BJP ka prachar - Swatantra Prabhat

सीसामऊ से भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने किया नामांकन
कानपुर। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट के उपचुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने अपना नामांकन कर दिया। सुरेश अवस्थी के साथ नामांकन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, सांसद विधायक, मेयर, एमएलसी, पूर्व विधायक आदि मौजूद थे।

सुरेश अवस्थी को कल पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जब से ही कानपुर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा भर गई है। सुरेश अवस्थी को भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में भी प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उस बार उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार भी सुरेश अवस्थी का नाम आगे चल रहा था। लेकिन दलित प्रत्याशी को लेकर पार्टी में कुछ असमंजस था और बीच में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पार्टी यहां से दलित वोट के लिहाज से दलित प्रत्याशी दे सकती है।

आज सुबह बड़े लाव-लश्कर के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कानपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन जुलूस में सुरेश अवस्थी के साथ कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, विधायक अभिजीत सांगा, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सरोज कुरील आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। अब यह निश्चित हो गया है कि सीसामऊ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला सीधे समाजवादी पार्टी से ही होगा। क्योंकि बसपा ने ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं दिया है जिसकी चर्चा विधानसभा क्षेत्र में हो रही हो।

गरीब असहायों की सुरक्षा भाजपा के ड्रीम में शामिल – पप्पू पांडेय
कुशीनगर। जनपद में पांव पसार रहे माइक्रो फाइनेंस की जाल से गरीब मजदूर बाहर होने के बजाय उसके बुने जाल में फसते जा रहे, कर्ज न चुकाने पर हत्या का सिलसिला शुरू हो गया है, ताबड़तोड़ हुई दूसरी हत्या से दहशत में जी रहे गरीब मजदूर।

माइक्रो फाइनेंस वालो द्वारा महिला समूहों में बेलगाम तरीके से मिठाई की तरह बांटी जा रही कर्ज तले आज दो घरों में विधवा बीबी अनाथ बच्चों का आंसु थमने का नाम नही ले रहा हैं। इनके घरों में वेवशी लाचारी जीवन आज को मानव समाज को झकझोर रहा हैं। पहली घटना जनपद के कोतवाली पडरौना अंतर्गत खिरकिया मुसहर टोली में कर्ज न चुका पाने पर माइक्रो फाइनेंस वालो के सह पर उसके गुंडों द्वारा हुई बेरहमी पूर्वक पिटाई से एक मुसहर ने दम तोड़ दिया।

अभी ये जख्म भर भी नहीं पाई थी कि तड़के दूसरी घटना ने यह साबित कर दिया है लोग कितना गरीब हैं कर्ज खाने के लिए मजबूर हैं, कर्ज न चुकाने पर समूह टीम द्वारा हत्या जैसे अमानवीय कृत्य से मौत को गले लगाने पर मजबूर हैं।

दूसरी घटना जनपद कोतवाली पडरौना अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर बुजुर्ग में उपेंद्र गोंड द्वारा कर्ज चुकाने से असमर्थ हुआ तो महिला समूह टीम के पुरुषों द्वारा जोर जबरजस्ती कर मजबूर इंसान पर जानलेवा हमलाकर मौत की नींद सुला दिया गया। अब उस परिवार में बीबी की मांग तो धूल ही गई, बच्चों का क्या दोष था अनाथ होने के दुख में आज उस परिवार में आंसू रुकने का नाम नही ले रहा हैं।

घटना के क्रम मौके पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ट नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि आज भाजपा की सरकार आदिवासी जनजाति के कल्याण एवं उसकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं और विपक्षियों द्वारा सरकार को बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से हत्याएं करवाई जा रही हैं। ऐसे किसी भी कीमत पर अपराधिक कृत्य कत्तई बर्दास्त नही किया जाएगा।

त्रिलोकपुर बुजुर्ग में मृतक परिवारों के साथ खड़े पप्पू पांडेय एवं गोंड आदिवासी नेता मनोज गोंड द्वारा मौके पर पहुंचे कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौकी प्रभारी विपिन सिंह को पीड़ित परिवार के तरफ़ से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को लिखित पत्र का ज्ञापन देकर पीड़ित की सुरक्षा देने के साथ दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग किए हैं।

कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं की कीजमकर तारीफ
हरियावां हरदोई  हरियावां सदर विधानसभा के अंतर्गत ग्रामोदय डिग्री कॉलेज डिघिया खिरिया विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि रूप में पधारे क्षेत्रीय विधायक स्वतंत्र स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया बड़ी तादाद में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता का हुजूम देखकर मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की और कहा आज इस डिग्री कॉलेज का हाल कार्यकर्ताओं की वजह से छोटा पड़ गया अगली बार जब आना होगा तो बहुत विशाल व्यवस्था करनी पड़ेगी मेरी एक आवाज पर हर एक कार्यकर्ता घर से निकलकर कार्य में जुट जाता है।

यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है मैं जो कुछ भी हूं यह कार्यकर्ताओं की ही देन है कि विपरीत परिस्थितियों में भी लोकसभा चुनाव में  हरियावां मंडल से भाजपा को 4 000 से अधिक वोटों से प्रत्याशी जीता साथ ही उन्होंने कहा मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है और मेरे पास कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी फौज भी है मैं जीवन में कुछ भी हो सकता हूं लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को कभी नहीं कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सर्वोपरि है मेरे द्वारा वह मेरे परिवार के द्वारा सदैव कार्यकर्ताओं की संतुष्टि में ही अपनी संतुष्टि समझी गई इस दौरान स्थानीय मंडल के कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरे कोड पर भाजपा की सदस्यता में काम से काम पूरे हरियावां मंडल में कम से कम 10000 से अधिक कार्यकर्ता मेरे रेफरेंस कोड से जोड़ना है साथ ही कहा हर कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य जरूर बनाएंगे।

साथी कहा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अगर कहीं सदस्य नए बने हैं तो वह हरदोई में और हरदोई जनपद में कहीं सबसे ज्यादा सदस्य अभी तक बने हैं वह सदर विधानसभा में। इस मौके पर राजीव सिंह टेनी को सदस्यता अभियान की क्षेत्रीय जिम्मेदारी सोप गई। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव सिंह टेनी ने भी जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत राजीव सिंह टेनी आदर्श दीपक मिश्रा रामसेवक वर्मा मायाराम वर्मा गया प्रसाद राजा बेटा , विनीत मिश्र, संजय मिश्र,रामगोपाल संतोष पांडे मोहित सिंह राम प्रताप सिंह आशुतोष बाजपेई आजाद रतीराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस और भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा - हरियाणा व‍िधानसभा चुनाव
हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावों की तारीखें घोषित की, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव एक चरण में 1 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को आएगें। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद किसी भी प्रदेश में होने वाले यह पहले चुनाव हैं।  हरियाणा प्रदेश चुनावों में कई पार्टियां हैं जिनके बीच कांटे का मुकाबला होने की सम्भावना है। सतारूढ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बिना किसी गठबंधन के चुनावी मैदान में अपना दम दिखाने उतरेगी तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चौ.ओमप्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन कर चुनाव मैदान फतेह करने का सपना देख रही हैं।

ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला की जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) लगभग साढे चार साल भाजपा के साथ गठबंधन में प्रदेश सरकार चला लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा से अलग हुई है। उम्मीद है कि जेजेपी बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। 2014 और 2019 की भाजपा सरकार में 9 साल से अधिक समय तक हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर थे लेकिन बीते लोकसभा चुनावों के पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर लोकसभा का चुनाव लड़ा और वह करनाल लोकसभा सीट जीत कर केंद्र सरकार में मंत्री बन गए। उनके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने और 2024 के चुनावों में वे ही भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा भी हैं और भाजपा को फिर से प्रदेश में सत्ता दिलाने की जिम्मेदारी का भार भी अब उनके कंधो पर ही है।

पिछले 10 साल से कांग्रेस विपक्ष में है परन्तु अब कांग्रेस ने किसान आंदोलन और पहलवान बेटियों के मामले को पूरे जोर-शोर से उठा प्रदेश में अपनी स्थिती निसंदेह मजबूत कर ली है। जिसका परिणाम कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनावों में देखने को मिला। कांग्रेस जहां 2019 के लोकसभा चुनावों में एक भी सीट जीत नही पाई थी वहीं भाजपा 10 की 10 सीटों पर विजयी रही थी। 2024 के चुनावों में कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए लोकसभा की 10 सीटों में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2019 के 28.51 प्रतिशत वोट से बढ़कर कांग्रेस का वोट शेयर 43.67 प्रतिशत पहुंच गया। भाजपा ने भी इन चुनावो में 5 सीटें जीती। हरियाणा चुनावों  की वर्तमान स्थिति को देखे तो सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 41 विधायक हैं।

वहीं विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास 29 विधायक हैं। जबकि जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोक दल के पास 1-1 विधायक है। इनके अलावा 5 विधायक निर्दलीय जीते थे। जिनमें से एक बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद की इसी साल मृत्यु हो गई और उनकी सीट मिलाकर प्रदेश में 4 विधानसभा सीटे खाली हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों में अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। बीजेपी के साथ गठबंधन करके दुष्यंत चौटाला करीब साढ़े चार साल तक राज्य के उप मुख्यमंत्री बने रहे परन्तु लोकसभा चुनावों में सीटों के बटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया था।

भाजपा ने ये एलान कर दिया है कि वो यह चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ेगी, वहीं कांग्रेस ने अभी भी किसी मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की है। बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल गठबंधन ने मुख्यमंत्री चेहरा अभय सिंह चौटाला को बनाया है। वैसे इस बार चुनावी मुकाबला मुख्यतौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई बड़े मुद्दे है जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर है और भाजपा बैकफुट पर है। पहला मुद्दा एमएसपी पे किसानों की नाराजगी, दूसरा मुद्दा अग्निवीर योजना को लेकर नाराजगी, तीसरा मुद्दा महिला पहलवानों के यौन शोषण का केस और चौथा मुद्दा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी)। भले ही तीनों कृषि कानून रद्द हो चुके है, लेकिन हरियाणा और पंजाब में अभी भी एमएसपी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं।

अग्निपथ योजना ने विशेष रूप से दक्षिणी हरियाणा में करियर की संभावनाओं को प्रभावित किया है। जहां के युवा पारंपरिक रूप से सेना में नौकरी का विकल्प चुनते थे। अब यहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से विदेश जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बेरोजगार युवाओं के बीच नशीली दवाओं और ड्रग्स का जहर अब पंजाब की सीमा से लगे जिलों तक ही सीमित नहीं रह गया। यह हरियाणा के अंदर तक फैलता जा रहा है। कॉन्ट्रैक्ट मर्डर, रंगदारी वसूली के रैकेट में शामिल गिरोहों और गैंगस्टरों का बढ़ता प्रकोप भी राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बना रहा है। खट्टर सरकार द्वारा शुरू की पीपीपी योजना से लोग बहुत ज्यादा  परेशान हो रहे हैं। हर जिले में इस योजना से जुड़ी जटिलताओं के समाधान के लिए शिविर चलाए जा रहे हैं। जहां विशेष टीमे डेटा गड़बड़ियों को ठीक कर रही है।

स्थानीय लोग अपनी संपत्ति की आईडी को ठीक करवाने या बनवाने में आने वाली जटिलताओं की भी शिकायत करते है। जिसके कारण वे जमीन और संपत्ति को बेचने या खरीदने में असमर्थ हैं। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पीपीपी और संपत्ति आईडी दोनों योजनाओं को रद्द करने का वायदा किया है। इस बीच पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग भी तेज होती जा रही है। दूसरी तरफ भाजपा सोशल इंजीनियरिंग के जरिए विपक्ष को जबाब देने की तैयारी में है। जातीय समीकरण साधने के लिए बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर ओबीसी नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया। मोहन लाल बड़ौली ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया है।

जाट वोट में सेंधमारी करने के लिए कांग्रेस की बागी और हरियाणा के पूर्व सीएम बंसी लाल की बहू किरण चौधरी को पार्टी में शामिल किया है साथ ही डॉ.सतीश पुनिया को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी है। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव चुनौती भरे रहने वाले हैं। अन्दरूनी गुटबाजी कांग्रेस के लिए चिन्ताजनक है। कुमारी सैलजा और हुड्डा गुट में खींचतान चरम पर है। दोनो गुट अपने अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए हर दाव खेल रहे हैं। यह चुनाव जहां भाजपा और कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है वहीं अन्य दलों के लिए यह चुनाव स्वंय को जिंदा रखने की लड़ाई है।

(नीरज शर्मा'भरथल')

आखिर भाजपा के साथ मोदी भी हारे
आम चुनाव के नतीजे आने से पहले मैंने कहा था कि  ये चुनाव 400  पार का नहीं बल्कि आर-पार का है। आज 4  जून 2024  को आये नतीजे ये प्रमाणित कर रहे हैं की मेरा अनुमान गलत नहीं था। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी इस बार अकेले बहुमत हासिल नहीं कर सके । 400  पार का नारा तो दूर की बात रही। भाजपा 370  धारा के सहारे प्रति बूथ 370  वोट बढ़कर अकेले दम पर 370  सीटें जितने के लिए खून पसीना बहाया था। देश में नयी सरकार  भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की बनेगी या कांग्रेस के  नेतृत्व वाले  गठबंधन की, ये आज मै नहीं कहने वाला। आज मै सिर्फ इतना कहता हूँ कि  निवर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने ख़ारिज कर दिया है। भाजपा को जी कुछ हासिल हुआ है वो मोदी जी के नाम या चेहरे की वजह से नहीं बल्कि उन नेकरधारियों के श्रम की वजह से हासिल हुआ है जिन्हें  नतीजे आने से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने कहा था कि  भाजपा  को संघ की जरूरत नहीं है।

देश के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी यी नहीं ये भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों को तय करना है। देश की जनता ने अपना मत दे दिया है कि  उसे मोदी जी का न चेहरा देखना और न उनकी गारंटियों की उसे जरूरत है। इस चुनाव में मोदी जी हारे सो हारे बल्कि हिंदुत्व और सनातन की दरियादिली  भी हारी। मोदी जी ने इस खासियत को संकीर्णता में बदलने की कोशिश की थी। कांग्रेस के राहुल गांधी की मोहब्बत की दूकान का शटर नीचे नहीं गिरा ।  उनकी  दूकान खूब चली। 2024  के जनादेश ने भाजपा और मोशा की जोड़ी को पुन : मूषक बनने   पर विवश कर दिया। आम चुनाव  में नतीजे अप्रत्याशित आते रहते हैं लेकिन वे इतने अप्रत्याशित नहीं होते की उत्तर प्रदेश जैसे बुलडोजर संहिता वाले राज्य में ही मतदाताओं ने बुलडोजर चला दिया। भाजपा की दाढ़ से ज्यादा मोशे की दाढ़ में सत्ता का खून लग चुका है इसलिए भाजपा और मोशा आसानी से सत्ता छोड़ने वाले नहीं है। वे चंद्र बाबू नायडू के साथ ही वे किसी भी क्षेत्रीय दल के साथ गठजोड़ कर सकते हैं।

मुझे निवर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति पूरी सहानुभूति है ,क्योंकि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी है।  वे कामयाब अभिनेता है।  वक्ता हैं, बहुरूपिये हैं ,मदारी हैं। उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है। लेकिन वे पंडित जवाहर लाल नेहरू बनते-बनते रह गए। चुनाव नतीजों ने बता दिया कि  उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान को नहीं छू  पायी है।  मुझे लगता है कि  आम चुनाव के नतीजों के बाद अब एक बार फिर भाजपा की चाल,चरित्र और चेहरा फिर से बदलेगा। भाजपा को और संघ को ये करना ही पड़ेगा । भाजपा के रणनीतिकार यदि ऐसा नहीं करेंगे तो आप देखेंगे कि  आने वाले दिनों में भाजपा की हालत ठीक वैसी ही होगी जैसी पिछले दशक में कांग्रेस की हुई थी।
वर्ष 2024  के आम चुनाव में कांग्रेस के अलावा देश के अनेक क्षेत्रीय दलों ने कुछ खोया नहीं है बल्कि हासिल ही किया है।  ओडिशा की बीजू जनता दल इसका अपवाद है। भाजपा को न दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने कोई लाभ नहीं मिला। भाजपा को पंजाब में कुछ नहीं मिला । वहां कांग्रेस फिर से अंकुरित हो गयी। भाजपा का नुक्सान दिल्ली में भी हुआ और पंजाब में भी। लेकिन आम आदमी की भूमिका देश का राजनैतिक माहौल बदलने में कम नहीं हो जाती। बिहार में भले ही राजद अपेक्षित परिणाम नहीं दे सके लेकिन उनका हौसला आईएनडीआईऐ के काम आया।

नयी सरकार में कौन प्रधानमंत्री होगा या नहीं ये अलग मुद्दा है ,लेकिन ये साफ़ हो गया है कि देश मोदी जी मनमानी यानि तानाशाही से फिलहाल बच गया है। देश का संविधान बच गया है ।  अल्पसंख्यकों का आरक्षण  बच गया। देश का 20  करोड़ मुसलमान बन बच गया। देश का भाईचारा बच गया। देश मंदिर -मस्जिद के विवाद  से बच गया। अब भाजपा को राम का नहीं कृष्ण का आसरा लेकर भविष्य की राजनीति  करना पड़ेगी। अपना नेता बदले बिना भविष्य की राजनीति नहीं कर सकती। भाजपा यदि माननीय नरेंद्र मोदी के नाम पर अड़ी रही तो भाजपा का भट्टा बैठ जाएगा। भाजपा ने पिछले दस साल में भाजपा ने जिस तरह से आपरेशन लोटस और आपरेशन झाडू चलाया उससे भाजपा को लाभ होने के बजाय नुक्सान हुआ।

अगले 48  घंटे में देश की राजनीति का ऊँट किस करवट बैठेगा कोई नहीं बता सकता। मै भी नहीं बता सकता। लेकिन ये तय है कि भाजपा के नेतृत्व  में यदि नयी सरकार बनती है तो उसकी उम्र और शक्ति पहले जैसी  नहीं होगी। भाजपा की जो दुर्दशा आज हुई है उससे ज्यादा दुर्दशा कांग्रेस की अतीत में हो चुकी है। तमाम विसंगतियों कि बावजूद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए जाहिर है कि  राष्ट्रपति सबसे पहले भाजपा और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार बनाने का निमंत्रण देगीं। मुमकिन है की तोड़फोड़ में माहिर भाजपा आखिर तक हार न माने और सरकार बनाने लायक संख्या जुटा ले ,लेकिन भाजपा की सरकार अब न 2029  का सपना पूरा कर पायेगी और न 2047  का भारत बना पाएगी। क्योंकि अब नयी सरकार में मोदी जी की गरज पहले जैसी नहीं होगी। वे प्रधानमंत्री बनेगें या नहीं ये भगवान जानता है ,लेकिन मै ये जानता हूँ कि अब मोदी जी अविनाशी नहीं रह पाएंगे। उनके अवतार को आज नहीं तो कल चुनौतियाँ मिलेंगी।

जब आप ये आलेख पढ़ रहेंगे होंगे तब तक अंतिम चुनाव परिणाम आ चुके होंगे। इसलिए जो कुछ बदलेगा वो आज नहीं बल्कि अगले 48  घंटे में बदलेगा। नयी सरकार अब देश का अतीत नहीं बदल पायेगी ।  भूगोल नहीं बदल पाएगी ,अर्थशास्त्र नहीं बदल पायेगी ऐसे में भविष्य कैसे बदलेगी कहना कठिन है। ये चुनाव परिणाम इस बात के भी द्योतक हैं की इस देश में न कोई पप्पू है और न कोई शाहजादा और न उसकी भाषा नक्सलियों की भाषा है। विपक्ष के हर नेता की भाषा देश की जनता समझती है। यदि राहुल की भाषा नक्सलियों जैसी होती तो वे भी उसी तरह ख़ारिज कर दिए जाते जिस तरह मोदी जी को खारिज किया गया है।

नयी सरकार में जो भी प्रधानमंत्री बने उसे हमारी और से अग्रिम शुभकामनायें। नई सरकार से एक ही अपेक्षा है कि वो देश को उस तरह से न हाँके जैसे की माननीय मोदी जी हाँक रहे थे। मोदी जी भी यदि सचमुच तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो अपने आपको बदल लें। यही उनके हित में है। उनकी पार्टी कि हित में है ।  उनके गठबंधन कि हित में है। क्योंकि इस देश में न तानाशाही कि लिए गुंजाईश है और न हिटलरशाही के लिये । यहां लोकशाही ही चलेगी ।  यहां गांधीवाद ही चलेगा। यहां मंदिर बनाकर जनता की आँखों में धूल नहीं झोंकी जा सकती। ये बात खुद अयोध्या ने ही प्रमाणित कर दी है। राम जी ने भी भाजपा की तरफ से मुंह मोड़ लिया है।

इस आम चुनाव में बीजद भी हारी  और बसपा भी ,लेकिन समाजवादी पार्टी आगे बढ़ी है ।  राजद बढ़ी है।  कांग्रेस आगे बढ़ी है। एनसीपी और शिवसेना [ठाकरे ग्रुप ] भी आगे बढ़ा है देश कि तमाम राजाओं ने जहाँ की भाजपा की डबल इंजिन की सरकारें हैं ने भी भाजपा को अस्वीकार कर दिया है। दिल्ली ने जरूर भाजपा का साथ दिया। इसके लिए दिल्ली को साधुवाद देना चाहिए। साधुवाद तो ओडिशा को भी देना चाहिए क्योंकि यहां भाजपा कि प्रवक्ता संविद पात्रा ने मोदी जी की तुलना में भगवान जगन्नाथ को छोटा बता दिया था ,लेकिन लगता है की भगवान जगन्नाथ ने भाजपा को माफ़ कर दिया। इस चुनाव में सबसे बड़ी बात ये हुई की गोदी मीडिया कि चेहरे पर सबसे करारा तमचा पड़ा। गोदी मीडिया कि तमाम एक्जिट पोल औंधे  गिर गए।

राकेश अचल

पोल के बाद अब एक्जिट पोल के ढोल
भारत भी विचित्र किन्तु सत्य देश है।  इस देश में हर विषय के विशेषज्ञ और भविष्यवक्ता मौजूद हैं ।  हाथ की लकीरें और ललाट पढ़कर भविष्य बताने वाले ही नहीं अपितु ईवीएम मशीनों में  बंद मतों की गणना से पहले ही ये लोग बता सकते हैं कि  कौन जीत रहा  है और कौन हार रहा है।  इस विज्ञान को ' एक्जिट पोल ' कहा जाता है। एक्जिट पोल को मै ' पोल के बाद का ढोल ' कहता हूँ । जो मजबूरन बजाया जाता है ताकि चुनावी रण में थके-हारे लोग नतीजे आने से पहले कुछ तो भांगड़ा कर लें।

लोकतंत्र की रक्षा और तानाशाही से मुक्ति के लिए हुए सात चरणों के मतदान के समाप्त होने से पहले ही इस देश में पहली बार सत्तारूढ़ दल ने 9 जून को प्रधानमंत्री  के रूप में तीसरी बार श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारियां कर लीं हैं। इन खबरों में यदि रत्ती भर भी सत्यता है तो दो ही बातें हो सकतीं हैं कि  या तो सत्तारूढ़ भाजपा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सत्ता प्रतिष्ठान विरोधी गुस्से को शांत  करने में सफलता हासिल की है या फिर दाल में काला है। यानी ईवीएम मशीनें सत्तारूढ़ दल के इशारे पर नतीजे उगलने वालीं हैं। यदि ये सही नहीं है तो कोई दल इतना उतावला कैसे हो सकता है कि  वो शपथग्रहण समारोह की तैयारियां कर ले ?

जाहिर है कि  चुनाव में जो मैदान में था वो जीतेगा भी और हारेगा भी। चुनाव परिणामों को लेकर हम और हमारा समाज खास तौर पर हमारा गोदी मीडिया इतना उतावला है कि  इधर मतदान समाप्त होगा और उधर सभी टीवी चैनल भावी सरकार को लेकर अपना ज्ञान उगलना शुरू कर देंगे ।  वोटर के मन में क्या है  ये भाजपा के अलावा कोई दूसरा दल नहीं जानता। अगर जानता तो क्या बात थी। वैसे भी किसके मन में क्या है , ये जानना आसान काम नहीं है ? एक्जिट पोल सही होते हैं या गलत ये पूरा देश और इस तरह के पोल करने वाले भली-भांति  न सिर्फ जानते हैं बल्कि नतीजों का रुझान बताते हुए झिझकते भी हैं। लेकिन कभी-कभी धूल में लाठी चल भी जाती है।

यकीन मानिये कि मै भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ही तरह एक्जिट पोल्स पर कभी ध्यान नहीं  देता और अपने ज्ञान-ध्यान में लगा रहता  हू। माननीय मोदी जी भी चुनावी रैलियों और रोड शो से फारिग होकर कन्याकुमारी स्थित विवेकानन्द स्मारक शिला पर ध्यान लगाने पहुँच गए थे।  विपक्ष ने उनके ध्यान को सजीव प्रसारित करने के खिलाफ केंचुआ की शरण ली थी ,विपक्ष को आशंका है कि माननीय ध्यान के जरिये देश की उस  जनता को भ्रमित कर सकते हैं जो कि  अंतिम और सातवें चरण में मतदान करने वाली है। मुझे लगता है कि  माननीय के योग=ध्यान पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वे जो करते हैं राष्ट्रहित में करते हैं। यदि उनका और उनकी पार्टी का चुनावी गणित सही बैठता है तो उन्हें सत्ता से कोई भी हटा नहीं सकता।

याद कीजिये कि जब भाजपा 2019  के आम चुनाव में प्रति बूथ 20  नए मतदाता जोड़कर अनेक राज्यों में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर सकती है  तो 2024 के चुनाव में  भाजपा  प्रति बूथ 370  नए मतदाता जोड़कर  400  पार क्यों नहीं कर सकती ? भाजपा को 400  पार करने से कोई नहीं रोक सकता बल्कि उसके हर सांसद को कम से कम पांच लाख से जीत भी दिला सकता है। कलिकाल की राजनीति में जो कामरुप है, जो जातुधान है उसकी माया की काट किसी कि पास नहीं होती शायद। ये माया अपने आप कट जाये तो और बात है। मायामृग ही युद्ध का कारण बनता है।

इस चुनाव में भी सत्तारूढ़ दल सत्ता की सीता के  लिए खुद ही सोने कि हिरण छोड़ रहा है और खुद   ही उसका शिकार  भी कर रहा है। भाजपा ने उन सभी राज्यों में जाकर शिकारगाह बनाने की कोशिश की जहाँ उसे पांव रखने की भी जगह नहीं थी।  ;भाजपा ' दक्षिण में साफ़ और उत्तर में हाफ ' के विपक्ष के नारे को  गलत साबित करना चाहती है। इसके लिए उसने जोखिम पर जोखिम लिए है।  दिखाने के लिए भाजपा ने अपनी मातृ संस्था आरएसएस से भी कन्नी काट ली है ,क्योंकि भाजपा के जन्म से पहले 1977  में जो विपक्षी गठबंधन बना था वो दोहरी सदस्य्ता के नाम पर टूट गया था।
एक्जिट पोल कितने सच ,कितने झूठ होते हैं इसके बारे में उनके अतीत को खंगालने की जरूरत है।

जहँ तक मुझे याद आता है  कि भारत  में आजादी के बाद दूसरे आम चुनाव के दौरान साल 1957 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन की ओर से पहली बार इसके मुखिया एरिक डी कॉस्टा ने सर्वे किया था।  हालांकि, तब इसे एग्जिट पोल नहीं माना गया था।  औपचारिक रूप से  1980 और 1984 में डॉक्टर प्रणय रॉय की अगुवाई में सर्वे किया गया। साल 1996 में भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) ने की थी।  तब पत्रकार नलिनी सिंह ने दूरदर्शन के लिए एग्जिट पोल कराया था, जिसके लिए सीएसडीएस ने आंकड़े जुटाए थे. इस पोल में बताया गया था कि भाजपा लोकसभा चुनाव जीतेगी और ऐसा ही हुआ. इसी के बाद से देश में एग्जिट पोल का चलन बढ़ गया।  साल 1998 में निजी न्यूज चैनल ने पहली बार एग्जिट पोल का प्रसारण किया था।

नतीजे आने कि पहले नतीजों कि आसपास पहुँचने की  शुरुआत का श्रेय  संयुक्त राज्य अमेरिका को जाता है। साल 1936 में सबसे पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने चुनावी सर्वे किया था।  तब पहली बार मतदान कर निकले मतदाताओं से पूछा गया था कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के किस उम्मीदवार को वोट दिया है ? जैसा कि  मैंने पहले ही कहा की एक्जिट पोल धूल में थी चलने जैसा है ।  कभी -कभी ये 80  फीसदी तक सही निकलते हैं और कभी रत्ती भर भी नहीं। तो आने वाले तीन दिनों तक आप भी इस एक्जिट पोल से उड़ते हुए गुबार देखिये। अफ़साने सुनिए ,हकीकत का पता तो 4 जून 2024  की दोपहर तक ही चल पायेगा।
राकेश अचल

गोला नगर पालिका परिषद का कार्य ऐक साल बेमिशाल,विजय शुक्ला रिकू।
गोला गोकर्णनाथ खीरी। विजय शुक्ला रिंकू चेयरमैन नगर पालिका परिषद ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर कैम्प कार्यालय गौशाला में कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा खीरी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।नगर पालिका के चुनाव में जिनके कठिन परिश्रम से पहली बार गोला गोकर्णनाथ की पालिका में भाजपा के विजय शुक्ला रिंकू को विजय दिलाने वाले नगर पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, 25 वार्डों के वार्ड संयोजक,62 बूथों के एजेंट ,मतगणना अभिकर्ताओं सहित लगभग 200 कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।

कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को बधाई दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, विजय महेश्वरी, जिला मंत्री रामजी दीक्षित, पूर्व मण्डल प्रभारी राजा राज राजेश्वर सिंह,पूर्व जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री दीपक पुरी,डा. प्रीति पाण्डेय, अशोक सक्सेना, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा विनोद स्वर्णकार, समाजसेवी रमेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजा जफर उल्ला,राम मोहन सोनी, शिव गोपाल गुप्ता, दीपेन्द्र गुप्ता, ठाकुर प्रसाद गंगवार, सौरभ दीक्षित, शैलेन्द्र सक्सेना, अनुज खरे,संजय तिवारी, वैजनाथ अग्निहोत्री, वेद अग्निहोत्री, श्रीकांत तिवारी, राकेश तिवारी, समीक्षा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, गीता विश्वकर्मा, सीमा सक्सेना, अनीता शर्मा, नीलम,सविता, पालिका के समस्त सभासद, विभिन्न संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थिति रहे।कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में विशाल जनसभा को किया संबोधित
गौरीगंज अमेठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के गौरीगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अबकी बार 400 पार, उन्होंने कहा जनता साफ-साफ कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे , देश में  तीसरी बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे हजारों की संख्या में एकत्रित जन मानस ने जय श्री राम, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के उद्घोष के साथ सूबे के अति लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनता का अभिवादन किया और कहा कि जब अच्छा जनप्रतिनिधि चुनते हैं तो परिणाम भी अच्छा आता है। और सर्वांगीण विकास होता है आप सभी अमेठी वासियों ने अच्छे जनप्रतिनिधि के तौर पर 2019 में स्मृति इरानी को चुना और परिणाम आप सबके सामने रहा इस बार फिर आने वाली 20 मई को कमल का बटन दबाकर स्मृति इरानी को भारी मतों से विजई बनाएं, तथा डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गति को बनाए रखें।

उन्होंने कहा यही अपील करने के लिए हम आप लोगों के बीच आए हैं पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है, और अब चौथे चरण का चुनाव कल है कल फिर 10 राज्यों में 96 सीटों पर चुनाव है, यानी अब तीसरे चरण तक जो देश में मोदी लहर थी वह सुनामी का रूप लेने जा रही है। उन्होंने कहा फिर एक बार मोदी सरकार , अबकी बार 400 पार जब हम 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस इंडी गठबंधन को चक्कर आने लगता है, की 400 पार कैसे आना है। कांग्रेस समर्थन के लिए पूर्ण बहुमत के लिए273 सीट चाहिए, जबकि 273 सीटों पर कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ रही है तो कैसे सरकार बनाएगी, जो कांग्रेस मॉडल देना चाहती है उससे बचना है जब देश के अलग-अलग राज्यों में मुझे जाने का अवसर मिलता है ,पहले, दूसरे और तीसरे चरण के बाद जब भी मैं जनता के बीच गया और जनता के बीच कहता था अबकी बार 400 पार कैसे आएगी, तो जनता बोलती थी जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे।

और यह तो अवध क्षेत्र है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भूमि है, अवध क्षेत्र के लिए तो एक नया इतिहास है एक नया सवेरा है, 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ है अयोध्या में प्रभु राम लला विराजमान हुए हैं। इसके लिए जनता को विशेष रूप से बधाई पूरी लड़ाई को आप देश के अंदर देखेंगे तो मोदी जी को तीसरी बार आने का विरोध प्रधानमंत्री बनने का विरोध वही लोग कर रहे हैं, वह लोग कौन हैं एक रामद्रोही हैं, और एक पाकिस्तान हैं उन्होंने कहा पाकिस्तान को भी अच्छा नहीं लग रहा है क्योंकि कांग्रेस सरकार में जब बम विस्फोट होते थे आतंकी हमले होते थे तो कांग्रेसी कहते थे सीमा पर से हुआ है। आज तो नहीं है सीमा पार आज अगर जोर से पटाखा फट जाता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है, यह नया भारत है, यह मोदी जी का सशक्त भारत है, यह छेड़ता नहीं है लेकिन जब कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है।

तुलसी बाबा ने पहले ही लिख दिया है होगा वही जो राम रच राखा और भगवान राम की इच्छा क्या है, भगवान राम की इच्छा है मेरा भक्त तीसरी बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बने, भगवान राम के परम भक्त मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो फिर से इतिहास रचना है, मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित है, आतंकवाद पूरी तरह नियंत्रित हुआ है, विकास के बड़े-बड़े कार्य हुए हैं, हर घर नल की योजना, हर तहसील में फायर स्टेशन, आईआईटी, आईआईएम, एन आई टी, एक्सप्रेसवे, फोरलेन ,सिक्स लेन,एम्स,हाईवे रेलवे, मेट्रो, वर्ल्ड क्लास की यूनिवर्सिटी, और गरीब कल्याणकारी योजनाओं की बाढ आई है।

जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं ना इन कांग्रेसियों से पूछिए जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है पाकिस्तान जाएं लेकिन हिंदुस्तान में मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों के अंदर उतने गरीबों को करीबी रेखा से बाहर निकाला है जितनी पाकिस्तान की आबादी है, पाकिस्तान में 23 से 24 करोड़ की कुल आबादी भूखी मर रही है, और भारत में मोदी जी की सरकार 80 करोड लोगों को निशुल्क प्रति माह राशन दे रही है, यह है नया भारत  5 लाख की आयुष्मान भारत की योजना देश के अंदर  करोड़ों लोगों को मिल रही है, 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की योजना मिल रही,12 करोड़ घरों में शौचालय देने का कार्य किया है,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है ,जल जीवन मिशन के तहत 11.8 करोड़ घरों में पहुंचा नल से जल और 100 परसेंट घरों में बिजली पहुंची है।

,2014 के बाद से प्रतिदिन 37 किलोमीटर के औसत से 1.46 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ, 3.28 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ, उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में तीन नए विश्वविद्यालय, गोरखपुर व रायबरेली में एम्स ,65 मेडिकल कॉलेज संचालित 22 निर्माणाधीन ,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1.37 करोड़ युवाओं का प्रशिक्षण व रोजगार मेले के अंतर्गत 4. 33 लाख नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। धारा 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कमी आई, मेक इन इंडिया से देश के सकल घरेलू उत्पाद में भी विनिर्माण क्षेत्र में विकास हुआ, लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत 220 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज दिए गए।

उन्होंने कहा जब लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे तब कांग्रेसी लोग अपने घरों में बैठे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहे थे, उन्होंने कहा राम भक्तों पर गोली चालवाने वाले, राम मंदिर का विरोध करने वाले, भगवान राम से द्रोह रखने वाले, पाकिस्तान से प्रेम रखने वाले पाकिस्तान से इन कांग्रेसियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, जब कांग्रेस और सपा राम का विरोध कर रही थी, राम के अस्तित्व को नकार रही थी, राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा रही थी, तो सपा के कुछ ऐसे विधायक जिन्हें राम से प्रेम था, उन्होंने अंतर आत्मा की आवाज से अखिलेश यादव को राम का विरोध करने से रोका, और अंतरात्मा की आवाज पर राम का समर्थन किया, जिसमें सपा से गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप और रायबरेली से मनोज पांडे ने राम में आस्था जताई।

उन्होंने कहा कांग्रेसी गौ हत्या को संरक्षण देती है, और ऐसे में अगर भूल से भी हमारा वोट कांग्रेस को गया तो हमें गौ हत्या का पाप लगेगा, उन्होंने कहा 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना हम सभी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह हैं। और यह तभी संभव हुआ जब आप लोगों ने कमल का बटन दबाया भाजपा को मतदान किया और मोदी सरकार बनाई , हम इतिहास बना रहे हैं राम मंदिर निर्माण के साथ क्योंकि हमने मोदी को चुना है, उन्होंने कहा यह अवध क्षेत्र है, भगवान राम का क्षेत्र है ऐसे में एक बार फिर 400 पार जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे।

मंच से अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने भी जनता का अभिवादन करते हुए जनता को संबोधित किया, इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, पूर्व विधायक तेजभान सिंह,जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सलोन विधायक अशोक कोरी, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,जगदंबा त्रिपाठी मनीषी जी पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह,प्रदीप जडेजा पूर्व गृहमन्त्री गुजरात,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी,जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला,सहित हजारों की संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।संचालन ज़िला महामंत्री सुधाँशु शुक्ला ने किया।

राजनैतिक दल कमियां गिनाकर हल नहीं बता रहे
लोकसभा चुनाव में मुद्दे गायब हैं अब जो चार चरण बचे हैं उनमें सभी राजनैतिक दल एक दूसरे की कमियां ही निकालते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इन्होंने कुछ काम नहीं किया काम तो हुआ है 70 साल के कांग्रेसी शासन काल में भी काम हुआ है और दस साल के भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में भी काम हुआ है। लेकिन कहीं न कहीं इन राजनैतिक दलों को लगता है कि ये जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं और इसीलिए ये अपने काम को न गिनाकर दूसरे की कमियां ही गिनाते नजर आ रहे हैं।

आश्चर्य तो तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा में यह तक कह दिया कि ये अडानी और अंबानी टैंपो भर भर के कांग्रेस के पास पैसा पहुंचाते हैं जब कि अभी तक यह आरोप लगाता रहा है कि अडानी और अंबानी नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के मित्र हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार इनको लाभ पहुंचाती है इसके बदले में ये भारतीय जनता पार्टी को चंदा देते हैं। दरअसल हिंदुस्तान की जनता अभी तक जो देखा गया है काम के बदले में नोट नहीं देती है। कई राज्य सरकारों ने कई अच्छे काम कराए लेकिन अगले ही चुनाव में जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस चुनाव में फ्री राशन एक बहुत बड़ा मुद्दा है। कोई भी राजनैतिक दल इस फ्री राशन पर बोलने से बच रहा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने तो इसे पहले ही पांच साल तक और बढ़ाने की घोषणा कर दी है जब कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कह रहे हैं कि यदि गठबंधन की सरकार बनी तो हम जनता को पौष्टिक आटा व राशन देंगे। मतलब राशन देने की बात हर कोई कर रहा है। पुराने समय की बात करें तो हर व्यक्ति के पास राशन कार्ड होता था और जिसकी आय कम होती थी उनको न्यूनतम मूल्य पर राशन मिलता था जिसमें शक्कर, गेहूं, चावल और कैरोसिन होता था लेकिन बाद में गरीबी का फिर से आंकलन किया गया और जो व्यक्ति सबसे अधिक गरीब थे राशनकार्ड उन्हीं को मिलने लगा। फ्री राशन की योजना कोरोना काल में शुरू की गई क्योंकि जब आदमी की नौकरी व्यापार सब छूट गया तो सरकार ने इनको फ्री राशन देने की योजना बनाई। अब इस योजना का असर यह हुआ कि भारतीय जनता पार्टी की हर राजनैतिक दल अपने अपने मंच से यह बात कह रहा है कि हमारी सरकार आयेगी तो फ्री राशन की योजना अनवरत जारी रहेगी। बल्कि हम इससे भी अधिक पौष्टिक आहार जनता को फ्री में देंगे। अखिलेश यादव ने तो सीधे कह दिया कि कि भारतीय जनता पार्टी का राशन पौष्टिक नहीं है।

हम बात कर रहे हैं जनता के असल मुद्दों की। आखिरकार हमको 80 करोड़ आबादी को फ्री राशन क्यों देना पड़ रहा है। राशन पर बहुत सारा वोट टिका है। ऐसा नहीं है कि 80 करोड़ जनता के पास कोई काम नहीं है। सभी काम कर रहे हैं और कमा कर खा सकते हैं लेकिन यदि इस राशन को बंद करने की कोशिश की गई तो बहुत सारा वोट बैंक हांथ से निकल सकता है। जिस तरह आज कोई भी राजनैतिक दल आरक्षण को बंद नहीं कर सकता उसी तरह राशन भी एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को आरक्षण विरोधी बता रहे हैं और जनता को डरा रहे हैं कि अगर अबकी बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आ गई तो यह आरक्षण को समाप्त कर देगी। कहने का मतलब दोनों पक्ष जनता को यह कहकर डरा रहे हैं कि यदि वह सत्ता में आए तो आपका ये नुकसान करेंगे और यदि दूसरे सत्ता में आए तो आपका ये नुकसान होगा। मुद्दा है स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, विकास, महंगाई लेकिन इस पर तो कोई बोलना ही नहीं चाहता। सारे मुद्दे गुम हो चुके हैं।

यदि देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी ने अपने दस वर्षों के शासन काल में कई अच्छे कार्य कराए हैं और ऐसा नहीं कि वह उसको जनता को बता नहीं रही हो वह अपने किये काम गिना रही है लेकिन जनता के अंदर डर ज्यादा पैदा किया जा रहा है कि यदि ये सत्ता में आ गए तो आपके साथ ये होगा। जनता ने कांग्रेस का शासन काल भी देखा है और भारतीय जनता पार्टी के दस वर्षों का शासन भी देखा है लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है आज का युवा मतदाता जिसने ठीक से कांग्रेस का शासन काल नहीं देखा है या उसमें उस समय इतनी समझ थी ही नहीं जो कि वह आंकलन करे। खैर कोई बात नहीं जनता की मर्जी है उसको अधिकार है अपनी मनपसंद सरकार चुनने का।

लेकिन राजनैतिक दलों को भी गुमराह नहीं करना चाहिए। यह सत्ता की लड़ाई है। राजनैतिक दल एक दूसरे को पटखनी देने के लिए केवल डरा रहे हैं। खौफ दिला रहे हैं लेकिन उस खौफ को दूर करने के लिए उनके पास क्या प्लान है यह नहीं बता रहे हैं। जनता बहुत ही अच्छी तरह से गुमराह है और गुमराह होती जा रही है। और राजनैतिक दल लगातार इसका लाभ उठा रहे हैं। जनता को लगने लगता है कि हां यदि यह पार्टी सत्ता में आ गई तो ये हो जाएगा और दूसरी पार्टी सत्ता में आ गई तो ये हो जाएगा। लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं और न ही कुछ होगा। देश जैसे चलता रहा है वैसे ही चलता रहेगा और तमाम राजनैतिक दल इसका फायदा उठाते रहेंगे।

जितेन्द्र सिंह पत्रकार

अयोध्या व काशी की तर्ज पर होगा गोला छोटी काशी का भी कायाकल्प, योगी आदित्यनाथ।
03....

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला में अजय मिश्रा टेनी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया विशाल  जनसभा को संबोधित।  इस अवसर मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पूरे देश के अंदर एक स्वर गूंज रहा है, और वह है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

एक ओर रामराज्य के प्रेमी आप राम भक्त हैं और दूसरी तरफ भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का अपमान करने वाले, विकास के कार्यों में भ्रष्टाचार फैलाने वाले राम द्रोही हैं। अयोध्या और काशी विश्वनाथ धाम आज जैसे जगमगा रहे है, ऐसे ही छोटी काशी को भी बाबा गोला गोकर्णनाथ की पावन धरती को भी सौंदर्यीकरण के साथ कॉरिडोर से जोड़ने का काम हम करने जा रहे हैं, यह केवल राम भक्त कर पाएंगे रामद्रोही नहीं कर पाएंगे।

12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय, 10 करोड़ गरीबों के घर में उज्ज्वला योजना का सिलेंडर, 4 करोड़ गरीबों को मकान बना कर भाजपा सरकार ने दिया।

वही विपक्षी पार्टियो पर कटाक्ष करते हुये कहा कि कांग्रेस व सपा के समय में इन्हीं सब योजनाओं में होता था बंदरबांट, जिससे गरीब को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था।

सपा सरकार में लगता था हर दूसरे दिन एक दंगा, रोज लगता था कर्फ्यू, व्यापारी और बेटी दोनों थे असुरक्षित, प्रदेश में किस प्रकार की अराजकता थी, ये किसी से छुपा हुआ नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जमकर विकास भी होता है, तो सीमा की सुरक्षा के साथ किसी को खिलवाड़ भी नहीं करने देता नया भारत, नया भारत कहता है कि पहले हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नही जिसके पश्चात उन्होंने कहा कि जब स्वर्गीय कल्याण सिंह का निधन हुआ तो समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु पर कोई संवेदना नहीं प्रकट की, एक शब्द नहीं कहा और दूसरी तरफ अभी जब एक माफिया मरा था, तो उसके घर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष फ़ातिहा पढ़ने गये थे।

भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगो को साथ लेकर चलने का काम कर रही है।वही विपक्षी नेता लोग कही ऐक विषेश समुदाय के लोगो को खुश रखने के लिये।अयोध्या धाम मे बना भव्य मंदिर के दर्शन करने तक नही गये।कहते है हमारी सरकारे आयेगी तो धारा 370 को समाप्त कर देगे।एन आर सी नही लागू होने देगे,हिन्दुओ पर जुल्म करने बालो के साथ मे खडे होते है ,और हिन्दूओ से वोट की भी दुहाई भी करते है।जनता इनके दोहरे चरित्र को समझ चुकी है।

इस लिये फिर ऐक बार मोदी सरकार पूरे पावर मे ही नही चार सौ पार करके भी बनने जा रही है।इस अवसर पर मंच पर गोला विधायक अमन अरविंद गिरि, पलिया विधायक रोमी साहनी,जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, गोला नगर पालिकापरिषद के चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू के साथ तमाम क्षेत्रीय भाजपा नेता मौजूद रहे।

राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वाले लोग आज मंदिर - मंदिर टेक रहे हैं माथा
गौरीगंज अमेठी। श्रावस्ती के पूर्व सांसद तथा मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सूबे के बड़े ब्राह्मण चेहरा दद्दन मिश्रा इन दिनों अमेठी जनपद में चुनावी जन चौपाल को संबोधित करते हुए स्मृति इरानी के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में विधानसभा अमेठी के मंडल संग्रामपुर में मडोली, अम्मरपुर, मोहनपुर, कोलवा ,शुकुलपुर, मिश्रौली सहित अन्य जगहों पर जन चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की शत् प्रतिशत योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस कड़ी में उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के कठिन तपस्या त्याग और समर्पण के बाद आज वह दिन आया है जब भगवान राम टेंट से निकलकर भव्य और दिव्य आलीशान मंदिर में विराजमान है, और यह तभी संभव हुआ जब आप सभी लोगों ने कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया था उन्हें जनता भी ठुकरा देगी, उन्होंने कहा जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं, उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेसी नेता आज मंदिर मंदिर माथा टेक रहे हैं, मन्नत मांग रहे हैं,ऐसे अवसरवादी लोगों को अमेठी की जनता कभी नहीं चुनेगी।

उन्होंने कहा कि आज गरीबों को निशुल्क राशन मिल रहा है, निशुल्क प्रतिवर्ष 5 लाख का इलाज मिल रहा है, हर घर तक नल के जरिए जल भेजा गया, हर घर तक विद्युत पहुंचने का काम किया गया, उत्तर प्रदेश के 75 जनपद में 24 घंटे विद्युत आ रही है, और यह तभी संभव हुआ है जब आप सभी ने कमाल का बटन दबाकर बीजेपी को वोट किया है।

निशुल्क राशन आगे 5 साल तक मिलता रहे विकास की गति निरंतर बनी रहे इसके लिए आने वाली 20 मई को कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर, भारी मतों से स्मृति इरानी को दोबारा जिताएं , तथा देश में तीसरी बार बन रही मोदी सरकार को एक कमल अमेठी से भी भेजें।उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है और देश की जनता मोदी के साथ है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, मंडल प्रभारी देव प्रकाश पांडे, आत्म प्रकाश तिवारी, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा प्रभाकर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

स्मृति की दोबारा ऐतिहासिक विजय के लिए गांव गांव डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे जिला उपाध्यक्ष
गौरीगंज अमेठी - जनता के बीच में मजबूत जमीनी पकड़ को लेकर जाने जाने वाले अमेठी जनपद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला का शुकुल बाजार मंडल के सभी जाति ,धर्म, वर्ग में विशेष पैठ मानी जाती है, और बोलने से ज्यादा काम में विश्वास रखने वाले बेहद ही ईमानदार तथा पार्टी के प्रति निष्ठावान लगातार 6 बार से जिला उपाध्यक्ष रहने वाले 30 साल के राजनीतिक कैरियर में कभी दूसरे दल की तरफ ना देखने वाले वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला इन दिनों गांव गांव घर-घर जाकर डोर टू डोर जन संपर्क करते हुए स्मृति इरानी की विजय को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं को जनता और उनकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है ना ही वह चुनाव के अलावा कभी क्षेत्र में दिखाई देते हैं, उन्होंने कहा किसान भी अगर फसल बोता है तो 6 महीने पहले खेत की जुताई करता है, पानी देता है, दवा और खाद देता है फिर फसल काटने की सोचता है लेकिन यह कांग्रेसी नेता जब 15 दिन रह गया तब अमेठी आते हैं और सोच रहे हैं कि यहां चुनाव लड़कर यहां की भोली भाली जनता को छलने का काम करेंगे, लेकिन अमेठी की जनता अब होशियार हो चुकी है उन्होंने कहा कोरोना के समय जब लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे तब दीदी स्मृति इरानी ने लोगों को सहारा दिया अमेठी का सर्वांगीण विकास किया, चुनाव जीतकर भी राहुल गांधी वायनाड भाग गए और दीदी स्मृति इरानी हारने के बाद भी लगातार अमेठी वासियों से जुड़ी रही।

जिसका परिणाम रहा की 2019 के चुनाव में जनता ने राहुल गांधी को सिरे से खारिज कर दिया और स्मृति इरानी पर भरोसा जताया तब से लेकर अब तक हर पल हर घड़ी सुख-दुख में अमेठी वासियों के साथ अमेठी सांसद स्मृति इरानी है। ऐसे में अमेठी की जनता सिर्फ और सिर्फ स्मृति इरानी को ही वोट देगी, उन्होंने कहा जनता सब कुछ जानती है यह कांग्रेसी अमेठी को छलने का काम करते हैं चुनाव के दौरान दिखाई देते हैं और फिर दिल्ली भाग जाते हैं फिर 5 साल मुड़कर अमेठी की तरफ नही देखते उन्होंने कहा कि आज अमेठी का सर्वांगीण विकास हो रहा है, अमेठी में विकास की गंगा बह रही है, गरीबों को मुफ्त अनाज मिल रहा है जो की 5 साल तक मिलता रहेगा, गरीबों को मुफ्त में आवास मिल रहा है, गरीबों को मुफ्त में 5 लाख तक इलाज मिल रहा है, जब सब कुछ बीजेपी कर रही है जब सब कुछ स्मृति इरानी कर रही है तो फिर लोग वोट भी स्मृति इरानी को ही देंगे।उन्होंने कहा कि गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों से आने वाली 20 मई को भाजपा के पक्ष में कमल का बटन दबाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं।