biswan - Swatantra Prabhat

मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन
बिसवां(सीतापुर)

मदरसा बेबीज़ स्टडी बिसवां में बुधवार शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मौलाना एख़लाक़ कासमी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् हाजी असलम उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रविश अनवर ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर रोशनी डालते हुए अभिभावकों से अपील की वह अपने बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करें।

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इमाम मौलाना अख़लाक़ कासमी ने संगोष्ठी में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और समाज के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं । उनको हल करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित और जागरूक होना जरूरी है। बिना शिक्षा के इंसान न तो धर्म को समझ सकता है और ना संसार को। शिक्षाविद् हाजी असलम ने अपने संबोधन में कहा की सभी अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहें। बच्चों की प्राथमिक शिक्षा पूरी तरह से माता-पिता की कोशिशों पर निर्भर है। जो मां-बाप अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान रखते हैं उनके बच्चे मेघावी और होनहार सिद्ध होते हैं।

नगर पालिका परिषद बिसवां के पूर्व सभासद डाक्टर अहमद अली अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश और समाज की आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए उनका शिक्षित होना ही  काफी नहीं है,बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक है। क्योंकि जब मां शिक्षित और योग्य होगी तो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर अच्छा नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। संगोष्ठी में शायर डाक्टर कफ़ील बिसवानी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शिक्षा का महत्व बयान किया।

इस मौके पर मो० रिजवान सिद्दीकी ,शिक्षिका अतिया परवीन,रजिया बेगम,सायमा परवीन और कहकशा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में दो दर्जन से भी अधिक मेघावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक अर्श अनवर ने अतिथियों और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

छात्र की हुई मौत की निष्पक्ष हो जाँच:- आशीष गुप्ता
बिसवाँ/महराजनगर बीते दिनों तालगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम दौदापुर निवासी होनहार छात्र शुभम पुत्र विनोद गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, परिजनों ने हत्या व साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई है। छात्र का शव बेशुध अवस्था में गाँव के निकट ही कुऍं के समीप मिला था, मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार छात्र की जुबान बाहर निकली हुई थी तथा कपड़े मल व मूत्र से सने हुए थे। इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

घटना की सूचना पाकर समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया व हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, आये दिन कहीं न कहीं हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी जैसी घटनाएं होती रहती हैं। समूचे प्रदेश में जंगलराज व इंस्पेक्टरराज व्याप्त है। उन्होंने छात्र की हुई मौत की निष्पक्ष जाँच की माँग की तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने को कहा।

श्री गुप्ता ने तालगाँव पुलिस की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठाते हुए कहा कि इन दिनों तालगाँव पुलिस की कार्यशैली कटघरे में है।

कई मामलों में पीड़ित पक्ष अपना मुकदमा पंजीकृत कराने को लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं  लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है, हत्या और छेड़छाड़ जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज कर जांच करने के बजाय पीड़ितों को थाने के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। प्रकरण चाहे दसेलिया निवासी रामजीवन की मौत का हो, चाहे तालगाँव नहर के पास महिला से छेड़छाड़ का हो या फिर दौदापुर के शुभम की मौत का हो सभी में पीड़ितजनों को पुलिस के द्वारा टरकाया जा रहा है। तालगाँव पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा न्याय न मिलने पर प्रकरण को पार्टी के द्वारा विधानसभा में उठवाया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की तथा घटना स्थल पर भी गए व प्रकरण की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर श्री गुप्ता के साथ समाजवादी व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित राठौर, उपाध्यक्ष डॉ० राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित कमलेश गुप्ता, राकेश कुमार, छोटू सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।