bheeshan garmi - Swatantra Prabhat

अघोषित विद्युत कटौती से कैंडल के उजाले में पढ़ाई करने को मजबूर छात्र छात्राएं
शिवगढ़,रायबरेली। उमस भरी भीषण गर्मी में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से जहां उपभोक्ता बेहाल हैं। वहीं पढ़ाई के समय, सुबह, शाम दोपहर विद्युत कटौती होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कोर्स एवं होमवर्क पूरा करने के लिए छात्र-छात्राएं कैंडल अथवा कड़वे तेल के दीपक के उजाले में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इसके साथ ही रात में बिजली की आंख मिचौली से छात्र-छात्राओं की नींद पूरी नही हो पाती है जिससे सुबह विद्यालय के तैयार होते समय छोटे बच्चे चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं।

मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के नरायनपुर में कैंडल के उजाले में पढ़ाई करते मिले छात्र कार्तिक, साकेत, गौरी , प्राची ने बताया कि पढ़ाई के समय न तो शाम को बिजली रहती है और न ही सुबह बिजली रहती है। दोपहर बाद विद्यालय से वापस लौटने पर भी बिजली गुल रहती है जिसके चलते उमस भरी गर्मी में पसीना बहने से पढ़ाई नहीं हो पाती है, ऐसे में मजबूरी वस सुबह शाम कैंडल के उजाले में पढ़ाई करनी पड़ती है। भवानीगढ़ के रहने वाले छात्र अर्पित गुप्ता ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली से पढ़ाई नहीं हो पा रही है, पढ़ने बैठो तो बिजली गुल हो जाती है।

जगदीशपुर के रहने वाले अंजनी अग्निहोत्री, राजापुर के रहने वाले दीपक अवस्थी, कुशलगंज के रहने वाले राघवेंद्र शुक्ला का कहना है कि 24 घण्टे में ठीक तरह से 10 घण्टे भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के टेस्ट चल रहे है बगैर बिजली के बच्चे कैसे पढ़ाई करें। इससे अच्छा तो पिछली सरकारों में था कम से कम मिट्टी का तेल तो मिलता था जिससे चिराग अथवा लैंप के उजाले में बच्चों की पढ़ाई हो जाती थी। छात्रा खुशी ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के घर में इनवर्टर लगा है उनकी तो पढ़ाई तो हो जाती है, गरीब छात्र - छात्राओं को तो उजाले में खाना तक नहीं नसीब हो पा रहा है ऐसे में पढ़ाई कैसे करें।

विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ में तैनात जेई रवि गौतम का कहना है कि गर्मी बढ़ने पर बिजली की खपत बढ़ जाती है। जिसके चलते ट्रांसमिशन से डिमांड के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती ऐसी स्थिति में ट्रांसमिशन से रोस्टिंग के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जाती है। महराजगंज डिविजन के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति में सुधार करने की मांग की गई है, उम्मीद है जल्द ही विद्युत आपूर्ति की स्थिति सामान्य हो जाएगी।

विद्युत आपूर्ति ध्वस्त, उपभोक्ता त्रस्त
शिवगढ़,रायबरेली। उमश भरी भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था चरमरा चुकी है। दिन-रात हो रही अघोषित विद्युत कटौती से विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है, उपभोक्ता रात में सोने के बजाय घरों के बाहर बैठकर

गर्मी से बिलबिलाते रहते हैं। जिसको लेकर उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है, जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर उपभोक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गूढ़ा के रहने वाले आरवी ट्रेडर्स के मालिक मनोज कुमार रावत का कहना है कि रोस्टिंग एवं विद्युत फाल्ट सही करने के नाम पर रात-दिन अघोषित विद्युत कटौती का खेल जारी है विद्युत विभाग पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है।

वहीं राजापुर मजरे पड़रिया के रहने वाले संगीत मिश्रा का कहना है कि 24 घण्टे में ठीक तरह से 12 घण्टे भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। निहालखेड़ा मजरे भौसी के रहने वाले रोहित गौतम का कहना है कि अघोषित विद्युत कटौती के चलते ना तो बच्चों की पढ़ाई हो पा रही है और ना ही उमस भरी गर्मी में बच्चे चैन से सो पाते हैं, रात में घरों के बाहर बैठकर बेना हांकर बच्चों को रखना पड़ता है।

जलालपुर के रहने वाले बब्लू सिंह का कहना है कि विद्युत विभाग की मनमानी से उपभोक्ता त्रस्त है, विद्युत बिलों में तो लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है किन्तु विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। खजुरों के रहने वाले मोहित विक्रम का कहना है कि भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है ना बिजली आने का कोई समय निर्धारित है और न जाने का 24 सों घण्टे बिजली की आंख मिचौली का खेल जारी रहता है। चरमराई विद्युत व्यवस्था से परेशान मनोज वर्मा,कैलाश गुप्ता,रामहर्ष,रामसजीवन आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि विद्युत व्यवस्था में सुधारना हुआ तो आन्दोलन किया जाएगा।

क्या कहते हैं साहब

रोस्टिंग ट्रांसमिशन से होती है इसमें विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ का कोई रोल नहीं है, ट्रांसमिशन से जितनी विद्युत आपूर्ति मिलती है उतनी विद्युत आपूर्ति की जाती है, रोस्टिंग के अलावा विषम परिस्थितियों में अथवा विद्युत फॉल्ट सही करने के लिए ही विद्युत सप्लाई रोकी जाती है।

रवि गौतम : जेई विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़

बिगत सात दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के वजह गर्मी का दंश झेल रहे 40 घरों के उपभोक्ता
गोरखपुर जनपद के खजनी क्षेत्र के अंबेडकर गांव घईसरा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर  3 दिनो से खराब है इसी ट्रांसफार्मर से घईसरा गांव के अनुसूचित बस्ती के 40 घरों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसी से गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर भी विद्युत कनेक्शन की गई है जहां बच्चों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार की गई। लेकिन जला हुआ ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदल गया इसको लेकर ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति बेहद नाराजगी है।

जानकारी के मुताबिक घईसरा गांव में विद्युत उपकेंद्र उनवल से बिजली आपूर्ति की जाती है।

बीते सोमवार से जले ट्रांसफार्मर की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के, रविंद्र, वीरेंद्र, संजय, अजय, अनिल, सोमनाथ, सुमेर हरिराम, दिनेश, बुद्धू, मोती, पदोही, राम सजन, आदि ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है ग्रामीणों ने बताया बारिश के समय किसी तरह समय बीत जाता है लेकिन रात में अंधेरा होने से साफ बिच्छू डसने का डर हमेशा बना रहता है बिजली के बिना रात में पूरी नींद सो भी नहीं सकते बिजली के चलने वाले सभी उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जला हुआ ट्रांसफार्मर जल्द बदलने की मांग की है।

बलरामपुर में निकली कड़ाके की धूप फिर 35 डिग्री सेल्सियस तापमान:मूसलाधार बारिश के बाद उमस भरी गर्मी सुरू,लोगो को घरों से बाहर निकलने में हो रही समस्या
बलरामपुर जनपद का एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वही जनपद का तापमान मंगलवार दोपहर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।जो एक बार फिर लोगो को गर्मी तपिश दे रही है।तापमान भलेही 35 डिग्री है लेकिन फील 45 डिग्री से अधिक हो रहा है।जनपद में बीते दोनो से ही रही झमाझम बारिश के चलते लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी तो वही अब दूसरी तरफ जनपद का तापमान फिर बढ़ गया है जिसके चलते लोगो को घरों से बाहर निकलने में काफी दिक्कत हो रही है।

बलरामपुर जनपद में बीते एक शनिवार से पहले शुरू हुई झमाझम बारिश के चलते लोगो को भीषण गर्मी और तपन भरी लू से राहत मिल गई थी । लेकिन मंगलवार सुबह से फिर जनपद का तापमान बढ़ने लगा है जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगो को घरों से बाहर निकलने में काफी दिक्कत हो रही है । वही फिर शुरू हुई भीषण गर्मी पर बलरामपुर नगर निवासी राज मिश्रा का कहना है कि आज की गर्मी काफी दिक्कत दे रही है तपिश इतना अधिक है कि लग रहा है की तापमान 45 सेल्सियस पार पहुंच गया है जबकि 34 सेल्सियस तापमान है। वही राज मिश्रा का कहना है कि बीते 2 हप्तो से हो रही बारिश से काफी गर्मी से राहत मिली थी क्योंकि पहले भी भीषण गर्मी पड़ रही थी अब लग रहा है की फिर से दोबारा गर्मी वापस आ रही है।

बारिश के चलते मिली थी राहत

बलरामपुर में बीते दो हप्तो से हो रही बारिश के चलते लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिल गई थी । लेकिन आज फिर सुबह से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है जिसके चलते लोगो को एक बार फिर गर्मी और लू की चिंता सताने लगी है।हालाकि आज का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा है लेकिन फील 45 सेल्सियस से अधिक हो रहा है।लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है।

बाढ़ में फसे लोगो की बढ़ी मुसीबत

जनपद में एक बार फिर शुरू हुई भीषण गर्मी से लोगो की मुसीबत शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा बाढ़ में फसे लोगो की मुसीबत बढ़ गई है क्योंकि कुछ ग्रामीण इलाको में लोगो के घरों में पानी बह रहा है इसे में लोग छत और छप्पर पर बैठे है । जिनको पड़ रही लड़के की धूप अधिक दिक्कत दे रही है।

भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
डलमऊ रायबरेली- लगातार पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।जिसके चलते उपभोक्ता के साथ-साथ आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती से जहां छोटे उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं वहीं घर पर महिलाओं छोटे-छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।विद्युत विभाग द्वारा जहां रोस्टिंग का समय सुबह 7:40 से 8:40 तक तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक निश्चित है लेकिन उसके बाद भी विद्युत विभाग द्वारा टेक्निकल फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है।

डलमऊ कस्बा निवासी सर्वेश, नितिन,दीपांशु,विपिन कुलदीप,विनीत ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती से बीमार बुजुर्गों एवं पढ़ने वाले बच्चों को भारी दिक्कत हो रही है।वही लाइट काटने से दुकानदारो का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।रोस्टर निर्धारित होने के बाद भी पूरे दिन में लगभग 10 से 12 बार ट्रिपिंग की जाती है।उमस भरी भीषण गर्मी में लाइट चले जाने के बाद लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं।क्षेत्रीय लोगों ने अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाए जाने की मांग की है। वही इस बाबत जेई संजय कुमार ने बताया कि बारिश का मौसम होने की वजह से तकनीकी समस्या के कारण बिजली कटौती की जा रही है।

रायबरेली रजबहा में पिछले 1 साल से पानी न आने से दर्जनों गांवों के किसान परेशान
महराजगंज/रायबरेली: इस समय धान के पौध को सिंचाई की और लगवही के लिए पानी सख्त जरूरत है, लेकिन सलेथू और आसपास के गांवों से गुजरने वाली रायबरेली रजबहा में पानी ही नहीं है। इसके चलते अब किसानों के माथे पर बल पड़ने लगा है। खेतों में तैयार धान की बेढ़न को सिंचाई के लिए और धान के पौध की लगवही के लिए पानी की जरूरत है, तो पानी गायब है। अब किसानों के पास एक ही विकल्प बचा है कि, वे डीजल पंप सेट से सिंचाई करें, जो कि काफी महंगा साबित हो रहा है।

आपको बता दे कि, इंदौर गांव के रहने वाले किसान राजकिशोर पुत्र विपति ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर रायबरेली रजबहा में पानी छोड़े जाने की गुहार लगाई है। किसान राजकिशोर ने कहा कि, सरकार किसनों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन नहर से पानी गायब है। इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जबकि प्राथमिकता यही है कि, सिंचाई के लिए नहरों में पूरी तरह से पानी छोड़ा जाए, ताकि किसान आसानी से धान की बेढ़न तैयार करके लगवही का कार्य संपन्न करें, तथा अन्य फसलों की सिंचाई कर सकें।

किसान राजकिशोर का आरोप है कि, रायबरेली रजबहा में पिछले 1 साल से पानी नहीं आ रहा है, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों असनी, सलेथू, बरहुआं, पूरे बादल खां, इंदौरा, बेनीपुर, भदिहा, अहमदगंज, महुआ खेड़ा आदि के किसान नहर से फसलों की सिंचाई करने से वंचित है। इस समय धान के पौध की सिंचाई और लगबही के लिए पानी की जरूरत है। ऐसे में अगर पानी नहीं आया तो किसान चौपट होे जाएगा।

इस संबंध में क्षेत्रीय किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान राज किशोर ने रायबरेली राजभः में 30 जून तक पानी न छोड़े जाने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।

हलोर अल्पिका में सिल्ट जमा होने के कारण नहीं पहुंच रहा हेड से टेल तक पानी, धान किसानों की बिगड़ रही किसानी: इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। धान की बेढ़न सूख रही है। किसानों को पानी की सख्त जरूरत है। क्षेत्र के किसानों राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, शिवरामन प्रताप सिंह, इंद्रपाल यादव, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि, माइनर की सिल्ट निकालने के लिए जेसीबी तो आई किंतु एक-दो घंटे चलने के बाद फिर वापस चली गई। किसानों ने यह भी बताया कि, जेसीबी द्वारा माइनर से जो सिल्ट निकली जाती है उसे पटरी पर ही डाल दिया जाता है जो पुनः माइनर के अंदर गिर कर जमा हो जाती है।

ऐसी दशा में हलोर अल्पिका में हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण किसानों को धान की बेढ़न की सिंचाई के लिए और लगवही ही के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में एसडीएम राजित राम गुप्ता ने बताया कि, किसान राज किशोर द्वारा रायबरेली रजबहा में पानी न होने की बात संज्ञान में आई है। अधिशासी अभियंता सिंचाई को पत्र भेजा गया है। जल्द ही माइनर में पानी छोड़ा जाएगा।

वर्षा नहीं होने से खेतों में डाला गया धान के बीज मुर्झाने लगा
पाकुड़िया/पाकुड़ जून महीने में वर्षा नहीं होने से खेतों में डाला गया धान के बीज इन दिनों पीला पड़ने लगा है जिससे कृषकों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं दुसरी ओर तेज धूप तथा उमश गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। पिछले माह मई में पानी पड़ने से मौसम भी काफी सुहाना दिखा और खेतों में नमी,बनी रहने से किसान काफी हर्षित दिखे और अपने खेतों बीज डाला। हालांकि बहुत किसानों ने बीज डाला है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को भी पाकुड़िया प्रखण्ड में बारिश नहीं हुई पर,विगत कई दिनों से आसमान पर बादल के उमड़-घुमड़ने से भी प्री वर्षा नहीं हुई जिससे किसानों की चिंता बढ़ती दिख रही है। इधर धूप की प्रखरता से बच्चे तो क्या वयस्कों के शरीर में घमौरियां निकलने से लोगों को दिक्कतें झेलने की मजबूरी भी है। वर्षा के अभाव में सरोबर, नदियों में पानी कमने लगा है। वर्षा के बिना प्रकृति में उदासी छाने लगी है तथा वृक्षों की पत्तियां बेजान सी दिख रही है।

लोगों का मानना है वर्षा की देरी से परेशानी तो बढ़ेगी ही लेकिन, खेती पर बुरा असर पड़ेगा। लोगों को आशा है वर्षा होगी और प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिलेगी और इस वर्ष अच्छी खेती होगी भले ही कुछ देर हो।

भीषण गर्मी से शमशान घाट पर बढ़ी शवों की संख्या-
डलमऊ रायबरेली- आसमान से बरस रही आग एवं भीषण गर्मी के चलते शमशान घाट डलमऊ में इन दिनों कोरोना कल जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं।पुरोहितों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से शमशान घाट डलमऊ में प्रतिदिन लगभग 60 से 70 शव आ रहे हैं ।जिसमें दो-तीन दिन तो शवों की संख्या 100 के आसपास पहुंच गई जिसके चलते घाट पर लकड़ियों की कमी पड़ने लगी थी।बीते दो दिनों से शव की संख्या में कमी आई है।पुरोहित श्यामसुंदर पंडा ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में अचानक से शवों की बढ़ोत्तरी होने से भय सा लगने लगा है।

ऐसा लगा कही फिर से किसी बीमारी ने दस्तक तो नहीं दे दी है जिसके चलते अचानक से  शवों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।पुरोहित ने बताया कि अचानक से बढ़ी शवों की संख्या से शमशान घाट पर अव्यवस्था फैल गई है।चिताओं को जलाने में असुविधा हो रही है।घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसकी साफ सफाई के लिए नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह निरंकुश बना हुआ है चिता को जलाने के लिए पुरोहित एवं शव यात्री जैसे तैसे इंतजाम करते हैं फिर चिता में अग्नि प्रवाहित करते हैं बड़ी संख्या में शव यात्रियों के आने से घाटों पर गंदगी का अंबार लग गया है।जिससे वहां पर बड़ी अव्यवस्था फैली हुई है।भीषण रूप से पड़ रही गर्मी में बड़ी संख्या में पहुंच रहे शव यात्रियों को समुचित रूप से पेयजल की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है और ना ही यात्रियों के ठहरने की उचित व्यवस्था है।

चिता में अग्नि प्रवाहित होने के पश्चात भीषण गर्मी में कोई वहां रुक भी नहीं पाता है ऐसे में शव यात्री इधर-उधर बैठकर जैसे तैसे समय व्यतीत करते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं।पुरोहित श्याम सुंदर ने बताया कि घाटों पर फैली गंदगी की साफ सफाई के लिए नगर पंचायत कर्मचारी को कई बार कहा गया लेकिन घाटों की साफ सफाई नहीं कराई गई।वही इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों द्वारा प्रत्येक रविवार को घाटों की साप्ताहिक सफाई की जाती है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर) शासन के मंशानुसार विद्युत आपूर्ति न होने से भीषण गर्मी से आमजन को अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है विद्युत महकमा लोकल फाल्ट ठीक करने/नये तार व खम्भे लगाने के नाम पर घंटो विधुत आपूर्ति बंद रखता है जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीण असहनीय पीड़ा का सामना करते हैं। बिजली कटौती से सबसे बड़ी समस्या अस्पताल में भर्ती मरीजों को उठाना पड़ता है।

सी एच सी सादुल्लाह नगर में बुधवार को मरीज व स्वास्थ्य कर्मी बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अस्पताल परिसर के बाहर गेट पर बैठकर पर्ची काटते देखे गये ।चिकित्सकों ने अपने अपने आवास पर बैठकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीज परिसर में लगे पेड के नीचे बैठकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। अस्पताल परिसर में शैय्या पर लेटे मरीजो को गर्मी से राहत देने के लिए परिजन हाथ का पंखा झलते रहे।

अस्पताल परिसर में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा सोलर पैनल महीनों से खराब पड़ा है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि काफी शिकायत के बाद दो दिन पूर्व संबंधित कंपनी का इंजीनियर सोलर पैनल ठीक करने आया ठीक करने के दो चार घंटे तक सोलर पैनल नें काम किया उसके बाद फिर खराब हो गया। अस्पताल में सिर्फ कोल्ड चेन के लिए जनरेटर की व्वस्था है। शेष परिसर में विद्युत विभाग की विद्युत आपूर्ति व सोलर पैनल के सहारे बिजली की व्यवस्था है। सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति न होने से अस्पताल में लगी इनवर्टर की बैटरी भी जवाब दे जाती है।

डायरीया से पीडित  मथुरा प्रसाद की पांच वर्षीय पुत्री अस्पताल में भर्ती थी गर्मी से राहत पाने के लिए परिजन बारी बारी से पंखा झल रहे थे। अफसर खान, अब्दुल अलीम कुरेशी (गोल्डेन), दिलीप मौर्या, डाक्टर रफीक , डाक्टर परवेज,नूर अशरफ कुलदीप मौर्या आदि ने बताया कि सी एच सी सादुल्लाह नगर में बिजली, पंखे कूलर की व्यवस्था न होने से इलाज कराने के लिए भर्ती बच्चे ,बूढ़े, महिला मरीजों की तबीयत और बिगड जाती है। विवश परिजन प्राइवेट अस्पताल में मरीज को इलाज हेतु भर्ती कराने को विवश होते हैं अस्पताल में बिजली व्यवस्था के बावत पूछने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर उत्कर्ष मिश्र द्वारा एक महीने यही आश्वासन दिया जाता है कि शीघ्र ही सोलर पैनल ठीक करा लिया जायेगा जल्द ही अस्पताल परिसर में बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर उत्कर्ष मिश्र ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पाती अस्पताल में लगे सोलर पैनल को दो दिन पूर्व सोलर पैनल ठीक कराया गया था लेकिन पुनः सोलर पैनल ने काम करना बंद कर दिया। सोलर पैनल ठीक करने के लिए मैकेनिक बुलाया गया है जल्द सोलर पैनल ठीक हो जाएगा। उक्त समस्याओं के मद्देनजर विधुत विभाग के कर्मचारियों मे कानून शासन के समानांतर अपनी सत्ता स्थापित करने के अहंकार ने शासन से निर्देशित किसी भी आदेश का कोई असर दिखता नजर नहीं आ रहा है।

कैरो मुख्य चौक में पानी की किल्लत
कैरो लोहरदगा झारखंड :- मई जून की तपती धूप और आसमान से आग उगल रही भीषण गर्मी से हर आम और खास त्राहिमाम कर रहे हैं, और ऐसे में अगर सूख रहे गले की प्यास भी न बुझ पाये तो हालत का अंदाजा आसानी से समझा जा सकता है। और इस समस्या से कैरो प्रखंड भी अछूता नही है। हर घर नल योजना प्रखंड में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है जिस कारण चापानल या अन्य विकल्पों पे आश्रित परिवारों की बुरी स्थिति है। उन्हें पेयजल के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है।

कैरो मुख्य चौक की स्थिति और भी खराब है। प्रखंड कार्यालय, बैंकिंग सेवा, थाना, विद्यालय और अन्य क्रियाकलापों के लिए हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कैरो आना जाना लगा रहता है पर मुख्य चौक पर चापानल की कमी से राहगीरों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। कुछ पुराने चापानल या तो खराब है या बिल्कुल जर्जर हालत में है। ऐसे में इन राहगीरों के लिये पेयजल की समस्या काफी गम्भीर विषय बन जाती है क्योंकि गरीब ग्रामीण इलाकों में पानी खरीद के पीना सबके लिए संभव नही है।

दुखद पहलू ये है की इस ओर न ही किसी सामाजिक संस्थाओं का ध्यान है न ही किसी अधिकारी या विभाग का और ना ही किसी जनप्रतिनिधियों का। गौरतलब है की मुख्य चौक की कुछ महिलाओं द्वारा लिखित आवेदन देकर इस समस्या से अवगत कराया गया था पर कोई निदान नही निकल पाया। या तो जानबूझकर इस समस्या से आंख मुंदा जा रहा है या फिर आम जनता की समस्याओं से किसीको कोई सरोकार नहीं है।

राज्य में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड में 15 जून तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
रांची, झारखंड:- झारखंड में इन दिनों पड़ रहें भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी तरह की स्कूलों को  15 जून, 2024 तक बंद कर दिया गया है । वहीं उक्त अवधि के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। इसका आदेश आज मंगलवार को शिक्षा विभाग के संयुक्‍त सचिव नंदकिशोर लाल ने जारी कर दिया है वहीं इससे पूर्व पूर्व में राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए।

राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- केजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 15 जून, 2024 तक सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक संचालित किए जाने का आदेश निर्गत किया गया था। जबकि भीषण गर्मी और तपिश के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उपरोक्त सभी कोटि के विद्यालयों में वर्ग-केजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 12 जून से 15 जून, 2024 तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

तपशि और गर्म हवाओं ने लोगों को किया बेहाल
बांदा। मई माह के आखिरी दिनों में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया। जून माह की शुरुआत में ही आसमान पर बादल तो नजर आए, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से मौसम गर्म है। रविवार को तापमापी पारे की सुई 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तक पहुंची, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दिन में जबरदस्त तपिश और गर्म हवाओं के झोकों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पूरा दिन लोग पसीना-पसीना नजर आ रहे हैं।

लगातार तपिश और गर्म हवाओं के झोकों के कारण तापमान भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम रेकार्ड किया गया। तापमान बढऩे की वजह से सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाओं के झोंके चलने लगते हैं। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मजबूरन जो लोग अपने घरों से बाहर निकल भी रहे हैं वह सिर पर गमछा या तौलिया डालकर निकल रहे हैं। तेज धूप से बचाव के लिए लोग छाता का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से आसमान पर बदली छा जाने से लोगों को धूप से कुछ राहत तो मिली, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।

बादल छा जाने से लोगों को बारिश की उम्मीद नजर आती है, लेकिन तेज हवा के बाद आसमान साफ हो जाने की वजह से फिर से तल्ख धूप लोगों को बेजार कर रही है। जबरदस्त गर्मी की वजह से राह चलते हुए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में जहां भी छांव नजर आती है, लोग वहीं पर रुक जाते हैं। रास्ता चलते हलक सूखने पर लोगों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। शहर में प्याऊ तो खुलवाए गए हैं, लेकिन उनमें पानी भरने का काम नहीं किया जा रहा है।

इसकी वजह से प्याऊ भी शोपीस ही साबित हो रहे हैं। मजबूरन लोग ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों में पहुंचकर सूखे हलक को तर करते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार गर्मी की वजह से लोग बेहाल है। लोगों का कहना है कि तपिश होने के कारण कूलर और पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। पंखों से जहां गर्म हवा निकल रही है, वहंीं कूलर भी ठंडी हवा न देते हुए उमस बढ़ा रहा है। लोगों का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।