manrega ghotala - Swatantra Prabhat

विकासखंड तुलसीपुर में मनरेगा घोटाला नहीं मिला उच्च न्यायालय इलाहाबाद पीठ लखनऊ से कोई रहात
बलरामपुर -महाराजगंज तराई/ बलरामपुर ग्राम पंचायत नन्हुवापुर गांव ही के चैतू नामक व्यक्ति के तालाब निर्माण हेतु मनरेगा द्वारा अनियमिताएं की शिकायत गांव के अल्ताफ द्वारा की गई थी जिस पर समय से जांच न होने पर शिकायत करता अल्ताफ अपने अधिवक्ता आशीष के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद पीठ लखनऊ में एक याद का आयोजित की जिला अधिकारी महोदय ने जिला खाद एवं विपणन अधिकारी को जांच हेतु नियुक्त करते हुए उक्त तालाब की उक्त तालाब की जांच कराई थी।

जांच अधिकारी द्वारा तालाब खुद वाने के उपरांत व्यक्ति गत लाभार्थी द्वारा स्वयं के द्वारा तालब का समतलीकरण कर लेने के उपरांत जॉच अधिकारी द्वारा लाखो रुपए वित्तीय अनियमितता की बात बताई,जिस पर जिला अधिकारी महोदय, बलरामपुर ने ग्राम प्रधान ननहुवापुर शब्बीर शाह को नोटिस जारी करते हुए अन्यथाएं की गई पैसे की वसूली हेतु आदेशित किया था जिस पर ग्राम प्रधान शब्बीर शाह माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की पीठ लखनऊ में एक रिट याचिका 1045/2025 आयोजित की थी आज माननीय हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई करते हुए, मनरेगा की अपील अधिकारी के पास अपील करने की बात कह कर निस्तारित कर दी गई।

मकदूमपुर में मनरेगा घोटाले का धमाका 54 मजदूरों का हक लूटने केआरोप
बस्ती। बस्ती जिले के बनकटी विकास खंड के मकदूमपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर आरोपों ने पूरे प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत में जारी कार्यों में भारी अनियमितताएँ की गईं और 54 मजदूरों के मजदूरी भुगतान पर कथित तौर पर रोक लगाकर उनके हक पर चोट पहुंचाई गई। आरोप यह भी है कि ऊपरी संरक्षण के चलते जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बनकटी के वीडिय़ो भवानी प्रसाद शुक्ल पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने पंचायत स्तर पर हो रही कथित अनियमितताओं पर कार्यवाही की बजाय चुप्पी साध रखी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय अफसरों के बीच मिलीभगत के कारण मजदूरों का नाम डालकर काम दिखा दिया गया, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि मनरेगा जैसी योजना, जो गरीबों की आजीविका का आधार है, उसमें 54 मजदूरों का हक कैसे रुका? और यदि ग्रामीणों की शिकायतें सही हैं तो आखिर यह साहस किसके संरक्षण में पैदा हुआ?इसी कड़ी में ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाए हैं कि डीसी मनरेगा और सीडीओ जैसे शीर्ष अधिकारी, जिन्हें अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाना चाहिए था, वे भी अब तक कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें कई बार दर्ज कराए जाने के बावजूद उच्च अधिकारियों द्वारा सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।

न जांच शुरू हो रही है, न जिम्मेदारी तय हो रही है और न ही मजदूरों को उनका मेहनताना मिल पा रहा है।स्थिति यह है कि मजदूरों ने या तो काम किया ही नहीं, या काम किया तो उनका भुगतान नहीं हुआ—दोनों ही परिस्थितियाँ ग्रामीणों के अधिकारों का हनन हैं। पंचायत के कामों की जमीनी हकीकत का सत्यापन अब भी बाकी है, लेकिन ग्रामीणों की पीड़ा और आरोप बेहद गंभीर हैं। पूछताछ के लिए जब सरकारी विभागों के कुछ कर्मियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

मकदूमपुर में उठे इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मनरेगा में भ्रष्टाचार का सिलसिला आखिर कब थमेगा? मजदूर अपना खून-पसीना बहाते हैं, और जब उनका भुगतान रोका जाता है तो यह सीधे-सीधे उनके घर के चूल्हे पर चोट है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 54 मजदूरों के नाम पर चल रहा खेल सच्चाई है या किसी राजनीतिक खींचतान का हिस्सा।ग्रामीणों ने डीएम बस्ती से भी गुहार लगाई है कि पूरे मामले की उच्च स्तर पर जांच हो, जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो और मजदूरों को उनका हक तुरंत दिलाया जाए।

दो दिनों से चल रही झमाझम बारिश में भी जिले में 5780 मनरेगा मजदूरों की लगी फर्जी हाजिरी
- झमाझम बारिश में लगे मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी के मस्टर रोल को जीरो करना सभी बीडीओ के लिए बना चुनौती

बस्ती- जहां पूरे देश में लगभग एक सप्ताह से बरसात व आंधी तूफान का कहर जारी है और लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है वही दूसरी तरफ जिले के सभी विकासखंडों में बड़े पैमाने पर मनरेगा मजदूरों के नाम फर्जी हाजिरी लगाई गई है । दो दिनों से लगातार चल रही झमाझम बारिश में सभी विकासखंडों में 5780 मनरेगा मजदूर की फर्जी हाजिरी लगाई गई है अर्थात् दोनों दिनों में मिला कर 778530 रुपये की फर्जी हाजिरी लगाने में रोजगार सेवकों व महिला मेट सफल हैं ।

आपको बता दें कि बस्ती जिले समेत पूरे देश में लगातार भारी बारिश हो रही है और भरी बरसात का हाई अलर्ट भी जारी है फिर भी जिले के सभी विकासखंडों में दिनांक 30 -10 - 2025 को 2689 व दिनांक 31 - 10 - 2025 को 2689 मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई है । दिनांक 30 -10 - 2025 को कप्तानगंज ब्लॉक में सबसे ज्यादा 490 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगी है और  दुबौलिया ब्लाक में सबसे कम मात्र 12 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है । ब्लाक बहादुरपुर में 398 ,बस्ती 289 ,गौर 28 ,बनकटी 437,कुदरहा 248,परसरामपुर 223, रुधौली 70, सल्टौवा गोपालपुर 40, साऊंघाट 130 , हर्रैया 254 व विक्रमजोत में 70 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगी है ।

ब्लाक रामनगर में एक भी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी नही लगा है । दिनांक 31 -10-2025 को ब्लाक हर्रैया में सबसे ज्यादा 560 व दुबौलिया में मात्र 06 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगी है । ब्लॉक बहादुरपुर 264, बनकटी 181,बस्ती 187 , गौर 10,कप्तानगंज 564 ,कुदरहा 201,परशुरामपुर 305 ,रामनगर 307 , रुधौली 70 , सल्टौवा गोपालपुर 40 , साऊंघाट 95 व विक्रमजोत में 331मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई गई है । इस प्रकार स्पष्ट है कि मनरेगा कार्य के नाम पर ग्राम पंचायतों में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में मस्त है और बाद में लेन-देन करके मामले को रफा दफा करने में सफल रहते हैं ।

विकासखंड दुबौलिया में बीडीओ संदीप सिंह की सक्रियता से ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार रुका हुआ है । अब बड़ा सवाल यह है कि झमाझम बारिश में मनरेगा आनलाइन साइट पर फर्जी फोटो के सहारे अपलोड की गई मनरेगा मजदूरों के फर्जी मस्टर रोल को संबंधित खंड विकास अधिकारी जीरो कर पाते हैं या नही जिसको लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है । उक्त प्रकरण में सार्थक अग्रवाल ने बताया कि किसी भी हाल में झमाझम बारिश में लगे मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी के मस्टर रोल का भुगतान नहीं होगा जांच कराकर जारी ऑनलाइन फर्जी मस्टर रोल जीरो होगा ।

गुजरात में 71 करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला उजागर
अहमदाबाद-  71 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले ने गुजरात की ग्रामीण विकास प्रणाली को हिलाकर रख दिया है, जिसमें राज्य के पंचायत और कृषि मंत्री बच्चू खबाद के बेटे बलवंत खबाद सहित गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना में भारी अनियमितताओं से जुड़ा यह घोटाला दाहोद जिले के धनपुर और देवगढ़ बारिया तालुका में सामने आया है दाहोद में मनरेगा घोटाला मामले में कृषि और पंचायत राज्य मंत्री बचुभाई खाबड़ के पुत्र बलवंत खाबड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवगढ़ बारिया समेत धानपुर तहसील में मनरेगा योजना में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी मामले में पुलिस ने मंत्री पुत्र के साथ तत्कालीन टीडीओ दर्शन पटेल को भी गिरफ्तार किया है।।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए दाहोद के डिप्टी एसपी जगदीश भंडारी ने स्थानीय मीडिया को बताया, "बलवंत खाबड़ और तत्कालीन तालुका विकास अधिकारी (टीडीओ) दर्शन पटेल को धनपुर और देवगढ़ बारिया में मनरेगा घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।"इस बीच, मंत्री का छोटा बेटा किरण खबाद फरार है। पुलिस ने कहा कि करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की आगे की जांच जारी है।

घोटाले के केंद्र में फर्जी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, सड़कों, बांधों और अन्य सार्वजनिक कार्यों का एक सुव्यवस्थित नेटवर्क है, जो केवल कागजों पर मौजूद है। मनरेगा के तहत आदिवासी रोजगार के लिए निर्धारित धन कथित तौर पर जाली प्रमाण पत्रों और फर्जी चालानों के माध्यम से निकाला गया था, और कथित तौर पर यह पैसा मंत्री के बेटों से जुड़ी एजेंसियों को दिया गया था।

यह घोटाला तब सामने आया जब जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के निदेशक बीएम पटेल ने देवगढ़ बारिया और धनपुर तालुका में परियोजना क्रियान्वयन में बड़ी अनियमितताओं को चिन्हित किया। इसके बाद हुए ऑडिट में धोखाधड़ी का पता चला और इसका पता राज कंस्ट्रक्शन और राज ट्रेडर्स से चला, जो बलवंत और किरण खाबड़ द्वारा संचालित फर्म हैं, दोनों ने बढ़ते सबूतों के बीच अग्रिम जमानत मांगी थी। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व डीआरडी निदेशक ने 35 गैर पात्रता वाली एजेंसी के विरुद्ध 71 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसी मामले में शनिवार को पुलिस ने बलवंत और तत्कालीन टीडीओ दर्शन पटेल को पकड़ा है। वहीं, किरण खाबड़ी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। प्राथमिकी के अनुसार मनरेगा वर्ष 2021 से 2025 के बीच हुए कामों में गड़बड़ी सामने आई थी। इसकी जांच में कुल 71 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार होने की जानकारी मिली। दाहोद पुलिस ने भ्रष्टाचार को लेकर थाने में शिकायत की।

इस समग्र मामले में अलग-अलग 35 एजेंसी के विरुद्ध शिकायत की गई है। इसमें देवगढ़बारिया की 28 और धानपुर की 7 एजेंसी शामिल है। इन एजेंसियों में राज कंस्ट्रक्शन और राज ट्रेडर्स भी शामिल है, जो कि राज्य मंत्री बचुभाई खाबड़ के पुत्र बलवंत और किरण का है। किरण की एजेंसी राज ट्रेडर्स देवगढ़ बारिया और बलवंत की एजेंसी राज कंस्ट्रक्शन धानपुर तहसील के गांव में सक्रिय है। दोनों पुत्रों को दाहोद के विभिन्न गांवों में विकास से संबंधित कामों का कॉन्ट्रेक्ट मिलता रहता है।

आरोप के मुताबिक बगैर सड़क बनाए कई मामलों में भुगतान कर दिए गए थे। मनरेगा के तहत मंजूर हुए कामों के लिए 60 फीसदी रकम मटेरियल्स और 40 फीसदी रकम मनरेगा के श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से दी जाती है। 2021 से 2025 के बीच कुवा, रेधाना और सिमामोई जैसे गांवों को गलत तरीके से मनरेगा परियोजनाओं के लाभार्थियों के रूप में चिह्नित किया गया था। जमीनी स्तर पर, काम बहुत कम या बिलकुल नहीं था, केवल जाली पूर्णता रिपोर्ट और डायवर्ट किए गए भुगतानों का सिलसिला था। जैसे-जैसे जांच बढ़ी, अधिकारियों ने खुलासा किया कि 35 सामग्री आपूर्तिकर्ता, जिनमें से 28 देवगढ़ बारिया से और सात धनपुर से थे, स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी दावे करने में शामिल थे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कथित तौर पर आंखें मूंद लीं, जिससे कई प्रशासनिक स्तरों पर धोखाधड़ी फैल गई। जवाब में, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने सभी चल रहे मनरेगा भुगतानों पर रोक लगा दी। ऑडिट में लॉग गायब होने, काम करने की जगहों का न होना और बड़े पैमाने पर दस्तावेजों में जालसाजी का खुलासा हुआ।

अनुमान है कि 160 करोड़ रुपये के फर्जी दावों की जांच की जा रही है। गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अब तक देवगढ़ बारिया में 60.90 करोड़ रुपये और धनपुर में 10.10 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों का पता चला है। जांचकर्ताओं का मानना है कि ये संख्याएं तो बस शुरुआत हैं, क्योंकि और भी तालुका जांच के दायरे में आ रहे हैं।

विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने इससे पहले मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इस घोटाले की चेतावनी दी थी और अनुमान लगाया था कि यह घोटाला करीब 250 करोड़ रुपये का है।सरकार की चुप्पी की आलोचना करते हुए चावड़ा ने आरोप लगाया कि खबाद से जुड़ी कंपनियों को सालों तक बिना जांच के भुगतान मिलता रहा। उन्होंने कहा, "यह गुजरात के सबसे गरीब लोगों की दिनदहाड़े लूट है।" उन्होंने मंत्री के इस्तीफे और राज्य स्तर पर आपराधिक जांच की मांग की।

बढ़ते दबाव के बावजूद, मंत्री बच्चू खबाद चुप रहे हैं और सत्तारूढ़ भाजपा ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे विपक्ष और नागरिक समाज की तीखी आलोचना हो रही है। एक नियमित ऑडिट के रूप में शुरू हुआ यह मामला गुजरात के सबसे बड़े कल्याण घोटालों में से एक बन गया है, जिसने जड़ जमाए भ्रष्टाचार को उजागर किया है और सरकारी जवाबदेही में जनता का भरोसा डगमगा दिया है।

आदिवासी समाज से आने वाले बचुभाई खाबड़ राज्य के आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। वे वर्ष 2002, 2012, 2017, 2022 में देवगढ़बारिया सीट से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। वे आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी की सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2022 में वे फिर से राज्य मंत्री बने हैं।

कागजी घोड़ा दौड़ाकर फर्जी भुगतान लेने के प्रयास में ग्राम प्रधान व सचिव
बस्ती। जिले के विकास खण्ड कुदरहा में मनरेगा घोटाला थमने का नाम नहीं ले रहा है ग्राम पंचायत भक्तुपुर में र्वतमान समय में गांव के कार्य चल रहा है जिसमे टी ए जेई तकनीकी सहायक सचिव की मिली भगत से फर्जी तरीके से 9मास्टरोल जारी किया है। मस्टरोल के मुताबिक 87 मनरेगा मजदूरो की उपस्थि अनिवार्य हैं किन्तु धरालत पर 4 मजदूरों से काम कराया जा रहा है। वही के कार्य में प्रधान एवं सचिव की मिली भगत से 87 मनरेगा मज़दूरों की आनलाइन लगायी जा रही है।

अर्थात प्रधान केवल कागजी घोड़ा दौड़ाकार फर्जी भुगतान लेने के प्रयास में लगे है।सूत्रो के मुताबिक लालगंज मार्ग से श्याम लाल के खेत तक सरहद के दोनों तरफ पटरी सफाई एवं मिट्टी कार्य वर्तमान समय में प्रधान उसी ब्लाक के जिम्देदारो को मिलाकर फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन को लूटा जा रहा है।मामले को लेकर संबिध सचिव से ने बताया हाजिरी रोजगार सेवक लगाते है। हमे पूर्ण जानकारी नही है। जब वीडीओ कुदरहा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

सूत्रों की माने तो प्रतिदिन होने वाले भ्रष्टाचार में सेक्रेटरी , ग्राम प्रधान , रोजगार सेवक , तकनीकी सहायक व बी0डी0ओ0 से लेकर ऊपर के आला अफसरों तक सबका कमीशन फिक्स है जिसके कारण शिकायत एवं साक्ष्य होने के बजाय मनरेगा भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

यदि सी डी ओ कराये मामले की जांच तो एक बडे मनरेगा घोटाले का होगा खुलासा,
विकासखंड फूल बेहड की ग्राम पंचायत खंभार खेड़ा में तैनात रोजगार सेवक पर भ्रष्टाचार करने एवं ग्राम पंचायत में अपनी फर्म के कागजों पर दर्जनों ग्राम पंचायत में अप्रत्यक्ष रूप से ठेकेदारी करना तथा सामग्री आपूर्ति करने के साथ-साथ रोजगार सेवक रहते दोहरा लाभ लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सेवक शैलेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत खंभार खेड़ा सहित दर्जनों ग्राम पंचायत में अप्रत्यक्ष रूप से अपनी फर्म के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार करके कई करोड़ की नामी बेनामी संपत्ति हासिल की है। यदि उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति नामी बेनामी संपत्ति की कराई जाए जांच और आय के स्रोतों की हो जांच तो एक बड़े आए से अधिक संपत्ति बनाने के मामले  पर्दाफाश  होना तय होगा।

ग्रामीण एवं जानकार सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी को सत्य माने तो मुरादनगर पतरासी के पास शैलेंद्र सिंह द्वारा जमीन खरीदी गई लखनपुर के पूर्व तराई क्षेत्र में भी जमीन खरीदने का की जानकारी सूत्रों द्वारा दी गई है। दो बीघा बाग खंभार खेड़ा में ,एक बीघा जमीन तीन लाख 50 हजार में अपने नौकर राम मूर्ति के नाम खरीदी गई तथा बैनामा कराई गई है। इतना ही नहीं एक दुकान पक्की अचाकापुर  में लखीमपुर में 20 लाख का मकान उक्त सारी संपत्ति रोजगार सेवक शैलेंद्र सिंह द्वारा अपने नौकर, भाई, पत्नी, भाभी ,एवं मां के नाम खरीदे जाने का मामला जन चर्चा का विषय बना है ।

उक्त आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं यह आरोप मेरे नहीं हैं सूत्रों ने तो यहां तक बताया है कि कुछ जमीन मुलायम पुत्र त्रिभुवन से दो बीघा बाग खरीदे जाने की बात का जिक्र भी आया है। वहीं पुनई पुत्र मनोहर निवासी अचाकापूर तेतारपुर से एक बीघा जमीन 350000 रुपए में खरीद कर अपने नौकर राम मूर्ति के नाम बैनामा कराए जाने का जिक्र काफी सुर्खियां बन रहा है। उक्त रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक के बीच चल रही लंबी डील के विषय में बताते हुए लोगों का आरोप है की निर्माण सामग्री के लिए पंजीकृत फर्म में तकनीकी सहायक साहब की भागीदारी बताई जा रही है।

उक्त रोजगार सेवक आखिर इतने अल्प समय में कैसे हो गया करोड़ का स्वामी? यह अहम सवाल बना हुआ है ।तथा उनके द्वारा कहीं ना कहीं तो नियमों की अनदेखी करते हुए भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है ।इनके द्वारा मनरेगा घोटाले में फर्जी हाजिरी लगाकर लोगों से पैसा निकाल कर बंदरबाट करने वाली डायरी के पन्नो पर गौर करें जो हिसाब रोजगार साहब की हैंडराइटिंग में लिखा गया बताया जाता है तो फिर लाखों का भ्रष्टाचार खुलकर सामने आएगा। आलम यह है कि फर्जी मजदूरी चढ़ा कर उनके खाते से पैसा निकलवाने के मामले में कमीशन तय कर दिया गया था यदि किसी के खाते में 4000 आया है तो उसको ₹1000 देकर शेष वापस ले लिया जाता है। यदि डायरी में लिखे नाम और हिसाब किताब की ही कर ली जाए जांच तो एक भारी भ्रष्टाचार का खुलासा होना तय होगा लोगों ने रोजगार सेवक की आय सेअधिक संपत्ति की जांच कराये जाने की मांग किए जाने की बात  कही है।

कागजो पर तालाब की खुदाई  व जीर्णोद्धार कराकर  लाखो का गवन

विकासखंड फुलबेहड  की ग्राम पंचायत खंभार खेड़ा में ग्राम प्रधान बहोरी लाल पंचायत सचिव दिनेश वर्मा व रोजगार सेवक शैलेंद्र सिंह तथा टी ए  नीरज कुमार की मिली भगत से फर्जी हाजिरी लगाकर तथा कई काम कागजों पर दिखाकर मनरेगा योजना में भारी भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं ।सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खंभार खेड़ा में औधि तालाब और कुशहा नाथ तालाबों पर अमृत सरोवर योजना के तहत कई लाख रुपए का गवन किया गयाहै। उक्त तालाब का जीर्णोद्धार मात्र कागजों पर हुआ हकीकत की धरातल पर हाल बदहाल देखा जा सकता है ।इसी के साथ ही दहनवा तालाब की खुदाई में भी भारी भ्रष्टाचार किए जाने का मामला खुलकर सामने आया है।

इस तालाब की खुदाई का कार्य 15 जून 2023 को शुरू दिखाया गया कार्य कब पूर्ण हुआ पता नहीं ?कुल मानव दिवस कितने लगे पता नहीं ?अनुमानित लागत 690000477 रुपए दिखाई गई है। जबकि ग्रामीणों के अनुसार उक्त तालाब की खुदाई कराई ही नहीं गई मात्र कागजों पर खुदाई कराकर और बोर्ड लगाकर सरकारी धनराशि हड़प लिए जाने के गंभीर आरोप समाज सेवी  श्याम किशोर गुप्ता द्वारा लगाए गए हैं ।ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर गौर करें और तालाब स्वयं खुदाई की दास्तां बयां कर रहा है फोटो में उक्त तालाब में तो सिंघाड़ा की फसल लगी है तालाब की खुदाई हुई कैसे यह अहम सवाल बना है।

लगभग एक माह पहले पटाई गई सड़क की पुनः की जा रही मरम्मत

मनरेगा में फैले भ्रष्टाचार की दास्तान स्वयं बयां कर रही है कि अभी हाल ही में एक सड़क जो मनकू के खेत से सत्रोहन के खेत तक गई है उक्त सड़क महज एक माह पहले पाटी गई थी। और उसपर पुनः 11 मजदूर काम करते नजर आए उक्त मजदूरों से जानकारी लेने पर बताया कि यह सड़क अभी हम लोगों ने ही पार्टी थी। सड़क  कहीं कहीं कट गई थी अब हम लोग इसकी मरम्मत का कार्य कर रहे हैं ।लगभग एक माह पहले पाटी गई सड़क कैसे कट गई? बरसात भी नहीं हुई तो सड़क कटी कैसे ?महज सरकारी धन की लूट का संयोजित खेल खेले जाने के आरोप लगाए गए हैं ।लोगों का आरोप है यह सड़क राजस्व अभिलेखों में दो लट्ठा के चौड़ी है पर एक लट्ठा व मुश्किल से ही पटाई कराई गई है। पटाई के नाम पर खेल-खेल कर सरकारी धन का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है जनहित में इसकी जांच किया जाना आवश्यक है।

कई रास्ते कागजों पर पटवाकर सरकारी धन हडपे जाने के आरोप

वर्ष 2024 माह जून यानी बरसात के समय भी मनरेगा से सड़क पटाई करना बोर्डोपर दिखाया गया है जबकि सड़क पर खड़ी घास को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क कागजों पर पार्टीगई या हकीकत में ।रतिराम के खेत से कल्लन के घर तक सड़क पटाई का कार्य इसकी बानगी भर है जिसे देखकर भ्रष्टाचार किए जाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। यदि जिला अधिकारी जांच टीम गठित कर खंभार खेड़ा में वित्तीय वर्ष 2022 -2023 ,2024 ,और 2024 -25, में कराए गए मनरेगा से कार्यों की कराये स्थलीय जांच तो करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का होगा खुलासा, ऐसा ग्रामीणों का आरोप है मामले की लिखित शिकायत समाज सेवी श्याम किशोर गुप्ता द्वारा शासन प्रशासन से कर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है।

मनरेगा कार्यों में घोटाला का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
गोलाबाज़ार गोरखपुर। गोला ब्लॉक के  ग्राम सभा तिरागांव  के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान  ग्राम सचिव  पर बिना कार्य किए ही पैसा हड़पने का आरोप लगाया है।मनरेगा के तहत बड़ी संख्या में मजदूरों के फर्जी नाम मस्टरोल में दर्ज किए जाते है

ग्राम प्रधान अपने चहेते लोगो का नाम बिना कार्य किए ही फर्जी फोटो लगा कर धन हड़प कर जाते है ग्रामीणो ने इस बात की शिकायत लिखित रूप मे जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी से की है।

प्राप्त बिबरण के अनुसार  ग्राम सभा तीरागांव निवासी जवाहर लाल, मनोज कुमार, विकास, धर्मेद्र विश्वकर्मा, श्याम सुंदर यादव, जितेन्द्र, रामरक्षा विश्वकर्मा, दीपक, जितेन्द्र विश्वकर्मा, कन्हैया लाल आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान समय मे ग्राम सभा के ग्राम बिजुलियाडाड़ मे पुलिया से बाग तक एक नाले का निर्माण केवल कागज़ पर हो रहा है। नाला खुदाई मे जमीन स्तर पर कोई भी कार्य नही हो रहा है जबकी मस्टरोल चल रहा है, जो कि पूर्णतः फर्जी है। इसी ग्राम सभा के टिकरी मे पोखरी की खुदाई पर बीते 12 जून को मस्टरोल पर धन का भुगतान हो चुका है जबकी पोखरे मे कोई खुदाई कार्य नही हुआ है।

ग्राम प्रधान सुरज ने बताया कि दोनो  आरोप गलत हैं। पोखरे की खुदाई कराई गयी थी। कुछ कार्य बाकी रह गया था। जिसे आज मजदूर लगा कर कराया जा रहा था। शिकायतकर्ताओं के द्वारा जबरन कार्य को करने नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर हमने 112 नंबर पर पुलिस से शिकायत भी की है। बी डी ओ गोला दिवाकर सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र मिला है, टीम बना कर मामले की जांच करायी जायेगी।