vikas bhawan - Swatantra Prabhat

विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
बलरामपुर। जनपद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी कार्यालय, उपायुक्त ग्राम्य विकास, एनआरएलएम, डीआरडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित कार्यालयों में पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओं का अवलोकन किया और सभी विभागों को निर्देशित किया कि सेवा पुस्तिकाएं शीघ्र अद्यतन कराई जाएं, जिससे कर्मचारियों से जुड़े अभिलेख पूरी तरह सही और अद्यतन रह सकें।

सोशल ऑडिट पर विशेष जोर

जिला विकास अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सोशल ऑडिट की प्रक्रिया को प्रभावी और गुणवत्तापरक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यालय में रिक्त दो एपीओ पदों की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि भर्ती का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जल्द प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि कोई भी ब्लॉक रिक्त न रहे।

आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन भुगतान में अनियमितता पर सख्ती

जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान की स्थिति की जांच की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित कंपनी द्वारा कर्मचारियों को पूर्ण भुगतान नहीं किया जा रहा है और 18 प्रतिशत जीएसटी के नाम पर वेतन से कटौती की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चार सदस्यीय जांच टीम गठित की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि जांच में गलत अथवा अनुचित कटौती की पुष्टि होती है तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी विधिक कार्रवाई की जाए।

आईडी कार्ड अनिवार्य, सफाई व्यवस्था पर जोर

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य करने के निर्देश दिए। बिना पहचान पत्र के किसी भी कर्मचारी को कार्यालय में कार्य करने की अनुमति न देने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही विकास भवन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, कार्यालयों, बरामदों, सीढ़ियों, शौचालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई और कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

अभिलेख व संसाधन प्रबंधन सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुरानी और अनुपयोगी पत्रावलियों को नियमानुसार बीड आउट कर अलमारियों के पुनः उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही पुराने फर्नीचर की मरम्मत कर उपयोग में लाने को कहा, जिससे सरकारी संसाधनों का समुचित और प्रभावी उपयोग हो सके।

कार्य विभाजन व डिस्पैच व्यवस्था पर फोकस

जिलाधिकारी ने प्रत्येक कार्यालय में कार्य विभाजन स्पष्ट रखने और प्रत्येक पटल पर संबंधित कार्यों व दायित्वों का विवरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही डिस्पैच रजिस्टर की नियमित जांच कर पत्रावलियों की ट्रैकिंग और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालयों में अनुशासन, जवाबदेही, साफ-सफाई और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत बड़ोसर के मनरेगा भ्रष्टाचार की गूँज पहुँची विकास भवन, डीसी मनरेगा ने जारी किया नोटिस
बस्ती। बस्ती जिले मेंप्रधान संघ अध्यक्ष कप्तानगंज के ग्राम पंचायत बड़ोसर के मनरेगा भ्रष्टाचार की गूँज विकास भवन में दस्तक दे चुकी है जिसकों लेकर मनरेगा के जनपदीय जिम्मेदार डीसी मनरेगा ने नोटिस जारी कर दो दिवस के अन्दर प्रकरण में रिपोर्ट तलब किया है । डीसी मनरेगा के पत्र जारी होते ही विकास खण्ड कप्तानगंज में हड़कम्प मच गया है और भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार छिपाने की जुगत में लग गए हैं । प्राप्त समाचार के अनुसार कप्तानगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ोसर के मनरेगा भ्रष्टाचार को लेकर समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो रहीं थी जिसे " नव्य संदेश प्रवाह बस्ती " ने भी अपने अंक में प्रमुखता से छापा था।

जिसका संज्ञान लेते हुए डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने नोटिस जारी कर खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज से दो दिवस के अन्दर विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है । ग्राम पंचायत बड़ोसर में 364 मजदूरों के कार्य करने की अभिलेखीय पुष्टि इस उमस भरी गर्मी में हुई है जो कि कल्पना से परे एवं अविश्वसनीय है । फिरहाल लोगों की निगाहें खण्ड विकास अधिकारी की जाँच एवं रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं वैसे भी 364 मजदूरों की जियों टैगिंग कराना प्रधान संघ अध्यक्ष एवं प्रधान ग्राम पंचायत बड़ोसर के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। कप्तानगंज विकास खण्ड की कुछ और भी ग्राम पंचायतें डीसी मनरेगा के रडार पर हैं जिसमें आने वाले दिनों में रेड पड़ने की संभावना बनी हुई है।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखा परीक्षक, एंटी करप्शन टीम ने मछलीशहर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
जौनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को एक और रिश्वतखोर कर्मचारी को पकड़ने में सफलता हासिल की। वाराणसी से आई टीम ने जौनपुर के विकास भवन में तैनात ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सत्य नारायण को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

ग्राम प्रधान के कार्यों के ऑडिट के बदले मांगी थी रिश्वत

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत दी थी कि उसकी मां सुदामा (ग्राम प्रधान) द्वारा कराए गए विकास कार्यों के ऑडिट के एवज में सत्य नारायण ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर मछलीशहर बस स्टैंड पर ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार, जैसे ही लेखा परीक्षक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

टीम ने मछलीशहर बस स्टैंड पर बिछाया था जाल

करीब दोपहर 12:30 बजे जब सत्य नारायण रिश्वत की रकम ले रहा था, तभी निरीक्षक मैनेजर सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे सिकरारा थाना ले जाया गया, जहां कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।

गिरफ्तारी में शामिल रही एंटी करप्शन टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक मैनेजर सिंह (ट्रैप टीम प्रभारी, वाराणसी), नीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार भारती, अजीत सिंह, अजय कुमार यादव, आशीष शुक्ला, सूरज गुप्ता और वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मुहिम जारी

गौरतलब है कि एंटी करप्शन टीम लगातार सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस रही है। इसके बावजूद रिश्वतखोरी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

सीडीओ द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों में औचक निरीक्षण से मचा हड़कम्प
भदोही - विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से विकास भवन कार्यालयों में हड़कम्प मच गया, जो अधिकारी/कर्मचारी परिसर के बाहर थे वे तुरन्त भागकर अपने कार्यालयों में कार्यो को सम्पादित करने में लग गये। अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों/अधिकारियों के प्रति सीडीओ ने सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कार्मिक से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने संस्तुति सहित आख्या तीन दिन के अन्दर उपलब्ध कराये, अन्यथा उनके वेतन बाधित किए जाने की कार्यवाही की जायेगी।

कार्यालय के अन्दर और बाहर व शौचालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये। सभी कार्यालयों में स्थापित पटल पर सम्बन्धित पटल सहायक का नामपट्टिका लगाया जाय। कार्यालयों में अलमारियों में रखे गये पुराने अभिलेखों की नियमानुसार बीडिंग करवाया जाय। लम्बित आवेदन व शिकायती पत्रों का गुणवत्तायुक्त ढ़ंग से समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। शासन के मंशानुसार कार्यालयों में ई-ऑफिस का संचालन सुनिश्चित किया जाय।

निरीक्षण में   जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में 05 कर्मचारी अनुपस्थित, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित उनके कार्यालय में 04 कर्मचारी अनुपस्थित, कौशल विकास मिशन कार्यालय में एक भी कार्मिक उपस्थित नही, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 01 कर्मचारी अनुपस्थित व 03 कर्मचारी अवकाश पर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिशासी अभियंता सहित 05 कर्मचारी अनुपस्थित 02 कर्मचारी रजिस्टर में सी0एल0 अंकित किन्तु अवकाश सम्बन्धित आवेदन पत्र नही होना पाया गया।

लघु सिंचाई विभाग में 02 कर्मचारी अनुपस्थित, सहकारिता विभाग में 01 कर्मचारी अवकाश पर, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 02 कर्मचारी अनुपस्थित, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन कार्यालय में सभी 04 कर्मचारी उपस्थित, जिला युवा कल्याण अधिकारी अवकाश पर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 02 कर्मचारी अनुपस्थित, जिला बचत कार्यालय 01 कार्मिक अवकाश पर, पर्यटन कार्यालय में ताला बन्द पाये जाने पर सहायक पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यालय बन्द होने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट करें, उपर्युक्त सभी अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को तीन दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण देने का मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया। अन्यथा उनके वेतन बाधित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन सहित जनपद के समस्त विकास खण्ड कार्यालय व अन्य कार्यालयों की अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि शासन के मंशानुरूप कार्यालयों में समय से पहुॅचकर समय सीमा अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण कार्यो को सम्पादित करना सुनिश्चित करें। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित व लापरवाही दर्शित होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि सहित कार्यवाही के लिए शासन को अवगत कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा व स्वतः रोजगार राजा राम, डीपीआरओ संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025’ विकास भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रदर्शनी का जिपं अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख,एडीएम,सीडीओ ने किया शुभारंभ व अवलोकन
उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का, देश में है महत्वपूर्ण स्थान-मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी
सूचना विभाग की उत्तर प्रदेश की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा विषयक अभिलेख प्रदर्शनी रही जनपदवासियों के लिए ज्ञानवर्धक
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर दिया गया बल
जिला सूचना अधिकारी ने अपनी रचना "हां,मैं उत्तम प्रदेश,उत्तर प्रदेश हूं " को सुनाकर प्रदेश के विविध उपलब्धियां पर डाला प्रकाश
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

भदोही- उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025’ का मा.जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य,मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी, मा.ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद, सुरियावा अनीता गौतम, डीघ त्रिस्तरीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा व उपस्थित जनपदीय अधिकारियों द्वारा विकास भवन में द्वीप प्रज्जवलित किया गया।

विभिन्न विभागों की उपलब्धियां को समाहित करते हुए जनपदीय विकास उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन किया गया। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकम का संजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर "राष्ट्रीय बालिका दिवस" केंद्रित महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कठपुतली नृत्य द्वारा सभी को प्रेरित किया गया। टीवी मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025’ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा.जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की एक गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा रही है। उन्होंने आधुनिक काल से लेकर वर्तमान तक उत्तर प्रदेश के स्थापना विषयक विभिन्न चरणों को रेखांकित किया।

अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी अनूठी कला संस्कृति व परंपराओं के तौर पर जाना जाता है ।आज देश के प्रगति में उत्तर प्रदेश का विशिष्ट स्थान है। उन्होंने प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि अपने विविधता पूर्ण साहित्य, संगीत, कला संस्कृति से संपृक्त है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश दिवस की उपादेयता व प्रासंगिकता पर बल दिया। उन्होंने देश के प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शासन व प्रशासन की अन्त्योदय आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति विरासत में नई बुलंदियों को छुते हुए टेªड, टेक्नोलॉजी, टूरिज्म एण्ड टेªडिशन के नवाचारों पर प्रकाश डाला।

जिला सूचना अधिकारी डॉ.पंकज कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस पर लिखित विशेष रचना "हां मैं उत्तम प्रदेश, उत्तर प्रदेश हूं" को सुनाकर प्रदेश के वैभवशाली कला, संस्कृति, साहित्य के सतरंगी विविधताओं व विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उ0प्र0 की स्थापना से लेकर अब-तक विकास यात्रा से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का उपर्युक्त मा अतिथियों द्वारा फीता काटकर अवलोकन करते हुए सराहा गया। जिला सूचना अधिकारी ने मा अतिथियों को "उत्तर प्रदेश: कहानी बदलाव की" व उत्तर प्रदेश पर आधारित विभिन्न पुस्तकों को सप्रेम भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक संरचना में हुए परिवर्तन - बंगाल प्रेसिडेंसी ,पश्चिमोत्तर प्रांत/ नॉर्थ वेस्ट प्रोविंस, यूनाइटेड प्रोविंस आफ आगरा एंड अवध एवं 24 जनवरी 1950 में "उत्तर प्रदेश" तक की विकास यात्रा की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश दिवस-2025’ पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में विद्वतजनों ने अपने विचार व आयाम रखें। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देने वाले लोक गायकों वशिष्ठ मिश्रा, रमेश भंवरा, अजय मिश्रा,शेषमणि सरोज, डॉ कृष्णा अवतार त्रिपाठी राही, कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर सहित बेसिक व समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों के छात्र छात्राओं व शिक्षकों को प्रशस्ति पर देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों के लगभग 100 से अधिक लाभार्थियों को टूलकिट वितरण, प्रमाण पत्र, आवास चाबी, घरौनी प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया। जिला उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियांन योजना,पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में विभिन्न लाभार्थियों को टूलकिट वितरण, सिलाई मशीन, एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत टूलकिट वितरण, उपायुक्त स्वत रोजगार के अंतर्गत 10 महिला समूह सखियों, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण, श्रम विभाग व उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को वितरण,पीएम आवास ग्रामीण के पांच लाभार्थियों को आवास चाबी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन/कुष्ठावस्था पेंशन/ स्वीकृति प्रमाण पत्र,10 लाभार्थियो को घरौनी प्रमाण पत्र वितरण, उप निदेशक कृषि द्वारा कृषि सम्मान निधि योजना एवं कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले पांच लाभार्थियों को एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025’ की "थीम : विरासत व प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" पर आधारित राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, जल जीवन मिशन,खादी ग्रामोद्योग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, वन विभाग, जिला उद्यम एवं प्रोत्साहन केन्द्र, पंचायती राज विभाग, सूचना विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को जागरूक करते हुए अवगत कराया।विभिन्न विभागों द्वारा जनमानस को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराए जाने हेतु लगाए गए स्टालों /कैंपों का मा. अतिथियों ने अवलोकन करते हुए जानकारी ली।

कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार/मनरेगा राजाराम, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, परियोजना निदेशक आदित्य कुमार,जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी शशिकांत सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव,जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, उपायुक्त कृषि डॉ0 अश्वनी सिंह, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, समस्त खंड विकास अधिकारी, मा0 जनप्रतिनिधिगण, जनमानस एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन राकेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव व प्रमोद पांडेय ने किया।

सीडीओ ने विकास भवन में झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुए "स्वच्छता शपथ" दिलाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए, स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारंभ
17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंर्तगत आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम-जिलाधिकारी

भदोही- 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक चलाए जाने वाले "स्वच्छता ही सेवा-2024" अभियान हेतु जिलाधिकारी विशाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी द्वारा विकास भवन में झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुए "स्वच्छता शपथ" दिलाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए, स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। इस वर्ष "स्वभाव स्वच्छता -संस्कार स्वच्छता" थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व हैं इसी अवधारणा को प्रारम्भ करते हुए 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान में अपनी साझीदारी देकर अभियान को सफल बनाए। उन्होंने उपस्थित नागरिको व सफाई कार्मिको का आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान में शामिल होकर जनपद को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि अभियान के बाद भी स्वच्छता को लोग अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए अपने घरो, आस पास स्वच्छ रखे तथा लोगो को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान प्रत्येक नागरिक को संगठित करते हुए स्वच्छता को व्यवहार के हिस्से के रूप में बढ़ावा देने के लिए चलाया गया हैं। जन भागीदारी करते हुए इस अभियान को सफल बनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के माध्यम से स्वच्छता के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी, परंपरागत कचरा वाले चुनौतीपुर्ण स्थलों को चिन्हित करके उन्हें साफ करने का बृहत् अभियान चलाने ,स्वच्छता कर्मियों के योगदान को पहचानने और संपूर्ण स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित की जानी है। उन्होने कहा कि सभी लोग स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए तथा लोगो में भी इसकी आदत डालने के लिए इसके महत्व के बारे में जागरूक करें।

उन्होंनें कहा कि अभियान के तहत स्कूलों में भी विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित कर बच्चों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि आज सभी 546 ग्राम पंचायत में एवं  सभी नगरीय निकायों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित स्थानों पर साफ सफाई करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया‌। प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक स्वच्छता अभियान व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगो में जन जागरूकता लाए तथा अभियान के साथ जोड़कर श्रमदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि के दौरान सभी शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि इस अभियान में सार्वजनिक भागीदारी में वृद्धि के साथ स्कूलों, मोहल्लों, स्वच्छ वातावरण समितियों तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सफाई मित्रो की भागीदारी लेते हुए अच्छे कार्य करने वाले लोगो को पुरस्कृत किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता की भागीदारी के तहत लोगो को अभियान के साथ जोड़े तथा सम्पूर्ण स्वच्छता के प्रति उन्हें प्रेरित करें साथ ही सफाई कार्मिको व अन्य सफाई से जुड़े कार्मिकों के स्वास्थ्य जांच हेतु स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाए। इसी प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो को भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सार्वजनिक स्थानों, समस्त कार्यालयों, संस्थागत भवनों, वाणिज्य और प्रमुख बाजार क्षेत्रो, शैक्षिक संस्थानो, पार्क, संरक्षित क्षेत्रो, टेकिंगऔर शिविर स्थलों, जल निकायो, तालाबों, पर्यटन स्थलो, धार्मिक और अध्यात्मिक स्थलो, विरासत वाले क्षेत्रो में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों पर सफाई मित्रो की स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं तक पहुंत तथा पी0पी0ई0किट और सुरक्षा गियर का वितरण, सामाजिक कल्याण लिंकेज और सफाई मित्रो तथा उनके परिवारों का पंजीकरण सुनिश्चित कराए जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सफाई मित्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाए।

नगरीय व मलिन बस्तियों की गहन सफाई के साथ ही तालाबों सफाई और सुन्दरीकरण, प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाना, नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रो, गंगा किनारे घाटो सफाई व संरक्षण, विरासत क्षेत्रो की सफाई व संरक्षण, विभिन्न ढाबा, होटलों तथा मैरिज लान, स्वास्थ्य केन्द्रो आदि क्षेत्रो में सफाई और स्वच्छता अभियान के तहत सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन करते इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए।

जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा ने स्वच्छता ही सेवा "स्वभाव स्वच्छता -संस्कार स्वच्छता" थीम आधारित "स्वच्छता ही सेवा-2024" अभियान के
निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा पर बल देते हुए बताया कि आज 17 सितंबर को कार्यक्रम की लॉन्चिंग एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शून्य अपशिष्ट का प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया।19 सितंबर को स्वच्छता संवाद ,स्वच्छता रैली ,मानव श्रृंखला, स्वच्छता चौपाल, ग्राम सभा बैठक 20 सितंबर को स्वच्छता दौड़ व स्वच्छता मैराथन 21 सितंबर को शैक्षिक संस्थानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केदो में कविता, निबंध ,चित्रकला, पोस्टर, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी , जिंगल प्रतियोगिता का आयोजन, 23 सितंबर को ग्राम सभा में विशेष बैठक ,24 सितंबर कार्यालय एवं संस्थागत भवनों एवं शैक्षिक संस्थानों की साफ सफाई, 25 सितंबर पर्यटन स्थल, धार्मिक आध्यात्मिक स्थलों पर कार्यक्रम, 26 सितंबर सभी स्वच्छ भारत मिशन की परिसंपत्तियों के आसपास के क्षेत्र का नवीनीकरण, मरम्मत ,पेंटिंग, अवशिष्टों को हटाया जाना एवं सामुदायिक संस्था परिसरों की सफाई 27 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे गंदे ब्लैक स्पॉट को सीटूयू के रूप में चयनित करते हुए 01 अक्टूबर तक लगातार साफ करने का अभियान ,28 सितंबर को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 30 सितंबर को एक पेड़ मां के नाम व सफाई मित्रों हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना, 01 अक्टूबर को स्वच्छ ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन समारोह मनाया जाएगा।

विकास भवन में महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला।
बस्ती। वर्तमान समय में बस्ती जनपद में अधिकारियों और कर्मचारीयों द्वारा की जा रही रंगीनियां काफी चर्चा में है। ताजा मामले के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात स्टोनों द्वारा विकास भवन के एक महिला अधिकारी के प्रति अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी शिकायत महिला अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी अंद्रा वामसी से की गई जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए जिलाधिकारी नें जिला विकास अधिकारी को जांच सौंपा और संबंधित स्टोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उक्त मामले में चार सदस्य टीम गठित की गई है जो शीघ्र ही अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास भवन कार्यालय में तैनात मुख्य विकास अधिकारी के स्टेनो देवेंद्र सिंह पर एक महिला अधिकारी द्वारा मानसिक प्रताड़ित एवं अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से विकास भवन में तैनात दबंग स्टोनों द्वारा इस तरह की हरकत कई बार की गई है, जिसके लिए उक्त स्टेनो पहले भी शिकायत होने पर निलंबन के साथ बर्खास्त भी हो चुका है। लेकिन अपने ऊंचे रसूखों की वजह से और न्यायालय के आदेश पर दुबारा अपनी कुर्सी पर विराजित हो जाता है।