जनसंपर्क - Swatantra Prabhat

184 विधानसभा जगदीशपुर भ्रमण के दौरान युवा भाजपा नेता रोहित पासी ने लोगों का जाना कुशलक्षेम
शुकुल बाजार। युवा भाजपा नेता रोहित पासी ने 184 विधानसभा जगदीशपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात कर सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर संवाद किया ।वही शुकुल बाजार ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष एवं हुसैनपुर प्रधान सतीश मिश्रा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की तथा अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में अपने आप को उनके साथ बताया। बताते चले हाल ही में उनकी माता जी का देहांत हो गया था।

भ्रमण के क्रम में शुकुल बाजार कस्बा निवासी ओम प्रकाश पासी एवं अतुल पासी के आवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति, प्रज्ञा भारत गैस एजेंसी के संचालक एवं पूर्व प्रधान दक्खिनगांव क्यार सोहनलाल पासी, रामकुमार रैदास उर्फ पुटुल्ली एवं धनेशा राजपूत से भी मुलाकात हुई। सभी के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा-परिचर्चा हुई।इसके पश्चात मवैया रहमतगढ़ निवासी पत्रकार विनोद पासी के आवास पर पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की गई।

वहीं नेवाजगढ़ के बीडीसी जीत बहादुर पासी से भी भेंट कर क्षेत्रीय विषयों पर बातचीत हुई।इसी क्रम में कस्बा निवासी देवनारायण पाठक के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र सोनू पाठक का कुशलक्षेम जाना और परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। पत्रकार दिनेश तिवारी के आवास पर पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की गई। वहीं पूरे रग्घू शुक्ल निवासी सुधीर शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।भ्रमण के दौरान हुई इन मुलाकातों में क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों, जनसरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। क्षेत्रवासियों से मिलकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने और आपसी आत्मीयता को और मजबूत करने का अवसर मिला।

सांसद लल्लू सिंह ने 10 ग्राम पंचायतों में लोगों से स्थापित किया जनसंवाद
विशेष संवाददाता

मिल्कीपुर, अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी/ सांसद लल्लू सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज मंडल मे 10 ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम किया। नगर पंचायत कुमारगंज के ग्राम सभा पिठला में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में आप लोगों ने एक गरीब को प्रधानमंत्री बनाया है। उन्हें गरीबी का एहसास है और गरीबों के लिए प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजनाओं की शुरुआत की।

जिसका लाभ आज सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है। मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने धारा 370 खत्म किया और कश्मीर आज मुख्य धारा में लौटकर विकास के पथ पर अग्रसर है। कभी यह आतंकवाद से ग्रसित रहता था, लेकिन आज वहां पर शांति है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री रामलला का 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। भगवान आज अपने भव्य मंदिर में विराजमान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। चाहे वह प्रयागराज से अयोध्या तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य हो, अयोध्या के चारों तरफ अच्छी सड़को का निर्माण कार्य एवं दर्शन नगर से अयोध्या तक नया रेल मार्ग बनेगा। प्रधानमंत्री की सोच है कि प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या दुनिया का सबसे अच्छा शहर बने। सरकार द्वारा जितनी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन योजनाओं के जरिए सभी को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग आज जनता के बीच वोट मांगने आ रहे हैं। उनकी सरकारे भी प्रदेश में रही हैं। लेकिन उन्होंने गरीब कल्याण के लिए कोई योजना नहीं चलाई। सिर्फ जाति के नाम पर एक दूसरे को लड़ाया है और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। मोदी जी कहा है कि इस बार 100 दिन तक देश हित में कड़े फैसले लेने वाले हैं। जिससे भारत माता का वैभव हमेशा चमकता रहे।
सासंद लल्लू सिंह ने कहा कि जो देश के बारे में सोचता है, वहीं देश की बात करता है। उन्होंने क्षेत्र के पिठला, पालपुर,घोड़वल, रसूलपुर लिलहा, पाकड़पुर, भखौली, रौतावा, धमथुवा, अकमा में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से वोट देने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता परशुराम पांडे, चंद्रबली सिंह, विजय कुमार उपाध्याय अग्गू, शीतला प्रसाद वाजपेई, पवन कुमार उपाध्याय, कुंवरबहादुर मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शंभू सिंह, राजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, अनित सिंह, राघवेंद्रसिंह विकी, अनूप सिंह रानू, आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।