनोहारी कार्यक्रम
बरेली/रिठौरा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केन्द्र बिथरी चैनपुर में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि  कुमार ने बताया उत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाना, बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता एफ एल एन के महत्व तथा विद्यालय,समुदाय समन्वय पर विशेष प्रकाश डाला  कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों, प्रदर्शनी एवं बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को प्रदर्शित किया ,बल वाटिका छात्र की शिक्षा में नींव की तरह कार्य करती है जो आने वाले समय में छात्र के भविष्य निर्माण में सहायक बनती है।इस मौके पर एआरपी सौरभ शुक्ला,पवन मिश्रा ,राम मोहन तिवारी , कृष्ण अवतार सक्सेना, राजीव लोचन, डॉ शिखा अग्रवाल, सौरभ सहाय, कुसुमलता सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

भाषा सामाजिक सशक्तिकरण की प्रक्रिया एवं माध्यम है- प्रो. सलूजा
दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह सांध्य महाविद्यालय तथा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की भारतीय भाषा समिति के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय भाषा परिवार : एकत्व का प्रारूप” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर देशभर के शिक्षाविद, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं भाषा विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में समकृत प्रमोशन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. चाँद किरण सलूजा उपस्थित रहे।

अपने बीज वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक निर्माण का आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शब्द नहीं, बल्कि वाक्य अर्थ का निर्माण करता है। प्रो. सलूजा ने संप्रेषण की सूक्ष्मताओं तथा दैनिक जीवन में भाषा के उपेक्षित आयामों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय भाषाओं को दिए गए महत्व को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। संस्कृत भाषा पर उनकी गहन पकड़ ने श्रोताओं को भाषायी चेतना के व्यापक आयामों से परिचित कराया।

भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चामु कृष्ण शास्त्री ने भाषायी विविधता एवं राष्ट्रीय एकता के समन्वय को भारत की सांस्कृतिक शक्ति बताते हुए सामाजिक सौहार्द एवं भ्रातृत्व की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार अत्री ने अपने स्वागतीय उद्बोधन में भारतीय संविधान की अष्टम अनुसूची के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संवैधानिक आधार प्रदान करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाषाओं का उपयोग समाज को विभाजित करने के राजनीतिक साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।

संगोष्ठी के सह-संयोजक डॉ. प्रशांत उपाध्याय ने भाषाओं को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उद्घाटन सत्र का समापन संगोष्ठी के संयोजक प्रो. वी. एस. नेगी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय भाषाओं की एकात्मता, सांस्कृतिक समृद्धि तथा भाषायी सशक्तिकरण के क्षेत्र में सार्थक संवाद को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

बड़ी पुरानी है ड्रेस कोड की सियासत
देश के शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड की सियासत बहुत पुरानी है। मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने भी एक बार फिर से ड्रेस कोड का राग अलापना शुरू कर दिया है। मुमकिन है कि मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों में आने वाले दिनों में  रंग-बिरंगी यूनिफार्म पहने छात्र-छात्राएं नहीं दिखाई दें और न ही कोई हिजाब या पगड़ी पहनकर कालेज आ सकेगा। सभी कालेजों में एकरूपता लाने के उद्देश्य से सरकार ड्रेसकोड लागू करने पर विचार कर रही है।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का हवाला देकर उच्चशिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने उच्चशिक्षा विभाग  को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालयों में ड्रेसकोड लागू करने की नीति और प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

ड्रेस कोड केवल शिक्षण संस्थाओं में ही नहीं बल्कि तमाम सैन्य और अर्ध सैन्य संगठनों ,में भी प्रमुखता से लागू होता है। अब तो समाजिक ही नहीं धार्मिक  संगठनों तक ने अपने-अपने ड्रेस कोड बना रखे हैं। हमारे यहां प्राचीन गुरुकुलों में भी ड्रेस कोड लागू था। लेकिन आधुनिक संसार में ड्रेस कोड अंग्रेजों की देन है। शैक्षणिक संगठनों  में ड्रेस कोड की प्रथा इंग्लैंड में 16वीं शताब्दी से शुरू हुई थी. तब छात्रों को एक ड्रेस कोड दिया जाता था . जिसमें एक लंबा नीला कोट और पीला ट्राउजर और घुटने तक ऊंचे मोजे होते थे. वहां के चैरिटी स्कूलों में जहां अक्सर गरीब बच्चों के लिए यूनिफॉर्म स्कूल से दी जाती थी. स्कूल यूनिफॉर्म पहनने की प्रथा को कई अन्य देशों ने भी अपनाया हैं. ठीक इसी तरह भारत में भी बेसिक स्कूलों में एक ड्रेस कोड लागू किया गया. जो वर्ष 1852 में प्रभावी तौर पर उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में लागू हुआ था।

ड्रेस कोड को लेकर जब राजनीति होती है तब समस्याएं खड़ी होतीं है।  ड्रेस कोड में हिन्दू- मुसलमान होने लगता है तब और ज्यादा समस्या होती है। ड्रेस कोड सरकारों का नहीं बल्कि शैक्षणिक संस्थानों का विषय होना चाहिए ,लेकिन देश में जब से साम्प्रदायिकता की राजनीति शुरू हुई है तभी से ड्रेस कोड विवादास्पद हो गया है।  ड्रेस कोड लागू करने के पीछे धर्म विशेष के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा सबसे बड़ी समस्या है।  मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय के पीछे भी इसी तरह की मानसिकता की आहट सुनाई देती है।

दरअसल देश के शैक्षणिक संस्थानों को ड्रेस कोड से ज्यादा जरूरत शैक्षणिक वातावरण में सुधर लाने की है ,लेकिन इस दिशा में कोई,कुछ करने  को तैयार नहीं है ।  मध्य्प्रदेश तो उन राज्यों में से है जहाँ शैक्षणिक संस्थानों का वातावरण सबसे ज्यादा दूषित है।  मध्य्प्रदेश में तो शैक्षिणक संस्थानों में शिक्षकों की हत्याएं तक हो चुकी हैं और आज के सत्तारूढ़ दल के प्रमुख ऐसे मामलों में आरोपी भी रह चुके हैं ,ये बात अलग है कि  उन्हें बाद में अदालत ने बड़ी कर दिया। मै प्रोफेसर सबरबाल हत्याकांड की बात कर रहा हूँ। 2006 में उज्जैन के माधव कॉलेज के प्रोफेसर सब्बरवाल से छात्रसंघ चुनावों के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसके बाद उनकी की मौत हो गई थी। इस मामले में एबीवीपी के शशिरंजन अकेला प्रमुख आरोपी थे।

ड्र्रेस कोड वैसे कोई बुरी बात नहीं है। ,लेकिन इसे जबरन थोपना बहुत बुरी बात है।  ड्रेस कोड में उतनी शिथिलता दी जाना चाइये जितनी कि  सेना में मिलती है।  सेना में भारत में ही नहीं बल्कि इंग्लैंड,अमेरिका और कनाडा में भी इस बात की रियायत है कि  लोग अपनी धार्मिक पहचान रखते हुए ड्रेस कोड का पालन करें।  पुलिस में भी ये छूट है ,फिर शैक्षणिक संस्थानों में ये छूट देने में सियासत क्यों की जाती है ?,ये समझ से परे हैं। पिछले वर्षों में ड्रेस कोड को लेकर आपको कर्नाटक के दृश्य याद होंगे जहाँ कुछ हिन्दू संगठनों ने हिजाब पहनकर कालेज जाने वाली लड़कियों के साथ कितनी बदसलूकी की थी ? आप मुसलमानों के हिजाब  ,सिखों की पगड़ी के रंग को ड्रेस कोड में शामिल कर सकते हैं लेकिन उन्हें प्रतिबंधित नहीं कर सकते। लेकिन मध्यप्रदेश में एक बार फिर कर्नाटक में हुई गलती का अनुशरण किया जा रहा है ,ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा संगठन और भाजपा की सिंगल और डबल इंजिन सरकारों की ये कमजोरी है कि  वे  हर क्षेत्र का भगवाकरण करना चाहतीं है।  रेलों का रंग वे बदल चुके है।  खिलाडियों की जर्सी में भगवा कहें या केसरिया रंग शामिल किया जा चुका है। और तो और सरकारी साइन बोर्डों और सरकारी विज्ञापनों का रंग भी भगवा किया जा चुका है। भगवा रंग हो या केसरिया रंग बुरा नहीं है किन्तु जिस मानसिकता से से इन रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है वो घातक है। भाजपा को हरे रंग से चिढ है क्योंकि ये रंग मुस्लिमों को प्रिय है। मजे की बात ये है कि  हरियाली के प्रतीक इस हरे रंग को भाजपा ने अपने झंडे में शामिल किया हुआ है। रंगों को साम्प्रदायिकता से मुक्त रखने की जरूरत है और ड्रेस कोड को भी।

मप्र में भवन विहीन स्कूलों की संख्या सबसे ज्यादा है। प्रदेश में करीब 1 लाख 20 हजार सरकारी स्कूल हैं। मूलभूत सुविधाओं में मप्र के स्कूल 17वें स्थान पर मध्य प्रदेश के 67 हजार प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में बिजली कनेक्शन तो 50 हजार में चारदीवारी नहीं है। 1900 स्कूलों का अपना भवन ही नहीं है। करीब 6 हजार स्कूल एक-दो कमरों में चल रहे हैं। इसका खुलासा मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने फरवरी में एक परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में किया था। इसमें मप्र के स्कूलों को ग्रेड-2 में रखा गया था और मूलभूत सुविधाओं में देश में 17वें स्थान पर था। गोवा पहले, चंडीगढ़ दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर था।लेकिन जोर दिया जा रहा है ड्रेस कोड पर।

मध्य्प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड लागू करने से ज्यादा जरूरी भवन विहीन शैक्षणिक संस्थानों को भवन,स्टाफ उपलब्ध करना है। सरकार इस दिशा में पहल करे तो उसका खुले दिल से स्वागत किया जाएगा ,लेकिन सरकार को स्वागतयोग्य कोई काम करना ही नहीं है।  सरकार का खुला एजेंडा साम्प्रदायिकता के आधार पर निर्णय करना है।  मप्र में भी उत्तर प्रदेश की नकल की जा रही है ।  मप्र ने ऊपर से बुलडोजर संस्कृति सीखी ।  मदरसों पर हमला करना ,उन्हें बंद करना या उनमें घुसपैठ करना भी उत्तर प्रदेश से सीखा है। जबकि मप्र को कुछ  ऐसी पहल करना चाहिए कि  दूसरे सूबे  मध्यप्रदेश की नकल करें। मप्र के मुख्यमंत्री पढ़े -लिखे हैं। पीएचडी उपाधि धारक हैं। वे दूसरे मुख्यमंत्रियों की तरह बाबा नहीं हैं। उनसे अपेक्षा की जाती है कि  वे कुछ ऐसा करेंगे जो मप्र में उमा भारती,बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह नहीं कर पाए।

ड्रेस कोड के मुद्दे पर मै अल्पसंख्यक नेताओं से ही कहना चाहूंगा कि  वे सरकार के इस निर्णय पर अपनी प्रतिष्ठा दांव पर न लगाएं। कोशिश करें की ड्रेस कोड लागू करने में कोई अड़चन  न हो। बीच का रास्ता निकल जाए ताकि शैक्षणिक संस्थानों का वातावरण न बिगड़े। प्रदेश सरकार को भी इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। ड्रेस कोड में यदि अल्पसंख्यक मुस्लिम,सिख या कोई दूसरा समाज यदि कोई रियायत  चाहता है तो उसे देना चाहिए। मैंने सेना और पुलिस का उदाहरण दिया है। ड्रेस कोड कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जो की विकास से जुड़ा है ।  बच्चे यदि ड्रेस कोड में नहीं जायेंगे तो उनके पढ़ने-पढ़ने पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बेहतर हो कि  प्रदेश सरकार आरएसएस की ड्रेस का रंग और रूप शैक्षणिक संस्थानों  पर लागू कर दे। लेकिन इसमें भी हिजाब और पगड़ी को तो शामिल करना ही चाहिए। बाकी सरकार समर्थ होती है। कुछ भी कर सकती है।

राकेश अचल