swatantra prabhat hathras news - Swatantra Prabhat

3 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग हाथरस पहुंचा, जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने- कहा
हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां 2 जुलाई को भगदड़ मची थी जिसमें 121 लोगों की जान चली गई थी। तीन सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) ने कहा कि हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया, हमने निकास बिंदु देखें। जिससे भी जरूरत होगी उससे पूछताछ करेंगे। हमें 2 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है, हम जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने की कोशिश करेंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि अगर हाथरस में हुई भगदड़ की घटना में प्रशासनिक चूक से सबक नहीं लिया गया तो भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं और होंगी। यादव ने अरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार भगदड़ की घटना में मामूली गिरफ्तारियां करके अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को मची भगदड़ में मारे गये लोगों के परिवारों से मिलने के लिए पहुंचे।

हाथरस पुलिस प्रमुख निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को 5 जुलाई को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर सत्संग के लिए फंड जुटाता था और उससे हाल में कुछ राजनीतिक दलों ने संपर्क किया था। पुलिस मधुकर को उसकी हिरासत में देने का अदालत से अनुरोध करेगी ; उसके वित्तीय लेन-देन, कॉल रिकार्ड की पड़ताल की जा रही।

हादसा हो या साजिश दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई:योगी
सचिन बाजपेई
(हाथरस) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घटना की जांच करा रही है. हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश.इसके साथ ही सीएम योगी ने घटना पर राजनीति करने वाले दलों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना पर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाय राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और निंदनीय भी.

यह समय पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाने का है, पीड़ितों के प्रति संवेदना का है. सरकार इस मामले में पहले से संवेदनशील है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और ह्दयविदारक है. जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में ये हादसा हुआ. वहां आयोजकों ने भोले बाबा के सत्संग का आयोजन किया था. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रवचनकर्ता जब मंच से उतर रहे थे. तब उनकी तरफ भक्तों की भीड़ जा रही थी. सेवादारों के रोकने पर वहां भगदड़ मच गई.

मामले की जांच के लिए एडिशनल डीजी आगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त अलीगढ़ को शामिल करते हुए एक टीम बनाकर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. घटना को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी वहीं पर कैंप कर रहे हैं और प्रदेश सरकार के तीन मंत्री, चौधरी लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह एवं असीम अरुण घटनास्थल पर कैंप कर घायलों को उपचार आदि की व्यवस्था में लगे हुए हैं.
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.