नीट परीक्षा - Swatantra Prabhat

पेपर लीक पर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक सदन में उठेगी आवाज : अखिलेश यादव
लखनऊ-अजय यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर पेपर लीक मामले को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है तथा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक समाजवादी पार्टी संसद और सड़क दोनों जगह इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि नीट परीक्षा दोबारा कराना इस बात का प्रमाण है कि परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर खामियां थीं। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए तथा पेपर लीक से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के दौरान पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार और आरक्षण से वंचित करना चाहती है।

अखिलेश यादव ने हाल के छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों और छात्राओं के साथ मारपीट की गई, लाठीचार्ज किया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद लोगों द्वारा लाठी चलाने की खबरें सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने वाले लोग कौन थे। यदि इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठेंगे। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सरकार का दायित्व जनता की बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

Kushinagar : फेरी वाले की बेटी निधि गुप्ता ने नीट परीक्षा क्वालीफाई कर माता पिता की बढ़ाई गौरव
कुशीनगर। पडरौना विधानसभा के बंगाली पट्टी निवास भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता की भतीजी और गांवो में कपड़े की फेरी कर कमाने वाले रामबाबू गुप्ता की पुत्री निधि गुप्ता ने 667/720 अंक के साथ नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाबूराम इण्टर कालेज लमकन से हाईस्कूल और गीता इण्टरनेशनल  स्कूल रविन्द्र नगर से इण्टर मीडिएट की शिक्षा ग्रहण करने के बाद निधि गुप्ता ने प्रथम प्रयास में  नीट क्वालीफाई कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शनिवार को किसान मोर्चा जिला मंत्री मोहन प्रसाद खरवार और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने निधि गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी और उनकी माता मंजू देवी को पुष्प गुच्छ और पिता रामबाबू गुप्ता को भी माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेताद्वय ने कहा कि निधि गुप्ता प्रतिभाएं कभी भी परिस्थितियों का मोहताज नहीं होती हैं। प्रतिभाशाली लोग हर परिस्थिति में अपने लग्न और परिश्रम से सफलता का परचम लहराते हैं।

इस अवसर पर विजय कुमार सोनी, प्रभुनाथ गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, डॉ विवेक जायसवाल, अनिल चौहान,त्रिलोकी नाथ गुप्ता,  शशि प्रकाश रौनियार , हरिओम रौनियार, जयश्री गुप्ता, विशाल रौनियार आदि उपस्थित थे।