breaking news lucknow - Swatantra Prabhat

मांगों को लेकर ऑटो-लोडर चालकों का परिवहन आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 6 जुलाई उत्तर प्रदेश ऑटो-लोड संयुक्त कल्याण समिति (पंजीकृत) के बैनर तले सोमवार को हल्के भार वाहन (छोटे हाथी/पिकअप) चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार एवं परिवहन विभाग के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से पिंडदान कर विरोध जताया और बाद में परिवहन आयुक्त को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि डीसीएम एवं अन्य बड़े वाहनों की तरह छोटे हाथी (पिकअप) वाहनों को भी ओवरलोड सीमा में व्यावहारिक छूट दी जानी चाहिए।

मामूली ओवरलोड पर भारी-भरकम चालान किए जाने से गरीब वाहन चालकों का आर्थिक शोषण हो रहा है और उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रतन ने कहा कि प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों में एंट्री शुल्क एवं अन्य शुल्कों में एकरूपता लागू की जाए, ताकि छोटे वाहन चालकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। प्रदेश सचिव अंकुर गुप्ता ने मांग की कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सरचार्ज माफी एवं टैक्स छूट का लाभ सभी पात्र वाहन स्वामियों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए तथा परिवहन विभाग के पोर्टल पर इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि टोल प्लाजा शुल्क, ओवरलोड जुर्माना एवं अन्य नियमों में छोटे व्यावसायिक वाहन चालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक संशोधन किए जाएं, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके। समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर के हल्के भार वाहन चालक लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजू (राजीव) जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रतन, प्रदेश सचिव अंकुर गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुज यादव, शमशाद अली गुड्डू सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

25000 करोड़ के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में रोहित पवार समेत सभी आरोपी बरी
ब्यूरो प्रयागराज- मुंबई में MPs/MLAs कोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (MSCB) से जुड़े 25000 करोड़ रुपए के घोटाले में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में NCP विधायक रोहित पवार समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया.

विशेष न्यायाधीश महेश जाधव ने अपने फैसले में कहा कि मूल अपराध के अभाव में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला टिक ही नहीं सकता. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब किसी सक्षम अदालत द्वारा मूल अपराध में क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली जाती है, तो उसे बरी माना जाता है.

दरअसल, ईडी  का यह मामला अगस्त 2019 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज FIR से जुड़ा था. इसमें आरोप था कि MSCB के तत्कालीन अधिकारियों और निदेशकों ने नियमों का पालन किए बिना सहकारी चीनी मिलों को बेहद कम कीमतों पर बेच दिया.

हालांकि, हाल ही में MP/MLA कोर्ट ने इस FIR में EOW द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था. इसी आधार पर आरोपियों ने ईडी  केस से भी राहत की मांग की थी. फैसले में सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण निर्णय का हवाला देते हुए जज ने अहम बात कही है.

उन्होंने कहा कि PMLA के तहत कोई भी कार्रवाई तभी संभव है, जब कोई मूल अपराध मौजूद हो. PMLA का हर केस किसी पूर्व अपराध पर आधारित होता है. ED ने अदालत में इन याचिकाओं का विरोध किया. एजेंसी ने कहा कि 2021 में दाखिल रिट याचिका अभी बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित है.

ईडी  ने अदालत से यह भी आग्रह किया था कि वह मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तथ्यों के आधार पर ही बरी करने के आवेदन पर फैसला करे. हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट किया कि यदि हाई कोर्ट ED के पक्ष में कोई आदेश देता है, तो वो कार्यवाही को फिर से शुरू कर सकती है। यह घोटाला सहकारी बैंकों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए सहकारी चीनी मिलों, कताई मिलों और अन्य संस्थाओं को दिए गए ऋण से जुड़ा था.

उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी: दबंगों ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, मारपीट में भाई का हाथ टूटा
लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसेंडी गांव में कर्ज के पैसे वापस मांगना एक दुकानदार के लिए मुसीबत बन गया। उधारी चुकाने के बजाय दबंगों ने साथियों के साथ मिलकर न केवल दुकानदार की पिटाई की, बल्कि दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस हिंसक झड़प में दुकानदार का हाथ टूट गया है और उनके बड़े भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, सिसेंडी निवासी प्रांशू विश्वकर्मा, जो सिसेंडी-भीलमपुर रोड पर पोस्ट ऑफिस के पास किराने की दुकान चलाते हैं, सोमवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही दुकान खुली, गांव के ही निवासी लालजी और संतोष (पुत्र स्व. हरीराम) अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां आ धमके। दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों ने पुरानी उधारी के पैसे मांगने की बात को लेकर प्रांशू को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मामला और बिगड़ गया और हमलावरों ने लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान पर धावा बोल दिया।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए प्रांशू के बड़े भाई और परिजनों को भी बेरहमी से पीटा गया। दबंगों के प्रहार से प्रांशू का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि उनके भाई के शरीर पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं। शोर सुनकर जब तक आसपास के ग्रामीण इकट्ठा होते, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी दुकान से उधार सामान लिया था, जिसे मांगने पर वे लगातार टालमटोल कर रहे थे और सोमवार को योजनाबद्ध तरीके से हमला करने पहुंचे थे।

इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजनों का नया केंद्र—काशीवन जलपान भवन का शुभारंभ
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल के पारंपरिक स्वाद और सांस्कृतिक विरासत को लखनऊ में साकार करते हुए काशीवन जलपान भवन का भव्य शुभारंभ सहारा प्लाजा, पत्रकारपुरम, गोमतीनगर में सम्पन्न हुआ। संस्थान का शुभारंभ, लखनऊ पूर्व के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने अपने कर-कमलों द्वारा फीता काट कर किया। शुभारंभ समारोह में शहर की अनेक जानी-मानी हस्तियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने काशीवन जलपान भवन द्वारा तैयार किए गए विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी गुणवत्ता एवं विशिष्टता की सराहना की।

संस्थान के संस्थापक अभिषेक सिंह ने बताया कि काशीवन जलपान भवन में खालिस बनारसी एवं पूर्वांचली स्वाद के व्यंजन जैसे कचौड़ी, समोसा, फरा, टमाटर चाट, सत्तू पराठा, बाटी-चोखा सहित अन्य पारंपरिक पकवान उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल लखनऊवासियों को पूर्वी उत्तर प्रदेश के असली स्वाद से परिचित कराएगी, बल्कि क्षेत्रीय खान-पान संस्कृति को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने आगे बताया कि संस्थान की प्राथमिकता स्वच्छता, गुणवत्ता और किफायती दरों पर उत्कृष्ट स्वाद उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के लोग पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकें।

"विश्व रक्तदाता दिवस"पर गवर्नर द्वारा सम्मानित हुईं रक्तदानी संस्थाएं।
स्वतंत्र प्रभात-

आज विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में कई रक्तदाता संस्थाओं को राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें अमेरिकन कोचिंग के रीजनल डायरेक्टर और स्वतंत्र प्रभात मीडिया लखनऊ के ब्यूरो चीफ़ मनीष राघव भी  सम्मानित हुए जिससे उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है।

ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग, के०जी०एम०यू०, लखनऊ द्वारा आम जनमानस को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति प्रेरित एवं जागरूक करने के उद्देश्य हेतु 14 जून 2024 को "विश्व रक्तदाता दिवस" के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं / स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किये जाने हेतु "रक्तदान को सम्मान कार्यक्रम" का आयोजन 14 जून 2024 को प्रातः 11.00 बजे से ब्राउन हॉल, के०जी०एम०यू०, लखनऊ में किया गया था।

उक्त कार्यक्रम में "मुख्य अतिथि श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मा० राज्यपाल, उ०प्र०", "विशिष्ट अतिथि" श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मा० राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, उ०प्र० सरकार, "विशिष्ट अतिथि श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, आई०ए०एस०, प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उ०प्र० शासन, "विशिष्ट अतिथि" डॉ० पिंकी जोवेल, आई०ए०एस०, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ०प्र० एवं "कार्यक्रम अध्यक्ष" प्रो० सोनिया नित्यानंद, मा० कुलपति, के.जी.एम.यू., लखनऊ, प्रो० अपजीत कौर, उप कुलपति, के.जी.एम.यू., लखनऊ, डॉ० तुलिका चन्द्रा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग, के.जी.एम.यू. लखनऊ, डॉ० अर्चना सोलंकी, एडिशिनल प्रोफेसर, ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग, के.जी.एम.यू., लखनऊ के साथ अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहें।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम की "मुख्य अतिथि" मा० राज्यपाल, उ०प्र० के कर कमलों से पिछले ढाई वर्षों में रक्तदान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 120 संस्थाओं एवं ब्लड बैंक में व्यक्तिगत रूप से आकर बिना किसी अपेक्षा के नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले 19 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में लगी आग
स्वतंत्र प्रभात

लखनऊ।

इलाके में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में पांच किसानों की करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बथरा के सहिजनपुर निवासी किसान जयप्रकाश , पप्पू, प्रकाश,चरण,रामस्वरूप आदि ने अपने खेतों में गेहूं की फसल बो रखी थी।

खेतोंमें फसल तैयार खड़ी थी। रविवार की दोपहर इनके खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई । कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो हू हल्ला मच गया। लोग खेतों की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझानी शुरू कर दी और साथ ही सचना  फायर स्टेशन पर भी थी। लेकिन आग बुझने के बजाय बढ़ती चली गई और उसने बगल में झाड़ जंगल को भी  अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना के बाद जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे जिन्होंने काफी मशक्कत की इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में जयप्रकाश की करीब दो बीघा पप्पू की एक बीघा , प्रकाश की पांच बिस्वा, चरण की सात बिस्वा और रामस्वरूप का दस विस्वा गेहूं की फसल का नुकसान बताया जा रहा है।