lalitpur news - Swatantra Prabhat

बिगड़े ऑपरेशन से खराब पांव को सुधार कर किया कमाल
ललितपुर। एक युवक के दायें पैर की हड्डी का ऑपरेशन झांसी मेडिकल कॉलेज में हुआ था, परन्तु उसके पैर से इतना मवाद आने लगा कि उसका चलना फिरना जीना मुश्किल हो गया। उस मरीज का इलाज करने से मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने मना कर दिया। कई जगह से निराश मरीज को आखिर डा.आकाश खैरा ने दोबारा पैर ठीक कर नयी जिंदगी दी है। 20 साल के तालबेहट के धीरेन्द्र सेन पुत्र विनोद सेन के पैर में फैक्चर हुआ था जिसका ऑपरेशन कई महीने पहले झांसी मेडिकल कॉलेज में किया गया था। परन्तु वह चलने फिरने लायक नहीं हो सका। मरीज के पैर से भारी मात्रा में मवाद निकलने लगा उसकी हालत खराब होती गयी।

उसने जब दोबारा झांसी जाकर दिखाया तो चिकित्सकों ने उसे इलाज से मना कर दिया। निराश होकर कई जगह जाने के बाद मरीज को डा.आकाश खैरा की जानकारी हुई तो उन्होंने परीक्षण कर दो शिफ्टों में ऑपरेशन कर मरीज को ठीक करने की प्लानिंग की। पहले ऑपरेशन मे मरीज के पैर की टीबिया हडडी में पहले से पड़ी संक्रमित रॉड को निकालकर उसके स्थान पर एक विशेष तकनीकि से अत्याधुनिक जानकारी के साथ हस्त निर्मित एंटीबायोटिक रॉड डालना तय किया गया।

जिससे संक्रमण रोका जा सके। बाद में हड्डी का संक्रमण दूर हो जाने पर रॉड को स्टील रॉड में बदलकर मरीज को चलने फिरने लायक बनाना था। तीन माह के अंतराल में डा.खैरा ने यह दोनों सफल ऑपरेशन कर ललितपुर के अस्थि रोग चिकित्सा जगत में नयी मिसाल कायम कर दी। इस दौरान मरीज के पैर से भारी मात्रा में मवाद को निकाल कर विसंक्रमित किया गया। अब मरीज खुश है और पूरी तरह ठीक हो गया है। वह डा.खैरा को साधुवाद दे रहा है। इस ऑपरेशन के दौरान निश्चेतना विशेषज्ञ डा.खेमचंद्र वर्मा, ओमकरन सिंह गौर, पवन प्रजापति, रोहित राजपूत, जयदेव श्रीवास, सुषमा सेन, वर्षा यादव, वृगभान सिंह कुशवाहा आदि का सहयोग रहा।

इनका कहना है
पहले तो मैंने बेटे के ठीक होने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, पर डा.आकाश खैरा के इलाज से मेरा बेटा अब पूरी तरह सामान्य तरीके से चलने लगा है। यह इलाज हमारे परिवार में अत्यंत खुशियां लेकर आया है।
विनोद कुमार सेन, मरीज के पिता, निवासी तालबेहट।

अखिलेश कुमार चौबे शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्ति पर जोरदार उत्सव
ललितपुर। जिले में शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश शिवसेना शिंदे गुट की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में डा.अखिलेश कुमार चौबे की नियुक्ति हुई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिले के विभिन्न स्थानों पर बधाई और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। ललितपुर शहर में शिवसेना के जिलाध्यक्ष राकेश नामदेव ने अपने साथियों के साथ डा.अखिलेश कुमार चौबे को बधाई दी। उन्होंने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन की मजबूती के लिए नई जिम्मेदारी को शुभकामनाएं दीं।

वहीं, बानपुर में भी डा.अखिलेश कुमार चौबे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्ति पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन मनीष चौरसिया ने किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि डा.अखिलेश कुमार चौबे की इस नियुक्ति से ललितपुर जिले में शिवसेना (शिंदे गुट) का संगठन और मजबूत होगा। यह जिम्मेदारी पार्टी की उत्तर प्रदेश में विस्तार और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सभी ने डॉ. चौबे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता इस उपलब्धि पर उत्साहित हैं और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। समारोह में बानपुर के कई प्रतिष्ठित नागरिक और पत्रकार बंधु मौजूद रहे। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सर्वेश कुमार चौबे, सुनील चौरसिया, मनीष चौरसिया, अखिलेश पांडेय, अभिषेक बाजपेई, मोहित पांडे, गौरव पुरोहित, जितेंद्र सेन, दीपक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिले में एसआईआर अभियान की सफलता देख स्पेशल रोल ऑब्जर्वर ने की जिलाधिकारी की प्रशंसा
एसआईआर अभियान में जिलाधिकारी की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को राजनैतिक दलों ने भी सराहा
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर जाकर बीएलओ व सुपरवाईजरों से की एएसडी मतदाताओं की समीक्षा

ललितपुर। जेवीएन सुब्रमण्डयम, आईएएस, (संयुक्त सचिव, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय)/विशेष रोल प्रेक्षक ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के साथ आज शनिवार को कलैक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सम्बंध में समीक्षा बैठक की और जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर कार्य का फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय व ग्रामीण पोलिंग बूथों पर जाकर बीएलओ एवं सुपरवाईजरों से एएसडी मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति का जायजा भी लिया।

स्पेशल रोल ऑब्जर्वर ने जनपद में कराये जा रहे एसआईआर अभियान की सफलता देखकर जिलाधिकारी सहित उनकी पूरी प्रशासनिक टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और राजनैतिक दलों ने मिलकर बहुत अच्छा कार्य किया है, उनकी मेहनत धरातल पर भी दिख रही है। आगे भी इसी सामन्जस्य के साथ कार्य करें। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील की कि वे जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गई एएसडी सूची में मतदाताओं की मैपिंग में सहयोग करें। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से नहीं काटा जाएगा, एएसडी के जो भी मतदाता हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा, मतदाताओं को इस नोटिस से डरने की जरुरत नहीं है, आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से एक पर सूचना उपलब्ध करायेंगे तो उनका नाम सूची में शामिल कर लिया जाएगा। ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद भी यदि कोई मतदाता छूट जाता है तो उनका फार्म-6 भरवाकर सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

बैठक में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने रोल प्रेक्षक महोदय को अपना-अपना परिचरय दिया और एसआईआर के प्रति जिलाधिकारी और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए अपने-अपने सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत के साथ जिले में एसआईआर कराया जा रहा है, जिससे वे सभी संतुष्ट हैं।

जिलाधिकारी ने स्पेशल रोल आब्जर्वर को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनपरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सम्बंध में जनपद के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 6 बार बैठक की जा चुकी है, साथ ही एएसडी मतदाताओं का डाटा पेनड्राइव में उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रतिनिधियों के द्वारा जो भी सुझाव या आपत्तियां दर्ज करायी जा रही हैं, उनके अनुसार सुधार की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में कुल 1063 पोलिंग बूथ थे, जिसे सम्भाजन के प्रस्ताव के आधार पर और निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के उपरान्त बढ़ाकर 1156 किया गया है, परन्तु पोलिंग सेन्टरों की संख्या पूर्व की भांति ही है। क्योंकि इनमें पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी भ्रान्ति या सूचना के आदान प्रदान के लिए हमसे सम्पर्क करें।

बैठक के उपरान्त रोल प्रेक्षक महोदय ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एएसडी मतदाताओं की मैपिंग कर रहे बीएलओ से वार्ता की। उन्होंने नगर के वर्णी कॉलेज व पीएन इण्टर कॉलेज में बीएलओ व सुपरवाईजरों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया और एएसडी मतदाताओं की मैपिंग की अब तक की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ललितपुर में सभी कार्मिक अच्छी टीम भाव से काम कर रहे हैं, जो धरातल पर दिख भी रहा है। 9.58 लाख से अधिक मतदाताओं के सापेक्ष मात्र 42 हजार अनमेप्ड मतदाताओं का होना कोई बड़ी बात नहीं है, जल्द ही इन्हें भी खोज लिया जाएगा।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऐसे बूथ चिन्हित कर लें जिनमें एएसडी मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है और वहां पर विशेष अभियान चलाकर मैपिंग का कार्य करायें। इसी प्रकार उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के पीएम श्री सिविलियन विद्यालय जीरोन एवं बुन्देलखण्ड इण्टर कॉलेज जाखलौन पहंुचकर एएसडी मतदाताओं की समीक्षा की, मौके पर बीएलओ व कुछ ग्रामवासी उपस्थित मिले, उन्होंने ग्राम वासियों से एसआईआर फार्म के बारे में पूछा, जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने फार्म भर दिया है और वे बीएलओ व बीएलए की भी सहायता कर रहे हैं।

इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला संयोजक एसआईआर हरिराम निरंजन, राजनैतिक दलों में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अमन संतोष व भूपेन्द्र, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र रावत, इण्डियन नेशनल कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम श्रीवास, जसपाल सिंह, समाजवादी पार्टी से प्रमोद इमलिया, अरसद मंसूरी, अपना दल जिला महासचिव सोहन लाल निरंजन व विधानसभा अध्यक्ष पुरषोत्तक उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट में बीन बजाते हुये पहुंचे लोग
ललितपुर। सपेरा समुदाय के लोगों ने बैगा जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बीन बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दो गांवों में बैगा जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। इस प्रदर्शन में 20 से अधिक महिलाएं और पुरुष शामिल थे। उन्होंने बताया कि बैगा जाति के लोग उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों और ब्लॉकों के गांवों में निवास करते हैं। उनकी मुख्य मांगों में बैगा समाज के किसी व्यक्ति के आकस्मिक निधन पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता, सरकारी योजनाओं का लाभ और सभी बैगा समाज के लोगों को भूमि पट्टा आवंटन शामिल है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि वन्यजीव अधिनियम के तहत सांपों के राष्ट्रीयकरण से उनका पारंपरिक धंधा चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में सर्प पकड़ने का काम बैगा सपेरा समाज के लोग ही करते हैं, इसलिए सरकार को उन्हें 'सर्पमित्र' का काम देना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस प्रकार मछुआरा समाज, बंजारा समाज और शिल्पकार समाज को विशेष योजनाओं के तहत अलग-अलग लाभ दिए जाते हैं, उसी प्रकार बैगा समाज को भी लाभ मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक बैगा परिवार को आवास और शौचालय उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की गई। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में बैगा समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं, लेकिन महरौनी तहसील के कुछ गांवों में अभी भी ये प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं।

नगर संसाधन केंद्र में अनुशासनहीनता की शिकायतों को लेकर बीएसए ने किया औचक निरीक्षण
ललितपुर। नगर क्षेत्र के नगर संसाधन केंद्र में सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हडक़ंप उस समय मच गया, जब बीएसए ने अचानक कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। अक्सर शिकायतों के घेरे में रहने वाले इस कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान वह सब सामने आ गया जिसकी आशंका लंबे समय से जताई जा रही थी। बीएसए द्वारा पहुंचते ही पाया गया कि दो महिला कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित थीं, जबकि उनकी टेबल पर केवल अवकाश प्रार्थना पत्र रखे हुए मिले। यह स्थिति इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण थी कि कर्मचारियों द्वारा समय पालन और कार्यशैली को लेकर की जा रही शिकायतें निराधार नहीं थीं।

सूत्र बताते हैं कि नगर संसाधन केंद्र में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा लगातार मनमानी, समय पर ऑफिस न आना और अपनी जिम्मेदारियों से बचने जैसी शिकायतें विभाग को प्राप्त हो रही थीं। बताया जाता है कि कई बार संबंधित कर्मचारियों को मौखिक रूप से चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया। यही वजह रही कि बीएसए ने अचानक निरीक्षण का निर्णय लिया ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही ने विभागीय प्रणाली की वास्तविकता को उजागर कर दिया।

विभागीय सूत्र के अनुसार अनुपस्थित मिलीं दोनों महिला कर्मचारी अक्सर देर से आती थीं और कई बार बिना जानकारी दिए छुट्टी लेती दिखाई देती थीं। सूत्रों ने तो यह भी बताया कि छुट्टी की एप्लीकेशन कई बार केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए टेबल पर रख दी जाती थी, जबकि वास्तविक उपस्थिति समय से बहुत देर बाद दर्ज होती थी। इससे न केवल कार्यालय की कार्यशैली प्रभावित होती है, बल्कि विभागीय कार्यों में भी देरी और अव्यवस्था बढ़ती है। बीएसए ने निरीक्षण के दौरान रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका और कार्यालय की फाइलों की भी जांच की और बीएसए नें खण्ड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र से उपस्थिति सम्बन्धी रिकॉर्ड तलब कर जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय स्तर पर लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि नगर संसाधन केंद्र में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। कई अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने भी विभाग से मांग की थी कि संसाधन केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही से न केवल शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि विद्यालयों से आने वाली फाइलें, प्रस्ताव और रिपोर्टें समय पर निपट नहीं पा रही हैं। इस कारण पूरे ब्लॉक स्तर पर कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर ध्यान देते हुए बीएसए द्वारा किया गया औचक निरीक्षण अब चर्चा का विषय बना हुआ है। निरीक्षण के बाद बीएसए ने उपस्थित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से कार्यालय में समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा भविष्य में ऐसी लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ  सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय को अनुशासनहीनता का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा और सभी कर्मचारियों को अपने दायित्व का पालन करना होगा। जानकारों का मानना है कि नगर संसाधन केंद्र में कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही लंबे समय से चली आ रही है।

समय पर कार्रवाई न होने से ऐसे कर्मचारियों के हौसले बढ़ रहे थे। लेकिन बीएसए के इस निरीक्षण के बाद अब स्थिति बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय स्तर पर भी यह मामला गंभीरता से लिया जा रहा है और आने वाले दिनों में और भी निरीक्षण किए जाने की सम्भावना जताई जा रही है। वहीं, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने भी बीएसए के कदम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई बेहद आवश्यक है। कुल मिलाकर, बीएसए के औचक निरीक्षण ने नगर संसाधन केंद्र की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है। अनुपस्थित मिली महिला कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है और विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अब देखना यह होगा कि क्या इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में सुधार आता है या मनमानी प्रणाली यूं ही जारी रहती है।

इनका कहना हैं:-
नगर संसाधन केन्द्र में लम्बे समय से मिल रही अनुशासनहीनता की शिकायतों को लेकर सोमवार को मेरे द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें सहायक लेखाकार, गुणवत्ता समन्वयक अनुपस्थित मिले हैं, दोनों के अवकाश सम्बन्धी प्रार्थना पत्र मिले हैं रिकॉर्ड तलब किया जा रहा हैं कितने अवकाश बकाया हैं समीक्षा कर कार्यवाही की जाएगी जिससे कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सुधार हो सकें।
रणवीर सिंह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी

एसआईआर में शत-प्रतिशत ईएफ डिजिटाइजेशन करने वाले दो बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समयावधि से पूर्व ईएफ डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 2 बीएलओ को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह एवं फलों की टोकरी भेंट कर सम्मानित कर अन्य कार्मिकों को भी इसी उत्साह के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता कर अपील की कि प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक एसआईआर के बारे में सही जानकारी पहुंचाएं और भ्रांतियों को दूर करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

बताया गया कि जनपद में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत ईएफ डिजिटाइजेशन का कार्य चल रहा है, जिसमें 227 महरौनी विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-90 सीबी इंटर कॉलेज निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सत्यनारायण लक्षकार एवं भाग संख्या-462 कलौथरा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ देशराज कुर्मी ने ईएफ डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है, जिस पर जिलाधिकारी ने आज दोनों बीएलओ को सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 23 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, मीडिया के माध्यम से जनता को यह संदेश पहुंचाना है कि एसआईआर के प्रथम चरण की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है, बीएलओ के द्वारा सभी के घरों में गणना फार्म पहुंचाये जा रहे हैं, सभी लोग जल्द से जल्द अपना अपना फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा करा दें, यदि फार्म भरने में कोई कठिनाई आ रही है तो इसके लिए पंचायत स्तर के कर्मचारी जैसे पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लेखपाल, बीएलओ आदि की सहायता ले सकते हैं, ये कर्मचारी आपका फार्म स्वयं भरकर आपसे वैरिफाई कराने के उपरान्त हस्ताक्षर करायेंगें और जमा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रांति पर विश्वास न करें, किसी भी वैद्य मतदाता का नाम नहीं कटेगा।

डीएम ने एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराया गया गणना फार्म ऑफलाइन के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। निर्वाचक वेबसाइट पर विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली में अपना और संबंधित रिश्तेदारों का नाम देख सकते हैं और गणना प्रपत्र से विवरण उपलब्ध करा सकते हैं। सहायता के लिए, निर्वाचक संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उन निर्वाचकों को नोटिस जारी करेगा जिनका गणना-प्रपत्र में दिया गया विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली का विवरण या तो उपलब्ध नहीं है या डेटाबेस से मेल नहीं खाता है। डीएम ने मीडिया बंधुओं से अपील की कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, एसआईआर को लेकर जनता में यदि कोई भ्रांतियां फैली हों तो उन्हें दूर करें, सही जानकारी उन तक पहुंचाए और इस अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह सहित अन्य कर्मचारी व मीडियाबंधु उपस्थित रहे।

कर अधिवक्ता पर सहकारी समितियों का लाखों रुपया का हेराफेरी का आरोप
ललितपुर। जीरो टोलरेंस नीति का हवाला देने वाली भाजपा सरकार के अहम विभाग में जी.एस.टी. के लाखों रुपये गबन का घोटाला सामने आने से हडक़म्प मचा हुआ है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुये एक कर अधिवक्ता पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उ.प्र.सहकारी समिति कर्मचारी संघ अध्यक्ष व महामंत्री ने उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता झांसी मण्डल को पत्र लिखकर पूरे मामले की समितिवार जांच कर रकम वापस कराने और कर अधिवक्ता का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है। लाखों रुपये गबन का मामला चर्चाओं में आने के बाद से समिति सचिवों व उच्चाधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गयी है।

उ.प्र.सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल किशोर बबेले व महामंत्री पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से एक पत्र उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता झांसी मण्डल को भेजा है। पत्र में उन्होंने ललितपुर की 30 सहकारी समिति के सचिवों ने बीते पांच वर्षों से जीएसटी रिर्टन भरने के लिए नियुक्त कर अधिवक्ता पर लगभग 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुये विभाग से उक्त कर अधिवक्ता का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर एफआईआर दर्ज कराये जाने की मांग उठायी है।

संघ अध्यक्ष ने बताया कि कर अधिवक्ता द्वारा जीएसटी मद से अधिक शुल्क लेने के सम्बन्ध में एक पत्र सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ललितपुर को पत्र प्रेषित किया गया था। बावजूद इसके कर अधिवक्ता द्वारा समितियों के जीएसटी रिर्टन भरवाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। बताया कि समितियों द्वारा जो धनराशि कर अधिवक्ता के खाते में स्थानान्तरित की गयी, उतनी जीएसटी मद में जमा न करते हुये कम धनराशि कर अधिवक्ता द्वारा जमा की गयी है, जिससे समितियों को आर्थिक क्षति हुयी है एवं कर अधिवक्ता द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किये जाने का भी आरोप है।

समितिवार आंकलन करने पर आया मामला सामने
संघ अध्यक्ष ने बताया कि जिले की तीस सहकारी समितियों पर कुल 3609254 रुपये की धनराशि कर अधिवक्ता के खाते में जीएसटी मद के लिए ट्रांस्फर की गयी, लेकिन कर अधिवक्ता द्वारा कुल 1646272 रुपये ही जीएसटी मद में जमा की गयी एवं शेष 1962982 रुपये को अपने निजी उपयोग में कर लिया गया। संघ ने कहा कि यदि यह धनराशि समितियों के प्रकीण खातों में वापस ट्रांस्फर हो जाये तो समितियों को अपने विद्युत बिल, कनेक्टिविटी आदि के बिल भुगतान करने में सुगमता होगी। यह भी आरोप है कि समितियों को विधिवत जानकारी न होने के कारण कर अधिवक्ता ने सचिवों को गुमराह कर यह धनराशि अपने खाते में ट्रांस्फर करा ली।

जांच कर कार्यवाही की मांग
उ.प्र.सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल किशोर बबेले व महामंत्री पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता को भेजे पत्र में उक्त कर अधिवक्ता का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराते हुये इनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है।

आयकर विभाग के नोटिस से खुली नींद
गेंहू पर शून्य जीएसटी है, जबकि गेंहू क्रय केन्द्रों के लिए तैयार बैलेंस शीट में गलत विवरण दर्ज किया गया। आयकर विभाग ने टर्न ओवर के अनुसार समयाविधि तक ऑडिट न होने पर नोटिस जारी कर दिया। नोटिस विभाग में मानो किसी बम की तरह फट पड़ा। कर अधिवक्ता से समितियों ने जबाव तलब करना शुरू कर दिया। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2024-25 तक रिर्टन दाखिल करने के लिए जिस अधिवक्ता को अधिकृत किया है, उनके द्वारा ही लाखों रुपये का गबन करते हुये घोटाले को अंजाम दे डाला।

दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
ललितपुर। गांधीनगर नई बस्ती में रहने वाली स्नेहा पुत्री बृजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसकी शादी 9 दिसम्बर 2020 को मध्य प्रदेश के भोपाल अंतर्गत प्लाट नं. 75, नीलसागर फेज 2 नीलबड़ थाना रतिबड़ निवासी सुशील पुत्र अनिल श्रीवास्तव के साथ सागर के मकरोनिया स्थित गीतांजलि मैरिज हॉल से हुयी थी। शादी में उसके पिता ने दान दहेज के अलावा पांच लाख रुपये खर्च किये थे। आरोप है कि शादी के बाद उसके घर में पति सुशील, ससुर अनिल श्रीवास्तव, सास रेखा, जेठ सिद्धार्थ के साथ रही और विवाद के बाद से ही उक्त लोगों ने अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताडि़त किया। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताडि़त करते हुये ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग रखी। इसकी सूचना जब उसने अपने पिता को दी तो पिता ने असमर्थता व्यक्त की।

आरोप है कि ससुरालियों द्वारा हिंसक घटनाएं की गयीं। कुछ समय पश्चात वह गर्भवती हुयी तो उसे और परेशान कर कहा गया कि अतिरिक्त दहेज न लाने पर उसका गर्भपात करा देंगे। अक्टूबर 2021 में जब वह 7 माह गर्भ से थी, तब ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि जब उसने अपने पिता से कहा तो ससुरालियों ने उसे पेट्रोल डालकर मार डालने की धमकी दी गयी। तब से वह अपने मायके में निवासरत है। 19 दिसम्बर 2021 में महिला अस्पताल में उसने पुत्री को जन्म दिया।

जिसकी सूचना पिता ने जब ससुरालियों को दी तो वह भडक़ गये। बताया कि ससुराली 16 नवम्बर को अपराह्न 12 बजे उसके घर गांधीनगर आये और उसे पुत्री के साथ ले गये। आरोप है कि बिना दहेज के ससुरालियों ने उसे रखने से मना करते हुये गालियां दीं और मारपीट की। मौके पर मौजूद बृजेश श्रीवास्तव, मोहिनी श्रीवास्तव, वन्दना श्रीवास्तव व संजय श्रीवास्तव के अलावा मोहल्लेवासियों ने उसे बचाया। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115 (2), 351 (3), 352 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3ध्4 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

शीतलहर के दृष्टिगत जनपद की गौशालाओं में व्यवस्थाओं के आंकलन हेतु डीएम ने लगाये 33 अफसर
अधिकारियों को नोडल बनाकर समय-समय पर गौशालाओं के निरीक्षण करने के दिये निर्देश

ललितपुर। ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की गौशालाओं एवं गौआश्रय स्थलों के सुचारु संचालन हेतु जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने 33 जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों को नामित कर जनपद की विभिन्न गौशाओं का औचक निरीक्षण कराकर व्यवस्थाओं का आंकलन किया। नामित अधिकारियों की प्राप्त निरीक्षण आख्या के अनुसार अधिकांश गौशालाओं में समुचित प्रबंधन एवं आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक पायी गईं, निरीक्षण के दौरान गौवंश हेतु शीतनिरोधक व्यवस्था, स्वच्छ चारा पानी की उपलब्धता, पर्याप्त भूसे का भण्डारण, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, रैनशेड, नियमित साफ-सफाई तथा देखभाल की व्यवस्थाएं दुरुस्त पायी गईं।

कई स्थलों पर स्थानीय प्रशासन एवं ग्राम पंचायतों द्वारा अभी से सर्दी से बचाव हेतु अतिरिक्त प्रबंधन भी किये गए हैं, जिससे गौवंश को ठण्ड से बचाने के लिए उपर्युक्त वातावरण सुनिश्चित हो सके। वहीं कुछ गौशालाओं में साफ-सफाई संतोषजनक न पाये जाने एवं सर्दी से बचाव हेतु पर्याप्त इन्तजाम न होने पर सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी, सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि वह गौशालाओं में समुचित व्यवस्थाओं को जल्द सुदृढ़ करें अन्यथा की स्थिति में सम्बंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण करने वाले सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शीतलहर की स्थिति में सभी गौशालाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा स्थानीय प्रशासन व ग्राम पंचायत से समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गौशाओं का समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि गौवंश को किसी प्रकार की हानि न होने पाए। यह भी निर्देश दिये गए कि बीमार गौवंशों को अन्य गौवंशों से अलग रखकर उपचारित किया जाए और ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त तरपाल एवं अलाव की व्यवस्था की जाए।  मड़ावरा ब्लॉक के वृहद गौवंश आश्रय स्थल डगडगी प्रकरण में जांच के दौरान पाया गया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा रात्रि में गौशाला की बाउंड्री तोडक़र कुछ गौवंशों को भगा दिया गया, जिस पर सम्बंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

इन अधिकारियों को बनाया गया नोडल
जिलाधिकारी द्वारा 17 पैरामीटर्स निर्धारित कर गौशालाओं में व्यवस्थाओं के आंकलन हेतु 33 अधिकारियों को नोडल बनाया है, जिनमें जिला कृषि अधिकारी को कल्याणपुरा, सहायक निबंधक सहकारिता को भोरसिल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को कान्हा गौशाला दैलवारा, खण्ड विकास अधिकारी बार दुदवा पुलवारा, तहसीलदार तालबेहट को कारी पहाड़ी, उपायुक्त मनरेगा को बादरौन, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत तालबेहट कान्हा गौशाला तालबेहट, खण्ड विकास अधिकारी, तालबेहट को भुचेरा, तहसीलदार मड़ावरा डगडगी (गिरार), समाज कल्याण अधिकारी गंगचारी, खण्ड विकास अधिकारी महरौनी निवारी पाली, जिला पंचायत राज अधिकारी को सौजना, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी अस्थाई गौशाला महरौनी, तहसीलदार पाली अमझरा घाटी, अधिशाषी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड को बिजरौठा, अधिशाषी अभियंता खण्ड  कार्यालय उ0प्र0 जल निगम(ग्रामीण) को तिन्दरा, जिला कार्यकम अधिकारी को जखौरा, उप कृषि निदेशक को मड़वारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी को गनगौरा, भूमि संरक्षण अधिकारी जीरोन, अधिशाषी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को बालाबेहट, उप प्रभागीय वनाधिकारी महरौनी को अनौरा, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई खण्ड को अमौरा, जिला उद्यान अधिकारी को खिरियामिश्र (अजनौरा), अधिशाषी अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम को बडौदा डांग, खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा को पिपरिया (गौवंश वन्य विहार), खण्ड विकास अधिकारी जखौरा को सिरसी, खण्ड विकास अधिकारी बिरधा को दूधई डुगरिया, अधिशाषी अधिकारी लघु सिंचाई को कुचदों, भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी को बानपुर,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को कालापहाड़, उपायुक्त स्वत: रोजगार को टोरिया एवं खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा को ठनगना गौशाला का नोडल बनाया गया, जो समय-समय पर इन गौशालाओं का निरीक्षण करते रहेंगे और जिला स्तर पर इसकी रिपोर्टिंग करेंगे।

डगडागी गौशाला प्रकरण: गौशालाओं में पारदर्शिता व सोशल ऑडिट की मांग
ललितपुर। जिले की गौशालाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं और डगडागी गौशाला, गिरार में पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों पर हुए हमले के विरोध में गौपुत्र सेना एवं स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसडीएम को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित है। ज्ञापन में मांग की है कि जनपद की सभी गौशालाओं में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के प्रवेश पर लगी पाबंदियां तत्काल हटाई जाएं तथा सभी गौशालाओं का नियमित सोशल ऑडिट कराया जाए। इसके अलावा यूट्यूबर देवेंद्र कौशिक, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा व उनके साथियों पर पंचायत सचिव द्वारा दर्ज कराई गई कथित शिकायत को तत्काल निरस्त करने और गौशाला में व्याप्त अनियमितताओं व हमले की घटना की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग भी की गई है।

संगठन का कहना है कि गौवंश संरक्षण से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति में कई गौशालाओं में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और अपर्याप्त व्यवस्थाएं साफ तौर पर देखने को मिल रही हैं। डगडागी गौशाला में पत्रकार व जनप्रतिनिधियों पर हमला इस गंभीर लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ज्ञापन देते समय एड. पुष्पेंद्र सिंह चौहान, प्रशांत शुक्ला, मनीष दुबे दरोनी, अजय प्रताप सिंह तोमर, नागरिक विकास मोर्चा अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, शानू उपमन्यु पाठक, अनुज विजय शर्मा, दिनेश पांडे, मनमोहन चौबे (पार्षद), ब्रजेश झा, आशीष साहू, देव सिंह महेशपुरा, एड. शशिकांत राजपूत, इंद्रजीत यादव, रजत नामदेव, विनय तिवारी, अभय मिश्रा (धवारी), विकास झा एवं एड. पुष्पेंद्र गोस्वामी आदि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाए, जिससे दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो सके और गौशालाओं की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सिंचाई व्यवस्था
ललितपुर। सजनाम बांध से निकलने वाली सिंगेपुर-खजुरिया माइनर नंबर 1 की दुर्दशा ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। माइनर खजुरिया गांव से होकर गुजरती है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत न होने और जगह-जगह टूट जाने के कारण बांध से छोड़ा गया पानी खेतों तक पहुंच ही नहीं पा रहा। वहीं, जहां किसी तरह पानी पहुंच भी रहा है, वहां वह फसलों को बचाने के बजाय पूरी तरह बर्बाद कर रहा है। माइनर के कई स्थानों पर टूटे होने के चलते पानी खेतों में पहुंचने से पहले ही बाहर बह जाता है। ऊपर की तरफ से बहकर निकलने वाला पानी बड़े नाले में समा जाता है, जिससे सिंचाई के लिए छोड़ा गया कीमती पानी व्यर्थ चला जाता है।

निचले हिस्सों में जिन खेतों तक पानी पहुंचता भी है, वहां अचानक ज्यादा मात्रा पहुंचने से खड़ी फसलें चौपट हो रही हैं। एक तरफ ऊपरी हिस्से के किसान पानी की एक–एक बूंद को तरस रहे हैं, वहीं नीचे की ओर रहने वाले किसानों के खेतों में बेतरतीब पानी पहुंचकर नुकसान कर रहा है। फसलें गल रही हैं, अनेक खेतों में पानी भर गया है, वहीं अन्य किसान सूखे से परेशान हैं। ये स्थिति सिंचाई व्यवस्था की खामियों को साफ बयां करती है।स्थानीय किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से लाखों का घोटाला चल रहा है।

मरम्मत के नाम पर कागजों में बजट खर्च दिखा दिया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत में माइनर और नहरें जर्जर हालत में पड़ी हैं। विभाग के अधिकारी मलाई खा रहे हैं, ठेकेदार मजे कर रहे हैं, और हम किसान पानी के लिए आस लगाए बैठे हैं। लगातार खराब होती सिंचाई व्यवस्था से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। कई किसानों ने बताया कि वे कई बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। हर बार आश्वासन मिलता है, पर माइनरों की मरम्मत आज तक नहीं हुई। खराब सिंचाई व्यवस्था का सीधा असर रबी की तैयार फसलों पर पड़ रहा है।

चना, गेहूं और मसूर जैसी प्रमुख फसलों के लिए समय पर पानी अत्यंत आवश्यक है, लेकिन टूटे माइनरों और नहरों के कारण पानी पहुंच नहीं पा रहा। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की माइनरों और नहरों की तुरंत मरम्मत,जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों की जांच,सिंचाई की नियमित निगरानी की मांग उठायी है।

व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी दशा में बर्दाश्त नहीं: व्यापार मण्डल
ललितपुर। उप्र.उद्योग व्यापार मंडल की मासिक कोर कमेटी की एक बैठक प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में जगदीश मार्केट व्यापार मंडल कार्यालय पर संपन्न की गई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं एवं उनके किए जा रहे हैं उत्पीडऩ एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शीघ्र ही एक भव्य कार्यक्रम करने का निर्णय किया गया। कोर कमेटी की बैठक में महरौनी के बानपुर चौराहे पर किराना व्यापारी आसाराम एवं मथुरा प्रसाद प्रजापति के साथ समान उधार न देने पर दुकान से बाहर घसीट कर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की गई तथा पुलिस को रिपोर्ट करने पर पुन: बर्बरता पूर्ण तरीके से मारपीट कर मरणासन्न किया गया जिसकी पुन: महरौनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई, रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात भी अराजक तत्व खुलेआम पीडि़त व्यापारी को धमका रहे हैं और व्यापारी इतना दहशत में है। अपना प्रतिष्ठान भी नहीं खोल पा रहा है।

घटना की कटु शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और व्यापारी को सुरक्षा प्रदान कराए जाने की मांग की गई। कोर कमेटी की बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए प्रीपेड मीटर में मैसेज ना पाने के कारण उपभोक्ता अपने बिलों को जमा नहीं कर पा रहा है और उनका कनेक्शन सिस्टम से स्वत कट जा रहा है, जिससे सैकड़ों उपभोक्ता विभाग के चक्कर लगाने को विवश हैं और घर  एवं दुकानों पर अंधेरा होने के कारण विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है जो कभी भी जन आंदोलन का रूप ले सकता है। संगठन ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनके प्रीपेड मीटर है और उनकी अचानक बिल भरने के अभाव में लाइट कट जाती है तो मीटर में एक सामने की ओर बटन लगा हुआ है जिसे 30 सेकंड तक दबाने पर 24 घंटे के लिए लाइट आ जाएगी और इसी बीच में आप अपनी समस्या का समाधान विभाग से कर लें।

कोर कमेटी की बैठक में सभी जिले, नगर ,युवा के पदाधिकारी से अपील की कि वह अपने दायित्व को समझें और अपने दायित्व के अनुसार संगठन को मजबूत करें और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे। बैठक में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश सतभैया, अभय जैन एड., प्रीतम सराफ, मनोज जैन, रामप्रकाश साहू, युवा नगर अध्यक्ष मनोज सोनी मज्जू, नगर युवा महामंत्री राहुल मोदी, जयनारायण शर्मा, वीरेंद्र जैन कल्लू, उदयभान सिंह यादव, संतोष साहू खजुरिया, पार्षद आलोक जैन मयूर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।