bharat nepal - Swatantra Prabhat

भारत-नेपाल कोसी-गंडक परियोजनाओं पर सहमति
स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (JCKGP) की 11वीं बैठक 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच लंबे समय से लंबित तकनीकी और प्रशासनिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई और कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी।

बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व जल संसाधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने किया, जबकि नेपाल की ओर से जलश्रोत एवं सिंचाई विभाग के महानिदेशक मित्र बराल ने प्रतिनिधित्व किया। दोनों देशों के केंद्र और राज्य/प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में पश्चिमी कोसी मुख्य नहर के नेपाल स्थित 35 किलोमीटर हिस्से, कोसी बराज, पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंधों के अफ्लक्स बांध, वाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज क्षेत्र और मुख्य नहर के विभिन्न हिस्सों को अतिक्रमणमुक्त कराने पर सहमति बनी।

साथ ही नहर पर लगे बिजली के खंभों को हटाने का निर्णय लिया गया, जिससे नहर संचालन और रखरखाव में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
वीरपुर क्षेत्र के पूर्वी अफ्लक्स बांध के अंतर्गत कोसी वनटप्पू क्षेत्र में वर्ष 2026 के बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों के लिए बालू, मिट्टी और सिल्ट के उपयोग पर सहमति बनी। इसके अलावा, कोसी परियोजना के अंतर्गत लीज भूमि का सीमांकन जीपीएस तकनीक से तय समयसीमा में पूरा करने का निर्णय लिया गया। निर्माण सामग्री और वाहनों के आवागमन को दिन-रात सुचारू रूप से जारी रखने पर भी सहमति बनी।

कोसी बराज पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक उपाय अपनाने पर भी निर्णय लिया गया। बाढ़ के दौरान बराज पर मछली पकड़ने और लकड़ी निकालने जैसी गतिविधियों से संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने का आश्वासन नेपाली पक्ष ने दिया। नेपाल क्षेत्र में स्थानीय निकायों द्वारा कोसी परियोजना के वाहनों पर लगाए जा रहे कर को द्विपक्षीय समझौते के विरुद्ध बताते हुए इसे समाप्त करने का आश्वासन भी दिया गया। वहीं, नेपाल सरकार ने कुछ क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए जल निकासी व्यवस्था विकसित करने का अनुरोध किया, जिस पर संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करने पर सहमति बनी।

दोनों पक्षों के बीच कार्यों की सूची नियमित रूप से साझा करने, ईमेल के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने और सैटेलाइट इमेजरी साझा करने पर भी सहमति बनी। नेपाल ने कोसी नदी की धारा को मध्य में बनाए रखने की अपेक्षा जताई, जिस पर भारतीय पक्ष ने बताया कि बराज संचालन मैनुअल के अनुरूप यह प्रयास लगातार जारी है। इसके तहत बाढ़ पूर्व अपस्ट्रीम में जमा सिल्ट हटाने और डाउनस्ट्रीम में 2.5 किलोमीटर लंबा पायलट चैनल निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

मानसून के दौरान बाढ़ पूर्वानुमान मॉडल के लिए वर्षा और जलस्तर से जुड़े आंकड़ों के आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई, जिस पर विस्तृत विचार-विमर्श 2 मई 2026 को प्रस्तावित बैठक में किया जाएगा। बैठक में भारत सरकार की ओर से सुमन शेखर (प्रथम सचिव, भारतीय दूतावास नेपाल), सुनील कुमार (सदस्य, GFCC), पीयूष कुमार त्रिपाठी (सहायक निदेशक-II) शामिल हुए। वहीं बिहार सरकार की ओर से वरुण कुमार (अभियंता प्रमुख), ब्रजेश मोहन (अभियंता प्रमुख), संजीव शैलेश (मुख्य अभियंता), अनिल कुमार मंडल (मुख्य अभियंता), अवधेश कुमार सिन्हा (अधीक्षण अभियंता), चंद्रशेखर कुमार (स्थानिक अभियंता) और प्रशांत सोनी (संपर्क पदाधिकारी) उपस्थित रहे।

एपीएफ नेपाल एवं एसएसबी भारत के बीच डी आई जी स्तरीय समन्वय बैठक
सुपौल, एम के रोशन

पाकिस्तान से सीमा पर चल रही तनातनी और नेपाल भारत के बीच खुली सीमा की तरफ से संभावित घुसपैठ और आतंकी खतरों के मद्देनजर ए पीएफ नेपाल एव एसएसबी के बीच डीआईजी स्तरीय समनवय बैठक शुक्रवार को बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर स्थित कोशिकी भवन मे  45वी वाहिनी एसएसबी द्वारा आयोजित  किया गया,।

मिल रही जानकारी के मुताबिक बैठक का मुख्य एजेंडा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा संभावित खतरों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत बनाना था।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व डीआईजी श्री राजेश टिक्कू , क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया एसएसबी द्वारा किया गया, जबकि नेपाली पक्ष का नेतृत्व डीआईजी श्री कृष्णा ढाकल एपीएफ ब्रिगेड-02 नेपाल ने किया। मौके पर दोनों पक्ष  के वरिष्ठ अधिकारीगण भी बैठक में उपस्थित रहे।45 वी वाहिनी एसएसबी कमांडेंट  गौरव सिंह ने बताया की बैठक में कई  प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई: जिसमे सीमा पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध आवागमन की रोकथाम हेतु समन्वित कार्रवाई।

खुफिया जानकारी एवं सूचना के तत्काल आदान-प्रदान की व्यवस्था को मजबूत करना।सीमा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं, स्थानीय विवादों एवं अतिक्रमण जैसे मुद्दों का आपसी सहयोग से समाधान और भारत-नेपाल के बीच पारंपरिक संबंधों के तहत लोगों एवं वस्तुओं की वैध आवाजाही को सुचारु बनाना।सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु नियमित संयुक्त गश्त एवं फ्लैग मीटिंग्स का आयोजन।दोनों पक्षों के बीच संवाद एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करना शामिल है।

दोनों देश के अधिकारोंयों की बैठक  सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करने तथा भारत-नेपाल सीमा की शांतिपूर्ण एवं प्रभावी निगरानी के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प को दोहराया।

अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रही विदेशी महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने किया गिरफ्तार
महराजगंज। भारत-नेपाल के सोनौली पगडंडी रास्ते से अवैध रूप से नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही चीनी महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। चीनी महिला के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई भी वैध कागजात नहीं मिले हैं। सोनौली पुलिस ने चीनी महिला के खिलाफ धारा 14 विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पूछताछ में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा हेड बॉर्डर के समीप सशस्त्र सीमा बल के जवान नोमैन्स लैंड पर गश्त पर थे। तभी अपनी पीठ पर एक बैग लेकर एक संदिग्ध महिला पगडंडी के रास्ते भारत में प्रवेश करती नजर आई।

एसएसबी जवानों ने जब महिला को रोकर पूछताछ किया तो महिला संदिग्ध प्रतीत हुई जिसके बाद जवानों ने उसे इमीग्रेशन विभाग को सौंप दिया। इमीग्रेशन अधिकारियों के पूछताछ में पकड़ी गई महिला की पहचान जजियाहोंग उर्फ हेलेन (49) पुत्री स्वर्गीय कैचुई क्वान निवासी जियाहे रोड 87421, एरिया सिमिंग सिटी जियामेन, प्रांतफुजियान चीन रूप में की गई। जांच-पड़ताल में चीनी महिला के पास से भारत में प्रवेश के लिए कोई भी वैध कागजात नहीं प्राप्त हुए।

वहीं उसके बैग से एक हार्ड ड्राइव भी बरामद हुआ है जिसकी जांच-पड़ताल कर चीनी महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विदेशी महिला के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद महिला को जेल भेज दिया गया थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि एक विदेशी महिला को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया है जिसके विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया गया है।