aatanki hamla - Swatantra Prabhat

आपरेशन सिंदूर 02 जारी आतंकिस्तान को कड़ा सबक देने की तैयारी !
पहलगाम हमले के बाद देशवासियों को जिस कार्रवाई का इंतजार था, आखिरकार देश के जांबाज जवानों ने उसको अंजाम दे ही दिया। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी की साजिश रचने वाले आतंकवादी समूहों और इसके आका पाकिस्तान पर ऐसा प्रहार किया है, जिसको वह कभी भी भूल नहीं पायेंगे। वहीं आपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन समूचा पाकिस्तान धमाकों से दहल उठा है. पाकिस्तान में सीरियल ब्लास्ट हो रहे हैं. पाक के 10 शहरों में 15 से ज्यादा धमाके हुए हैं. आज लाहौर, कराची, रावलपिंडी, बहावलपुर, गुजरांवाला में ब्लास्ट हुए हैं. पाकिस्तान के उमरकोट में धमाका हुआ. रावलपिंडी में भी धमाके की खबर सामने आयी है. बहावलपुर में लगातार दूसरे दिन भी धमाके हुए हैं. पाकिस्तानी सेना ने 9 धमाकों की पुष्टि की है।

पाकिस्तान के लाहौर में आर्मी कैंट इलाके में धमाका हुआ है. लाहौर में ड्रोन हमले से भारी नुकसान हुआ है. ड्रोन हमले के बाद आर्मी कैंट इलाके में आग लगी है. लाहौर में नौसेना कैंप पर भी ड्रोन अटैक हुआ है. धमाकों में नौसेना कैंप को भारी नुकसान हुआ है।

रावलपिंडी में पाक एयरफोर्स के बेस पर ड्रोन अटैक हुआ है. एक साथ कई ड्रोन से हमला किया गया है. पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है. हमले में एयरफोर्स को भारी नुकसान की खबर सामने आयी है. लाहौर में एक के बाद एक लगातार 3 धमाके हुए है. धमाकों से लाहौर में अफरा-तफरी मच गई है. शहर में दहशत का माहौल बन गया है. भयभीत लोग सड़कों पर आ गए है. लाहौर ओल्ड एयरपोर्ट के पास ये ब्लास्ट हुआ है. वाल्टन रोड, गोपाल नगर में भी धमाके की खबर है. वाल्टन एयरपोर्ट के पास ड्रोन धमाका हुआ है. एक चश्मदीद ने मिसाइल अटैक का दावा किया है. धमाकों के बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखा, जिसे देख लोगों में अफरा तफरा मच गई। अभी इन धमाकों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

ताज़ा अपडेट के मुताबिक आज भारत ने आपरेशन सिंदूर 02 की शुरुआत कर दी। भारत के पंद्रह शहरों पर पाकिस्तान ने मिसाइल हमले की कोशिश की जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के लाहौर में एअर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया। आपको बता दें कि आतंकी हमले के ठीक दो हफ्ते बाद ऑपरेशन सिंदूर में भारत की तरफ से दागी गई मिसाइ‌लों ने पाकिस्तान समर्थित नौ आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया है। इनमें जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर का बहावलपुर में स्थित सुभान आवह मरकज भी शामिल है। भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में खौफ है। दूसरी तरफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में जश्न का माहौल है, क्योंकि देशवासी यही चाहते थे कि आतंकियों पर ऐसा प्रहार है, जो उनको मरने तक बाद रहें।

साथ ही उन परिवारों के जख्मों पर मलहम लगा है  जिन्होंने पहलगाम हमले में अपनो को खोया है। विशेषकर उन महिलाओं को जिन्होंने अपने पति को खोया है। पहलगाम हमले का मकसद कश्मीर घाटी में दहशत फैलाना था। आतंकियों ने महिलाओं के सामने उनके पतियों के सिर में गोली मारी थी। ये बहुत गहरे जख्म हैं, जिन्हें वो महिलाएं कभी नहीं भुला पाएंगी, जिन्होंने अपना सुहाग इस हमले में खो दिया। ऐसे में जब भारत ने इन आतंकियों को जवाब दिया, तो ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा। ऑपरेशन सिंदूर से बेहतर नाम इस हमले का शायद हो ही नहीं सकता था। यह ऑपरेशन उस सिंदुर का बदला है, जो बैसरन घाटी में सुहागनों के माथे से पोंछ दिया गया और उनकी मांग सूनी कर दी गई थी।

इसके अलावा सशस्त्र सेना की दो महिला अधिकारियों के जरिए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी प्रस्तुत कर यह संदेश दे दिया गया है कि भारतीय सेना किस तरह मजबूत और आत्मनिर्भर है। यह सरकार का पाकिस्तानी अधिकारियों को बहुत बड़ा जवाब है। नारी शक्ति के प्रदर्शन से जहां भारत ने अपने देश की समृद्धि का प्रदर्शन किया है, वहीं पाकिस्तान को यह भी बताया है कि भारत से टक्कर मत लो, क्योंकि वहां हथियार उठाने में सिर्फ मर्द नहीं औरतें भी उतनी ही मजबूत हैं। नारी शक्ति के जरिए भारत ने पाकिस्तान को एक तरह से आईना भी दिखाया है कि उनके देश में जहां महिलाएं आज भी बुर्के में कैद हैं, वहीं भारतीय महिलाएं देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सबसे बड़ी बात है कि भारत ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकानों या आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है।

सेना द्वारा दी गई ब्रीफिंग में यह स्पष्ट कहा गया है कि भारतीय सेना ने सिर्फ और सिर्फ उन अड्डों को निशाना बनाया है, जहां आतंकी हुये थे और जहां कसाब और उसके जैसे अन्य आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी है कि स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकी मारे गए हैं और उनके ट्रेनिंग कैंप पूरी तरह तबाह हो गए हैं। आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए हैं। सोशल मीडिया में जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें यह दिख रहा है कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। इन वीडियो से यह साफ होता है कि आतंकवाद से पाकिस्तान का कितना करीबी नाता रहा है, भले ही पाकिस्तान इस बात से इनकार करता रहा हो।

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को एक तकनीकी रूप से उमत और सैन्य रूप से सक्षम राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया है। वैश्विक समुदाय, विशेष रूप से अमेरिका, रूस और इजरायल ने भारत के मिसाइलों की सटीकता की प्रशंसा की है। ऑपरेशन ने पाकिस्तान की चीन प्रायोजित वायु रक्षा प्रणालियों को भेदकर भारत की तकनीकी श्रेष्ठता को प्रदर्शित किया। यह चीन-पाकिस्तान गठजोड़ के लिए एक चेतावनी थी कि भारत क्षेत्रीय चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। सभी मिसाइलों ने अपने सटीक निशानों को भेदा, जो भारतीय तकनीक और रक्षा प्रणाली के शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। उनत मिसाइलों, स्पाइस-2000, निर्भय, पुख्ता खुफिया जानकारी और तीनों सेनाओं के संयुक्त समन्वय ने नौ आतंकी ठिकानों को 25 मिनट में नष्ट कर दिया।

इस सफलता ने भारत की स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी, आत्मनिर्भरता और वैश्विक मंच पर सैन्य क्षमता को प्रदर्शित किया। देखा जाए तो भारत ने पहलगाम हमले के बाद से ही उचित और कल्पना से परे जवाब देने की ठान रखी थी। लेकिन, दुनिया फिर भी 'संयम बरतने' वाला कूटनीतिक ज्ञान देने से पीछे नहीं हट रही थी। लेकिन सेना को खुली छूट मिलने के बाद सेना ने ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसको देखकर पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है। बहादुर भारतीय सैनिकों ने एक ही साथ नौ स्थानों पर 21 आतंकी ठिकानों को तबाह कर डाला है।

इससे पूरा देश संतुष्ट है, उत्साह में है, यूं कहें कि राष्ट्र गौरव से भर उठा है। वास्तव में आज भारतीय सेनाओं की आतंकवाद के विरोध में की गई यह संयुक्त कार्रवाई प्रत्येक भारत वासियों को आत्म गौरव से भर रही है। वैसे भी पराक्रम का स्वभाव ही है कि यह उत्साह से भर देता है। इसके साथ ही भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर सर्जिकल स्ट्राइक' पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले रूस का भारत को समर्थन देना हो या यूरोपियन देशों समेत कई मुस्लिम देशों से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भारत को साथ मिलना हो, यह सभी कदम पूरी तरह से भारत के पक्ष में जाते हैं। दूसरी और पाकिस्तानी सेना के प्रवका ने पुष्टि की है, कि भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में हमले किए हैं।

जब एक दिन पहले यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में पाकिस्तान से पूछा जा रहा था कि क्या पहलगाम अटैक में लश्कर-ए-तैयबा शामिल था ? तब इस प्रश्न का कोई जवाब पाकिस्तान नहीं दे पाया था। दूसरे ही दिन भारत ने इसका उत्तर आतंक पर मिसाइलें दाग कर दे दिया। इसके साथ ही आज की कार्रवाई पहलगाम में आतंकी हमले के बक्त आतंकवादियों की भारतीय प्रधानमंत्री के नाम संपूर्ण भारत की संप्रभुता को दी गई उस चुनौती को भी याद दिलाती है, जिसमें पुरुष पर्यटकों को धर्म देखकर गोली मारते वक्त इन आतंकियों ने कहा था कि 'मोदी को बता देना।' तो जो बताने के लिए कहा गया, वास्तव में यह उस संदेश का एक छोटा-सा किंतु बहुत मुखर और प्रभावी जवाब है।

यदि अब भी पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर जिहाद और आतंकवाद को भारत के विरोध में इस्तेमाल करता है, तो आज की भारत की कार्रवाई से आप यही मान सकते हैं कि आगे भारत आतंक के विरोध में बहुत चड़ा कदम उठाएगा। भारत ने बता दिया है कि अब यह नया भारत है, तो आतंकियों और आतंकवाद को अपने ही बलबूते समूल नष्ट करने की सामर्थ्य रखता है। बहरहाल तमाम हालात पाकिस्तान के खिलाफ बन चुके हैं ऐसे में यदि वह अपनी ईज्जत बचाने के लिए अफरा-तफरी के माहौल में किसी तरह की हिमाकत करता है तो भारत हर स्थिति से निबटने के तैयार है।

पाकिस्तानी आतंकियों ने जम्मू काश्मीर में 10 तीर्थ यात्रियों की निर्शंस हत्या कर भारतीय राष्ट्र को बड़ी चुनौती दी है: हिन्दु विचार मंच
पाकुड़िया/पाकुड़/झारखण्ड:- 9 जून को प्रधान मंत्री एवम अन्य मंत्रियों की शपथ लेने के शुभावसर पर अशुभ पाकिस्तानी आतंकियों ने जम्मू-काश्मीर में तीर्थ यात्रियों की एक बस में ताबड़ तोड़ हमला कर 10 तीर्थ यात्रियों की निर्मम हत्या कर दी। जिसमें बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं। बताया जाता है कि 4 दिनोंके भीतर ही इन क्षेत्रों 3 आतंकी हमला कर विशाल भारत की संप्रभुता को आतंकवादियों ने बड़ी चुनौती दी है। यद्यपि हमारे वीर भारतीय जवानों ने सर्च ऑपरेशन करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है इस ऑपरेशन के दौरान एक भारतीय सैनिक भी शहीद हुआ है।

हालांकि,इस घटना पर प्रधानमंत्री सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के प्रति दुःख तथा पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त करना भारतीयों का उच्च संस्कार है, परन्तु भारत का जन्म-जात चिर शत्रु पाकिस्तान को बहुत ही गहरी व पीड़ादायक दण्ड देना भी भारतीय पुरुषार्थी संस्कार है। भारत विश्व का अति प्राचीन राष्ट्र है और इसका घोष वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम् है। सृष्टि काल से यदि आर्य्यावर्त्त के अतीत की गहराई पर दृष्टि डालते हुए गम्भीर मंथन करने से विदित होता है कि भारत वर्ष के किसी चक्रवर्ती राजाओं ने अकारण किसी ही किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है।राष्ट्र रामधारी दिनकर ने भी कहा था, सम्भवतः भारत पर चीनी आक्रमण के समय क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो।

आर्य्यावर्त्त के अति शक्तिशाली राजा-महराजाओं ने शरण में शरणगत को क्षमा दान देकर यह सिद्ध किया कि क्षमा वीर-महावीरों का आभूषण है। 10वीं शताब्दी पर दृष्टि डालने पर प्रतीत होगा कि मोहम्मद गौरी ने भारत पर 17 बार सम्पदा लुटने हेतु चढ़ाई की पर राजा पृथ्वी राज ने उसे क्षमा कर दिया और वह पुनः भारत पर चढ़ाई कर भरपूर सम्पदा लुट कर सोमनाथ मंदिर को भारी क्षति पहुंचाई तथा पृथ्वीराज को बंदी बनाकर आंखें फोड़ दी, और उन्हें अफगानीस्तान ले गया। हालांकि आंखें नहीं होने पर भी पृथ्वीराज ने तमाशा दिखाने के बहाने तीर धनुष मांगा और कुछ दुरी पर सिंहासन पर बैठे मोहम्मद गोरी को शब्द वेदी वाण चला कर उसकी हत्या तत्क्षण कर इस वाक्य की सार्थकता सिद्ध कर दी कि भारतीय संस्कार यदि शरणागत को क्षमा दान देना धर्म-कर्म है तो भारतीय राष्ट्र पर आक्रमण करना एवम अमानवीय अपराध करने पर शत्रुओं को कभी क्षमा नहीं किया और कठोर दण्ड देने में कतई संकोच नहीं किया।

लेकिन इन दिनों भारत वर्ष ऐसे राष्ट्र में राजनैतिक परिपक्वता के साथ प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है जिसमें पाकिस्तान ऐसे चिर शत्रु देश से बात चीत करने और मित्रता बढ़ाने की बात काश्मीरी नेताओं द्वारा कही जाती रही है। इन दिनों फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि 370 हटाये जाने के बाद, जम्मू-काश्मीर में आतंकवादी घटनाएँ बढ़ी हैं कहकर क्या यह सिद्ध करना चाह रहे हैं कि 370 हटाना सही नहीं है। यह कहकर ऐसे नेता पाकिस्तानी भारत विरोधी आतंकवादियों का मनोबल ही बढ़ाते रहे हैं।यदि उन्हें लगता है कि आतंकी घटनाएँ बढ़ी  हैं उन्हें भारत सरकार को कोशने के बजाय पाकिस्तान की निन्दा करते हुए यह क्यों नहीं सलाह देते रहे हैं कि भाई तुम आतंकी घटना को बंद कराओ हम भारत सरकार को बात-चीत करने के लिए जारी करेंगे जिससे दोनों देशों के सम्बन्ध होने पर दोनों को लाभ होगा।

इस प्रकार कांग्रेसी नेता तो पाकिस्तानी आतंकियों की कड़ी निन्दा नहीं करते उल्टे शत्रु देश का पक्ष लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार को गिराने का अनुरोध करते हैं और‌ देश के लोगों ने टीवी चैनलों पर देखा भी पाकिस्तान के एक मंत्री भारत के मतदाताओं से कह रहे हैं कि आप अरविन्द केजरीवाल तथा कांग्रेस पार्टी को वोट देकर न्यायप्रिय और अच्छी सरकार भारत में बनावें। हालाँकि केजरीवाल तो दूरदर्शी नेता हैं उन्होंने ऐसी सलाह से पल्ला झाड़ लिया पर कांग्रेसी नेता चुप रहे। विचार मंच पाकुड़िया इकाई ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार की नीतिगत राष्ट्रीय विकास या राष्ट्र हित के संर्दभ में आलोचना किया जाना विपक्षी नेताओं का लोकतांत्रिक अधिकार है, परन्तु भारतीय हित के विपरीत शत्रु देशों का पक्ष लेना कतई सही नहीं माना जाना चाहिए। कारण कि जन्मजात शत्रु कभी सगा नहीं हो सकते और वे कभी भी घात कर सकते हैं।

हिन्दू विचार मंच ने आगे कहा कि पाकिस्तान देश बनते ही कबायलियों के भेष में पाकिस्तानी सेना ने हमला किया।इसके बाद 1965 में तथा वाजपेयी सरकार ने पाकिस्तान से सम्बन्ध बनाने के क्रम में।उदारता दिखाते हुए कहा कि मित्र बदले जा सकते हैं पर पड़ोसी नहीं और अवसर पाकर दोस्ती के बदले कारगिल कर अपनी द्वेषपूर्ण नीति, संस्कार का परिचय दे दिया।यद्यपि इस पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ ने स्वेच्छा से स्वीकर करते हुए गलती करना बताया। उमर परिवार किस आधार पर मित्रता का हाथ बढ़ाते हुए बातचीत करने की सलाह भारत सरकार को दे रहे हैं। 9 जून को हुई तीर्थ यात्रियों पर आतंकी हमला से भारत के नागरिकों में गहरा रोष है और उनका मानना है कि पाकिस्तान की सिर्फ निन्दा, आलोचना करने से उसपर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा और चिर शत्रु को गम्भीर आघात पहुंचाना ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है।