airforce - Swatantra Prabhat

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने कहा- गोलीबारी रोकने पर बनी सहमति।
स्वतंत्र प्रभात।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटे से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वह खुद पाकिस्तान और भारत के नेताओं के संपर्क में हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक अच्छी खबर आई है।

भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को दोपहर में फोन किया और गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बुद्धि और बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।”

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने X पर लिखा, “पिछले 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता और विवेक की सराहना करते हैं।”

टीवी के बड़े नामों बरखा दत्त से लेकर ‘आज तक’, ‘टाइम्स नाउ’, ‘रिपब्लिक भारत’, ‘न्यूज 18’ और ‘जी न्यूज’ ने पिछले 24 घंटों में न केवल भारतीय फौजों को पाकिस्तान के भीतर इस्लामाबाद तक दाखिल करवा दिया, बल्कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से हवा में घुटने भी टिकवा दिए. लगातार भररतीय मीडिया की सतही रिपोर्टिग युद्ध की खबरों के साथ ही सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में छाई रही.

इया बीच पांच फर्जी खबरें जो भारतीय मीडिया ने उड़ाई :

1. पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की गिरफ्तारी की झूठी खबर :

जी न्यूज, एबीपी और अन्य चैनलों ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दावा किया गया कि जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा को नया सेनाध्यक्ष बनाया जा सकता है. टाइम्स नाउ ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान में तख्तापलट हो गया, लेकिन किसी भी स्वतंत्र स्रोत या सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की. यह पूरी तरह अफवाह थी.

2. कराची पोर्ट पर हमला और विनाश की फर्जी खबर :

कई चैनलों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया. एबीपी आनंदा ने एक पुराना अमेरिकी विमान दुर्घटना का वीडियो दिखाया और कहा कि यह आईएनएस विक्रांत की कार्रवाई का परिणाम है. इंडिया टुडे, एनटीवी, रिपब्लिक बांग्ला जैसे चैनलों ने इसे प्रमुखता से दिखाया. किसी भी आधिकारिक या स्वतंत्र स्रोत से इसकी पुष्टि नहीं हुई.

3. राजौरी में आत्मघाती हमला, जो हुआ ही नहीं :

आज तक की एंकर श्वेता सिंह जो पहले नोट में चिप लगवा चुकी और अंजना ओम कश्यप ने दावा किया कि राजौरी में भारतीय सेना पर फिदायीन हमला हुआ. यह दावा बिना किसी आधिकारिक स्रोत के किया गया. बाद में सेना ने एएनआई को बताया कि यह खबर पूरी तरह झूठी थी.

4. पाकिस्तानी शहरों के विनाश और प्रधानमंत्री के छिपने की झूठी रिपोर्ट

: न्यूज लाइव (असम) और अन्य क्षेत्रीय चैनलों ने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के 12 शहर नष्ट कर दिए और पीएम शाहबाज़ शरीफ़ बंकर में छिपे हुए हैं. जी न्यूज और टाइम्स नाउ नवभारत ने कहा कि इस्लामाबाद पर भारत ने कब्ज़ा कर लिया और सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया. NDTV ने भी कुछ समय के लिए दावा किया कि पाकिस्तानी टैंक राजस्थान की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन बाद में पोस्ट हटा ली गई.

5. पाकिस्तानी लड़ाकू विमान गिराए गए और एक पायलट पकड़ा गया :

यह खबर भी पूरी तरह झूठी निकली. कई चैनलों ने कहा कि भारत ने दो JF-17 और एक F-16 विमान गिरा दिए. डेक्कन क्रोनिकल ने एक एआई से बना हुआ फर्जी वीडियो ट्वीट किया जिसमें एक पाक जनरल यह स्वीकार करता है. इंडिया टुडे और रिपब्लिक ने भी दावा किया कि एक पाकिस्तानी पायलट को जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पकड़ा गया है. 13 घंटे बाद भी कोई सरकारी पुष्टि नहीं हुई. पाकिस्तान सरकार के सूचना मंत्री ने इन सभी दावों को "पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत" बताया.

पत्नी से चल रहा था विवाद, ससुराल में एयरफोर्स कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया!
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज ।

बमरौली में एयरफोर्स कर्मचारी ने ससुराल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार को दोपहर बाद हुई। गोली की आवाज सुनकर परिजन सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तब तक एयरफोर्स कर्मी की मौत हो चुकी थी। घटना का कारण पति- पत्नी के बीच चल रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से कौशाम्बी के रहने वाले आशीष कुमार (30) एयरफोर्स में कार्यरत थे। उनकी ससुराल बमरौली में थी। उनकी तैनाती वर्तमान में पश्चिम बंगाल में थी। कुछ दिन पहले ही वह अवकाश लेकर आए थे। शुक्रवार को ससुराल आए थे। कमरे में जाकर उन्होंने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो उनकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पत्नी से उनका विवाद चल रहा था।