vidhayak - Swatantra Prabhat

पत्रकारों के ज्ञापन का विधायकों ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री को लिखा खत
तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पत्रकारों के समस्या की निराकरण की उठाई मांग

गोंडा- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों  द्वारा बीते रविवार दिये गए ज्ञापन को विधायको ने संज्ञान में ले लिया है। विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे और विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों से प्राप्त ज्ञापन में अंकित मांग व समस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में दोनों क्षेत्रीय विधायकों ने मुख्यमंत्री से उनके समस्या के निराकरण की मांग की है। बताते चले कि बीते रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर तहसील इकाइयों के पत्रकारों ने अपने क्षेत्रीय विधायक को पत्रकारों की समस्या के संबंध में  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायकों को देकर समस्या के निराकरण की मांग की थी।

उक्त ज्ञापनों का विधायकों ने अब संज्ञान ले लिया है। विधायक के द्वारा पत्र अग्रसारित होने से  पत्रकारों में आशा की किरण जगी है। विधायकों को ज्ञापन देने में तरबगंज से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील तरबगंज अध्यक्ष ,योगेशपांडे ,आर डी तिवारी, दीपक कौशल, रामकुमार कौशल, अमित पांडे, संजीव पांडेय, रमेश कुमार मिश्रा रहे। मनकापुर विधायक को ज्ञापन देने में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री अखिलेश त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, राम शंकर शर्मा, आनंद दुबे,रियाजुद्दीन, विवेक तिवारी, सुनील चौबे, अशोक यादव, गौरव यादव बृजेश पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील पत्रकारों के द्वारा बीते रविवार दिये गए ज्ञापन को विधायको ने संज्ञान में ले लिया है। विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे और विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों से प्राप्त ज्ञापन में अंकित मांग व समस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में दोनों क्षेत्रीय विधायकों ने मुख्यमंत्री से उनके समस्या के निराकरण की मांग की है। बताते चले कि बीते रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर तहसील इकाइयों के पत्रकारों ने अपने क्षेत्रीय विधायक को पत्रकारों की समस्या के संबंध में  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायकों को देकर समस्या के निराकरण की मांग की थी। उक्त ज्ञापनों का विधायकों ने अब संज्ञान ले लिया है।

पत्र अग्रसारित होने से  पत्रकारों में आशा की किरण जगी है। विधायकों को ज्ञापन देने में तरबगंज से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील तरबगंज अध्यक्ष ,योगेशपांडे ,आर डी तिवारी, दीपक कौशल, रामकुमार कौशल, अमित पांडे, संजीव पांडेय, रमेश कुमार मिश्रा रहे। मनकापुर विधायक को ज्ञापन देने में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री अखिलेश त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, राम शंकर शर्मा, आनंद दुबे,रियाजुद्दीन, विवेक तिवारी, सुनील चौबे, अशोक यादव, गौरव यादव बृजेश पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सरकारी खजाने पर बोझ सांसद विधायकों के वेतन में भारी वृद्धि
एक समय था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री अपनी पत्नी लालता शास्त्री से अपनी धोती को पुरानी हो जाने पर तुरपाई करवा कर पहन लेते थे लेकिन देश के नागरिकों के टैक्स से आए धन का एक पैसा भी अपने फिजूलखर्ची के लिए लेना पाप समझते थे। इतना ही नहीं वह अपने कपड़े धोने प्रेस करने जैसे घरेलू कार्य के लिए भी पत्नी की मदद लेते थे और सरकारी स्टाफ का निजी घरेलू काम काज मे इस्तेमाल नहीं करते थे लेकिन आज हालात बदल चुके हैं हमारे जन प्रतिनिधि अपना अधिकार और हक मान कर सरकारी धन को खसोटने में लगे हुए हैं अधिकाधिक वेतन वृद्धि यात्रा व दूसरे भत्ते और विदेश यात्रा पर फिजूलखर्ची कर कर्ज में डूबते देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं । पहले सेवा के लिए लोग राजनीति में आते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है समय बीतने के साथ-साथ आज हमारे जनप्रतिनिधि कथित सेवा की पूरी कीमत वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं, इसका सबसे ताजा उदाहरण ओडिशा विधानसभा द्वारा पारित विधेयक है।

ओडिशा विधानसभा ने मंगलवार को अपने सदस्यों का मासिक वेतन तीन गुना से अधिक बढ़ाकर 1.11 लाख रुपये से 3.45 लाख रुपये कर दिया है, जो देश में जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले सबसे अधिक सैलरी स्ट्रक्चर में से एक होगा. संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने बताया कि 17वीं विधानसभा के गठन (जून 2024) से यह संशोधित वेतन प्रभावी होगा. इन संशोधनों के लिए सदन ने सर्वसम्मति से चार विधेयक पारित किए।

मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधायकों की पेंशन में भी लगभग तीन गुना वृद्धि की गई है. विधेयकों में यह भी प्रावधान है कि किसी भी वर्तमान विधायक की मृत्यु पर उसके परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. साथ ही हर पांच वर्ष में वेतन, भत्ते और पेंशन में वृद्धि का प्रावधान भी शामिल है. एक विधेयक यह भी अनुमति देता है कि भविष्य में ऐसी बढ़ोतरी अध्यादेश के माध्यम से भी की जा सकेगी। इससे ओडिशा के विधायक देश में सबसे अधिक वेतन पाने वाले बन जाएंगे। उन्हें मिलने वाली रकम केरल, पंजाब, सिक्किम और गोवा के विधायकों के संयुक्त मासिक वेतन के बराबर और एक दर्जन राज्यों की प्रति व्यक्ति आय के दोगुना से अधिक हो जाएगी।

उनका मूल मासिक वेतन 35,000 रुपये से बढ़कर लगभग 90,000 रुपये हो जाएगा। पूर्व विधायकों को पेंशन के रूप में 1.20 लाख रुपये मिलने वाले हैं। 10 दिसंबर को राज्य विधान सभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन यह विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो गया। संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि आठ साल के अंतराल के बाद हुई वेतन वृद्धि में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखा गया है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को लिखे एक पत्र में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा कि वह अपने वेतन एवं भत्तों में हई वृद्धि 'राज्य के गरीब लोगों के कल्याण के लिए' छोड़ देंगे। गौरतलब है कि असम, हिमाचल प्रदेश, गोवा, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों ने या तो समितियों का गठन किया है या विधायकों के वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव पेश किए हैं। गोवा जैसे कुछ राज्यों ने वेतन बढ़ाने से परहेज किया है मगर भत्तों में जरूर इजाफा किया है। विशेषज्ञों ने कहा कि ओडिशा का फैसला इन राज्यों के लिए भी विधायकों का वेतन बढ़ाने का रास्ता साफ कर सकता है।

अब आपको जानकारी देते हैं ओडिशा के बाद तेलंगाना (लगभग 2.7 लाख रुपये), महाराष्ट्र (2.6 लाख रुपये), मणिपुर (2.5 लाख रुपये) और उत्तर प्रदेश (2.4 लाख रुपये) इसमें आगे हैं। नौ राज्यों की विधान सभाओं में विधायक 2 लाख रुपये प्रति माह से अधिक वेतन लेते हैं जबकि 17 राज्यों में वेतन 1 से 2 लाख रुपये के बीच है। केरल के विधायकों का वेतन लगभग 70,000 रुपये प्रति माह है जो देश में सबसे कम है। इसके बाद पंजाब (84,000 रुपये) और सिक्किम, गोवा और दिल्ली आते हैं जहां वेतन 1 लाख रुपये से थोड़े कम हैं। प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से वेतन में यह बढ़ोतरी मेल नहीं खाती है।

मसलन ओडिशा की प्रति व्यक्ति आय लगभग 1.6 लाख रुपये है जो राष्ट्रीय औसत से थोड़ा ऊपर है मगर राज्य रैंकिंग में निचले पायदान पर है। सिक्किम देश का सबसे अमीर राज्य है जहां प्रति व्यक्ति आय लगभग 5.8 लाख रुपये है। वहां विधायकों को लगभग 90,000 रुपये मासिक वेतन मिलता है। इस रैंकिंग में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले गोवा और दिल्ली भी विधायकों को अधिक वेतन देने वालों में शुमार नहीं हैं वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे गरीब राज्य विधायकों को अपेक्षाकृत अधिक वेतन देते हैं।

मध्यप्रदेश में विधायकों और अन्य माननीय पदाधिकारियों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. सरकार ने उनके वेतन और भत्तों में बदलाव करने का फैसला लिया है, जिससे राज्य के सभी चुने हुए प्रतिनिधियों की आय में बड़ा इजाफा होगामध्यप्रदेश के विधायकों के वेतन में अब 60 हजार रुपए की बढ़ोतरी की जा रही है. पहले उन्हें जो वेतन मिल रहा था, उसमें बढ़ोतरी के बाद उनकी नई सैलरी 1 लाख 70 हजार रुपए प्रति माह हो जाएगी. यह बढ़ोतरी विधायकों को मिलने वाले वेतन, भत्तों और सुविधाओं को ध्यान में रखकर की गई है।

सरकार ने न केवल विधायकों की सैलरी बढ़ाई है, बल्कि पूर्व विधायकों के पेंशन भत्ते में भी वृद्धि की गई है. पहले उन्हें जो राशि मिलती थी, अब उसे बढ़ाकर 58 हजार रुपए प्रति माह करने पर सहमति बन चुकी है.

गौरतलब है कि विधायक उन विधेयकों पर मतदान करते हैं जो उनके वेतन-भत्तों में इजाफा करते हैं। यह कवायद अमूमन एक समिति की सिफारिशों के बाद शुरू हो जाती है। मूल वेतन के अलावा उन्हें कार्यालय और निर्वाचन क्षेत्र के खर्चों के लिए भत्ते, निःशुल्क आवास सुविधा, यात्रा रियायतें और बैठकों में भाग लेने के लिए दैनिक भत्ते भी मिलते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सांसदों के वेतन में मार्च में 24 प्रतिशत वृद्धि की गई जिससे 1 अप्रैल 2023 से उनका मासिक वेतन लगभग 1.24 लाख रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी वित्त अधिनियम, 2018 में पेश किए गए संशोधनों बाद हुआ जिनके तहत सांसदों के वेतन को लागत मुद्रास्फीति सूचकांक के माध्यम से मुद्रास्फीति से जोड़ा गया और प्रत्येक पांच वर्षों में इसमें संशोधन अनिवार्य किया गया।

लोकसभा के पूर्व सचिव पी डी टी आचार्य अनुसार विधायकों के वेतन के लिए कोई एक समान या अनिवार्य मानदंड नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद की तरह प्रत्येक विधान सभा के पास अपने सदस्यों के वेतन तय करने का अधिकार है। आम तौर पर थोड़ा बहुत विरोध होता है मगर ऐसे संशोधन सर्वसम्मति से पारित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय आर्थिक स्थितियों और व्यापक वेतन संरचनाओं पर विचार किया जाना चाहिए।

संसद हो या विधानसभाएं वहां मुद्दों को लेकर जब बहस या चर्चा शुरू होती है तो उस दौरान पक्ष और विपक्ष जिस तरह का व्यवहार करते हैं उसको देखकर कई बार तो जनसाधारण भी शर्मसार हो जाता है। लेकिन जब अपने वेतन और भत्ता को बढ़ाने का प्रस्ताव आये तो वह सर्वसम्मति से पारित होता है। यह बदलाव की बयार है जिसमें सेवा की कम और सुविधा व वेतन वसूली की भावना शीर्ष पर है अब देश के जनता से चुने नुमाइंदे घर फूंक तमाशा देखने का जोखिम नहीं उठाते बल्कि सरकारी सुविधाओं का भरपूर दोहन कर अधिकाधिक सुविधा व विलासिता पूर्ण जीवन जीने की अपेक्षा रखते हैं वही येन-केन प्रकरेण सात पीढ़ियों के लिए इंतजाम करने की जुगुप्सा में नैतिकता को तिलांजलि देने से भी नहीं चूक रहे हैं।

भूतपूर्व विधायक के प्रतिमा का हुआ अनावरण
रतनपुर/महराजगंज। नौतनवां के रतनपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को भूतपूर्व एवं प्रथम विधायक तथा स्वतंत्रता सग्राम सेनानी सुदामा प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण स्वर्गीय सुदामा प्रसाद की पुत्री बीना देवी व पौत्र सुदामा प्रसाद जन कल्याण फाउंडेशन संस्था के संस्थापक प्रभात कुमार वर्मा द्वारा किया गया। सर्व प्रथम उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात जरूरतमंद बुजुर्गों में कंबल वितरित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक भूतपूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता सग्राम सेनानी सुदामा प्रसाद का जन्म 9 मई सन् 1908 को नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत रतनपुर में पैदा हुए थे। सुदामा प्रसाद सोलह साल की उम्र में पहली बार जेल गए थे। सुदामा प्रसाद ने भारत से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एक क्रांतिकारी कदम उठाकर जगह-जगह संगठन बनाकर अंग्रेज से लड़ कर उन्हें भारत से निकालने का काम किया। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान अपने जीवन में लगभग सत्रह बार जेल गए। जेल में ही उन्होंने शिक्षा ग्रहण किया। जेल जाने के बाद भी उनका मनोबल गिरा नहीं।

देश आजाद होने के बाद लक्ष्मीपुर नौतनवां विधानसभा के प्रथम विधायक हुए। अपने विधायक के कार्यकाल में नौतनवां ब्लाक, सीएचसी रतनपुर, नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग, नौतनवां इंटर कॉलेज, रोहिन हेड का निर्माण कार्य कराया। भूत पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता सग्राम सेनानी सुदामा प्रसाद का 6 अप्रैल 1968 को उनके आवास पर ही देहांत हो गया। इस दौरान सतीश उर्फ बेचन, बाबूलाल यादव, प्रेम नारायण शर्मा, नंद किशोर यादव, कप्पू मिश्रा, राजू साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सिकरी बाजार में रामलीला मेला का विधायक ने किया उद्घाटन
सिद्धार्थनगर।  जिले के लोटन ब्लाक क्षेत्र के सिकरी बाजार में लगने वाले 6 दिवसीय भव्य वार्षिक मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह मेला न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करता है, बल्कि युवाओं में संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करता है। ये मेला एक ऐसा मंच हैं जो रोजगार के अवसर पैदा करता है, युवाओं को स्वावलंबी बनाता है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख आशीष सिंह ने कहा कि यह मेला ऐतिहासिक है, जो की कई वर्ष पूर्व से लगातार लगते आ रहा है। और सांस्कृतिक विरासत को सम्भाल कर रखा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष  बृजबिहारी मिश्रा ने मेला आयोजकों के प्रयासों की सराहना की जो मेले को सफल बनाने में निरंतर लगे हुए हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं।मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र मौर्य उर्फ टाईगर ने बताया कि मेला 6 दिन तक चलेगा। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष दृगनारायन सिंह, मेला अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य उर्फ टाईगर, मेला प्रबन्धक मणिकांत शुक्ला, मण्डल महामन्त्री भाजपा रूद्र नारायण पाण्डेय, मेला कोषाध्यक्ष वजहुद्दीन, मेला सचिव रमेश पाण्डेय, सन्दीप मद्धेशिया, हीरालाल मद्धेशिया, राकेश पाण्डेय, फूलचन्द्र कन्नौजिया, डॉ. संजय शुक्ला, दूधनाथ यादव, मिथलेश तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

कीचड़ से भरी सड़क पर चलना मुश्किल- सांसद,विधायक से इस पर भी ध्यान देने की मांग..
बस्ती। बस्ती जिले केगौर ब्लॉक के अंतर्गत कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की बेलवारिया चौराहे से माझा मानपुर जाने वाली सड़क की हालत इस कदर खराब है कि उस पर पैदल चलना भी किसी भयानक सपने से कम नहीं रह गया है। बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ और कचरे में तब्दील हो गई है। दूर-दूर तक मिट्टी और गंदगी फैली हुई है। बरसात के कारण जलजमाव हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की मिट्टी करीब छह महीने पहले डाली गई थी, लेकिन उसके बाद से अब तक सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। नतीजतन, हर बारिश में मिट्टी बहकर सड़क पर फैल जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। दुकानदारों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। राहगीरों का कहना है कि फिसलन भरी सड़क पर पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहन से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है।

लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कप्तानगंज के समाजवादी विधायक कविंद्र चौधरी अतुल और उनके पिता, बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि “विधायक और सांसद संविधान बचाने की बात तो करते हैं, लेकिन विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दे रहे। संविधान तभी बचेगा जब जनता को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।”

ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश में सड़क की दुर्दशा और बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

शुगरमिल को चलाये जाने को लेकर व्यापारियों व कर्मचारीयों की मांग पकड़ने लगी रफ्तार
बस्ती। बस्ती जिले के वाल्टरगंज गोविंन्द नगर शुगरमिल चलाने को लेकर कर्मचारी और व्यापारियों की मांग रफ्तार पकड़ने लगी है जहां धरने को दो वर्तमान विधायक सहित कांग्रेस पार्टी करणी सेना हिंदू युवा वाहिनी सहित भारतीय सुहेलदेव पार्टी का समर्थन मिल ही रहा था कि इसी दौरान भारतीय मजदूर संघ के अशोक कुमार सिंह ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया और कहा कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर मजदूरों की समस्याओं को रखेंगे।

मालूम हो कि गोविन्द नगर शुगरमिल चलाने को लेकर चीनी मिल गेट पर लगातार छठवें दिन धरना जारी रहा जिसमें क्षेत्र के किसान मजदूर और व्यापारी शामिल हुए धरने को भारतीय मजदूर संघ ने भी अपना समर्थन दिया है और कहा कि चीनी मिल किसी भी सूरत में बंद नहीं होने पाएगी मजदूर संघ इस लड़ाई को लखनऊ तक ले जाएगा वहीं किसानों ने धरना रत लोगों के लिए दोपहर में भोजन की व्यवस्था किया जिसमें सभी लोग भोजन किया और एक स्वर में जिला प्रशासन से मिल चलाने की मांग की, कर्मचारियों का कहना है कि मिल संचालन पहले और बकाया बाद में लिया जाएगा क्योंकि मिल चलने से क्षेत्र में खुशहाली किसानों को लाभ और व्यापारियों को व्यवसाय में फायदा होगा ।

कर्मचारी नेता महेश कुमार पांडे ने बताया कि प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं से भी संपर्क हो चुका है और सभी लोग मिल चलाने के लिए एक मंच पर आने को तैयार हैं बुधवार को जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और किसानों के सहयोग से रखा जाएगा । वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ चौधरी ने बताया कि जल्द ही जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल से मिलकर चीनी मिल चलने जाने की मांग की जाएगी और धरने को और तेजधार दिया जाएगा ।

करणी सेना के यशवंत सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में चीनी मिल चलाये जाने तक धरना जारी रहेगा इसके लिए क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर धरने में शामिल होने की अपील की जा रही है जिसका परिणाम यह है कि जनप्रतिनिधि स्वयं किसानों का दर्द समझने के लिए धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं और अपना समर्थन दे रहे हैं।

धरने में प्रमुख रूप से हिंदू युवा वाहिनी के धर्मेंद्र कुमार, समाजवादी पार्टी के नित्य राम चौधरी, भारतीय मजदूर संघ के अशोक सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, कमलेश पटेल विकास ठाकुर, अंगद वर्मा रामशरण मौर्य, प्रदीप चौधरी मौजूद रहे इस दौरान धरना स्थल की सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

विधायक फूलपुर एवं मण्डलायुक्त ने अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

विधायक फूलपुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रमिकों का पंजीयन कराने तथा सभी श्रमिकों से 10 और श्रमिकों को जोड़ने का किया आह्वाहन

मण्डलायुक्त ने श्रमिकों के श्रम को किया नमन, कहा देश के विकास में श्रमिकों का अहम योगदान

कार्यालय-उप श्रमायुक्त, उ0प्र0 प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज के कैम्पस में गुरूवार को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2025 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ  विधायक फूलपुर  दीपक पटेल एवं मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त द्वारा दीप प्रज्वललन कर किया गया।  विधायक फूलपुर एवं मण्डलायुक्त ने अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक पंजीयन कैम्प का उद्घाटन किया। उप श्रमायुक्त प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज द्वारा विधायक जी एवं मण्डलायुक्त  को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर माननीय  विधायक, फूलपुर श्री दीपक पटेल एवं मण्डलायुक्त श्विजय विश्वास पन्त द्वारा अटल आवासीय विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों को प्रशस्ति-पत्र तथा कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत पात्र 101 निर्माण श्रमिकों के खाते में रू0 55,55,000, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत पंजीकृत पात्र 52 निर्माण श्रमिकों के खाते में रू0 28,60,000 तथा मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत पात्र 18 निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते के माध्यम से रू0 40,50,000 की धनराशि वितरित की गयी। इस प्रकार तीन योजनाओं के अन्तर्गत पंजीकृत पात्र कुल 171 निर्माण श्रमिकों के खाते में रू0 1,24,65,000 की धनराशि वितरित की गयी।

विधायक फूलपुर  दीपक पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रमिकों एवं अन्य आगुन्तकों का संबोधित करते हुये कहा कि जो वास्तविक मजदूर है, उनके लिये कुछ करने की जरूरत है, इससे बड़ा पुण्य लाभ और कही नहीं मिल सकता।

आज पूरे विश्व स्तर पर श्रमिक दिवस क्रार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, इसके पीछे श्रमिकों की मेहनत और उनके लगन को लेकर है। आज के समय मंे ए0आई0, रोबोट, सड़क बनाने, इमारत बनाने इत्यादि जो काम हो रहें है, वह श्रमिकों के बिना असम्भव है। पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सबसे ज्यादा पंजीकृत श्रमिक जनपद-प्रयागराज में हैं।

विधायक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रमिकों का पंजीयन कराने तथा सभी श्रमिकों को 10 और श्रमिकों को जोड़ने हेतु आवाह्न किया गया।

मण्डलायुक्त महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रमिकों एवं अन्य आगुन्तकों को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई दी गयी। मण्डलायुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों एवं अन्य आगन्तुकों को संबोधित करते हुये बताया बया कि श्रमिक दिवस के अवसर पर जिन श्रमिकों के सम्मान में आज यह आयोजन किया गया है एवं हर जगह जिस विकास की बातें हो रही हैं, नये-नये आयाम जोड़ने की बातें हो रही हैं तथा नयी-नयी सड़कें, ऊंची-ऊंची इमारते बन रही हैं, उसमें श्रमिक वर्ग का बहुत ही बड़ा योगदान है।

आज यदि कोई सम्मान पाने का हकदार है तो वह है श्रमिक वर्ग।  श्रमिकों के श्रम को नमन करते हुये मण्डलायुक्त महोदय द्वारा श्रमिकों के प्रति सद्भावना प्रकट करते हुए उनकी आगे की पीढ़ी को किसी भी तरह की परेशानियॉं तथा कठिनाइयॉं न आए इसके लिए पूरी तरह से आश्वस्त किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अटल आवासीय योजना के अन्तर्गत वर्तमान में मण्डल स्तर पर विद्यालय का निर्माण कराया गया है।

मुख्यमंत्री जी का सपना है कि अटल आवासीय विद्यालय योजना जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं ब्लाक स्तर पर भी लागू किए जाने हेतु कटिबद्ध हैं। मण्डलायुक्त महोदय द्वारा अपने संबोधन में श्रमिकों के बच्चों को आश्वस्त किया गया कि अटल आवासीय विद्यालय से पढ़कर निकले हुये बच्चे 10-12 वर्ष बाद अपनी कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे, जो कि प्रदेश सरकार का सपना है।

उप श्रम आयुक्त द्वारा अपने संबोधन के दौरान श्रमिक दिवस के अवसर पर बताया गया कि यह कारवॉं वर्ष 1989 से चला आ रहा है। संगठित एवं असंगठित क्षेत्र मंे काम करने वाले श्रमिकों के लिये सरकार योजनायें संचालित कर उनके उत्थान हेतु कटिबद्ध है। मातृत्व शिशु हितलाभ एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत उप श्रमायुक्त द्वारा बताया गया कि जो भी महिला श्रमिक पंजीकृत है, उनके प्रसूति की अवस्था में 03 माह का न्यूनतम वेतन बोर्ड द्वारा उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। उप श्रमायुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों का स्वागत किया गया तथा रोटरी क्लब की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को टी-शर्ट का वितरण किया गया।

उप श्रमायुक्त द्वारा अपने सम्बोधन के दौरान बताया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की फ्लैगशिप योजना ’’ अटल आवासीय विद्यालय, बेलहट कोरांव प्रयागराज में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इस शैक्षणिक सत्र में कक्षा-06 में 70 बालक एवं 70 बालिका, कक्षा-09 में 70 बालक एवं 70 बालिकाओं को प्रवेशित कराया गया। उक्त योजना पूर्णतः निःशुल्क है। यह भी बताया गया कि भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों हेतु ई-श्रम पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पी0एम0एस0वाई0एम0), राष्ट्रीय पेंशन योजना (एन0पी0एस0) से आच्छादित कराया जा रहा है।

भारत सरकार द्वारा उन श्रमिकों को और उनके नियोक्ता/सेवायोजक जिनके मध्य नियोजक एवं नियोजित का सम्बन्ध विद्यमान होता है, पंजीयन की सुविधा प्रदान की गयी है। भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफार्म वर्कर्स/गिग वर्कर्स के पंजीयन हेतु पृथक से मॉड्यूल ऑन बोर्ड विकसित किया गया है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाना है।

उप श्रमायुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित कैम्प में 500 से अधिकों श्रमिकों का पंजीयन कराया गया। जनपद-प्रयागराज में सबसे अधिक स्थानों पर कैम्प लगाया गया। प्रयागराज मण्डल स्तर पर ् 01 माह से चल रहे विशिष्ट अभियान के तहत विभिन्न लेबर अड्डों, ईंट-भट्ठों, ब्लाकों, तहसीलों में लगभग 100 से अधिक कैम्पों का आयोजन किया गया जिसका समापन अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर किया गया। उप श्रम आयुक्त द्वारा यह भी कहा गया कि श्रम विभाग श्रमिकों के लिये कटिबद्व है।

उक्त कार्यक्रम में  गोपाल कान्त मिश्रा प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, श्रीमती राधा सक्सेना, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन, रोटरी क्लब के अन्य सदस्य, उप श्रमायुक्त प्रयागराज, सहायक श्रमायुक्त, प्रयागराज, श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उप श्रमायुक्त, उ0प्र0 प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज द्वारा विधायक, मण्डलायुक्त, प्रयागराज एवं सभी श्रमिकगण, श्रमिक प्रतिनिधिगण तथा अटल आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधायक के अथक प्रयास से शुरू हुआ कपारी शंकरगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण
बारा प्रयागराज। विधायक डॉ वाचस्पति के अथक प्रयास से कपारी ज़ोरवट शंकरगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया। विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र में कपारी मोड़ से लेकर सेननगर चौराहे नारीबारी रोड तक सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने की वजह से क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर क्षेत्रीय जनमानस ने कई बार अपने क्षेत्र के सांसद एवं विधायकों से बनवाने की मांग की कोई नतीजा नहीं निकला, वर्तमान विधायक के के द्वारा जनता के हित को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग से संस्तुति प्रदान करने के बाद सड़क का चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया।

मार्ग के चौड़ीकरण होने से क्षेत्रीय लोगों के आवागमन में हो रही समस्या का निराकरण भी हो जाएगा।

बता दें कि शंकरगढ़ के व्यापारियों और किसानों की मांग पर विधायक डॉ वाचस्पति ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख कर सड़क के चौंडीकरण की मांग की थी जिसे विभाग से मंजूरी मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में काम को शुरू किया।

जिसमें प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि फूल चंद्र पटेल, संदीप पटेल, राजकुमार पटेल, कमलेश मलईहा, राजू द्विवेदी, क्षेत्रीय लोग सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने बताया कि इससे लोगों को हो रही असुविधा से काफी निजात मिलेगा।

फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎
पाकुडिया - प्रखंड के महुलपहाड़ी पंचायत‎ में सिद्धो-कान्हू फुटबॉल क्लब तिलबड़िया के तरफ से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एवन एक्सप्रेस कालीजोर की टीम ने बाजी मार ली। विजेता टीम के सदस्यों को मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे‎ महेशपुर के लोकप्रिय‎ विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी के द्वारा विजेता ट्रॉफी एंव नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया।

पाकुडिया प्रखंड के तिलबेड़िया गांव में खेले जा रहे फुटबॉल टुर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। टूर्नामेंट में कुल सौलह टीमों ने भाग लिया था। फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने मैच में दोनों टीमों के सदस्यों से परिचय जानने के बाद एवन एक्सप्रेस कालीजोर और एफसी स्कूल टोला लेदापाड़ा के मध्य टॉस फेक कर और फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ कराया। मैच बड़ा ही रोमांचक रहा जिसमें कालीजोर ने लेदापाड़ा को एक गोल से हरा कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया।

मुख्य अतिथि विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने विजेता टीम के सदस्यों को ट्राफी व नगद राशि तथा उपविजेता टीम के सदस्यों को भी ट्राफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया साथ ही फाईनल प्रतियोगिता में उपस्थित‎ खेल प्रेमी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन इस क्षेत्र में होना अपने आप में गर्व की बात है।

ऐसे टुर्नामेंट का आयोजन‎ हर वर्ष किया जाना चाहिए तकि सुदुर गाँव देहात क्षेत्रों में खेल के प्रति छुपी प्रतिभा को निकालने का और निखरने का मौका मिल सकेगा और आगे चल कर  झारखंड का नाम ऊंचा कर सके। इस दिशा में झारखंड की लोकप्रिय‎ महागठबंधन सरकार भी कार्य‎ कर रही है इसके लिए‎ हर जिला मे खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी है। इससे पहले आयोजन‎ स्थल पहुंचे‎ मुख्य अतिथि का आयोजनकर्ता द्वारा‎ पारंपारिक आदिवासी रितिरिवाज से भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, छोटू भगत, हरदेव साह, क्लब के अध्यक्ष सह ग्राम प्रधान नागेश्वर हाँसदा, क्लब के सचिव परमजीत मरांडी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता‎ एंव सैकड़ों‎ खेलप्रेमी मौजूद रहे।

अपना दल एस की मासिक बैठक संपन्न
मीरजापुर।  अपना दल एस की मासिक बैठक 7 अगस्त को रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने पथरहिया जिला-मिर्जापुर में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की। जिसमें मुख्य अतिथि छानबें विधायक रिंकी कोल  उपस्थित रहीं। बैठक शुरू करने से पहले सर्वप्रथम भारत के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक रिंकी कोल ने कहा कि हम सबको एकत्रित होकर संगठन को मजबूत बनाते हुए मिर्जापुर जिले को विकास में नंबर एक बनाने का काम करेंगे। आगामी मझवां उप चुनाव की तैयारियों को देखते हुए मझवां बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चुस्त दुरुस्त रहने की जरूरत है और एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री बिंद ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी को तीसरी बार मिर्जापुर का सांसद के रूप में अभूतपूर्व जीत जलाने में आप सबकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूती देने की जिम्मेदारी हम सब की है। शीश नेतृत्व की दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मझवां उपचुनाव में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए एनडीए के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का कार्य करें और पिछले चुनाव से अनुभव लेते हुए आगामी उपचुनाव मझवां में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे यह मुझे पूर्ण विश्वास है। राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नेतृत्व में प्रदेश का विकास निरंतर हो रहा है। माननीय केंद्रीय मंत्री जी के प्रयास से आज बेहतर कनेक्टिविटी की बात करें तो चाहे रेल हो, रोड हो या मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज, आयुष हॉस्पिटल हो या पानी कनेक्टिविटी। हर क्षेत्र में मिर्जापुर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जाता है तो परिणाम भी अच्छा ही रहता है। संचालन का० जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल ने की। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल , राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, डॉक्टर आरके पटेल, डॉक्टर अनिल सिंह पटेल,  ज्ञान शीला सिंह, लाल बहादुर पटेल, अनिल सिंह पगड़ी, दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, मुन्नर पटेल, संजय आदि लोगों उपस्थित रहें।

कौशाम्बी में फर्जी पास और पदनामों का हो रहा दुरुपयोग,शासन-प्रशासन पर जमाते हैं धौंस
कौशाम्बी। जनपद में फर्जी पास और पदनामों का दुरुपयोग एक गम्भीर समस्या बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग अपनी गाड़ियों पर सांसद, विधायक, वकील, पुलिस, पत्रकार, प्रधान, आर्मी, मंत्री, अध्यक्ष, और सभासद पुलिस कि टोपी पुलिस का डण्डा राजनीति पार्टी का झण्डा व पद नाम जैसे पदनाम लिखवाकर शासन और प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह फर्जीवाड़ा सिर्फ शासन-प्रशासन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आम जनमानस पर भी धौंस जमाने का जरिया बन गया है। गाड़ियों पर इन पदनामों को देखकर लोग भयभीत हो जाते हैं और इसका दुरुपयोग करने वाले लोग इसका लाभ उठाते हैं।

इस स्थिति ने प्रशासन के लिए एक गम्भीर चुनौती पैदा कर दी है। पुलिस विभाग ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन आम जनता से भी अपील कर रहा है कि वे ऐसे फर्जी पास और पदनामों का दुरुपयोग करने वालों की सूचना तुरन्त पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके। पुलिस का यह भी कहना है कि कानून का दुरुपयोग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी।

जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग विभिन्न जागरूकता अभियान भी चला रहा है, ताकि लोग ऐसे फर्जीवाड़े से बच सकें और इसकी सूचना सही समय पर प्रशासन को दे सकें।

क्षेत्रीय विधायक ने चौपाल के माध्यम से लोगो की सुनी समस्याएं
डलमऊ रायबरेली- स्थानीय विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजा अजय ने बीते दिन लालगंज क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर आम जनों की समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गांव में पहुंचकर गांव वासियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना जहां लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जनप्रतिनिधि के सामने रखा तथा इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश यादव के घर पहुंच कर विगत दिनों सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले पत्रकार पुत्र आयुष यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और सोण्डासी गांव पहुंचकर सजन अवस्थी के यहां भी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांव लोदीपुर उतरावां ,विजई का पूरवा, पूरे बारिन, पूरे नवल, डिहवा ,जगतपुर बिचकौरा,गडरियन का पुरवा, विभिन्न गांव में पहुंचकर ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या सुनी।वही इस दौरान लोदीपुर उतरावा  तथा गडेरियन का पुरवा गांव में जरूरतमंदों को आर्थिक मदद के साथ विकास कार्यों में बाधा बन रही समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।

ग्रामीणों के द्वारा रखी गई जन समस्याओं को विधायक ने गंभीरता से लेते हुए जल्द समस्याओं का समाधान होने का आश्वासन दिया।विधायक ने कहा कि मैं क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्याओं के निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत हूं।क्षेत्र की हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं।क्योंकि क्षेत्र का चौमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बच्चा सिंह भी उपस्थित रहे।