ganga nadi - Swatantra Prabhat

डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी
ख़जनी- गोरखपुर जिले के खजनी तहसील की जीवनरेखा कही जाने वाली आमी नदी आज प्रदूषण के कारण मौत का गंदा नाला बन चुकी है। उनवल क्षेत्र में नदी का पानी मिलों द्वारा छोड़े गए रसायनयुक्त अपशिष्ट के चलते पूरी तरह काले, चिपचिपे और बदबूदार रूप में बदल गया है। उठती तीखी दुर्गंध से आसपास के गांवों में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि इलाके के अधिकतर हैंडपंपों का पानी भी दूषित हो चुका है, जिसे पीते ही ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

सरकार नदियों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन ‘गांव की गंगा’ कही जाने वाली इस नदी की दुर्दशा पर जिम्मेदार विभाग मौन साधे बैठे हैं। नदी किनारे से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। बदबू और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने ग्रामीणों की दिनचर्या और स्वास्थ्य दोनों पर संकट खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से नदी का पानी काला, रसायनयुक्त और बदबूदार दिखाई दे रहा है, जिसकी जहरीली हवा पूरे इलाके को प्रभावित कर रही है।

इन गांवों में असर सबसे अधिक

उनवल, जरलही, कूड़ा भरत, छताई मंझरिया, सोहरा, भलुआन, ढढ़ौना, लमती, मखानी, गोरसैरा समेत कई गांव गंभीर रूप से प्रभावित हैं। स्थानीय निवासी दिनेश साहनी, विवेक, गब्बर त्रिपाठी, मोनू दूबे, शचीन्द्रनाथ मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, मनोज साहनी, नंदू साहनी और श्रीप्रकाश गुप्ता का कहना है कि नदी अब “नदी” कम और “ज़हरीला नाला” ज्यादा प्रतीत होती है। ग्रामीणों ने गीडा क्षेत्र की मिलों पर प्रदूषण फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि “आमी बचाओ अभियान” अब केवल कागजों में सिमट कर रह गया है, जबकि रसायन लगातार नदी में बहाया जा रहा है।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें

नदी की त्वरित सफाई

गीडा क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कड़ी कार्रवाई

प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य जांच कैंप

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी बढ़ाने और ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है—
“जब तक प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करेगा, आमी नदी ज़हर उगलती रहेगी और हम बीमार पड़ते रहेंगे।”
स्थानीय लोग यह भी मान रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में आमी प्रदूषण बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है।

इस संबंध में खजनी के उपजिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्रशासन को है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रिपोर्ट मांगी गई है।

ड्योढ़ी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
एस0 आर0 ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान–2025’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी एस0आर0 ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब,  में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान–2025’ का भव्य एवं सफल आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में रंगारंग प्रस्तुतियों, देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। धर्मपाल सिंह (संगठन मंत्री, भाजपा),संजय राय जी (प्रदेश मंत्री),मयंकेश्वर शरण सिंह (राज्यमंत्री, संसदीय कार्य),कुँवर मानवेंद्र सिंह (सभापति, विधान परिषद्), राकेश राठौर “गुरु” (राज्यमंत्री, नगर विकास),  रामचंद्र प्रधान विधान परिषद सदस्य लखनऊ। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में अनेक माननीय मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश विधान सभा एवं विधान परिषद् के सदस्यगण, जनपद सीतापुर एवं लखनऊ के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिकअधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति  तथा अनेक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमैन एवं माननीय सदस्य विधान परिषद् पवन सिंह चौहान ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि तथा समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ अर्पित कर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रगति ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने एस0आर0 ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स  के प्रयासों की सराहना करते हुए चेयरमैन  पवन सिंह चौहान के नेतृत्व और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के गौरवपूर्ण दस वर्षों की पूर्णता पर विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “एस. आर. ग्लोबल स्कूल अपने सतत प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा।” विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंच पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्री-प्राइमरी से लेकर के.जी. वर्ग तक के बच्चों ने ‘Barbie’, ‘Mahadev’ तथा ‘Chair and Umbrella’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा कश्मीरी डांस, फ्लेमिंगो डांस तथा महाराणा प्रताप पर आधारित नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा चारों युगों पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘युग’, जिसमें सतयुग से कलियुग तक की प्रमुख घटनाओं को नृत्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित देशभक्ति नृत्य-नाटिका ने देशप्रेम का भाव जागृत किया, वहीं हॉरर डांस की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।लगभग 30,000 गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय का पूरा परिसर अनुशासन और उत्साह से सराबोर था। एस0आर0 ग्रुप के वाइस चेयरमैन  पीयूष सिंह चौहान एवं सुष्मिता सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में तैयार सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं व्यवस्थाएँ सभी की सराहना का केंद्र बनीं।  पीयूष सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संपूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई दी।

मछली पकड़ने गया युवक गंगा नदी में डूबा
लालगंज (रायबरेली)। गुरुवार को मछली मारने गया युवक गंगा नदी में डूब गया।युवक की तलाश में स्थानीय गोतोखोरों को लगाया गया है। क्षेत्राधिकारी लालगंज अनिल कुमार सिंह के मुताबिक आसपास जलकुम्भी ज्यादा होने के कारण युवक की तलाश में बाधा आ रही है।मामला सरेनी थाना इलाके के सरदारगंज गंगा तट का है। यहां निर्माणाधीन पुल के पास मल्लाही मजरे रालपुर गांव का रहने वाला अमन निषाद (22 वर्ष) पुत्र स्व. चंपू निषाद दोस्तों के साथ मछली मारने गया था। मछली मारने के दौरान गहरे पानी के ऊपर पड़ी जलकुम्भी से वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और आगे बढ़ता गया।

आगे बढ़ते ही जलकुम्भी के नीचे गहरे पानी में अमन समा गया तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए।उन्हीं में से किसी ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों के साथ ही निर्माणाधीन पुल में लगे तैराकी जानने वाले मजदूरों को भी अमन की तलाश में लगा दिया है।फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।वहीं अमन के गंगा नदी में डूबने से मां राम दुलारी व बहन कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर का चिराग बुझने से गमगीन हुआ परिवार

गंगा नदी में डूबा अमन अब अपने घर का इकलौता चिराग था। जिसके गंगा नदी में डूबने की खबर से समूचे गांव में सन्नाटा छा गया और परिवार में मातम पसर गया।अमन दो भाई और दो बहन थे।बताया जाता है कि बीते कुछ साल पहले कुत्ता काटने से उसके भाई आशीष की मौत हो गई थी और अब वही अपनी मां व बहन का सहारा व घर का एकमात्र चिराग था जो कि गंगा नदी में मछली का शिकार करते समय गुरुवार को डूबने से बुझ गया।वहीं घटना से परिवार में गम का माहौल है।

जिला पंचायत सदस्य के लापता बेटे का शव गंगा में मिला, हत्या की आशंका।
कोराव,प्रयागराज। चांद मोजरा गांव निवासी जिला  पंचायत सदस्य राजेश पटेल के बेटे दिव्यांशु सिंह पटेल का शव गंगा नदी में मिला। वह बीते रविवार से लापता था, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को खोजबीन के दौरान उसका शव गंगा जी में मिलने से हड़कंप मच गया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिवार का कहना है कि दिव्यांशु के साथ अनहोनी हुई है और उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। खासकर, क्योंकि राजेश पटेल का बड़ा बेटा भी करीब आठ साल पहले एक दुर्घटना में जान गंवा चुका था। परिजनों को सूचना लगभग सुबह 11 बजे मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस जांच में जुटी

जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल ने मामले की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी संभावित कोणों से जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और जैसे ही मृतक की बॉडी पैतृक निवास पर पहुंची हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मृतक को देखने के लिए उमड़ पड़ी इस घटना से परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं और परिजन प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण हेतु वोट क्लब में वूमेन राफ्टिंग
कानपुर। महिला सशक्तिकरण और गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल शक्ति मंत्रालय) द्वारा संयुक्त रूप से " आल वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग एक्सपेडीशन - 2024" का आयोजन किया गया। यह अभियान गंगा नदी के किनारे से लेकर गंगासागर तक 53 दिनों तक चलेगा और इस दौरान अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, नदी संरक्षण, और स्वच्छ गंगा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर जागरुकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों को नदी की सफाई और गंगा नदी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान का एक हिस्सा गंगा घाट पर राफ्टिंग का होगा, जहां महिलाएं इस अभियान में हिस्सा लेंगी। फ्लेग आफ़ सेरेमनी 19 नवम्बर 2024 को बोट क्लब/अटल घाट, कानपुर में प्रातः 12:30 बजे सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित की गयी।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त  अखिल कुमार द्वारा उपस्थित रहकर अभियान दल के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया और इस अभियान को और अधिक प्रेरणादायक बनाया गया। मौके पर सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर, पुलिस उपायुक्त यातायात व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

यह अभियान न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह गंगा नदी की सफाई और संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गंगा नदी को भारत की "राष्ट्रीय नदी" घोषित किये जाने के 8वें वर्ष पर आयोजित हुआ "गंगा उत्सव"
भदोही -राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गंगा नदी को भारत की "राष्ट्रीय नदी" घोषित किये जाने के उपलक्ष्य में "गंगा उत्सव" का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 4 नवंबर को मनाया जाता है। इसी क्रम में गंगा उत्सव के आठवें संस्करण पर जिलाधिकारी विशाल सिंह के निर्देश के क्रम में सेमराध नाथ घाट पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी एवं प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य के नेतृत्व में जिला गंगा समिति के बैनर तले गंगा आरती, दीप उत्सव ,दीपदान एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय नदी गंगा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक सहित ऐतिहासिक पहलुओं व गंगा किनारे स्थित शहरों की विकास यात्रा से संबंधित विभिन्न आयामों पर बल दिया गया।  गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए लोगों की प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इंटर व डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं द्वारा गंगा चेतना पर रैली निकाल कर लोगों को राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

गंगा उत्सव के अंतर्गत आगे होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि गंगा कथा या गंगा गाथा, गंगा अवतरण, गंगा नदी के पौराणिक एवं ऐतिहासिक पहलुओं पर मंचन किया जाएगा, साथ ही स्कूल गतिविधियों के अंतर्गत नदी भजनो एवं गंगा गीत पर बल दिया जाएगा। खेल गतिविधियों के अंतर्गत साइकिलथान ,मैराथन, नौका दौड़ आदि आयोजित किए जाएंगे ।बेसिक, इंटर, डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं द्वारा जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन और पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी से संबंधित विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गंगा घाटों पर स्थानीय वस्तुओं, पारंपरिक  सामग्रियों व स्थानीय व्यंजनों के स्टाइल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा राजाराम, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व जनपदवासी उपस्थित रहे।

विधायक नगर व जिलाधिकारी ने बाढ़ से आंशिक रूप से आबादी प्रभावित परिवारो को वितरित किया आपदा राहत पैकेट
मीरजापुर । गंगा नदी में जल स्तर वृद्धि के दृष्टिगत तल प्लावन से आंशिक रूप से आबादी प्रभावित परिवारों को आपदा राहत चैपाल में बुधवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा तहसील सदर के ग्राम मल्लेपुर के 36 एवं ग्राम हरसिंहपुर के 56 कुल 92 परिवारों को राहत पैकेट उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विधायक नगर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा है कि किसी तरह से आपदा प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल आपदा राहत उपलब्ध कराया जाए।

उसी के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा आज राहत चैपाल लगाकर प्रभावित लोगो को आपदा पैकेट वितरित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्लावन से प्रभावित लोगो को हर सम्भव आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। राहत चैपाल में प्रभावति व्यक्तियो को दो पैकेट उपलब्ध कराया गया जिसमें प्रथम पैकेट में लाइ 05 किलोग्राम, भूना चना दो किलोग्राम, गुड़ एक किलो ग्राम, बिस्किट 10 पैकेट, माचिस व मोमबत्ती एक-एक पैकेट, दो नहाने का साबुन, 20 लीटर का एक जरी केन, 12ग्10 वर्ग फीट का तिरपाल तथा द्वितीय पैकेट आटा एवं चावल 10-10 किलोग्राम, अरहर दाल दो किलो, आलू 10 किलोग्राम, हल्दी 200 ग्राम, मिर्च 100 ग्राम सब्जी मसाला 200 ग्राम, सरसों का तेल एक लीटर व एक पैकेट नमक किलोग्राम आपदा राहत के रूप में प्रभावित व्यक्तियो को दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, तहसीलदार सदर के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।

इसी प्रकार  विधायक छानबे  रिंकी कोल ने ग्राम बीजरपुरकला विकास खण्ड छानबे तहसील सदर में सम्भावित कटान के कारण विस्थापित 08 परिवार जो राहत शिविर में रह रहें है उनको भी राहत राशन किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा एवं सम्बन्धित ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।

सप्तमी तिथि पर मातृशक्तियों ने माँ गंगा की उतारी आरती
मीरजापुर । पतित पावनी गंगा नदी के तट पर बने नगर में बने बेजोड़ पक्का घाट पर मातृ शक्तियों ने माँ गंगा की भव्य आरती की। गंगा तट पर इनरव्हील क्लब ऑफ मीरजापुर, समन्वय एवं विंध्या संस्था ने संयुक्त रुप से आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी की सप्तमी तिथि पर महाआरती की। आरती से पूर्व पं. नितिन अवस्थी के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन के साथ ही मां गंगा की वेद मंत्रों से स्तुति की। स्वस्तिवाचन कर विश्व कल्याण के लिए मंगल कामना किया गया ।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा, सचिव शुभा खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष दीपा सर्राफ एवं अन्य सदस्यों ने माँ गंगा के सेवक पं. राजाबाबू ने शंख ध्वनि कर मां गंगा की आरती प्रारंभ की।

इसी क्रम में इनरव्हील क्लब समन्वय की अध्यक्ष ऋतू सरना, सचिव अमृता गुप्ता अपनी सदस्यों के साथ तथा इनरव्हील क्लब विंध्या की अध्यक्ष सरिता दूबे,सचिव नीरू चौरसिया ने सदस्यों के साथ बारी बारी से आरती की। इस अवसर पर नंदिनी मिश्रा ने सभी मातृशक्तियों से मां गंगा की दैनिक आरती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जन सहयोग से यह आरती 31 दिसंबर 2016 से आरम्भ हैं। इन्होंने लोगों से आरती में जब मौका मिले तब माँ गंगा की आरती में शामिल होने और सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पक्का घाट गंगा आरती मण्डल के सह संयोजक पं. आलोक मिश्र, गंगा भक्त विभूति कुमार मिश्र, शिव कुमार शुक्ल ने अपनी भूमिका अदा की। माँ गंगा की आरती में डा. कृष्णा सिंह, आरती खंडेलवाल, जया अग्रवाल, आशा राय, परमजीत कौर, स्नेहलता द्विवेदी, सरोज जायसवाल, ममता शुक्ला, सोनिका कपूर, हरजोत कौर, मनित कौर तथा सावित्री यादव आदि प्रमुख रुप से शामिल रही।

प्लास्टिक को गंगा नदी मे फेकना बंद करे और गंगा को स्वच्छ बनाने मे सहयोग करे
भा मा ए  युवा प्रकोष्ठ जिला प्रमुख युथ व स्वच्छ भारत मिशन नगर पालिका परिषद मीरजापुर  के सहयोग से विंध्याचल दिवान घाट पर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया

मीरजापुर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन युवा प्रकोष्ठ जिला प्रमुख व स्वच्छ भारत मिशन नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सहयोग से रविवार को  समय 4:00 बजे से विंध्याचल क्षेत्र दिवान घाट पर सिंगल युज प्लास्टिक ना युज करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया एवं स्वच्छ भारत मिशन नगरपालिका परिषद प्रोजेक्ट कार्डिनेटर आर्दश जी ने  लोगों से अपील की गई कि माँ गंगा को स्वच्छ रखे प्लास्टिक को गंगा घाटो पर ना फेके एवं गंगा को स्वच्छ बनाने मे आम जन मानस सहयोग करे प्लास्टिक को गंगा नदी मे फेकने से गंगा मे जीव जन्तु भोजन समझकर उसे खा जाते है जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है।

स्वच्छता को ध्यान मे रखते हुए युवा टीम साथी ने प्लास्टिक को इकठ्ठा करके स्वच्छ भारत स्वच्छ गंगा घाट का संदेश देने का काम किया। वही जिला प्रमुख युथ राहुल गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक की ज्यादातर वस्तुएं एक बार में काम में लेने के बाद फेंक दी जाती हैं। ये इधर-उधर जमा होती रहती हैं  कई बार तो इन प्लास्टिक की थैलियों के कारण नदी-नालों का बहाव रुक जाता है। प्लास्टिक की वस्तुएं हजारों वर्षों तक समुद्र में पड़ी रहती हैं। इनसे धीरे-धीरे जहरीले पदार्थ निकलते हैं। जो जल को प्रदूषित करते रहते हैं। जिला प्रमुख युवा प्रकोष्ठ  राहुल गुप्ता की पहल की सराहयना किया राहुल गुप्ता ने सभी से अपील की है हम सभी को अपने जिवन से धिरे धिरे प्लास्टिक को दूर करना होगा और मिलकर पर्यावरण को बचाए।

जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता ने कहा की जिस तरह से आस्था के नाम पर माला फूल को गंगा नदी में पन्नी के साथ फेंक रहे उसको कृपया पन्नी से निकाल के फेके एवं आम जन मानस से निवेदन है की पवित्र बाइबल आप कूड़ा में फेक रहें कृपया अगर आप किसी के धर्म का सम्मान नही कर सकते तो कृपया अपमान भी नही करना चाहिए। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला प्रमुख युवा प्रकोष्ठ राहुल गुप्ता व संचालान जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह एडवोकेट  , गुंजन जायसवाल, महिला सचिव निधि श्रीवास्तव,आदर्श जी स्वच्छ भारत मिशन नगर पालिका परिषद मिर्जापुर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।