SDM - Swatantra Prabhat

शाहजहांपुर में वकीलों ने तहसीलदार को बनाया बंधक, दो घंटे बाद SDM ने छुड़वाया; जानें क्या है मामला
शाहजहांपुर में तहसीलदार की लापरवाही को लेकर वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक तहसीलदार को बंधक बनाया गया. इस घटना के बाद एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया. तहसील सदर के वकीलों ने तहसीलदार के तत्काल निष्कासन की मांग की.

शाहजहांपुर में तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को बंधक बना लिया. वकील करीब दो घंटे तक एसडीएम सदर के कार्यालय के बाहर बैठे रहे. कार्यालय के अंदर तहसीलदार ने खुद को बंद कर लिया. वकीलों का कहना है कि दाखिल-खारिज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में तहसीलदार टालमटोल करते हैं.

क्या है पूरा मामला?

तहसील सदर में लंबे समय से कार्य लंबित होने से अधिवक्ता नाराज थे।

शुक्रवार को जब वकील अपने मामलों को लेकर तहसीलदार के कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने काम करने से इनकार कर दिया।

इससे आक्रोशित वकीलों ने तहसीलदार को कार्यालय के अंदर ही रोक लिया।

तहसीलदार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जबकि बाहर वकील प्रदर्शन करने लगे।

तहसील सदर के अंदर काफी समय से अधिवक्ताओं के कार्य नहीं होने से सब परेशान थे. शुक्रवार जब अधिवक्ता अपने कार्यो से तहसीलदार सतेंद्र कटियार के कार्यालय में गए. जहां अधिवक्ताओं ने जरूरी कार्य करने के लिए तहसीलदार से कहा तो उन्होंने काम करने से साफ मना कर दिया. इसी बात को लेकर वकीलों में आक्रोश बढ़ गया.

CM योगी से तहसीलदार को हटाने की मांग की

आरोप है कि अधिकारी कहते हैं आदेश करने का समय नहीं होता है. बाद में पता चलता है कि कितने आदेश हो जाते हैं. नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि यहां के अधिकारी संत स्वभाव के है. उच्च अधिकारी भी संत स्वभाव के हैं. जनता और अधिवक्ता परेशान हैं. अधिवक्ताओं ने सीएम योगी से मांग की है कि तहसीलदार को हटाया जाए.

प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

करीब दो घंटे बाद एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और तहसीलदार को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने कार्यालय में भेजा।

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे, लेकिन बातचीत के बावजूद वकील अपनी मांगों पर अड़े रहे।

अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वकीलों में आक्रोश, तहसीलदार को बनाया बंधन

तमाम वकीलों ने पहुंचकर तहसीलदार को कार्यालय के अंदर बंधक बना लिया. करीब दो घंटे तक तहसीलदार कमरे के अंदर रहे. उसके बाद एसडीएम सदर ने दखल देकर तहसीलदार को कमरे से निकालकर अपने कार्यालय में भेजा. अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम सदर के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे लेकिन वार्ता होने के बाद भी स्थिति बेअसर रही. अधिवक्ता तहसीलदार के तत्काल निष्कासन की मांग पर अड़े हैं, जिससे तनाव बना हुआ है. अधिवक्ताओं का आरोप है कि दाखिल खारिज के नामांतरण आदेश वकीलों के नहीं किए जा रहे हैं. इसलिए वकीलों में आक्रोश पनपने लगा है.

डीएम और एडीएम के आदेशों पर उठे रहे हैं सवाल, कीर्ति सिंह को सुपरवाइजर बनाए जाने पर विवाद बढ़ा
बस्ती। बस्ती जिले में प्रशासनिक आदेशों की वैधता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा कीर्ति सिंह को सुपरवाइजर का प्रभार दिए जाने को लेकर अब सवालों की झड़ी लग गई है। आरोप है कि जिस अधिशासी अधिकारी (ईओ) को प्रभार देने का अधिकार ही नहीं था, उसी स्तर से प्रस्ताव भेजा गया और उसे स्वीकृति भी मिल गई। सूत्रों के अनुसार शासनादेश में स्पष्ट प्रावधान है कि किसी भी कर्मचारी को अतिरिक्त या प्रभार संबंधी जिम्मेदारी केवल निर्धारित नियमों और अधिकार क्षेत्र में रहकर ही दी जा सकती है।

इसके बावजूद कीर्ति सिंह को एक नहीं बल्कि तीन-तीन नगर पंचायतों का प्रभार सौंप दिया गया, जिसे नियमों की खुली अनदेखी बताया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब ईओ को प्रभार देने का अधिकार ही नहीं था, तो प्रस्ताव आगे बढ़ाया ही क्यों गया। साथ ही यह भी प्रश्न है कि डीएम और एडीएम ने किस नियम अथवा शासनादेश के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। क्या प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर मनमानी ढंग से आदेश जारी किए गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार - शासनादेश में यह भी स्पष्ट उल्लेख है कि प्रभार नजदीकी नगर निकाय के आधार पर दिया जाना चाहिए, जिससे कार्य प्रभावित न हो लेकिन इस प्रकरण में नजदीकी की अनदेखी कर एक ही व्यक्ति पर कई नगर पंचायतों की जिम्मेदारी डाल दी गई, जिससे कार्य निष्पादन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले ने तब और टूल पकड़ लिया जब यह तथ्य सामने आया कि यदि प्रभार नियम विरुद्ध दिया गया है, तो उसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए था। इसके बावजूद न तो अब तक आदेश वापस लिया गया और न ही किसी प्रकार की जांच बैठाई गई है। यह पूरा प्रकरण केवल एक नियुक्ति या प्रभार का नहीं, बल्कि जिला प्रशासन की कार्यशैली और जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शासन स्तर पर इस मामले का संज्ञान लिया जाता है या यह प्रकरण भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जायेगा। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी बस्ती ने कहा कि “इस तरह का कोई अभी शासनादेश नहीं है।” उनके इस बयान के बाद मामला और उलझता नजर आ रहा है। मामला व नियम का बंधन कुछ भी हो परन्तु कीर्ति सिंह को तीन - तीन नगर पंचायतों के प्रभार का मामला जनपद से लेकर राजधानी लखनऊ तक चर्चा का विषय बना हुआ है है।

एसडीएम गोला ने राजनीतिक दलों संग की अहम बैठक, एसआईआर प्रक्रिया में तेजी लाने पर दिया जोर
ग़ोला बाजार गोरखपुर – ( ग़ोला बाजार) विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम को सुचारू और तेजी से पूरा कराने के उद्देश्य से गोला तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम ने सभी दलों को गणना प्रपत्र भरने, डिजिटाइजेशन और बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए कई आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

एसडीएम अमित कुमार जायसवाल ने राजनीतिक दलों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की नींव है, इसलिए इसकी प्रत्येक प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गणना प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया का बिंदुवार विवरण देते हुए बताया कि बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर किए जा रहे सत्यापन, फॉर्म-6, 7, 8 एवं 8ए के संग्रहण और अपलोडिंग कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजनीतिक दलों को अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी दल अपने बीएलए को निर्देशित करें कि वे फॉर्म संग्रह की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी कराएं, ताकि अंतिम तिथि से पहले ही सभी दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन पूरा हो सके। उन्होंने चेताया कि अंतिम समय में भीड़ बढ़ने पर त्रुटियों की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए समय रहते पूरा कार्य कराना ही हितकर है।

एसडीएम ने यह भी कहा कि बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर काम करने से प्रक्रियाएं तेज और सुचारू होती हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने, स्थानांतरण और संशोधन जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्य समयबद्ध तरीके से संपन्न होने चाहिए। निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, इसके लिए राजनीतिक दलों की भूमिका अहम है।

बलरामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एम डी एम समन्वयक और मदरसा संचालक सहित कई लोग हिरासत में
बलरामपुर। जिले में मदरसों को मिलने वाले मिड-डे मील (एमडीएम) और अन्य सरकारी अनुदानों में गंभीर अनियमितताओं की आशंका के चलते पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। देर रात हुई इस कार्रवाई ने प्रशासनिक और शैक्षिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में तैनात एमडीएम के जिला समन्वयक और एक मदरसा संचालक समेत लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार की आधी रात के बाद शुरू हुई और तड़के तक चलती रही। बताया गया कि जिले के चार थाना क्षेत्रों—पचपेड़वा, तुलसीपुर, महाराजगंज तराई और कोतवाली देहात—की पुलिस टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सबसे पहले पचपेड़वा के बरगदवा सैफ गांव में दबिश दी गई, जहां से एमडीएम जिला समन्वयक फिरोज अहमद को उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने पचपेड़वा क्षेत्र में संचालित पांच मदरसों के संचालक अहमद कादरी को भी हिरासत में लिया। अहमद कादरी का परिवार स्थानीय धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रभावशाली माना जाता है। उनके पिता पचपेड़वा शहर के शहर-ए-काज़ी रह चुके हैं, जिसकी वजह से यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस को पिछले कई महीनों से एमडीएम वितरण, मदरसों की फर्जी उपस्थिति, पोषण सामग्री में हेरफेर और सरकारी अनुदानों के गलत उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और रिकॉर्ड मिलने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से इन सभी बिंदुओं पर गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में और नाम सामने आ सकते हैं तथा आवश्यक होने पर और गिरफ्तारी भी संभव है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित विभागों से भी रिपोर्ट तलब की है। गांव और नगर में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ जारी हैं। लोग इसे जिले में शिक्षा से जुड़े भ्रष्टाचार पर बड़ी करारी कार्रवाई मान रहे हैं। पुलिस की आगे की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिक गई हैं।

एसडीएम कोर्ट में फर्जी आदेश अपलोड, पेशकार सहित दो पर मुकदमा दर्ज
लंभुआ (सुल्तानपुर)। राजस्व अदालत में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां भूमि श्रेणी परिवर्तन का मुकदमा लंबित होने के बावजूद तहसीलदार के पेशकार ने मिलीभगत से फर्जी आदेश कम्प्यूटर सिस्टम पर अपलोड करा दिया। मामले की जानकारी होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने तत्काल पेशकार को निलंबित कर दिया, जबकि पेशकार व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

मामला बभनगवा गांव का है। बंजर और नवीन परती भूमि के दो भूखंडों के श्रेणी परिवर्तन को लेकर एसडीएम कोर्ट में वाद दायर था। वादी के रूप में तहसीलदार के पेशकार शरद कुमार सिंह के साथ गंगा प्रसाद, अमित कुमार सिंह, मनभावती और राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल थे। आरोप है कि मुकदमा दायर करने के बाद पेशकार ने पत्रावली गायब कर दी। बीते वर्ष 16 जुलाई को तत्कालीन रीडर सौरभ कुमार रावत ने फाइल न मिलने और पक्षकारों की अनुपस्थिति पर वाद निस्तारित कर दिया।

इसी दौरान एक अन्य लंबित मुकदमे की याचिका संख्या का उपयोग करते हुए फर्जी आदेश तैयार कर कम्प्यूटर पर अपलोड करा दिया गया। मौजूदा रीडर मो. खालिद के अनुसार पेशकार शरद कुमार सिंह ने व्यक्तिगत लाभ के लिए पद का दुरुपयोग करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर ध्रुव कुमार मिश्र के सहयोग से आईडी और पासवर्ड में छेड़छाड़ कर गलत आदेश अपलोड कराया।

गौरतलब है कि जिस पत्रावली पर फर्जी आदेश अपलोड हुआ, वह अभी भी अदालत में लंबित है। इसके बावजूद 15 फरवरी को न्यायालय को गुमराह कर परवाना भी निर्गत करा लिया गया। पूरे प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने पेशकार शरद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उधर, प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

आलोचना का लक्ष्य सदैव सुधारात्मक परामर्शी होना चाहिए- एसडीएम
लालगंज,प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील परिसर स्थित पत्रकार भवन में रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लेखन व पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। महासंघ के पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार को मजबूत बनाये रखने के लिए स्वस्थ लेखन पर जोर दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी सोच के साथ आलोचना का पहलू सदैव सुधारात्मक परामर्श पर केन्द्रित होना चाहिए।

उन्होने कहा कि मीडिया अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की मुख्य भूमिका के साथ देश व समाज का सम्बल है। विशिष्ट अतिथि संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल  त्रिपाठी महेश ने भी पत्रकारिता के योगदान का बखान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के तहसील इकाई अध्यक्ष विकास मिश्र वं संचालन महामंत्री साकेत मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में  एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र , शैलेन्द्र मिश्र, साकेत मिश्र, संदीप मिश्र राहुल, मुकेश सिंह, लवलेश शुक्ल, मुकेश तिवारी, अमन सिंह को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता सम्मान के तहत अंगवस्त्ऱम् तथा सम्मान पत्र प्रदान किया। वही सामाजिक न्याय व समरसता के लिए एसडीएम शैलेन्द्र तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल महेश ने रामचन्द्र त्रिपाठी, सुनील सिंह मोनू, अधिवक्ता मोनू पाण्डेय, समाजसेवी दिनेश सिंह को भी माल्यार्पण तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता धीरेन्द्र मिश्र, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, नितिन मिश्र, प्रवीण शुक्ला आदि रहे।6.

फोटो सम्मान

समय से कमीशन न मिलने पर कोटेदारों में नाराजगी, बैठक में उठी एमडीएम पल्लेदारी की मांग
बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लाक के कोटेदारों की मासिक बैठक सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद करीम की अध्यक्षता में कप्तानगंज बाजार में आयोजित हुई। बैठक में कोटेदारों ने समय से कमीशन न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया और कहा कि कमीशन समय पर न मिलने के कारण इस बार उनकी दिवाली फीकी रही।

कोटेदारों ने मांग की कि खाद्यान्न वितरण समाप्त होने के बाद हर माह की 30 तारीख तक कमीशन उनके खातों में भेजा जाए। साथ ही उन्होंने कई विभागों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया। बैठक में कोटेदारों ने एमडीएम की पल्लेदारी का कार्य भी उन्हें सौंपे जाने की मांग रखी

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत
बरेली/क्योलड़िया । विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत भौआ बाजार में कुछ गांव के ही लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है जिसको लेकर ग्राम प्रधान जुल्फिकार खान उर्फ लल्ला खान ने उप जिला अधिकारी नवाबगंज को अवैध कब्जा हटवाने की मांग की तो वहीं बुधवार को लेखपाल अपनी टीम के साथ गांव भौआ बाजार पहुंचे।

और उन्होंने ग्राम समाज नवीन परती व मेला की जमीन की पैमाइश की तो उन्होंने देखा कि कुछ द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसको लेकर लेखपाल ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जादारों से कहा की आप लोगों ने जो यह ग्राम समाज की जमीन अवैध रूप से कब्जा कर रखा है वह खाली कर दें अन्यथा आप पर कार्रवाई की जाएगी ।

तो वही ग्राम प्रधान जुल्फिकार खां ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की जमीन व नवीन परती ब रास्ता का भी अवैध रूप से कब्जा कर रखा है लेकिन कोई भी अवैध कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है तो वही ग्राम प्रधान ने बताया कि काफी पुराना नाला भी लोगों द्वारा पाट दिया गया है और अवैध कब्जा दारो द्वारा रास्ते पर गंदा पानी चलाया जा रहा है।

जिससे गंदगी पनप रही है और बीमारी का खतरा है तो वहीं कुछ लोगों द्वारा रोड पर ही गोबर भी डाला जा रहा है जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है ग्राम प्रधान ने बताया कि अवैध कब्जादारों से कब्जा हटाने को कहा जाता है तो वह लड़ाई झगड़ा पर उतारू हो जाते हैं और वह कब्जा हटाने को तैयार नहीं होते हैं तो वही ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से अवैध कब्जा मुक्त करने की मांग की है।

उधार के कर्मचारियाें के भरोसे तहसील न्यायालयों का काम
उतरौला। तहसील मुख्यालय के राजस्व न्यायालयों का हाल इन दिनों बदहाल है। यहां न्यायिक कार्य उधारी के कर्मचारियों के भरोसे चल रहे हैं। न्यायालय में कर्मचारियों के कई पद रिक्त हैं। इन पदों पर दूसरे विभाग के कर्मचारियाें को जिम्मेदारी तो दे दी गई है, लेकिन कार्य सुचारु नहीं हो पा रहे। ऐसे में महीनों से वादकारी न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं लेकिन तारीख पाकर मायूस लौट जाते हैं।

तहसील के छह न्यायालय एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार उतरौला और नायब तहसीलदार रेहरा में न्याय दिलाने का जिम्मा अस्थायी कर्मियों के कंधों पर टिका है। तहसीलदार न्यायालय का पेशकार कार्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार देख रहे हैं। एसडीएम और एसडीएम न्यायिक न्यायालयों में संग्रह विभाग के कानूनगो और लेखपाल अदालती काम संभाल रहे हैं।

नायब तहसीलदार उतरौला का कार्य रजिस्ट्रार कानूनगो और रेहरा का कार्य ग्राम सभा के कर्मचारी कर रहे हैं। पत्रावली का रखरखाव राजस्व निरीक्षक से कराया जा रहा है और क्रिमिनल अहलमद का कार्य भी संग्रह विभाग के कर्मचारी से कराया जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति आशुलिपिक की कमी से है। आदेश टाइप न हो पाने के कारण पत्रावलियां अधूरी पड़ी रहती हैं और वादकारियों को बार-बार अगली तारीख का इंतजार करना पड़ता है।

वादकारी रमेश यादव का कहना है कि हम गरीब लोग महीने-दो महीने की मजदूरी खर्च करके अदालत आते हैं, लेकिन हमें सिर्फ तारीख दी जाती है। यह हमारे साथ अन्याय है। शब्बीर अहमद ने कहा कि न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं, पर हर बार निराश लौटना पड़ता है।

वकीलों को भी परेशानी

कर्मचारियों की कमी से काफी दिक्कत है। वादकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से समस्या निराकरण की मांग की गई है। अखिलेश सिंह, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ

उच्चाधिकारियों को है जानकारी

कर्मचारियों की कमी का प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। जल्द ही समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अभय सिंह, उपजिलाधिकारी

भारतीय किसान यूनियन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर- भारतीय किसान यूनियन के द्वारा प्रदीप कुमार की अगुवाई में सदर तहसील प्रांगण में शुक्रवार को किसान बैठक कर किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी सदर नौगढ़ को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई । दिए गए ज्ञापन में रबी फसल को देखते हुए जनपद में क्रय केंद्रों को स्थापित और सक्रिय करके अभियान चला कर गेहूं खरीद कराया जाए जिससे किसान अपना गेहूं न्यूनतम मूल्य पर बेच सके ।  जायद फसल के सीजन को देखते हुए किसानों को बिजली कनेक्शन कृषि कार्य हेतु तत्काल दिलाया जिससे आसानी से कनेक्शन मिल सके ताकि दलहन फसल की पैदावार को बढ़ाया जा सके।

जनपद में दलहन का उत्पादन बढ़ाने हेतु जायद फसल गोष्ठी का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाए जिससे तिलहन व दलहन का उत्पादन अधिक से अधिक किया जा सके ।  जिले के संपूर्ण नलकूप के नाली को ठीक करा कर ज्यादा से ज्यादा पानी किसानों के खेत तक पहुंचाए जाए जिससे दहन का उत्पादन अधिक से अधिक किया जा सके तथा जनपद में प्रतिवर्ष हजारों बीघा गेहू का फसल जलकर खाक हो जाता है ऐसी स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराया जाए।

उपजिलाधिकारी ने मुडीला गांव में की छापामारी, खाद्यान बरामद
सिद्धार्थनगर। जिले के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी उर्फ मुडीला गांव में तस्करी की सूचना पर राजस्व टीम ने  छापामारी की जिसमें दो मकान में रखा नौ बोरी गेहूं बरामद किया गया।एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह को सूचना मिली कि कोतवाली कपिलवस्तु क्षेत्र के। मुडीला गांव में तस्करी के लिए गोदाम में भारी मात्रा में खाद्यान्न स्टॉक है। एसडीएम ने तहसीलदार अजय मौर्य को जांच के लिए मौके पर भेजा। कुछ देर बाद खुद गांव पहुंच गए। संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई।

जिसमें एक  घर से चार बोरी तथा दूसरे घर से पांच बोरी बरामद हुआ। जांच में कोटे के अनाज का शक होने पर  एक कोटेदार  के दुकान को चेक करने पहुंचे,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शोहरतगढ़ सतीश चंद्र ,द्वारा  के खाद्यान्न के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। कोटेदार मौके पर नहीं रहा तीन घंटे तक प्रशासन को घुमाता रहा।उसके बाद गोलमाल करने के बाद ताला खोला, जो संदिग्ध दिख रहा था।

एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह ने कहा जांच में बिलंब और प्रशानिक अधिकारी को गुमराह कर घंटों परेशान किया गया।इसकी जांच रिपोर्ट  संबंधित उच्च अधिकारी को दिया जाएगा। बरामद नौ बोरी गेहूं कोतवाली के सुपुर्द कर  संलिप्त लोगों  के खिलाफ  विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में तहसीलदार अजय कुमार मौर्य,राजस्व निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद,सुनील कुमार,राजस्व कर्मी कमलेश कुमार। कुमार मौर्या शामिल रहे।

किसानों ने छुट्टा पशुओं की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के दिशा निर्देशन पर गोला गोकर्णनाथ तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा की अगुआई में क्षेत्र के छुट्टा घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन।सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि दिन-रात की रखवाली के बावजूद छुट्टा पशु फसलों को चर रहे हैं। इससे उन्हें फसल को लेकर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसलिए इन आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला के हवाले किया जाए। किसानों को हो रही परेशानी को लेकर अनुराग मिश्रा ने कहा कि छुट्टा पशुओं के चलते अब हम किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए तहसील में ज्ञापन सोपा गया। वहीं दूसरी ओर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग गोला को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम बहेरा में विद्युत बिजली की सप्लाई गोला -मोहम्मदी फीडर से संचालित है। जिससे आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है।

ज्ञापन में मांग की गई कि बहेरा की बिजली सप्लाई गोला फीडर से जोड़ी जाए। जिससे आये दिन हो रही बिजली समस्या का समाधान हो सके।इस मौके पर किसान अनिल वर्मा, राजेश शुक्ला देवेश कुमार, बृज बिहारी, एहैतसाम आदि लोग मौजूद रहे।