swatantra prabhat bihar news - Swatantra Prabhat

बेटी के जन्म पर गूंजे ढोल-नगाड़े
मसौढ़ी। राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने ऐसा जश्न मनाया कि अस्पताल परिसर खुशी से सराबोर हो गया। पुनपुन थाना क्षेत्र के पैमार घाट निवासी अंशु कुमार की पत्नी अमितांजली कुमारी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खुशी में परिजनों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाओं से सजी गाड़ी से नवजात को घर ले गए।परिजनों ने बच्ची का नाम अस्मिता भारती रखा है। अमितांजली कुमारी की यह पहली डिलीवरी थी। उनके पिता दिलीप रविदास, निवासी लखनौर बिदौली, मसौढ़ी, उन्हें प्रसव के लिए मसौढ़ी पीएचसी लेकर पहुंचे थे। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।परिजन मनोज रविदास ने कहा, “हमारे घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है। पहली संतान बेटी होने पर हम सभी बेहद उत्साहित हैं। बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। बेटियां लक्ष्मी का रूप होती हैं।”
पीएचसी में माता-पिता का सम्मान
बेटी के जन्म को खास बनाने में अस्पताल प्रबंधन ने भी पहल की। पीएचसी के पदाधिकारियों और कर्मियों ने नवजात के माता-पिता को फूल देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र भी तत्काल बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल कर्मियों और वहां मौजूद अन्य प्रसूताओं के परिजनों ने भी नवजात और उसकी मां को आशीर्वाद दिया।अस्पताल के एक कर्मी ने कहा कि पहले समाज में बेटा और बेटी के बीच भेदभाव देखने को मिलता था, लेकिन अब बदलाव दिखाई दे रहा है। बेटी के जन्म पर परिवार का इस तरह खुशी मनाना सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म पर ऐसा उत्सव ही समाज में बदलाव की असली तस्वीर है।इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक ललन कुमार सिंह समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने नवजात अस्मिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जगदीशपुर बाजार में अतिक्रमण पर विभाग मौन
भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित जगदीशपुर बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के बावजूद संबंधित विभाग अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सका हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर  प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में तत्कालीन अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराया गया था, लेकिन समय के साथ फिर से सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ गया। लोगों का कहना है कि वर्तमान में भी प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण हटाने के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया है। नतीजतन बाजार में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि आगामी श्रावण मास में भागलपुर से गंगाजल लेकर हजारों-हजार श्रद्धालु इसी मार्ग से पैदल बाबाधाम के लिए गुजरेंगे। यदि श्रावण शुरू होने से पहले सड़क को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया, तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा भी प्रभावित हो सकती है।

जगदीशपुर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखी है। श्रावण मास शुरू होने से पहले विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और बाजार को जाम की समस्या से राहत दिलाई जाए।

बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव
पटना, बिहार ब्यूरो।

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम समय में बड़ा बदलाव करते हुए अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी के घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

अभिषेक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को ही बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, अगले ही दिन उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई।लिखे  पत्र में उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि पारिवारिक कारणों से वह विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ सकते।

यह सीट पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है।
इस उपचुनाव को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले ही यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी के उम्मीदवार बदलने के फैसले के बाद बांकीपुर का चुनावी समीकरण एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। अब सभी की नजरें इस हाई-प्रोफाइल सीट पर होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं।

सड़क किनारे गिरे बालू ने ली महिला की जान, ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा
मसौढ़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर मठ स्थित एनएच-22 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से गिराए गए बालू के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क किनारे पड़े बालू को हादसे का प्रमुख कारण बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रशासन ने लिया संज्ञान

मसौढ़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने बताया कि सड़क किनारे बालू गिराए जाने की जानकारी मिली है। दुर्घटना के बाद तत्काल बालू हटाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर निर्माण सामग्री या बालू गिराकर यातायात बाधित करना गंभीर लापरवाही है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-22 पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क किनारे अवैध रूप से बालू, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री रखने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

तेज रफ्तार मट्टी लदी ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी
बेतिया। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा पंचायत की है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हैं, बताया जा रहा हैं मोटरसाइकिल चालक सहित सवार युवक इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, जहां स्थानीय लोगों की मदद से चालक सहित सवार युवक को जीएमसीएच अस्पताल लाया गया, वही चिकित्सकों ने सवार युवक को देख मृत घोषित कर दिया, तो चालक कि स्थिति इलाज पश्चात् वर्तमान में ठीक बताई जा रही हैं। घटना 8 जून, सोमवार कि दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है जहां मट्टी लदे ट्रैक्टर ने घोघा बाजार से घर को जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी है।

इस घटना में मोटरसाइकिल सवार इरफान अंसारी उम्र करीब 18 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई, बताया जाता है कि इरफान चार भाई एवं दो बहन में दूसरे नंबर का भाई था और वह घर में सिलाई का काम करता था तो वही उसके पिता खेती का काम करते थे, इस घटना से मृत परिजनों का रो रो का बुरा हाल है, तो वहीं घटना की जानकारी स्थानीय गोपालपुर थाना को ग्रामीणों ने सूचित की, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया एवं पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल से फरार हो गया है और अपने घर पर ट्रैक्टर लगा दिया हैं, घटनाकारित वाहन स्थानीय गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा पंचायत निवासी बली यादव के पुत्र श्रीकांत यादव बताये जा रहे हैं, मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला टोला खोड़वा गांव वार्ड संख्या चार निवासी नेक मोहम्मद अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है वही इस घटना पश्चात पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

30 मई को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन
बेतिया। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र बेतिया (डीआरसीसी) में दिनांक-30.05.2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है। इस दिन 11.00 बजे पूर्वाह्न से 04.00 बजे अपराहून तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल (NCS.gov.in)पर निबंधन कराना अनिवार्य है।

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 30 मई को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के प्रांगण में आयोजित जॉब कैम्प में निजी नियोजक द्वारा स्वतंत्र टेक्नीशियन, डीटी सुपरवाइजर, एमआईएस एक्जक्यूटिव, कस्टमर एंगेजमेंट, कस्टमर सपोर्ट के पद पर कार्य करने हेतु कुल 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर मानदेय प्रदान जायेगी। कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के नंबर 8002661906 पर संपर्क कर सकते हैं।

जमीन विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला,
स्वतंत्र प्रभात -: मनोज कुमार

मसौढ़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ मसौढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार, उम्र 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय कामेश्वर प्रसाद, निवासी धनबाद, पोस्ट उस्मानचक, थाना मसौढ़ी, जिला पटना ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 मई की शाम करीब छह बजे देवता गांव निवासी रविंद्र कुमार, उनकी पत्नी सुधा कुमारी तथा पुत्री नेहा राज धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।

आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर रविंद्र कुमार ने धारदार हथियार से वीरेंद्र कुमार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी दौरान सुधा कुमारी ने उनकी जेब से एक हजार रुपये भी निकाल लिए।
घटना के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित का इलाज कराया गया।

वीरेंद्र कुमार ने आवेदन में बताया कि आरोपितों द्वारा पिछले दो वर्षों से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है और अब उनलोगों ने हमला कर जान लेने की कोशिश की है। पीड़ित ने अपने एवं परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। इधर, मसौढ़ी थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन का प्रत्यक्ष दस्तावेज है नील नायक
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया। हम विदेशों का इतिहास तो पढ़ लेते हैं, हम दूसरी सभ्यताओं की जानकारी तो कर लेते हैं; लेकिन स्थानीय महापुरुषों के बारे में नहीं जानते। अपने महापुरुषों के प्रति यह उदासीनता हमारे लिए बहुत दुखद है। अगर हमने अपने महापुरुषों के बारे में आने वाली पीढ़ी को नहीं बताया तो फिर इतिहास से मिटते देर नहीं लगेगी। यह हमारी अस्मिता का प्रश्न है कि हम अपने महापुरुषों को किस रूप में याद करते हैं।  राजकुमार शुक्ल भी आजादी की लड़ाई के ऐसे ही नायक हैं, जिन्हें इतिहास के पन्नों में स्थान नहीं मिला।

जबकि सच्चाई यह है कि गांधी जी को महात्मा बनाने वाले अगर कोई थे, वे राजकुमार शुक्ल थे। उपर्युक्त बातें पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ब्रजेश ओझा ने कही। वे सेराजेम के सभागार में प्रसिद्ध नाटककार और चम्पारन साहित्य संस्थान के संयोजक डॉ दिवाकर राय की पुस्तक 'नील नायक' के लोकार्पण समारोह में उपस्थित सैकड़ों साहित्यकारों को संबोधित कर रहे थे । इसके पूर्व दीप प्रज्वलन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद आभाष झा ने शिव वंदना का मंगल पाठ किया। तत्पश्चात् सभी आगत अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत -सम्मान किया गया। फिर सभी अतिथियों ने डॉ दिवाकर राय द्वारा रचित नाटक 'नील नायक' का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् पुस्तक पर अतिथियों ने अपने गंभीर विचार व्यक्त किए।

राजकुमार शुक्ल की वंश परंपरा के वाहक मणिभूषण राय ने पुस्तक पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने घर परिवार की परवाह न करते हुए जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन अंग्रेजों से भारत की मुक्ति में खपा दिया, ऐसे महापुरुषों को वर्तमान व्यवस्था ने भुला दिया। सिर्फ चंद लोगों का नाम आजादी के नायकों में शामिल है, यह कितना दुखद है। डॉ दिवाकर राय की कृति 'नील नायक' ऐसे ही वास्तविक नायकों को स्थापित करने का एक प्रयास है। यह मेरे लिए तथा पूरे चंपारण के लिए सौभाग्य की बात है कि पंडित राजकुमार शुक्ल पर आधारित नाटक का प्रणयन किया गया है। इस अवसर पर वरीय साहित्यकार सुरेश कुमार गुप्त ने चंपारण के निलहा आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए 'नील नायक' के विविध प्रसंगों का उल्लेख किया। पुस्तक पर अपना विचार रखने वालों में पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने पंडित जी की प्रतिमा जिला मुख्यालय में स्थापित करने की मांग की तथा इसके लिए सभी लोगों से आगे आने का आह्वान किया। महारानी जानकी कुँअर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र प्रसाद केसरी ने निलहा आंदोलन की पृष्ठभूमि पर रचित विभिन्न पुस्तकों की चर्चा की। वरीय साहित्यकार नंद कुमार मिश्र ने चंपारण के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए आज की नयी पीढ़ी में उनके महान त्याग और बलिदान को पहुँचाने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन हुआ। इसमें अरुण गोपाल, सत्येन्द्र गोविन्द, अंशुमन कुमार, गोविन्द कुमार मिश्र, श्वेता कुमारी चौबे, शालिनी रंजन, अर्पणा कुमारी, अनुराग कुमार ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजनी कुमार सिन्हा ने तथा मंच संचालन कृष्ण मोहन प्रसाद और प्रशांत सौरभ ने किया। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार मोटानी, डॉ देवीलाल यादव, मदन बनिक, नरेंद्र झा, गोविन्द झा, अरविंद कुमार मिश्र, कुंदन शांडिल्य, उत्तम मोटानी, सत्येन्द्र शरण, रवीन्द्र किशोर राय, इन्दु देवी, राजकिशोर प्रसाद, राजा राम राय, अखिलेश्वर मिश्र, ललन पाण्डेय लहरी, मृत्युंजय पाण्डेय, निकुंज कुमार दुबे, प्रमोद कुमार, जीतेन्द्र कुमार, मुनीन्द्र मिश्र, जय किशोर जय, चन्द्रिका राम, पंकज कुमार सहित सैकड़ों साहित्यकार व साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।

जितेंद्र कुमार राजेश

बिहार में खाकी एक वार फिर शर्मसार:
पटना ,बिहार ब्यूरो

बिहार के सहरसा जिले में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाले मामले में  एसपी ने बड़ी कार्रवाई की  है। बीपीएससी अभ्यर्थी प्रवेश कुमार को आधी रात घर से उठाकर मारपीट करने और रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में महिला सब-इंस्पेक्टर शिल्पी कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। सहरसा एसपी हिमांशु ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों बलवाहाट थाना पुलिस की कथित बर्बरता की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हुई थी। एसपी ने इसे अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई की, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 16 मई की रात बलवाहाट थाना में तैनात एसआई शिल्पी कुमारी ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी प्रवेश कुमार को उसके घर से उठा लिया था। प्रवेश कुमार बीपीएससी का अभ्यर्थी बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि छात्र को बिना किसी वारंट या स्पष्ट आरोप के घर से उठाकर थाने ले जाया गया, जहां उसके साथ अपराधियों की तरह बेरहमी से मारपीट की गई।

मारपीट में घायल होने के बाद प्रवेश कुमार की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई थी और बाद में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ा गया। इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार को भी इस कार्रवाई की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि थाने के रोजनामचे में छात्र के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था, जिससे महिला दारोगा की कार्यशैली और मनमानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की जांच सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर को सौंपी गई है। एसडीपीओ ने बताया कि मीडिया में मामला सामने आने के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट एसपी को भेजी गई थी, जिसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। अब विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी हिमांशु  शर्मा ने कहा है कि पुलिस की छवि खराब करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर महिला दारोगा शिल्पी कुमारी के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धान का एमएसपी 3243 रुपए देना होगा
बैरिया। बिहार राज्य किसान सभा का बैरिया अंचल किसान कौंसिल का 38 वां सम्मेलन कामरेड बनारसी शाह नगर आर आर इंटरनेशनल स्कूल लौकरिया में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम शहीदों को नमन करने के बाद सम्मेलन का उदघाटन करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज किसान गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। देश की मोदी सरकार किसान और किसानी दोनों को समाप्त कर देना चाहती है। किसानों के जमीनों को छीनकर कॉरपोरेट के हाथों में दे देने पर तूली हुई है। यही कारण है कि गोरखपुर सिलीगुड़ी सिक्स लेन एक्सप्रेसवे में किसानों की जमीन छीनी जा रही है।

भागलपुर के नवगछिया में 1050 एकड़ जमीन जिसमें लाखों फलदार पौधे लगे हुए थे।एक रुपए सालाना शुल्क पर किसानों से छीनकर अदाणी को दे दिया गया। कर्ज की बोझ से दबा हुआ 32 किसान रोज आत्म हत्या कर रहा है।खेद की बात है कि वादा करने के बाद भी अभी तक मोदी सरकार किसानों को कर्ज से मुक्त नहीं किया। उन्होंने बताया कि अमेरिका से कृषि सामानों को बेचने का समझौता जो भारत ने किया है। वह बेहद ही शर्मनाक और किसान विरोधी है। अमेरिका का कृषि उत्पादित सामान भारत में बेचने के लिए बिना किसी शुल्क के इजाजत दे दिया गया। लेकिन भारत का कृषि उत्पादित सामान अमेरिका में बेचने के लिए 18% शुल्क  किसानों को देना पड़ेगा। यह किसानों की कमर को तोड़ने का समझौता है ।जिसका पूरे देश के किसान जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। भारत सरकार ने गन्ना नियंत्रित अधिनियम 1966 को समाप्त कर  संशोधित विधेयक 2026 को लाया है। जिसके अनुसार गन्ने की खेती घाटे की होगी और देश के बड़े कॉरपोरेट जगत को तथा मिल मालिकों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

अखिल भारतीय किसान सभा तथा अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ इस विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए कृषि मंत्री को अविलंब वापस लेने को कहा है।सम्मेलन की अध्यक्षता हरेश कुमार राव ने की।सम्मेलन में पिछले 3 साल की गतिविधियों का संक्षिप्त रिपोर्ट बैरिया अंचल सचिव सुनील यादव ने पेश किया। जिस पर  अशर्फी पटेल,मदन प्रसाद, अशर्फी पटेल, राजरूप यादव, झूलन राव, सत्यनारायण साह, हसनैन, मोहन राव, आजाद मियां आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सम्मेलन को बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा, भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ तथा जिला मंत्री संजीव कुमार राव, सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव, नौतन अंचल किसान कौंसिल के अध्यक्ष लालबाबू यादव, सचिव प्रेम प्रसाद आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन ने सर्व सम्मति से 13 सदस्यीय अंचल कौंसिल तथा 21 सदस्यीय जिला के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया।जिसके अध्यक्ष संजय राव तथा सचिव काशी साह निर्वाचित हुए।

छः वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास एवं पचहत्तर हजार रुपए जुर्माना की सजा।
बेतिया।

व्यवहार न्यायालय, बेतिया में दुष्कर्मि अच्छेलाल साह को आजीवन कारावास एवं पचहत्तर हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई है बता दे कि यह वाद स्पीडी ट्रायल में चयनित था, पचहत्तर हजार रुपए जुर्माना नहीं देने पर नौ महीने अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी, पीड़िता को उसके पुनर्वास हेतु पांच लाख रुपए प्रतिकर देने का आदेश हुआ

वहीं आरोप पत्र दिनांक 16 दिसम्बर, 2024 को समर्पित हुआ तथा आरोप गठन दिनांक 17 मई 2025 को माननीय न्यायालय द्वारा किया गया उसके पश्चात अनन्य विशेष लोक अभियोजन जय शंकर तिवारी के द्वारा कुल नौ गवाहों की गवाही विचारण के दौरान कराया गया।

यह वाद आरोप गठन के एक वर्ष के अभियुक्त को सजा के रूप में निष्पादित हुआ। बताया जाता है कि दुष्कर्मी उसी के गांव का टैक्टर चालक है जो मासूम 6वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, 20मई, बुधवार करीब 12बजे दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सजा सुनाई गई है।

बेतिया में जन सुराज का हमला 6 महीने में एनडीए सरकार का रोजगार और कानून व्यवस्था का वादा फेल
बेतिया। जन सुराज जिला पार्टी कार्यालय में 2 मई, बुधवार करीब 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की एनडीए सरकार पर युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष कुंदन पांडेय ने कहा कि सरकार ने 5 साल में 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 6 महीने बाद भी लाखों युवाओं को नौकरी नहीं मिली और पलायन जारी है। उन्होंने बीपीएससी टिआरई -4 भर्ती में देरी और आंदोलनकारी छात्रों पर कार्रवाई को युवाओं के साथ अन्याय बताया। वहीं मुख्य प्रवक्ता सिकंदर चंद्रा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बढ़ते अपराध को सरकार की विफलता बताया। महिला अध्यक्ष रंजू देवी ने नीट छात्रा हत्याकांड में आरोपियों को जमानत मिलने पर सरकार को घेरा है।