pani ki samasya - Swatantra Prabhat

जल जीवन मिशन के तहत पानी की समस्या का समाधान: अहम पहल, जन जागरूकता अभियान में हुआ कार्यक्रम
चित्रकूट। जल जीवन मिशन (हर घर जल) के अंतर्गत भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चित्रकूट जनपद में पानी की समस्या के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से जनपद के ग्रामीण इलाकों में पानी की उपलब्धता और स्वच्छता में सुधार लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

चित्रकूट के विकास खण्ड कर्वी में जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन और स्वच्छता अभियान के तहत एक अहम जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) की टीम ने आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियों का संचालन किया, जिसमें मेसर्स अंबर प्रेस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से ग्राम पंचायतों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत राजस्व गांव बिरहा, अमीरपुर हुलसा, भगनपुर और छपरा माफी में जल सखी, जल ग्राम समिति (VWSC) के सदस्य, और पानी की टंकी में कार्य करने वाले कार्मिकों को 13 नग जल जीवन मिशन की प्रचार सामग्री दी गई। इनमें मुद्रित फैब्रिक बैग, टी-शर्ट, कैप और राइटिंग पैड शामिल थे। इस वितरण के दौरान ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिससे स्थानीय समुदाय के लोग सीधे तौर पर जुड़ सके और पानी के संरक्षण एवं स्वच्छता की दिशा में अपने कर्तव्यों को समझ सकें।

इस पहल के माध्यम से जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल जल आपूर्ति में सुधार नहीं बल्कि ग्रामीण समुदायों में जल उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना भी है, ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंच सके और लोग जल की महत्ता को समझते हुए उसे बचाने की दिशा में सक्रिय रहें।

कहा जा सकता है कि यह अभियान जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, और यह जनपद में पानी की समस्या को हल करने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है।

पानी की भारी समस्या, एक महीने से बंद है जल आपूर्ति
भरतकूप,चित्रकूट। विकासखंड कर्वी के भरतकूप कस्बे स्थित मंदिर रोड में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। यहां के निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी की आपूर्ति बंद होने की वजह से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग पानी की एक-एक बूँद के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की आपूर्ति बंद होने का मुख्य कारण पैप (पाइप) में लीकेज होना है, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

भरतकूप कस्बे के मंदिर रोड में स्थित लगभग 200 से अधिक परिवारों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है, और वे अधिकारियो से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी बाबू ने बताया, "पिछले एक महीने से हम पानी के लिए परेशान हैं। हम पानी लेने के लिए दूर-दूर तक जाते हैं, लेकिन पानी की गुणवत्ता भी खराब है। हमें यह समझ में नहीं आ रहा कि इस समस्या का समाधान कब होगा।"

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस समस्या को कितनी जल्दी हल करता है और मंदिर रोड के निवासियों को कब राहत मिलती है।

पानी की टंकी में लीकेज, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी, सरकार पर सवाल
चित्रकूट। जिले के कर्वी विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत भारतपुर के रामपुरमाफी में पानी की टंकी में लीकेज होने से ग्रामवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब उत्पन्न हुई है जब दो महीने पहले ही सरकार ने टंकी की मरम्मत के लिए लाखों रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद टंकी के हालात जस के तस बने हुए हैं।

ग्रामवासियों का कहना है कि पानी की टंकी में लीकेज की समस्या पहले भी थी, जिसे ठीक करने के लिए गांव में काम शुरू किया गया था। मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन परिणाम स्वरूप कोई भी सुधार देखने को नहीं मिला। गांव के लोग परेशान हैं क्योंकि पानी की टंकी से पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी के मरम्मतीकरण का कार्य ठीक से नहीं किया गया और सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उनका कहना है कि सचिव ने इस कार्य में लीपा पोती कराकर सरकारी धन पर हाथ साफ किया है, जबकि असल में टंकी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

इस बीच, ग्राम पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन का आरोप लगते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी जांच की मांग की है। गांववासियों का कहना है कि यदि जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

स्कूल में पानी की समस्या पर गन्दी राजनीति करती रही विधायक पल्लवी पटेल
कौशाम्बी। जनपद में समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेंराबादी गठबन्धन से संयुक्त रूप से सिराथू विधानसभा से विधायक बनी पल्लवी पटेल विधानसभा क्षेत्र के सिराथू स्थित राजकीय बालिका विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य ब्यवस्था का निरीक्षण करने शनिवार को स्कूल और अस्पताल पहुंच गयी जहां योगी सरकार की व्यवस्थाएं चौपट मिली।

विधायक पल्लवी पटेल के निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका विद्यालय के बच्चे पानी के लिए प्यासे दिखाई पड़ रहे थे बालिका विद्यालय में पानी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी जिस पर पल्लवी पटेल ने योगी सरकार पर करारा प्रहार किया लेकिन स्कूल के बच्चों ने विधायक पल्लवी पटेल से स्कूल में पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की लेकिन विधायक पल्लवी पटेल का कलेजा नही पसीजा बालिका विद्यालय के बच्चों को प्यास बुझाने के लिए विधायक निधि से पानी की व्यवस्था कराए जाने की घोषणा विधायक नही कर सकी बल्कि पानी के लिए प्यासे स्कूली छात्रों की समस्या पर योगी सरकार पर प्रहार कर के विधायक पल्लवी पटेल गन्दी राजनीति करती रही।

बच्चों की प्यास ना बुझाने वाली पल्लवी पटेल के इस कारनामे की उनके जाने के बाद खूब चर्चा होती रही कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक इस उम्मीद से बनाया है कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में वह सहयोग करेंगी लेकिन विधायक पल्लवी पटेल तो केवल राजनीति की रोटियां सेक रही है क्षेत्र के लोगों ने कहा कि विधायक पल्लवी पटेल का यह आचरण जन विरोधी है और आने वाले समय में क्षेत्र की जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी।

बरही विधायक के घोषणा के बावजूद बरहीवासियों को नही मिल पाया पानी, 2024 में जनता देगी जवाब : मनोज यादव
बरही बीतें दिनों हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बरही के पटना रोड में नाली निर्माण से हो रही परेशानी को लेकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एनएचएआई को जल्द से जल्द समाधान को लेकर निर्देश दिया था। गुरुवार को सांसद के स्थल निरीक्षण के बाद एनएचएआई की टीम ने पूर्व विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में नाली निर्माण से हो रही परेशानी को लेकर जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बरही मुख्यालय आवासीय इलाके की स्थिति दयनीय हो गई है।

बरही शहर के तिलैया रोड में जल निकासी का कोई व्यवस्था नही रहने के कारण गंदे पानी का जल जमाव सड़कों पर हो रहा है। तिलैया रोड में जल निकासी की गई नाले में प्लास्टिक और अन्य कचड़ा जमा होकर गंदे नाली के कारण बदबू दे रही है। शहर में गंदगी के कारण मच्छर का प्रकोप और महामारी का खतरा बना हुआ है। पूर्व विधायक ने एनएचएआई के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इसका समाधान निकाला जाए ताकि बरहीवासियो को इससे परेशानी न हो और लोग स्वच्छ वातावरण में रह सके। वहीं पूर्व विधायक मनोज यादव ने ग्रामीणों से कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव के साढ़े चार साल बीत चुके है और बरही के लोगो के लिए पानी एक सपना बनकर रह गया है।

श्री यादव ने कहा कि 10 जुलाई को बरही विधायक बरहीवासियो को पानी देने का खोखला वादा कर रहे है। 2024 के विधानसभा चुनाव में यहां की जनता उन्हें जवाब देने का काम करेगी। कहा कि अग्रवाल गली में कचड़ा का अंबार है लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण नही हो पाया है। पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सरकार का भय दिखाकर अवैध कारोबार में व्यस्त है। ठेकेदार और व्यपारियो से भयादोहन कर उगाही ही उनका और उनके प्रतिनिधियों का मुख्य पेशा है। दिखाने के लिए सब जनता के रक्षक है लेकिन असल में यह सभी भक्षक है।

मौक़े पर एनएचएआई के मैनेजर बिंनोद कुमार मिश्र, टीम लीडर बंदोउपधाय आयन, पेमेंट स्पेसलिस्ट संजय यादव, जेई आशीष कुमार के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष अमित साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान केशरी, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, रितेश गुप्ता, भाजपा महामंत्री किशोरी सिंह, विपिन सिन्हा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र गिरी, सनोज केशरी, उप मुखिया मनोज उपाध्याय, अभिषेक निषाद, आकाश जायसवाल, नविन साव, शिवा निषाद, मुन्ना यादव, सुबोध केशरी, जयराम केशरी, अजित दास, महेंद्र केशरी, पिन्टु ठाकुर, मनोज राणा, छोटी उर्फ़ राज आर्यन, केदार यादव, मनोज यादव, राहुल गुप्ता सहित कई अन्य उपस्थित थे।

ग्राम दुमदुमा के पहाड़ी पर बसे लोगों को पेयजल की व्यवस्था नहीं।
सतगावां सतगावां प्रखंड के अंतर्गत कटैया पंचायत के ग्राम दुमदुमा पहाड़ी पर बसे लोगों को पेयजल की व्यवस्था नहीं।ग्रामीणों लोग बताते हैं की हमलोगों को पानी पीने का कोई व्यवस्था नहीं है,हमलोगों के घर के नीजी चापाकल जो है जिसका जलस्तर काफी नीचे चला गया है अगर10हैंडिल चलाने के बाद भी थोड़ा सा पानी गिरता है जिसके कारण हमलोगों के हाथ कई जगहों पर छाले पड़ गये है।इस स्थान पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण हमलोगों को लगभग एक किलोमीटर दूर पानी को ढो करके लाना पड़ता,पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हमलोग स्नान भी नहीं कर पाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया की इस जगह पर एक भी सरकारी चापाकल अबतक नहीं लगाया गया है ,विद्यालय के नजदीक जलमीनार का निर्माण कराया गया था लेकिन पिछले तीन साल से जलमीनार खराब‌ पड़ा हुआ है।इस पर पेयजल विभाग के लोगों का ध्यान नहीं है।ग्रामीण लोगों से बात करने पर बताया की अभी तो विधायक मद से ग्राम पंचायतों में सरकारी चापाकल के लिए बोरिंग किया जा रहा है तो ग्रामीणों ने बताया की बोरिंग तो हो रहा है लेकिन पैसा लेकर निजि लोगों के घर के नजदीक में बोरिंग किया जा रहा है।

जहां पर बोरिंग किया जा रहा है वहां पर पानी भी नहीं निकल रहा है।वहां के लोगों ने जल्द मांग की उन लोगों को पेयजल की व्यवस्था जल्द किया जाय।वही मौके पर उमेश प्रसाद यादव, अवधेश कुमार,माधुरी कुमारी,सिम्पु‌ कुमारी, विनोद प्रसाद यादव,जयनंदन प्रसाद यादव,सोनु कुमार, सुभाष कुमार,विजय कुमार,रीया कुमारी,सुमन कुमार,रामनंदन प्रसाद यादव, संगीता देवी,सुमा देवी,राधा देवी,विनय कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।

ग्राम सभा भटपुरा में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण
लालापुर, प्रयागराज। लालापुर के ग्राम भटपुरा में पानी की किल्लत से ग्रामीण कई महीनों से जूझ रहे हैं,लगातार शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में  आक्रोश व्याप्त होता जा रहा।

मौजूदा समय में चल रही भीषण गर्मी में भटपुरा के ग्रामीण दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। बता दें कि ग्राम सभा भटपुरा में पानी की सप्लाई जल निगम द्वारा अमिलिया तरहार से की जाती है, लेकिन जगह जगह पाईप लाइन टूटने की वजह से ग्राम भटपुरा में कई महीनों से पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद है,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जल निगम के कर्मचारियों से कई बार किया, लेकिन परिणाम शून्य रहा। जल निगम के अधिकारी कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं,

। भटपुरा के ग्रामीण प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पानी सप्लाई कई महीनों से बंद है, जिससे पीने के पानी के लिए भारी किल्लत मची हुई है। इस उमस भरी गर्मी में लोगों को पानी के दूर तक भटकना पड़ता है तब कहीं जाकर पानी मिलता है।

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे करने वाले नेता व प्रतिनिधि आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया, केवल सारे वादे हवा हवाई ही रहे,जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। भटपुरा गांव का ज्यादातर पानी खारा होने के कारण लोगों को मीठे पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है लेकिन अमिलिया जल निगम के कर्मचारियों के लापरवाही के कारण आज तक पानी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।

खराब पड़ा वाॅटर कूलर बना शोपीस तो कैसे बुझेगी प्यास
गोलाबाजार गोरखपुर। कड़ाके की गर्मी व लू के थपेड़ों से आम जनमानस बेहाल है। ऐसे में नगर पंचायत गोला के सार्वजनिक स्थानों व चाक चौराहों पर शुद्ध ठंड पेयजल के लिए लगे वाॅटर कूलर दो वर्ष से खराब पड़े हैं। नगर पंचायत इतनी बेसुध है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाॅटर कूलर की जगह पर किसी भी प्रकार के वैकल्पिक व्यवस्था को करना भी भूल गयी है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर आम लोग प्यास बुझाने के लिए बेचैन हो जा रहे हैं तो मजबूर होकर मंहगा बोतल पानी खरीद रहे हैं।

नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर तथा थाना परिसर के ठीक सामने तकरीबन 7 लाख रूपए खर्च कर नपा के पिछले कार्यकाल में वाॅटर कूलर को लगाया गया। बताया गया कि  इस वाॅटर कूलर से एक रूपये में एक लीटर ठंडा पानी मिलेगा। वाॅटर कूलर लगने के तुरंत बाद ही खराब हो गया। नगर पंचायत ने इस वाॅटर कूलर को ठीक नहीं करा सकी। अब यह वाॅटर कूलर खराब होकर केवल शोपीस बनकर रह गया है।चाक चौराहों पर ठंडा जल प्रदान करने के लिए लाखों खर्च कर वाॅटर कूलर लगाये गये थे।

भीषण गर्मी में  बाजार आने वाले आने वाले आगंतुक इन वाॅटर कूलर से अपनी प्यास बुझाते थे। तकरीबन दो वर्ष पहले उपनगर में लगे सभी वाॅटर कूलर खराब हो गयें। उस समय वर्तमान चेयरमैन लालती देवी ने दावा किया था कि जल्द ही नये प्रस्ताव होंगे जिसके बाद सभी खराब वाॅटर कूलरों को हटा कर नया लगा दिया जाएगा। दो वर्ष में बेवरी पर लगे खराब वाॅटर कूलर को छोड़कर सभी पुराने वाॅटर कूलर हटा दिए गये लेकिन नया एक भी नहीं लगा। वहीं तहसील चौराहे पर वाॅटर कूलर को हटा कर पानी के लिए सप्लाई के पानी की व्यवस्था की गयी है। जो मात्र एक खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं है।

नपा स्थित सरयू पक्के घाट पर। समान्य दिनों में हजारों लोग स्नान आदि कार्य के लिए आते हैं। यहां पर शुद्ध रूप से प्यास बुझाने का एक मात्र स्त्रोत की बात करें तो केवल एक इंणिया हैंडपंप है। दो हैंडपंप शौचालय के पास हैं जहां लोग गंदगी होने की वजह से नहीं जाते हैं। ऐसी ही कुछ स्थिति मुक्तिधाम की है। दाह-संस्कार में आये लोगों को पिने के पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

दोनो जगहों पर आज तक शुद्ध पेयजल के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी का कहना है कि अब वाॅटर कूलर के नये प्रस्ताव पर रोक लग गयी है। इनकी जगहों पर हर घर जल योजना के तहत सप्लाई के पानी की व्यवस्था की जानी है। कहा कहा पानी की आवश्यकता है जांच के बाद लगवा दिए जाएंगे।