Municipal Council - Swatantra Prabhat

45.70 करोड़ का बजट पास, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी बोर्ड बैठक
तिलहर, शाहजहांपुर। नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट बोर्ड बैठक गुरुवार को विकास योजनाओं से अधिक भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जवाबदेही के सवालों के कारण सुर्खियों में रही। करीब 45.70 करोड़ रुपये का बजट तो सर्वसम्मति से पारित हो गया, लेकिन बैठक के दौरान सभासदों ने पालिका प्रशासन पर एक के बाद एक गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। सरकारी संपत्तियों पर कब्जे, संदिग्ध टेंडर, सूचना छिपाने और मनमानी कार्यशैली जैसे मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ।

चेयरमैन हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों ने नगर विकास, सड़क, नाला निर्माण, सफाई, वेतन और पेंशन को प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों के दावों के बीच ही सभासदों ने व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाने शुरू कर दिए। सभासद दिलीप कुमार सक्सेना (अक्कू) ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्तियों से जुड़े मुकदमों में पालिका का अधिवक्ता ही नगर हितों के विपरीत काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

सभासद सुशील कुमार सिंह ने वर्ष 2024 से लंबित सूचना न दिए जाने को पारदर्शिता पर सवाल बताते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन-सी जानकारी है जिसे दो वर्ष बाद भी छिपाया जा रहा है। उन्होंने 16 लाख रुपये के नाला सफाई टेंडर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जब मलबा हटाने का काम पालिका कर्मचारियों से कराया गया तो ठेकेदार को लाखों रुपये का भुगतान किस आधार पर किया गया। उन्होंने सरकारी कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच की मांग उठाई। मामला उस समय और गरमा गया जब चेयरमैन आवास पर कार्यरत बताए जा रहे 15 संविदा कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया। आरोप है कि स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल की गई, जिस पर सभासदों और पालिका प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

बैठक में कई सभासदों ने नगर पालिका की जमीनों पर अवैध कब्जे न हटाने, जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा, फोन तक न उठाने, बदहाल सड़कें, जलभराव और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन को घेरा। उनका कहना था कि नगर की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजों में विकास दिखाने में व्यस्त हैं।लगातार बढ़ते विरोध और आरोपों के बीच अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने सभी शिकायतों की जांच कराने और दोष पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामे के बीच ही 45.70 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया गया।

भय, भ्रांति और बाधाओं को दूर कर खिला रहे हैं फाइलेरिया से बचाव की दवा
गोरखपुर। मुझे फाइलेरिया बीमारी नहीं है तो मैं यह दवा क्यों खाऊं...पिछले साल दवा खाने के बाद उल्टी आई थी, इसलिए मैं दवा नहीं खाऊंगा....मुझे शुगर की बीमारी है, मैं दवा नहीं खा सकता.....मेरे घर में निधन हुआ है, मैं या मेरे परिवार के लोग दवा नहीं खाएंगे...जैसी तमाम भय, भ्रांति और बाधाओं को दूर कर इस बार सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में दवा खिलाई जा रही है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग दवा सेवन अभियान में हिस्सा लेकर समुदाय को प्रेरित कर रहे हैं। यह अभियान दो सितम्बर तक चलेगा लेकिन उसके बाद भी बचे हुए लोग स्वास्थ्य केंद्रों से दवा खा सकेंगे। अभियान के बाद भी मॉप अप राउंड चला कर छूटे हुए लोगों को दवा खिलाई जाएगी।

बड़हलगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर पांच के ग्राम जयिपार में पिछले वर्ष अभियान के दौरान दवा खाने के बाद उल्टी होने पर इस साल वहां करीब सौ लोग दवा खाने से इनकार कर चुके थे। स्वयंसेवी संस्था पीसीआई के प्रयासों से वहां के सभासद राजीव ने खुद दवा का सेवन किया। इसके बाद 22 अगस्त को अपने क्षेत्र के लोगों के पास गए और बताया कि जिन लोगों के शरीर में माइक्रोफाइलेरिया होते हैं उन्हें दवा खाने के बाद उल्टी, मतली, चक्कर आना, सिरदर्द, बुखार व खुजली जैसे लक्षण आ सकते हैं। यह अच्छे संकेत हैं और इनसे घबराना नहीं है। सभासद के प्रयासों के करीब पचास से अधिक लोग एक ही दिन में दवा खा सके। बाकी लोगों को भी दवा खिलाई जा रही है।

पिपराईच ब्लॉक के महराजी गांव में एक परिवार के घर बुजुर्ग का निधन हो गया । जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके यहां दवा खिलाने पहुंची तो परिवार ने मना कर दिया। इसके बाद मलेरिया इंस्पेक्टर पूजा और महराजी फाइलेरिया समूह के सदस्य उनके घर गये और समझाया कि यह दवा खाना खाने के बाद कभी भी खा सकते हैं। इसका उनकी परम्परा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस तरह परिवार के उन्नीस लोगों में से 18 लोगों ने दवा का सेवन कर लिया। महराजी एक ऐसा गांव है जहां पिछले वर्ष शत फीसदी आबादी को दवा खिलाई जा सकी थी।

शाम को भी खिलाई गई दवा

चरगांवा ब्लॉक के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बताते हैं कि उनके ब्लॉक के कई गांवों में शाम को भी आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई है। इस कार्य में फाइलेरिया रोगी नेटवर्क ने मदद की है। दिन में जिन घरों में लोग मौजूद नहीं रहते हैं वहां टीम शाम को जाकर दवा खिलाती है।

मदद कर रही हैं संस्थाएं

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह का कहना है कि स्वयंसेवी संस्था पीसीआई सोशल मोबिलाइजेशन में सहयोग कर रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मॉनीटिरंग के जरिये मदद की जा रही है। वहीं, पाथ संस्था के प्रतिनिधि डेली की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में मदद कर रहे हैं। अभियान के दौरान दवा सेवन कार्यक्रम में प्रेस क्लब गोरखपुर, सूचना विभाग व कई मीडिया संस्थानों ने सक्रिय प्रतिभागिता की है और सभी की मदद से अभियान को सफल बनाया जा रहा है।

सुरक्षित और असरदार है दवा

मैं खुद लगातार कई वर्षों से इस दवा का सेवन कर रहा हूं। इसे दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को खाना है। सिर्फ गर्भवती और अति गंभीर बिस्तर पकड़ चुके बीमार लोग यह दवा नहीं खाएंगे। शुगर, बीपी, कोलेस्ट्राल, बुखार, टीबी आदि के रोगी यह दवा खा सकते हैं। गृह भ्रमण के समय जो लोग घर पर मौजूद नहीं है वह घर वापस आने के बाद आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर इस दवा का सेवन अवश्य करें। यह दवा फाइलेरिया से बचाती है। एक बार यह बीमारी हो गई तो ठीक नहीं होती है। डॉ आशुतोष कुमार दूबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

दशवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न
कुशीनगर। जनपद के नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में दशवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ जिसके पश्चात पतंजलि परिवार व भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी सुभाष सिंह द्वारा योग शिविर में आये लोगों को योग प्रशिक्षण दिया गया। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से सदियों पुरानी भारतीय सनातन संस्कृति का केंद्र बिंदु भारतीय योग परम्परा आज वैश्विक रूप से विस्तारित हो पाया है। आज से दस वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा योग को पहचान दिए जाने के बाद 200 से अधिक राष्ट्रों ने इसे स्वीकारा है।

योग दर्शन को स्वास्थ्य लाभ के अलावा रोजगार के रूप में परिभाषित करते हुए उन्होंने स्वामी रामदेव को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि आज स्वामी जी के कारण ही योग घर घर मे प्रवेश कर सका है। उन्होने बताया कि भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा और योग दर्शन से बड़े से बड़े असाध्य रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है, जिसे आज का आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार कर रहा है। प्रातः बेला में बड़ी संख्या में आये आमजन को धन्यवाद देते हुए उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आज के योग प्रशिक्षण को हम सभी को अपने दैनिक जीवन मे उतारने के प्रति संकल्पित होना है ताकि योग के लाभ को पाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी सुभाष सिंह, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, युवा प्रभारी अमरदीप शुक्ल, उपेंद्र गुप्ता, तहसील प्रभारी नितिश राय, सह प्रभारी संजय शर्मा, नितेश कुमार, अतुल पाण्डेय, विनोद चौरसिया, राजकुमार, अभय मारोदिया, राहुल पटेल, शुभम सिंह, अंकित अग्रवाल, आलोक विश्वकर्मा, राकेश पाण्डेय, अजित जायसवाल, पतंजलि प्रभारी शम्भू तिवारी, जगदम्बा पाण्डेय, वरुण सिंह, निहाल चिरानियाँ, परशुराम, विनोद तिवारी, राकेश वर्मा, राजेश जायसवाल, शम्भू चौरसिया, हिमांशु पाण्डेय, हिमांशु शुक्ला, राज मिश्र के अलावा अन्य योग प्रशिक्षु मौजूद रहे।