cm yogi - Swatantra Prabhat

मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड से रसोइया सम्मानित
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर।

प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत रसोईयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ लोहिया कलाभवन में देखा गया।    विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा  दीपक मौर्या को बुके देकर स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  द्वारा आप लोगों को उपहार दिया गया है। रसोईयों को इलाज के लिए 05 लाख तक निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया है। स्कूलों में बच्चों को भोजन बनाने हेतु ड्रेस में रू0 500 प्रतिवर्ष की वृद्धि की गयी है। इसके साथ मानदेय में 1000 की वृद्धि की गयी है। रू0 2 लाख तक दुर्घटना योजना का लाभ दिया जायेगा। जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज सभी विधानसभा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विधायक शोहरतगढ़ ने सभी को बधाई दिया।

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन से पूर्व रसोईयों को 4 उपहार दिया गया है। 1000 की मानदेय में वृद्धि की कर रसोईयों का सम्मान बढ़ाया है। सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए  मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी का मानदेय बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जायेगा।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने 05-05 रसोईयों को  कैशलेस चिकित्सा कार्ड, ड्रेस वितरण, प्रतीकात्मक चेक, एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु 05 रसोईयों को सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा  दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं अन्य सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार ने सभी रसोइयों को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने का आवाहन किया। इस अवसर पर संबधित खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक,शिक्षक, रसोईया आदि  उपस्थित रहे।

यूपी में बाबर नहीं अब रामराज चलेगा-योगी आदित्यनाथ
लखनऊ -उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में 'व्यापारी कल्याण दिवस' पर 365 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद अब कर्फ्यू से नहीं, ग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में जाना जाता है. सीएम योगी ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बाबर का नहीं, राम राज चलेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ एवं 365 करोड़ से रुपए अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि नौ साल पहले मुरादाबाद की पहचान कर्फ्यू और गंदगी से होती थी, लेकिन आज का मुरादाबाद अपनी पहचान बदल चुका है. इसके साथ उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा पर हमला बोला और साफ कहा कि यूपी में बाबर का राज नहीं, राम राज चलेगा.

सीएम योगी ने कहा कि आज का मुरादाबाद यहां के युवाओं, व्यापार और एक ग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में जाना जाता है.नौ साल पहले के मुरादाबाद और आज के मुरादाबाद में जमीन-आसमान का अंतर है. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के पास अपना विश्वविद्यालय है. मुरादाबाद यहां की युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभाओं के लिए जाना जा रहा है. किसानों की नवाचार के लिए अपनी पहचान बना रहा है. अब यहां की सड़कें चौड़ी हैं.

ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है यूपी

उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो पा रहा है, जब आपने अच्छे लोग चुने हैं. आज विकास हो रहा है. गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. जो योजनाएं हमारी संज्ञान में आती हैं. उस पर कार्यवाही होती है.

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कहां तात्कालीन मुख्यमंत्री के पास इतनी फुर्सत थी. जनता-जनार्दन का हालचाल लेने की फुर्सत कहां थी. उसी में जो भूले भटके मिल गये. जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा कहां जाता था. इस पैसे में कैसे डकैती होती है, मनमाना खर्च होता था. सीएम योगी ने कहा कि पहले नौजवानों के पास नौकरी नहीं थी. यह हाल था कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ का माहौल चलता था. बेटी और व्यापारी मजबूर थे. शासन का कोई विजन नहीं था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है.

यूपी में अब चलेगा रामराज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा (SP) और बसपा (BSP) के पास कोई विजन नहीं है. उनके लिए विजन का मतलब सिर्फ उनका परिवार है. यूपी में दंगे नहीं होते हैं. यूपी में बाबर का राज नहीं चलेगा, अब राम राज चलेगा.पिछली सरकारों की सोच कब्रिस्तान की सोच थी. अब यूपी में सब चंगा (बढ़िया) है.

उन्होंने कहा कि जो भी उद्ममी या व्यापारी जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराता है. तो सरकार 10 लाख का बीमा कवर भी दिया जाता है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों की शक्ति प्रदेश की प्रगति का आधार है. परिवर्तन लाने के लिए पीएम मोदी के विजन को जमीन पर उतारा जा रहा है.

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक सुरेश पासी ने की शिष्टाचार भेंट
जगदीशपुर अमेठी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधानसभा क्षेत्र 184 जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई।भेंट के दौरान विधायक सुरेश पासी ने मुख्यमंत्री को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, ग्रामीण आवास, युवाओं के लिए रोज़गार सृजन और किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

इसके साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों के माध्यम से जगदीशपुर के विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह लक्ष्य और प्रभावी रूप से साकार हो रहा है।

विधायक सुरेश पासी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में‌ और‌ भी तेज़ी से विकास कार्य पूरे होंगे, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।इस शिष्टाचार भेंट को जगदीशपुर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों में इस मुलाकात को लेकर उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं विधायक सुरेश पासी के सतत प्रयासों से जगदीशपुर नई ऊंचाइयों को छुएगा।

बताते चलें योगी सरकार में विकास, जनहित और जीरो टॉलरेंस की मिसाल बनता नजर आ रहा है उत्तर प्रदेश,उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास, जनहित और जीरो टॉलरेंस की नीति को धरातल पर उतारते हुए सुशासन की एक नई पहचान स्थापित की है। बीते वर्षों में योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अपराध के प्रति कोई समझौता नहीं किया जाएगा, वहीं आम जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।कानून व्यवस्था के मोर्चे पर योगी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई से प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध पर त्वरित कार्रवाई, अवैध कब्जों पर बुलडोजर की कार्यवाही और पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही ने जनता का भरोसा मजबूत किया है।विकास के क्षेत्र में भी योगी सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं। एक्सप्रेस-वे, हाईवे, पुल-पुलिया, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। गांवों से लेकर शहरों तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है।

जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को सीधा लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन वितरण और छात्रवृत्ति योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाई है।योगी सरकार की कार्यशैली ने यह साबित किया है कि सुशासन, सुरक्षा और विकास साथ-साथ चल सकते हैं। आज उत्तर प्रदेश निवेश, रोजगार और कानून व्यवस्था के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है, जो योगी सरकार की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।

अमेठी के चौमुखी विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली रानी शाम्भवी सिंह
अमेठी। अमेठी की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की मजबूत स्तंभ अमेठी महारानी गरिमा सिंह , उनके पुत्र  अनंत विक्रम सिंह  तथा उनकी बहु रानी शाम्भवी सिंह  ने उत्तर प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास के प्रतीक बने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से शिष्टाचार भेंट कर अमेठी के सर्वांगीण विकास को लेकर ठोस एवं निर्णायक चर्चा की।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की दृढ़ इच्छाशक्ति से उत्तर प्रदेश आज विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

अब भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।प्रतिनिधिमंडल ने अमेठी में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण एवं युवा अवसरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँच रही हैं और अमेठी इसका सशक्त उदाहरण बनने की क्षमता रखता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने अमेठी के विकास को लेकर पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर कार्य कर रही है और किसी भी क्षेत्र के साथ अन्याय या भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने आश्वस्त किया कि अमेठी को भी प्रदेश के अग्रणी विकासशील जनपदों की श्रेणी में लाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।यह भेंट स्पष्ट संदेश देती है कि अमेठी अब खोखले वादों की राजनीति से बाहर निकलकर भाजपा के विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के मॉडल के साथ मजबूती से खड़ा है। यह संवाद अमेठी में भाजपा की सशक्त उपस्थिति और जनविश्वास को और अधिक मजबूत करने वाला सिद्ध होगा।

सोमवार को बस्ती पहुंचेंगे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नंद बाबा के श्रद्धांजलि सभा में होंगे सम्मिलित
बस्ती। बस्ती जिले में आज कोआदित्यनाथ सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बस्ती पहुंचेगे, लेकिन उनके आगमन से 24 घंटे पहले ही पूरा जिला हाई-अलर्ट मोड में आ चुका है। डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी अभिनन्दन ने शनिवार देर शाम जिला अस्पताल के निकट बनाए जा रहे मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। श्रद्धांजलि सभा के लिए तैयार किया जा रहा मंच, सुरक्षा रास्ते, VIP एंट्री पॉइंट और जनसभा क्षेत्र — हर भाग को एक-एक कर जांचा गया।

श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज ग्राउंड में बनाए जा रहे विशेष हेलीपैड की भी सुरक्षा मानकों के आधार पर समीक्षा की गई, ताकि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सुरक्षित रूप से उतर सके। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं फाइनल करने के निर्देश दिए।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

CM योगी का मुख्य कार्यक्रम दिवंगत हिंदूवादी नेता देशबंधु नंदानाथ को श्रद्धांजलि देना है। जिला अस्पताल के पास आयोजित सभा में मुख्यमंत्री पहले पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, फिर उनके विचारों और समाज के लिए किए गए योगदान को लेकर सभा को संबोधित कर सकते हैं।इसके लिए कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को चार-स्तरीय बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। सबसे भीतरी घेरा सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों और कमांडोज़ को सौंपा गया है, जो मंच और VVIP मूवमेंट पर हर सेकंड नजर रखेंगे। दूसरे घेरों में PAC और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा, जो एंट्री-एग्जिट प्वाइंट को नियंत्रित करेगा। स्टेज, पंडाल, जनसभा जोन और VIP ब्लॉक—हर जगह मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और आगंतुकों की सघन जांच की जाएगी।

ड्रोन कैमरा निगरानी और शहर में तैनात हजारों सुरक्षाकर्मी

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने पूरे जिले को सुरक्षा कवच में बदल दिया है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके।जिला अस्पताल से लेकर हेलीपैड तक के पूरे मार्ग पर पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा। सुरक्षा एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ प्रबंधन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्थानीय खुफिया इकाइयां भी सक्रिय कर दी गई हैं, जो भीड़ के मूवमेंट, आसपास के घरों और ऊंची इमारतों की सुरक्षा स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं।

रूट डायवर्जन लागू

मुख्यमंत्री के रूट को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। रोडवेज, जिला अस्पताल और दक्षिण दरवाजा रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा ताकि VVIP मूवमेंट के दौरान भी किसी को असुविधा न हो।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और आवश्यक होने पर ही कार्यक्रम स्थल या मुख्य मार्गों की ओर जाएं। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि 12 बजे से पहले और बाद के कुछ घंटे “टाइट सिक्योरिटी मोड” में रहेंगे, इसलिए शहरवासियों को थोड़ा सहयोग करना होगा। रूट प्लान के साथ-साथ पुलिस की अतिरिक्त टीमें भी तैनात की गई हैं, जो डायवर्जन के दौरान लोगों का मार्गदर्शन करेंगी।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सीएम योगी ने चोपन को दी 425 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात
चोपन, सोनभद्र -

शनिवार, दिनांक 15 नवंबर 2025 को चोपन में एक गरिमामय और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हुआ। यह विशेष अवसर था जनजातीय गौरव और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती का, जिसे राज्य सरकार ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चोपन के रेलवे ग्राउंड पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने सोनभद्र जनपद को विकास की एक बड़ी सौगात दी उन्होंने 425 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से जिले के आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जनसभा में अपने संबोधन के दौरान, मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनजातीय समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा राज्य सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक ईमानदारी से पहुँचे। मुख्यमंत्री के इस बयान से स्पष्ट है कि सरकार दूरदराज के क्षेत्रों और वंचित समुदायों के उत्थान पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री के आगमन और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उत्सव को देखने के लिए रेलवे ग्राउंड में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

भीड़ का उत्साह देखने लायक था और पूरा मैदान जय बिरसा के नारों से गूंज रहा था। लोगों में भगवान बिरसा मुंडा, जिन्हें प्रेम से धरती आबा भी कहा जाता है, के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान की भावना साफ दिखाई दे रही थी, जिसने पूरे कार्यक्रम को एक उत्सवमय और गरिमामय माहौल प्रदान किया। यह आयोजन न केवल विकास की घोषणा का मंच बना, बल्कि जनजातीय गौरव और संस्कृति के सम्मान का प्रतीक भी बना।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सोनभद्र आगमन को लेकर तैयारियां तेज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित भ्रमण और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आगमन की तैयारियों को लेकर सोनभद्र प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में, आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चोपन में की जा रही तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां समय से और प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर ली जाएं। तैयारियों को इस प्रकार किया जाए ताकि कार्यक्रम के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम को भव्य और दिव्य तरीके से सम्पन्न कराया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से बिन्दुवार तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को विशेष रूप से निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्धारित स्थलों पर पब्लिक शौचालय स्थापित कराए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। ट्रैफिक प्लान को बेहतर ढंग से तैयार किया जाए। वाहन पार्किंग के लिए उचित स्थल का चयन किया जाए और वहीं वाहनों की पार्किंग कराई जाए।

वाहन पार्किंग और रूट डायवर्जन की पूरी सूचना मीडिया में प्रसारित कराई जाए, जिससे आम जनमानस को आवागमन में कोई असुविधा न हो। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगें रोहित यादव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने सफाई कर्मियों को दिया 'दीपावली गिफ्ट'; अब 20 हजार होगा न्यूनतम वेतन, सीधे खाते में आएगी सैलरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर आउटसोर्स सफाई कर्मियों को बड़ी सौगात दी है. कर्मियों का न्यूनतम वेतन अब 16 से 20 हजार रुपये महीना होगा. इसके अलावा सैलरी भी सीधे उनके खाते में जाएगी. सारी तैयारियां चल रहीं हैं. पोर्टल तैयार हो रहे हैं. वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को सीएम योगी ने यह घोषणा की. उन्होंने 500 सफाई कर्मियों पर फूलों की बारिश की. उन्होंने कर्मचारियों को खुद से खाना भी परोसा।

सीएम ने सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र, सेफ्टी किट और मिठाई देकर सम्मानित भी किया

सीएम योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं. पहले दिन सोमवार को उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मी स्वच्छता मित्र नीलम, रानी देवी, रूपा, नीलम, मालती, प्रियांशु, दीपक कुमार, शतरूद्र, टिंकू, सूरज भारती को अंगवस्त्रम, सेफ्टी किट और मिठाई दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कबीरचौरा पिपलानी कटरा के पास स्थित सरोजा पैलेस में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 75 दिवसीय वार्ड प्रवास की समाप्ति पर आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में हिस्सा ले रहे थे.।

'5 लाख तक का निशुल्क इलाज करा सकेंगे सफाई कर्मी'

सीएम योगी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की जयंती (7 अक्टूबर) पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है. सीएम ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि सभी आउटसोर्स सफाई कर्मियों का न्यूनतन वेतन 16 से 20 हजार रुपये महीना होगा. सैलरी हर महीने सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी. कोई भी किसी तरह सफाई कमियों का शोषण अब नहीं कर सकेगा. सबके स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सफाई कर्मियों की चिंता अब सरकार कर रही है. निशुल्क इलाज के लिए सभी स्वच्छता कर्मियों का 5 लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड भी बनेगा. स्वच्छता कर्मियों के परिवारों को फ्री इलाज की गारंटी भी मिलेगी।

'करोड़ों लोगों को मिली शौचालय की सुविधा'

सीएम योगी ने कहा कि कल शरद पूर्णिमा है. भगवान वाल्मीकि की जयंती हैं. 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी, 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया गया. करोड़ों लोगों को शौचालय की सुविधा दी गई है. आज दुनिया भारत के लिए अच्छा सोचती है. स्वच्छता से बीमारियां दूर होती हैं. वार्ड भ्रमण के दौरान डॉ. नीलकंठ ने 33000 लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना. यह अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी अनुकरणीय है.।

उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर आम जनमानस से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जानना और उसका प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को स्वस्थ भारत अभियान बताते हुए इसे समृद्ध एवं सशक्त भारत का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स सफाई कर्मियों के न्यूतम वेतन और सीधे उनके खाते में सैलरी भेजने की जो बात कही है वह कर्मियों के लिए काफी अहम है. हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में हो रहे घपले और तमाम दिक्कतों की जानकारी होने के बाद सीएम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है. इसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याएं, उनकी सैलरी और अन्य चीजों की निगरानी होगी।

अभी आउटसोर्स सफाई कर्मियों का न्यूनतम वेतन 12 हजार रुपये महीना है. नया सिस्टम लागू होने के बाद यह 16 से 20 हजार रुपये महीना हो जाएगा. अभी तक आउटसोर्सिंग काम कर रहे कर्मियों को एजेंसी के जरिए सैलरी मिलती रही है. फिलहाल माना जा रहा है कि दीपावली के बाद आउटसोर्सिंग निगम के सफाई कर्मचारियों को यह बड़ा तोहफा मिल जाएगा।

UP News: यूपी में सफाईकर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने किया ये ऐलान
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों के हित में बड़ी घोषणाएं की हैं। यह घोषणा रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह के मंच से की गई।

इस मौके पर सीएम योगी ने साफ तौर पर कहा कि अब सफाईकर्मियों को ₹16,000 से ₹20,000 प्रतिमाह की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके साथ ही, सभी सफाईकर्मियों का आयुष्मान भारत कार्ड भी बनेगा, जिससे वे सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकेंगे।

सीएम योगी ने यह स्पष्ट किया कि सरकार अब यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी सफाईकर्मी का शोषण न हो। अब कोई बिचौलिया या ठेकेदार उनकी मेहनत का हिस्सा नहीं ले सकेगा। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों को मिलने वाली पूरी राशि प्रत्यक्ष रूप से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि जो लोग हर दिन पूरे समाज की सफाई और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सरकार की है। इसीलिए उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने एक भावुक अपील करते हुए कहा कि इस बार दीपावली तभी सार्थक होगी जब सफाईकर्मियों के घर में दीपक जलेगा और उन्हें मिठाई जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता का मतलब है कि हर गरीब और मेहनतकश के चेहरे पर मुस्कान हो।

उन्होंने इस भावना को और मजबूती देने के लिए मंच से कहा कि “तोड़ने का काम पहले से ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस करती रही हैं, हम जोड़ने का काम करते हैं।” कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने स्वयं अपने हाथों से सफाईकर्मियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

विश्वविद्यालय से जुड़ेगा कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा
बलरामपुर।

मुख्यमंत्री रविवार को मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के कार्यों की जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा को विश्वविद्यालय से जोड़ने के साथ ही मुख्य द्वार के सामने स्थित तालाब को डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज में शामिल करने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी के एमडी आरएन सिंह से भी उन्होंने पूरी जानकारी ली।

तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के नाम में देवीपाटन धाम जोड़ने की मांग

तुलसीपुर। मुख्यमंत्री के देवीपाटन आगमन पर समाजसेवी शुकदेव चौरसिया ने ज्ञापन सौंपकर तुलसीपुर रेलवे स्टेशन सहित सभी संस्थानों के नाम में देवीपाटन धाम जोड़ने की मांग की। 51 सिद्धपीठों में शुमार विश्वविख्यात देवीपाटन मंदिर की पहचान से श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा होगी।

ज्ञापन देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर योगी मिथिलेश्वर नाथ के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया। ज्ञापन में हरैया तिराहे पर निर्माणाधीन आरओबी के एल-आकार में बदलने से प्रभावित करीब 20 दुकानदारों को व्यवसायिक दर से मुआवजा व आंशिक भूमि देकर विस्थापन से बचाने की मांग भी शामिल रही।

प्यास और पसीने के बीच उम्मीदों की छांव से हुए निहाल
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर घुघुलपुर का माहौल उत्सव जैसा रहा। सुबह से ही गांव और खेतों के रास्तों पर लोगों का हुजूम कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ता दिखा। महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग सभी तपती धूप और उमस के बावजूद मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए बेताब दिखे। गर्मी के बीच उमस ने परेशान किया, लेकिन पंडाल में बैठी भीड़ आस लगाए डटी रही। प्रशासन की ओर से पेयजल और छाया की व्यवस्था थी, फिर भी तेज धूप में पसीने से भीगे चेहरों पर जो चमक थी वह बता रही थी कि बड़ी उम्मीद से वह अपने महराज जी को देखने और सुनने आए हैं। सबसे भावुक दृश्य तब दिखा जब गांव की मीरा देवी अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर पानी की टंकी तक पहुंचीं। बच्चे का लाल चेहरा और मां के हाथों से पिलाया गया पानी उस पल को बेहद मार्मिक बना गया।

यह दृश्य मानो कह रहा था कि संघर्ष भले कठिन हो, लेकिन उम्मीद हर मुश्किल को हल्का कर देती है। पंडाल में बैठी रामदुलारी देवी, राजकुमारी, ममता देवी और शांति देवी ने कहा कि भले ही धूप से बदन तप रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री को सुनने की चाह और उनके आने से मिलने वाली संभावनाएं कहीं ज्यादा बड़ी हैं। सभी महिलाएं पूरे धैर्य और विश्वास के साथ कार्यक्रम में डटी रहीं। मुख्यमंत्री ने भी जिलेवासियों को 568 करोड़ की 62 योजनाओं के रूप में नवरात्र का बड़ा उपहाद दिया।

सीएम की सौगात

-568 करोड़ की 62 परियोजनाएं का शिलान्यास।

-तुलसीपुर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए ओवरब्रिज का निर्माण।

-मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लिए फोरलेन मार्ग का निर्माण।

-घुघुलपुर में बस स्टेशन का निर्माण।

-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के 15 आवास।

-राजकीय नवीन हाईस्कूल लौकीखुर्द, त्रिलोकपुर, रेहरा चौकी

-थारू विकास परियोजना, विशुनपुर विश्राम परिसर में कंप्यूटर व सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र।

-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (दत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार) में शैक्षणिक भवन व छात्रावास ब्लॉक।

-गैसड़ी में बरात घर का निर्माण।

-उतरौला ग्रामीण छिपिया में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय।

-युवाओं को खेल की बेहतर सुविधा देने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण।

योगी की चेतावनी: यूपी में अराजकता और दंगा करने पर दूंगा जहन्नुम का टिकट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के दौरे पर हैं। यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में अराजकता और दंगा करने वालों को जहन्नुम का टिकट दूंगा। गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर नरक का टिकट मिलेगा। भारत में उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। सीएम ने रविवार की सुबह देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन कर उनके पांव पखारे। इसके बाद आरती की। यहां से वह गोशाला पहुंचे। वहां पर गायों को चना... गुड़ और रोटियां खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद सीएम ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की। बच्चों को दुलारा और टाफियां दीं। बताते चलें कि सीएम योगी शनिवार की रात यहां पहुंचे थे। उस समय मंदिर में दर्शन करके विश्राम को चले गए थे। उन्होंने रात्रि विश्राम यहीं मंदिर में ही किया था।

सीएम ने देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना कर की गोसेवा।

सीएम ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात करके बच्चों से भी मिले। बच्चों को टाफियां देकर उन्हें दुलार किया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

826 करोड़ की 124 परियोजनाओं की दी सौगात

मंदिर से निकलने के बाद सीएम धूधुलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही 826 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया। 2047 में विकसित भारत के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे।

सीएम ने छांगुर को कहा कालनेमि राक्षस

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में अराजकता और दंगा फैलाने वालों को चेतावनी दी। कहा कि यूपी में ऐसा करने की हिम्मत की तो जहन्नुम का टिकट दूंगा। बरेली का हवाला देते हुए सबक लेने को कहा। उन्होंने छांगुर की कालनेमि राक्षस से तुलना की। कहा कि विकास में बाधा डाली तो ऐसे राक्षसों का विनाश होगा। सपा और कांग्रेस के अराजकतत्वों से मिले होने की बात कही।

भारत में नहीं चलेगा गजवा-ए-हिंद

सीएम ने कहा कि कुछ लोग भारत में रहते हैं, लेकिन गजवा-ए-हिंद का नारा लगाकर देश के भीतर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। गजवा-ए-हिंद भारत की धरती पर नहीं होगा। भारत की धरती महान आत्माओं की भूमि है। यह उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया है। गजवा-ए-हिंद की कल्पना करना, इसके बारे में सपना देखना भी नरक का टिकट बन जाएगा। जो लोग ऐसी गतिविधियों में लगे हैं, वे कान खोलकर सुन लें। देर-सवेर उनका भी हश्र छांगुर जैसा ही होगा।