express se utari gyi nabalig bacchi - Swatantra Prabhat

कोर्ट के आदेश के ढाई साल बाद भी नहीं हुई जमीन की फ़ाटबन्दी .
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कोर्ट के आदेश के ढाई साल बाद भी जमीन की फ़ाटबन्दी नहीं हुई। सिर्फ कानूनगो व लेखपाल द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। पीड़ित महिला ने डीएम सोनभद्र व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

पीड़ित महिला मंजू देवी पुत्री सदाफल चौहान निवासी ग्राम मधुपुर, परगना अहरौरा, तहसील व थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने 16 जून 2026 को डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि डिप्टी कलेक्टर रॉबर्ट्सगंज के न्यायालय ने 31 अक्तूबर 2023 को मौजा मधुपुर स्थित पिताजी की आराजी नम्बर 856/1 रकबा 0.2920 हेक्टेयर जमीन फ़ाटबन्दी का स्पष्ट आदेश पारित किया गया है। जिसमें राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को टीम के साथ मौके पर जाकर सीमांकन करने को कहा गया था। बावजूद इसके ढाई साल बीत जाने के बाद भी कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, बल्कि कानूनगो व लेखपाल द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही है। इतना ही नहीं पिताजी की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक द्वारा एक जून 2026 को नोटिस जारी की गई थी, जिसमें मधुपुर के प्रधान के साथ 8 जून 2026 को सुबह 8 बजे नापी के लिए पहुंचने को निर्देशित किया गया था। लेकिन मौके पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल नहीं पहुंचे, जब फोन कर नापी के लिए बुलाया गया तो तरह तरह का बहाना बनाकर लगातार हीलाहवाली की जा रही है। पिताजी बीमार हैं, जिसकी वजह से महिला होकर पैरवी करनी पड़ रही है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र कार्यालय में बुधवार को पीड़ित महिला मंजू देवी ने एक शिकायती पत्र देकर कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराए जाने की मांग की है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि महिला के शिकायती पत्र को एसोसिएशन ने संज्ञान में लिया है। महिला को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि न्यायालय के आदेश की खुली अवमानना है तथा एक गरीब महिला को न्याय से वंचित करने का प्रयास है। पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने कहा कि उक्त प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर न्यायालय के आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यहाँ एसोसिएशन स्पष्ट करता है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता समाज पीड़िता के समर्थन में विधिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगा। न्याय में देरी अन्याय के समान है।

इस अवसर पर एडवोकेट पवन कुमार सिंह, टीटू गुप्ता, मृगराज सिंह, अमित वर्मा, संतोष कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, विनीता, आकृति निर्भया, किरन सिंह, आदर्श देव पांडेय, शाहनवाज आलम खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक्सप्रेस ट्रेन से उतारी गई नाबालिग, दो बच्चे भी स्टेशन पर मिले, चाइल्ड लाइन को सौंपे गए!
प्रयागराज। दिल्ली से अलीपुरद्वार जा रही महानंदा एक्सप्रेस में अकेले सफर कर रही एक नाबालिग प्रयागराज जंक्शन पर उतारी गई। तकरीबन 15 वर्ष की नाबालिग महेंद्रगढ़ हरियाणा से ट्रेन में अकेले बैठकर आ रही थी। आरपीएफ ने उसे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा आरपीएफ ने जंक्शन पर घूम रहे दो अन्य बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंपा है।

आरपीएफ प्रयागराज पोस्ट को जानकारी मिली थी कि गाड़ी संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस में एक नाबालिग संदिग्ध हालत में यात्रा कर रही है। ट्रेन के यात्रियों से मिली सूचना के बाद ट्रेन जब प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई तो उसके जनरल कोच से नाबालिग को उतारा गया। महिला कांस्टेबल अंजू उसे लेकर आरपीएफ पोस्ट पर ले गई। वहां पूछताछ के बाद उसने अपना नाम व पता बताया। बाद में लिखापढ़ी के बाद चाइल्ड लाइन की ज्योति सिंह को उसे सुपुर्द कर दिया गया।

इसी तरह प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर आरपीएफ को बच्चे घूमते हुए दिखाई दिए। उन बच्चों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया। उसमें से एक की उम्र नौ तो दूसरे की तकरीबन 14 वर्ष बताई जा रही है। आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि एक बच्चे ने अपना पता रामबाग तो दूसरे ने कीडगंज बताया। दोनों बच्चे लिखापढ़ी के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिए गए हैं।