rahul - Swatantra Prabhat

युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 5 नामजद समेत कई पर FIR दर्ज
अलीगंज/विकास नगर,

लखनऊ-सचिन बाजपेयी

मुख्यमंत्री की अराजकता पर कड़ा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विकास नगर पुलिस द्वारा युवक के साथ मारपीट मामले में अराजक लोगों पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मारपीट करने वाले लड़को की खोज जारी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले लड़के फरार चल रहे है बाकी cctv फुटेज के आधार पर पुलिस लोगों की तलाश में जुटी हुई है l

स्थानीय लोगो की माने तो लोगों ने बताया कि ये सभी लड़के गुट बनाकर दिन रात इमामबाड़े के पास जुवा खेलते रहते है और काफी सालों से अराजकता का माहौल बना हुआ था साथ ही लोगों ने स्थानीय पुलिस के द्वारा की गयी कार्यवाही से संतोष जताया है l खास तौर पर चौकी इंचार्ज जीतेन्द्र कुमार सिंह के बारे में लोगों ने बताया कि जब से चौकी पर इनकी तैनाती हुई है तब से अराजकता पर नकेल लगातार कसी जा रही है, उसी क्रम में यह कार्यवाही यहाँ की आम जान मानस पर पुलिस के प्रति भरोसा पैदा करने वाली है l

आपको बताते चले कि विकासनगर थाना क्षेत्र के इमामवाड़ा मिर्जापुर इलाके में दो मार्च की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच  युवक पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना 11 दिन बाद, 13 मार्च की देर रात पुलिस को दी गई, जिसके बाद विकासनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 252, 351(2), 324(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित सूर्याश  2 मार्च की रात अपने चाचा राजीव शुक्ला (निवासी अलीगंज) के घर जा रहा था। जब वह स्कूटी से इमामवाड़ा मिर्जापुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई एक काली स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। गिरते ही चार-पांच युवक और तीन-चार अन्य अज्ञात लोग उस पर टूट पड़े और लाठी-डंडों व मुक्कों से मारपीट करने लगे।

पीड़ित सूर्याश अवस्थी ने अपनी तहरीर में बताया कि हमलावरों ने उसे पीटते हुए गाली-गलौज की और उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर चाचा के घर पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार राहुल और विशाल नाम के युवक उसके घर तक पीछा करते हुए आए और उनके हाथ में ईंट भी थी।

तहरीर में पीड़ित ने राहुल, विशाल फूलवाला, पिल्ली उर्फ अनुराग, लालजी, शनी समेत तीन-चार अन्य अज्ञात लोगों को हमलावर बताया है। सभी आरोपियों के पते फिलहाल अज्ञात बताए गए हैं।

विकासनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच निरीक्षक आनंद कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है l घटना के बाद इलाके में युवकों के बीच बढ़ती गुंडागर्दी और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश की एंट्री
प्रयागराज।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' ने सियासी हलचल तेज कर दी है। 30 अगस्त को इस यात्रा का 14वां दिन है। जब समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने छपरा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के साथ कदमताल मिलाया। यह यात्रा, जो वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर शुरू की गई है, अब अपने अंतिम चरण में है।

डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन तथा सांसद कनिमोझी के बाद अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल होने वाले दूसरे प्रमुख विपक्षी नेता हैं। जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस अभियान में शामिल होंगे, जिससे विपक्ष की एकजुटता और मजबूत होगी। इस यात्रा ने एक बात और भी साफ कर दी है कि राहुल अब विपक्ष का नेतृत्व करने वाले नेता बन गए हैं।

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, "यह इलाका उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है।

30 अगस्त को यात्रा छपरा के एकमा से शुरू हुई और भोजपुर के आरा की ओर बढ़ी। इस दौरान अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और राजद नेता रोहिणी आचार्य एक खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करते नजर आए। आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें इन नेताओं ने जनता को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला और कहा, "जैसे अवध ने बीजेपी को बाहर किया, वैसे ही अब मगध की जनता भी बीजेपी को बाहर करेगी। चुनाव आयोग अब 'जुगाड़ आयोग' बन गया है।"

अखिलेश यादव की इस यात्रा में शामिल होने को राजद के मुस्लिम-यादव (एम-वाई) समीकरण को 'पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक' (पीडीए) में विस्तार देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने 43 सीटें जीतकर बीजेपी को करारी शिकस्त दी थी, जिसमें सपा की पीडीए रणनीति की बड़ी भूमिका थी। अब बिहार में भी इस फॉर्मूले को आजमाने की कोशिश हो रही है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, "यह इलाका उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है। देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर जैसे जिलों से रिश्तेदारियां हैं, इसलिए इस यात्रा का असर यूपी तक दिखेगा।"

इस यात्रा में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और कनिमोझी 27 अगस्त को दरभंगा में शामिल हुए थे, जिसने विपक्षी एकजुटता को और बल दिया। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी आ चुके हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी जल्द ही इस यात्रा में शामिल होंगे। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ इस यात्रा का समापन होगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

ओम प्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस पर कसा तंज राहुल अखिलेश को बच्चा और खुद को बताया चच्चा
बस्तीl बस्ती जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बस्ती के दो स्थानों पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए मतदाताओं के समक्ष बात रखी। मतदाताओं से कहा कि जो रुपये बांटने आए, उसका रुपया छीनकर रख लो। कुछ पुलिस को दे दो। शराब बांटने आए तो ले लो और कमल का बटन दबा दो।

कांग्रेस नेता राहुल और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा कि यह दोनों बच्चा हैं, हम उनके चच्चा हैं। चुटीले अंदाज में पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी के कामों की तारीफ की। उनकी जनसभा कुदरहा विधानसभा क्षेत्र के पाऊं और सदर विधानसभा क्षेत्र के वाल्टरगंज के भरौली बाबू गांव में हुई।वही पांऊ में सोमेश्वरनाथ मंदिर के मैदान में भाजपा के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस और सपा पर जमकर तंज कसे। कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने सिर्फ दलित और पिछड़ों का हक छीनने का काम किया है। इन पार्टियों को राजभर समाज की याद सिर्फ चुनाव में आती है।

मोदी और योगी सरकार ने महाराज सुहेलदेव के नाम से आजमगढ़ में विश्वविद्यालय खोला। महाराज सुहेलदेव एक्सप्रेस और डाक टिकट भी जारी किया। नरेन्द्र मोदी की सरकार में बिजली का बिल माफ हो जाएगा। उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि यदि 10 लाख रुपये बांटने आए तो रुपया ले लो। नौ लाख रुपये आपस में बांट लो। एक लाख रुपये पुलिस को बुलाकर दे दो और नोट बांटने के आरोप में गिरफ्तार करा दो। शराब बांटने आए तो पुलिस के हवाले कर दो। पूछने आए तो कहो नशे में कर दिया। इस पर जनसभा में हंसी के फौव्वारे छूट गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। सांसद हरीश द्विवेदी ने आभार जताया। पूर्व विधायक रवि सोनकर, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, रघुनाथ सिंह, ब्रह्मदेव यादव देवा, वृंदावन चंद्रभान पांडेय, आसमान सिंह आदि मौजूद रहे।

राजनीति के उस पार की रणनीति
देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा। हर राजनैतिक दल के अपने अपने दावे हैं। कोई कह रहा है अबकी बार चार सौ पार तो कोई कह रहा है लिख कर लेलो 4 जून के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले। कोई बोल रहा है यूपी में अस्सी में से अस्सी तो कोई कह रहा है अस्सी में से उन्यासी। आखिर इस तरह के दावे क्यों किये जाते हैं और क्या होता है इनके पीछे का मकसद। दरअसल इस तरह से जनता के ऊपर एक मानसिक दबाव बनाया जाता है।

कुछ समय पहले टेलीविजन पर एक्जिट पोल का कार्यक्रम चलता था। और उसमें सर्वे करने वाली कंपनियां मतगणना से पहले ही बता देती थीं कि किसकी सरकार बनने वाली है। लेकिन कभी कभी ही यह एक्जिट पोल सही साबित होते थे ज्यादातर सही आंकड़ों तक नहीं पहुंच पाते थे। फिर इसमें भी राजनीतिक प्रवेश कर गई। ये एक्जिट पोल वाली कंपनियां राजनैतिक दलों के इशारे पर काम करने लगीं। चुनाव आयोग के पास इनको लेकर शिकायतें पहुंची तब चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया और एक्जिट पोल पर रोक लगा दी। आखिर पांच दस हजार के सैंपल पर आप पूरे चुनाव के नतीजों पर कैसे पहुंच सकते हैं।

जहां लाखों की संख्या में वोट पड़ते हैं। लेकिन सत्यता यह थी कि इससे मतदाताओं पर एक मानसिक दबाव बनाया जाता था कि किसकी सरकार बनने जा रही है। देश में आज भी बहुत सा मतदाता ऐसा है जो जीतते हुए को ही मतदान करना पसंद करता है। अगर प्रत्याशी हार गया तो वह समझता है कि हमारा वोट खराब हो गया। और इसी का फायदा यह राजनैतिक दल उठाते हैं।

खैर इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है और न ही कोई शिकायत अब तक इस मुद्दे पर चुनाव आयोग तक पहुंची है क्योंकि ऐसा सभी दल करते हैं बाद में परिणाम क्या आयेगा इससे किसी को कोई मतलब नहीं। यह एक तरह से अपने पक्ष में में माहौल बनाने की प्रक्रिया है। इसलिए कोई अस्सी में से अस्सी और कोई अस्सी में से उन्यासी बोल रहा है। इसको ही कहते हैं जुमले बाजी। हालांकि जुमले बाजी को लेकर भारत में काफी लंबे समय तक बहस चली है लेकिन इसका अंत होता नहीं दिखाई दे रहा है।

अभी तक राजनैतिक दल सरकार बनने पर अपने चुनाव घोषणा पत्र को भी पूरी तरह से लागू नहीं कर पाते थे। लेकिन अब इससे अलग हटकर एक शब्द और आ गया है जुमले बाजी। लेकिन क्या यह उचित है। यह जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं है। चूंकि इस तरह की जुमले बाजी की सभी राजनैतिक पार्टियां शिकार हैं तो इस पर चुनाव आयोग को भी कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या बिना शिकायत के चुनाव आयोग इस तरह की प्रतिक्रियाओं पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता।

लेकिन चुनाव के वायदे कभी पूरे नहीं होते यह अब जनता भी समझने लगी है। इसके अलावा आजकल एक ट्रेंड और चल रहा है और वह है एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप। अगर हम दूसरे को गलत सिद्ध कर देने में कामयाब हो जाते हैं तो हमें अपनी अच्छाइयों का बखान करने की आवश्यकता ही नहीं है।

वर्तमान लोकसभा चुनाव में यही बात सबसे अधिक देखने को मिल रही है कि राजनैतिक पार्टियां अपने काम पर कम दूसरों की कमियों का बखान ज्यादा करती दिखाई दे रहीं हैं। ढूंढ ढूंढ कर एक दूसरे की कमियां निकाली जा रही हैं। और मतदाताओं को उन कमियों को लेकर ऐसे डराया जा रहा है कि यदि ये सत्ता में आ गए तो ऐसा करेंगे। धर्म जाति और सब कुछ आ गया है कि किसी तरह से हम मतदाताओं को रिझाने में कामयाब हो सकें। कोई मोहब्बत की दुकान चलाने निकला है तो कोई धर्म का वास्ता दे रहा है। और इन्हीं सब में बीच में पड़कर मतदाता गुमराह हो जाता है।

मतदाता भूल जाता है कि कोई हमारी ग़रीबी की बात नहीं कर रहा है, कोई मंहगाई की बात नहीं कर रहा है कोई रोजगार की बात नहीं कर रहा है कोई शिक्षा की बात नहीं कर रहा है और कोई भी स्वास्थ्य की बात नहीं कर रहा है। तो इस तरह से मतदाताओं के मन को डायवर्ट करने की कोशिश की जाती है। यह सब आम मतदाताओं की समझ से परे है। इस पर चुनाव आयोग कुछ भी नहीं बोल सकता क्योंकि जब सरकार बन जाती है तो वह अपने तरीके से ही कार्य करती है। चुनावों में वायदों की इतनी झड़ी लग जाती है कि शायद कोई भी सरकार अपने एक कार्यकाल में तो पूरा कर ही नहीं सकती। यह सब राजनैतिक रणनीति होती हैं जो कि जनता को सीधे अटैक करती हैं।

राजनैतिक दल कभी नहीं कहते कि हमको केवल पांच साल के लिए मौका दीजिए। क्यों कि वह भी जानते हैं कि हमने जितने वायदे जनता से कर दिए हैं वह कभी पांच साल में तो पूरे हो ही नहीं सकते। चुनाव के पीछे की रणनीतियां बहुत होती हैं और वह केवल राजनैतिक ज्ञानी ही जान सकते हैं कि किसी भी दल के कौन से वायदे पूरे होने हैं और कौन से नहीं। यदि आप केवल अमेठी संसदीय क्षेत्र को ही लेलें तो यह हमेशा से गांधी परिवार की सीट ही रही है। लेकिन अमेठी विकास से कोसों दूर रही।

पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को टक्कर देने के लिए अमेठी को चुना और जनता को दिखाया कि आपने हमेशा कांग्रेस को वोट किया लेकिन कांग्रेस ने आपके अमेठी के लिए क्या किया हम जीते तो अमेठी को ऐसा कर देंगे। मतदाताओं का मन बदला स्मृति ईरानी चुनाव जीत गईं लेकिन अमेठी आज भी वैसी ही है जैसी कि पहले थी और यही हाल देश के अधिकांश संसदीय क्षेत्रों का है। वायदे तो तमाम किये जाते हैं लेकिन जनप्रतिनिधि जीतने के बाद उस क्षेत्र में अपने पूरे कार्यकाल में पैर तक नहीं रखते। आखिर ऐसे जनप्रतिनिधियों पर जनता कब तक विश्वास करती रहेगी।

और यही कारण होता है कि जहां किसी जनप्रतिनिधि का ज्यादा विरोध होता है तो वहां पर एक नया प्रत्याशी खड़ा कर दिया जाता है और फिर वह भी पांच साल में एक बार भी जनता से नहीं मिल पाता है। उसको मतलब नहीं रहता कि जिस क्षेत्र की जनता ने उसे वोट देकर जिताया है वह किस हाल में जी रही है। और यही है राजनीति के पीछे का खेल। जो आम जनता नहीं समझ सकती।

-- जितेन्द्र सिंह पत्रकार