Vidyut Vibhag - Swatantra Prabhat

स्मार्ट मीटर का जफराबाद नगरवासियों ने किया जमकर विरोध।
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में निजी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर कार्य का नगरवासियों द्वारा पहले दिन ही जमकर विरोध किया गया। बताया जाता है कि बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा चयनित कंपनी के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लेकर नगर पंचायत जफराबाद में पहुंचे और लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया। चार लोगों के यहां मीटर लगा ही था कि डिजिटल स्मार्ट मीटर लगाये जाने की खबर जफराबाद के लोगों को जंगल की आग की तरह फैल गई।

बाजारवासी एकत्रित होकर मीटर लगा रहे विद्युत कर्मचारियों के पास पहुॅचे और जमकर विरोध जताने लगे और कहा कि यहां स्मार्ट मीटर की कोई आवश्यकता नही है। वर्तमान में जो मीटर चल रहा है, उससे हम सभी संतुष्ट है। इसके बाद नगरवासियों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायत की गई।

बाजारवासियों ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी हमेशा जफराबाद मुख्य बाजार में सड़क के किनारे रहने वाले विद्युत उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने एवं समय-समय पर आने वाली विद्युत जाॅच टीम से जाॅच करवाने का कार्य करते हैं, जबकि वहीं नगर पंचायत के अन्य वार्डो एवं अगल-बगल के गांवों में कभी झांकने तक नही जाते। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डा0 सरफराज खान ने नगरवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को दोपहर 1.00 बजे नगर पंचायत कार्यालय में कैम्प लगाकर नगरवासियों की बातों को सुनने का आश्वासन दिया है।

किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर । किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को सपाइयों ने जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव के अगुवाई में   शोहरतगढ़ तहसील प्रांगण में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी चंद्रभान सिंह  को ज्ञापन सौंपा , और समस्याओं के समाधान के लिए मांग की।

विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में रवि सीजन में किसानों को खाद बीज एवं धान क्रय केन्द्र के सक्रिय न होने से गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है ,जिसके कारण किसान अपने  फसलों को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर है, जहाँ सरकारी समितियों पर यूरिया एवं डीएपी खाद के गहरे संकट एवं निजी दूकानदारों के मनमाने दामों में बिक्री से किसान खाद की कालाबाजारी से आहत है। तथा  कृषि गोदामों में रबी सीजन एवं गेहूँ के भी बीज न मिलने से क्षेत्र के किसानों के खेती पर भारी सकट व्याप्त हैं।

ग्राम धनगढ़िया में विद्युत विभाग की जर्जर व डीले तार के लापरवाही से 14 वर्षीय मासूम विष्णु गुप्ता के आसमयिक निधन उपरांत परिजनों को बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशिअविलंब प्रदान की जाय।  बिजली विभाग द्वारा मीटर चेकिंग, बिजली बिल विजिलेंस टीम के नाम पर बिजली उपभोक्तों को प्रताड़ित करना एवं गिरे हुए बिजली के पोल जिसे विभाग द्वारा जल्द सही कराया जाय।   विद्युत विभाग के जर्जर बिजली के पोल एवं ढीले विद्युत के तारों को सही कराय जाय जिससे किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सकें।

बानगंगा चौराहे पर सिचाई विभाग द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कर नागरिकों एवं झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।  क्षेत्र के  सभी प्रमुख मार्गों पर आवारा पशुओं के आतंक से राहगीरों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जिससे आवारा पशुओं को तत्काल हटाने का निर्देश जारी किया जाय। इस दौरान उग्रसेन सिंह पूर्व प्रत्याशी , बीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, हरिनारायन। यादव  सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ संजय कुमार योजनाओं को लेकर किया समीक्षा
अमेठी। मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ संजय कुमार निषाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा किया एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने मत्स्य पालकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी भी ली। बैठक में उन्होंने पट्टा धारकों को कैंप लगाकर केसीसी बनवाने के निर्देश दिए, तहसील वार ट्रेनिंग कैंप लगवाकर मत्स्य पालकों को ट्रेनिंग देने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद में जो विकसित तालाब हैं वह खाली ना रहे उन्हें मत्स्य पालकों को आवंटित कर दिया जाए।

बैठक में उन्होंने कहा कि बैंक, विद्युत विभाग, नेडा आदि विभागों का मत्स्य विभाग के साथ अच्छा समन्वय रहना चाहिए जिससे की योजनाओं को गति मिल सके और लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा मत्स्य विभाग की योजनाएं विशेष रूप से मत्स्य पालकों के लिए लाभकारी हैं जिनका उद्देश्य रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और लाभों की जानकारी और पात्रों को लाभान्वित करने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में कहा इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को बढ़ाना, मछली पालन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि करना और आर्थिक सुदृढ़ीकरण करना है नीली क्रांति योजना का उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी को बढ़ावा देना और मत्स्य पालन को ग्रामीण इलाकों में एक मुख्य व्यवसाय के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि वह अपना व्यवसाय बढ़ा सके।

उन्होंने कहा कि गरीब आदमी की सेवा के लिए सरकारी सेवा में अधिकारी आते हैं जो आपको अवसर मिला है उसको सत्य निष्ठा, ईमानदारी के साथ कार्य करें जिससे कि आम आदमी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जो परंपरागत कार्य कर रहे हैं उनको सरकार के मत्स्य योजनाओं में प्राथमिकता दी जाए जनता का पैसा जनता के विकास में ही लगाया जाए जिससे कि जरूरतमंद को उसका लाभ प्राप्त हो सके और अमेठी प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छू सके।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों को बीमारी में इलाज की सुविधा भी सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है दैवीय आपदा के अंतर्गत सहायता राशि की भी व्यवस्था है मछुआ समुदाय के बच्चों की शिक्षा के लिए अनुदान की भी व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। बैठक में माननीय मंत्री जी ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विद्युत विभाग की लापरवाही ने ले ली युवक की जान
उन्नाव। जनपद में एक शख्स ने बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आत्महत्या कर ली। शख्स बीते 2-3 महीने से गलत बिजली बिल आने से परेशान था। इस संबंध में शिकायत करने पर भी जब अधिकारियों ने उचित कार्रवाई नहीं की तो परेशान शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव की है।

जानकारी के अनुसार कुशलपुर वैसना निवासी शुभम राजपूत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पूरे मामले में उसके पिता का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बीते महीने 1 लाख 9 हजार रुपये का बिल आ गया था। काफी भाग दौड़ करके बिल में संशोधन कराया गया और इधर-उधर से इंतजाम करके 16,377 रुपये बतौर बिल भुगतान किया गया। हालांकि 7 अक्टूबर को फिर बढ़ा हुआ बिल आ गया। घर में बिजली उपकरण के तौर पर केवल दो बल्ब, पंखा और टीवी के होने के बावजूद 8,223 का बिल आ गया। इस बात से शुभम मानसिक रूप से परेशान हो गया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पिता की मानें तो साल 2022 में शुभम ने 600 रुपये जमा करके बिजली कनेक्शन लिया था। हालांकि अब इसी के कारण उसकी जान चली गई। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर, जांच करने पर पता चला कि 8,223 रुपये का बिल असलियत में 150 रुपये का ही था। अब पूरे मामले में बिजली विभाग के अधिकारी सफाई दे रहे हैं। वे तकनीकी खराबी के कारण ऐसा होने की बात कह रहे हैं। साथ ही मृतक के पिता के आरोपों को भी गलत बता रहे हैं। उनका दावा है कि पारिवारिक वजह के कारण उसने अपनी जान दी है। मामले का प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संज्ञान लिया और जिम्मेदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एफआईआर के आदेश दिए हैं।

हाल-ए- महकमा विद्युत
- जांच के घेरे में अधिशाषी अभियंता विद्युत मितौली

अनैतिक लाभ लेने के चलते ठेकेदार पुणेश ने विभागीय अधिकारी से मिलकर कराया  लाइन का निर्माण विश्वस्नीय सूत्र चर्चा का बाजार गर्म

लखीमपुर-खीरी। विद्युत विभाग पर आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर एक बार फिर चर्चा में है। जहां अधिशाषी अभियंता विद्युत मितौली ने एक निर्माणाधान प्लाईवुड फैक्ट्री को 11 केवी का कनेक्शन देने के लिए बनवाई जा रही स्वतंत्र लाइन में नियमों को ताक पर रख काम किया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय इसलिए बनां हुआ है कि यह पूरा मामला किसानों के खेतों से जुड़ा है। ऐसे में किसान भी अपने खेतों में निकलने वाली विद्युत लाइन को लेकर चिंतित हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओयल पावर हाउस से 11 केवीए कनेक्शन के लिए एक नई विद्युत लाइन का निर्माण अधिशासी अभियंता मितौली के निर्देश पर कराया जा रहा है। यह निर्माण एक प्लाईवुड फैक्ट्री को कनेक्शन देने के लिए करवाया जा रहा है। अहम बात तो यह है कि इसी रोड पर पहले से स्वतंत्र विद्युत लाइन मौजूद है। फिर भी इस रूट पर दूसरी लाइन के निर्माण की आवश्यकता पर सवाल खड़े हो रहें हैं।

अधिशासी अभियंता के निर्देश पर ठेकेदार ने पूरे मनोयोग से अपने काम को अमली जामा पहनाया। सबसे अहम चर्चा का विषय तो रेलवे लाइन पटरी को खोदकर उसके नीचे से विद्युत केबल डालना बना हुआ है। इसमें कहा जा रहा है कि रेलवे से बिना किसी उचित अनुमति के इस काम को अंजाम दिया गया। हालांकि मामला मीडिया की सुर्खियां बनने पर मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने जांच भी की थी। लेकिन उन्होंने जांच रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही थी।

मामले की जानकारी नहीं है। डिटेल मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर दिखवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। - धर्मेन्द्र सिंह अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मध्यांचल

बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश।
कौंधियारा प्रयागराज। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था और लगातार कटौती से उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री एके शर्मा कहते हैं कि ग्रामीण इलाकों में कम से कम 18 घंटे बिजली होनी चाहिए लेकिन कौंधियारा पावर हाउस के कर्मचारी और अधिकारी की लापरवाही के चलते ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे भी सही से बिजली नहीं रहती है। ऊपर से एक-एक घंटे में कटौती भी किया जाता है। कौंधियारा पावर हाउस के कर्मचारी प्रतिदिन विद्युत व्यवस्था ठीक करने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ कहीं खंभा झुका मिलेगा तो कहीं जर्जर तार देखने को मिलेगा जबकि कर्मचारी यह दावा करते हैं कि विद्युत व्यवस्था ठीक है ।

वहीं कौंधियारा पावर हाउस क्षेत्र के एकौनी के खड़ियांन मजरे में झुका बिजली का खंभा सवालों के घेरे में हैं।  विद्युत विभाग के कर्मचारी कहते हैं कि प्रतिदिन विद्युत व्यवस्था ठीक किया जाता है तो बिजली विभाग का खंभा झुका कैसे और झुका भी तो अभी तक ठीक क्यों नहीं कराया गया। गर्मी के दिनों रात रात भर बिजली गुल रहती है और अवर अभियंता फोन बंद कर गायब रहते हैं।

विधुत विभाग के अधिकारियों के मनमानी पर नही है शासन के निर्देशों का कोई असर
बलरामपुर सरकार जहां विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन उसका प्रभाव धरातल पर न के बराबर है।वही विभागीय भ्रष्टाचार और उदासीनता अपने चरम पर देखी जा रही है इसके कारण तमाम शासनादेश और दावे फेल नजर आ रहे हैं जबकि लगातार सरकार शासन स्तर पर विभाग के जिम्मेदारो को विधुत सप्लाई सुचारु के निर्देश दिये जा रहे फिर विधुत सप्लाई का जो शिड्यूल है वह पूरा नही होता अक्सर विधुत कटौती की बात सामने आती है जिससे जनता की परेशानी पर विराम नही लग रहा

निर्गत शासनादेश में क्या है निर्देश

विद्युत सप्लाई शेड्यूल को लेकर शासनादेश में साफ अंकित है कि जनपद में 24 नगरीय निकायों में 22 व ग्रामीण इलाकों में 19 घण्टे बिजली सप्लाई बहाल की जाय ।जहां शहरी विद्युत सप्लाई लगातार देने की बात की जा रही है और अन्य क्षेत्र में भी निर्देशो के पालन की बात की जा रही है। लेकिन विभागीय अधिकारियों के मनमानी और हठधर्मी का आलम यह है कि सारे आदेश व निर्देश को दरकिनार कर वह अपनी तानाशाही में मग्न दिख रहे यहां तक कि उनका फोन ही ऐसे समय नही उठता जब स्पलाई काटी गई हो। जिसका नजरा जनपद बलरामपुर के कई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिल रहा है जहां गर्मी में आमजन परेशान है और बिजली के न आने से इस उमस भरी गर्मी में त्राहि त्राहि कर रहे है।

विधुत स्पलाई न मिलने से किसानों के खेत प्रभावित

विद्युत सप्लाई न होने से सिंचाई कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है जिसके कारण ट्यूबवेल बन्द रहता है और पानी स्पलाई खेतोके नही मिल रही फिर खेतों की सिंचाई कैसे हो। हाल यह है कि विद्युत सप्लाई को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों का फोन तक नहीं उठता है फिर जनता आखिर अपने समस्या और शिकायत किस करें । ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सरकार के दावे दावे तक ही सीमित रहेंगे जिसमे किसी भी विधुत समस्या के लिए जिम्मेदारो का नम्बर भी क्षेत्रवार जारी किया गया जिससे विधुत समस्याओं के बारे में बात की जा सके और उसका त्वरित समाधान हो।

विधुत बहाली के क्या है शासनादेश

इसको लेकर हाल ही में एक शासनादेश राज्य सरकार के द्वारा जारी किया गया है जिसमे सम्बन्धित को निदेश किया गया है कि विद्युत सप्लाई के लिए वर्गीकृत शिड्यूल के साथ सप्लाई बहाल की जाए और शटडाउन के कर्म का पता लगा उतना बिजली दूसरे शेड्यूल में दी जाए जिससे दिए गए निर्देशों का पालन हो सके। और तमाम आम जनता को विद्युत समस्याओं से राहत मिल सके।

विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान।
प्रयागराज। शहर में करेली उपकेंद्र क्षेत्र अंतर्गत खंड 2 में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान इस दौरान 05 लोगों द्वारा विद्युत चोरी करते पाए जाने पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

बुधवार को कर्मचारियों द्वारा विद्युत उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह कटारिया के नेतृत्व में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी ने बताया कि करेली खंड 2 हिना गोल्ड के पास कर्मचारियों द्वारा विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के चलते 05 व्यक्तियों को रंगे हाथों विद्युत चोरी करते पाया गया। कुछ लोग चोरी से एसी चलते हुए  पकड़े गए जिसके चलते सभी व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, विद्युत उपखंड अधिकारी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने समय से विद्युत बिजली का बिल जमा नहीं किया है। वह अपना-अपना बिल समय से जमा कर दें, अन्यथा उनके कनेक्शन विच्छेद कर दिए जाएंगे। बताया कि विद्युत चेकिंग अभियान इसी तरह आगे भी जारी रहेगा। जिन्होंने कलेक्शन नहीं लिया है वह कनेक्शन ले लें अन्यथा पकड़े जाने पर होगी बड़ी कार्रवाई

एसडीएम व विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्रक सौंप कर जर्जर एलटी तार को बदलने की गई मांग
गोलाबाजार गोरखपुर।नगर पंचायत गोला में जर्जर हो चुके एलटी तारों को बदलने के लिए विद्युत विभाग के द्वारा केवल की व्यस्था की गयी। लेकिन विभाग व ठेकेदार की लापरवाही और उदासीनता के कारण  जर्जर तारों को बदला नहीं जा सका है। इस लापरवाही से नाराज व्यापार मंडल ने  एसडीएम गोला व विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर लापरवाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

व्यापार मंडल गोला के अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी ने एसडीएम गोला व विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया कि गोला टाउन में विद्युत केबल आया था। लेकिन विभाग के ठेकेदार की लापरवाही व उदासीनता के कारण यह आज तक लग नही पाया और लंबित पड़ा हुआ है।  वहीं जर्जर तार आये दिन टूट कर गिर रहे हैं जिससे बड़ी घटना होने की आशंका के साथ घंटो विद्युत सप्लाई बाधित रहती है। व्यापार मंडल ने निश्चित किया है कि यदि 25 जुलाई तक केबल लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो 26 जुलाई से हम लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन के लिए विभाग और ठेकेदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।

विद्युत विभाग ने नाली में गडवा दिया विद्युत पोल
शिवगढ़,रायबरेली। जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार का सख्त निर्देश है कि बारिश में गांव से लेकर शहर तक जल भराव की स्थिति न उत्पन्न होने पाए जिसको लेकर सरकार ने पहले से संबंधित अधिकारियों को नालो एवं नालियों की सफाई के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर विद्युत पोल गाड़ने का काम कर रही कार्यदाई संस्था ने शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 शिवली में रामहर्ष मौर्य के घर के पास बनी पक्की नाली में विद्युत पोल करवा दिया है जिसके चलते घरों से निकलने वाला नापदानों का दूषित पानी नाली से बहने के बजाय सीसी रोड के ऊपर से बह रहा है जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ के जेई रवि गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है दिखवाया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
हरदोई. आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह की अनुमति से 13 जुलाई 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत विभाग से सम्बंधित वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

जिला जज द्वारा अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत सुनील कुमार मिश्र, अपर जिला जज अच्छे लाल सरोज , अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हेमेन्द्र कुमार तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेंद्र प्रताप, विद्युत विभाग से सूर्य कुमार, कुलदीप कुमार, शशांक, विनोद कुमार, ए.के, कनोजिया व अधिवक्ता के0के0 सिंह उपस्थित रहे।

परंपरागत रूप से त्यौहारों को मनाने की की अपील
मीरजापुर।   जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों नाग पंचमी, मुहर्रम, रक्षाबंधन एवं श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, जगननाथ रथयात्रा को स्वच्छ वातावरण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों, विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं, एवं जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी। बैठक में धर्मगुरुओं से आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने हेतु अपील की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे, अपने अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से सतत संवाद बनाए रखें, मंदिरों व मस्जिदों का निरीक्षण कर वहां पर साफ सफाई, बिजली, पानी इत्यादि की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करा लें साथ ही आने जाने वाले मार्ग को भी दुरुस्त करा लें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं एवं सार्वजनिक जगहों एवं मंदिरों, मस्जिदों, ईदगाह के पास साफ-सफाई रहे।

लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा वाले रूट पर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा त्यौहार में ना डाली जाए एवं कांवड़ यात्रा व ताजिया को लेकर अपनी तैयारी पूर्ण कर लें तथा जिन रूटों से पूर्व में कांवड़ यात्रा व ताजिया निकलती रही है उन रूटों से ही कावड़ यात्रा व ताजिया निकाले अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा ना डालें इसको प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें।

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग त्यौहारों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुचारू रखें एवं जर्जर तार, लटकते तार एवं खंभों पर करंट न उतरे यह भी देख लिया जाए एवं नगर पालिका पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए त्योहारों को स्वच्छ वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ताजिया की ऊंचाई ज्यादा ना रखें जिससे उसे ले जाने में अवरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि शस्त्रों का प्रयोग न करें।

जिलाधिकारी को इमामबाड़ा क्षेत्र के रास्ता, जर्जर, तार खराब होना बताया गया जिस पर उनके द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, गंगा प्रदूषण, क्षेत्राधिकारी, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम बनाकर आज ही जाकर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को ठीक कराना सुनिश्चित कराए। यह भी बताया कि बसंत इण्टर कालेज के पास सीवर लाइन खराब है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर को निर्देशित किया कि निरीक्षण कर ठीक कराया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को लेकर भ्रमणशील रहें और उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर अपनी तैयारी पूर्ण कर लें एवं किसी भी दशा में त्यौहारों में नई परंपरा की शुरूआत न करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। पुलिस प्रशासन अपने अलर्ट मोड पर रहे। आगामी त्यौहारों को लेकर अपनी निगरानी बनाए रखें, उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नक्सल ओम प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर सौम्या मिश्रा सहित सभी क्षेत्राधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न समुदाय के धर्मगुरू प्रबुद्ध नागरिकगण उपस्थित रहें।