fake doctor - Swatantra Prabhat

अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
त्रिवेणीगंज। नगर परिषद क्षेत्र के बाजार स्थित एक हीरो शोरूम के सामने संचालित कथित अवैध क्लिनिक पर गुरुवार की शाम स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखते ही कथित झोलाछाप चिकित्सक और कंपाउंडर मौके से भाग निकले। अचानक हुई कार्रवाई से क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने क्लिनिक की बारीकी से जांच की। इस दौरान वहां मरीजों का इलाज होता मिला। क्लिनिक की स्थिति देखकर टीम भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई। टिन के चदरे से बने अस्थायी कमरे में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। टीम ने इलाजरत मरीजों से पूछताछ करने के साथ-साथ क्लिनिक से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए।

जांच के दौरान टीम को जानकारी मिली कि क्लिनिक का संचालन कथित रूप से शंभू कुमार द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि उक्त क्लिनिक लंबे समय से संचालित हो रहा था, जहां लगातार मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान क्लिनिक में मौजूद मरीजों में कुमारखंड थाना क्षेत्र के भोकराहा निवासी 25 वर्षीय मनीषा कुमारी, पति आशीष कुमार, गर्भावस्था के इलाज के लिए पहुंची थीं। वहीं पिपरा थाना क्षेत्र के छिट दुवयाही वार्ड संख्या-19 निवासी 30 वर्षीय गुलशन खातून, पति मोहम्मद जमाल, वायरल फीवर के इलाज के लिए वहां मौजूद थीं। इसके अलावा मेढ़िया, त्रिवेणीगंज निवासी रंजन देवी, पति विंदेश्वरी यादव भी वायरल फीवर के इलाज के लिए क्लिनिक में मिलीं।

इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ अभियान के तहत जांच की जा रही है। गुरुवार को बाजार स्थित एक क्लिनिक की जांच की गई है। जांच के दौरान कई साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लंबे समय से संचालित कथित अवैध क्लिनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।

ख़जनी : कस्बे से लेकर गांवों तक झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार
खजनी :  डॉक्टरों को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है। जब कोई बीमार पड़ता है, तो सबसे पहले डॉक्टर की ही याद आती है। लोगों को विश्वास होता है कि डॉक्टर के पास जाने से बीमारी दूर हो जाएगी, लेकिन जब इलाज करने वाले डॉक्टर को ही पूर्ण जानकारी न हो, तो यह न केवल भयावह होता है बल्कि मरीजों के जीवन के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है।

खजनी तहसील क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार हो गई है। हर गली-मुहल्ले में इन फर्जी चिकित्सकों के क्लीनिक खुल चुके हैं। कई जगह तो ये बिना किसी डिग्री के ही फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों को इलाज के नाम पर लूट रहे हैं। बाइकों पर बैग टांगकर घूमने वाले ये झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम ठगी करते नजर आते हैं। कस्बों और गांवों में इनके क्लीनिकों में बिना किसी उचित प्रशिक्षण के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। फूस के झोपड़ों में टंगे सीरिंज और ड्रिप की बोतलें देखी जा सकती हैं, लेकिन प्रशासन की नजरें इन पर नहीं पड़तीं।

मरीजों की जान से खिलवाड़

ऐसे झोलाछाप डॉक्टर मामूली बीमारियों को भी गंभीर बताकर मरीजों को अपने संपर्क में जुड़े निजी अस्पतालों में भेज देते हैं। वहां भर्ती कराकर मोटे कमीशन की वसूली करते हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो जब भी इन पर कोई अभियान चलाया जाता है, तो कार्रवाई सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक सीमित रह जाती है। बाद में मोटी रकम लेकर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है, जिससे इन्हें दोबारा मरीजों की जान से खिलवाड़ करने की खुली छूट मिल जाती है।

प्रशासन की निष्क्रियता

खजनी कस्बे समेत भरोहिया, उनवल, बढ़नी, हरनही, सिसवा, भैसा बाजार, ढेवरा महादेव, सिकरीगंज सहित कई अन्य क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। इस संदर्भ में जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी के प्रभारी से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, यह देखना बाकी है कि प्रशासन कब तक इस गंभीर मुद्दे पर ठोस कदम उठाता है और मरीजों की जान बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करता है।

बिना डिग्री के संचालित है मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टर फिर भी स्वास्थ्य विभाग बैठा मौन
स्वतंत्र प्रभात-

लहरपुर तहसील के कई गांव इलाकों में फर्जी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस और झोलाछाप डॉक्टर अभिलेखों के संचालित हो रहे हैं। जहां न कोई बोर्ड लगा है और न ही कोई मेडिकल स्टोर का नाम है ना कोई डॉक्टर का नाम इन मेडिकल स्टोर पर और झोलाछाप डॉक्टरों पर कोई डिग्री है दवाएं पर और न ही कोई जीएसटी नम्बर प्रमाणित मेडिकल स्टोर संचालक डिग्रीधारक है।

बिना फार्मासिस्ट बिना पर्चे सहित दवाओं को विक्रय किया जाता है। यहां सिर्फ मादक पदार्थ के रूप में प्रयोग की जाने वाली कोरेक्स और फिरोजी कैप्सूल ही बिकते हैं। जिसे पूरे नगर के कोरेक्सिए महंगे दामों तथा ब्लैक में खरीद कर नशे के लिए धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। इसके सेवन से युवा पीढ़ी पूरी तरह गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रही है। यहां तक कि दर्जनों नशे के लती होकर आत्महत्या कर चुके हैं।

अभी तक किसी भी विभागीय या अन्य ज़िम्मेदार अधिकारियों ने इस जानलेवा अपराध पर अंकुश लगाने की ज़हमत नही उठाई है।आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि संज्ञान में आने के बाद अधिकारी कोई ठोस कार्यवाही करेंगे।  मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टर के ऊपर खानापूर्ति करके जिंदगी के साथ करते रहेंगे खिलवाड़ जिम्मेदार मौन।

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के चलते 2 वर्षीय बेटी की हुई मौत
स्वतंत्र  प्रभात -

हैदरगढ़ बाराबंकी-  झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दुधमुही बच्चे की मौत के मामले में मंगलवार को एक स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर बच्ची की बीमारी और उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि हैदरगढ़ कोतवाली अंतर्गत  रैल मजरे लाही गांव निवासी सत्यनाम उर्फ गुड्डू रावत की 2 वर्षीय बेटी पुष्पा की  झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के चलते सोमवार की रात घर में मौत हो गई थी।

इसकी जानकारी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रणव श्रीवास्तव के निर्देश पर एक टीम ने आज गांव पहुंचकर बच्ची की बीमारी एवं मौत के कारणों की छानबीन की। और इसकी रिपोर्ट डॉक्टर प्रणव श्रीवास्तव को सौंपी है।

उपरोक्त विषय की जानकारी के लिए क्या बोले सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव

जब इस संबंध में अधीक्षक डॉ प्रणव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टीम भेजी थी पता चला है कि जिस डॉक्टर ने बच्ची का उपचार किया था उसके पास चिकित्सा पेशे के कोई भी कागज नहीं है। डॉ प्रणव ने बताया की बच्ची की मौत की जानकारी जिला नोडल डॉ राजीव दीक्षित को दी गई थी जिन के निर्देश पर बुधवार को एक अन्य टीम झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक का निरीक्षण करेगी और क्लीनिक को बंद कराया जाएगा। और बाद में जिले से आने वाली टीम द्वारा जांच के बाद अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।