swatantra prabhat banda news - Swatantra Prabhat

मरौली खण्ड पांचः अवैध खनन ने तोड़े सोरे रिकार्ड
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित मरौली खण्ड पांच के खनन कर्ताओं ने अवैध खनन के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। दो बार जांच में अवैध खनन मिलने पर जुर्माने से दण्डित होने के बाद भी खनन कारोबारी के गुर्गे सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जीवनदायिनी केन नदी के अस्तित्व पर खतरे को बादल मण्डराने लगे हैं। उधर किसानों की फसलों को बर्बाद करने के बाद भी अवैध खनन के कोई कमी नहीं आयी है। उल्टा किसान पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं।

अक्टूबर माह के शुरू हुई मरौली खण्ड पांच की खदान शुरू से ही विवादों के घेरें में है। खदान शुरू होने के चंद होने के बाद भी डीएम के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने जांच में अवैध खनन मिलने पर 54 लाख का जुर्माना लगाया कर शायद ये संदेश देना चाहा था कि अवैध खनन करने वालों को नहीं बख्शा जायेगा। लेकिन जुर्माना के बाद अवैध खनन के रफ्तार दो गुना और तेज हो गयी। जिसकी वजह से कभी समाचार पत्रों तो कभी टीवी चैनलों तो कभी सोशल मीडिया में अवैध खनन सुर्खिया बनने के बाद प्रशासन ने नवंबर माह समाप्त होते-होते फिर से जांच कर अवैध खनन मिलने पर लाखों का जुर्माना लगाया।

लेकिन दो बार जुर्माना लगने के बाद भी अवैध खनन की रफ्तार में कोई कमी नहीं आयी। उल्टा खदान सूत्रों के अनुसार पूरी शिद्दत के साथ अवैध खनन के कार्य को अंजाम दिया जाने लगा। वहीं कार्यवाही के भय से चटगन के किसानों की बर्बाद हुई फसलों को मुआवजा न मिलने से किसान भी परेशान हो रहे हैं। किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनको केवल आश्वासन ही मिला है। अब देखना यह है कि संयुक्त टीम फिर कब कार्यवाही करती हैं।

रिश्वत मामले में गौतम अडानी को अमेरिकी एसईसी ने तलब किया।
प्रयागराज। अडानी के अहमदाबाद स्थित शांतिवन फार्म आवास और उसी शहर में उनके भतीजे सागर के बोदकदेव आवास पर 21 दिनों के भीतर एसईसी को जवाब देने के लिए समन भेजा गया है।अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर को सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट रिश्वत मामले में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) ने तलब किया है। इन दोनों को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने के लिए बुलाया गया है। 21 दिनों के भीतर एसईसी को जवाब देने के लिए अहमदाबाद में अडानी के शांतिवन फार्म निवास और उसी शहर में उनके भतीजे सागर के बोदकदेव निवास पर समन भेजा गया है। इन दोनों पर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए रिश्वत में 265 मिलियन अमरीकी डॉलर (2,200 करोड़ रुपये) का भुगतान करने का आरोप है।

न्यूयॉर्क पूर्वी जिला कोर्ट के माध्यम से भेजे गए 21 नवंबर के नोटिस में कहा गया है- "आप पर इस समन की तामील के 21 दिनों के भीतर (उस दिन को नहीं गिनकर जब आपने इसे प्राप्त किया था)...आपको वादी (एसईसी) को संघीय सिविल नियमों के नियम 12 के तहत संलग्न शिकायत या एक प्रस्ताव का जवाब देना होगा।'' नोटिस में कहा गया है, "यदि आप जवाब देने में विफल रहते हैं, तो शिकायत में मांगी गई राहत के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से आपके खिलाफ फैसला दर्ज किया जाएगा। आपको अदालत में अपना जवाब या प्रस्ताव भी दाखिल करना होगा।"।

गौतम अडानी, भतीजे सागर सहित सात अन्य प्रतिवादी, जो अडानी समूह की अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में निदेशक हैं, ने बुधवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत में खोले गए अभियोग के अनुसार, आकर्षक सौर ऊर्जा आपूर्ति अनुबंध प्राप्त करने के लिए लगभग 2020 और 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को लगभग 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने पर सहमति व्यक्त की, जिससे 20 वर्षों में 2 बिलियन अमरीकी डॉलर का लाभ होने की उम्मीद है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लाए गए अभियोग से अलग, यूएस एसईसी ने भी दोनों और एज़्योर पावर ग्लोबल के एक कार्यकारी सिरिल कैबनेस पर “बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी योजना से उत्पन्न आचरण” के लिए आरोप लगाया है।

62 वर्षीय गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर, जो अडानी समूह की पावर यूनिट अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं, सहित सात अन्य आरोपी कथित तौर पर लगभग 2020 और 2024 के बीच भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप है। इन लोगों पर 2200 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आरोप है। बुधवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत में लगाए गए अभियोग के अनुसार, ऐसी शर्तों पर इन्हें सौर ऊर्जा आपूर्ति अनुबंध प्राप्त हुए, जिससे 20 वर्षों में 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लाभ होने की उम्मीद है।

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लाए गए अभियोग से अलग, यूएस एसईसी ने इन दोनों और एज़्योर पावर ग्लोबल के एक कार्यकारी सिरिल कैबेन्स पर "बड़े पैमाने पर रिश्वत योजना में हिस्सा लेने" का भी आरोप लगाया है।

पोर्ट, एयरपोर्ट से लेकर से बिजली का धंधा करने वाले अडानी समूह ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह सभी संभावित कानूनी संसाधनों की मदद से आरोपों का सामना करेंगे। अडानी समूह ने बयान में कहा- "अडानी समूह ने हमेशा अपने संचालन के सभी न्यायक्षेत्रों में शासन, पारदर्शिता और रेगुलेटरी अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। हम अपने हितधारकों, भागीदारों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाले समहू हैं जो पूरी तरह से सभी कानून का अनुपालन करता है।"

मिलीभगत से प्रतिमाह करोड़ों रुपए खनिज राजस्व की लूट
पांच साल के लिए आवंटित खनन पट्टे कुछ माह में सरेंडर।

मरौली खंड 5, मंडोली, बरियारी खप्टीहा खदानों में अवैध खनन परिवहन ओवरलोडिंग ने पकड़ी रफ्तार।

बांदा - प्रदेश सरकार खनिज कारोबार से नियमों के आधार पर राजस्व पूर्ति के लिए कोई भी प्रयास करें। जनपद स्तर पर तैनात खनिज विभाग, राजस्व, वाणिज्य कर, प्रदूषण नियंत्रण व पुलिस प्रशासन के दोयम दर्जा अधिकारियों व खनिज माफियाओं का गठबंधन सरकार व मुख्यमंत्री योगी के अरमानों को हैवीवेट मशीनरी से जमींदोज कर रहे हैं। कभी कभी उच्चाधिकारियों को क्षेत्रीय ग्रामीणों व मीडिया में सुर्खियां बनी शिकायत खबरें से जानकारी मिली तो उनकी डांट-फटकार  से संयुक्त टीम भागदौड़ कर कुछ ओवरलोड खनिज लदें ट्रकों को पकड़ कर थाने चौंकी में खड़ा कर सीज कर दिया गया।

जबकि हर बार बीडीओ कान्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों को खनिज उत्खनन क्षेत्र से ओवरलोडिंग, अवैध खनन परिवहन पर रोकथाम के कड़े दिशा-निर्देशों देते हैं लेकिन उसके बावजूद ये तय मानक से कई गुना अधिक लदें ट्रकों को बेधड़क सड़कों में दौड़ते हुए देखा जाता है जो उनकी द्वारा की कार्रवाई के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति से पुष्टि करता है। खनिज कारोबारी संजीव गुप्ता जनपद में दो खनन पट्टे संचालित करते हैं जिनके बारे में शहर में आम चर्चा है कि संजीव गुप्ता को सत्तारूढ़ दल के कद्दावर नेता का आशीर्वाद मिला है जिसके कारण खनिज विभाग व संयुक्त टीम से सेटिंग की दम पर मरौली खंड 5 व बरियारी खदान में एनजीटी नियमों व अन्य नियमों के विपरीत हैवीवेट मशीनरी से तय समय-सीमा से पहले अनुमानित खनिज उत्खनन मात्रा को एनआर लोड कर कई गुना ऊंचे रेट पर बिक्री कर करोड़ों रुपए की सरकारी राजस्व क्षति दी जा रही है और इसमें पर्दे के पीछे से दोयम दर्जे के अधिकारी पूरा सहयोग दे रहे हैं।

जिसके कारण इनके संचालकों द्वारा पूर्व में व वर्तमान समय में ग्रामीणों, किसानों, पत्रकारों व महिलाओं से बदसलूकी मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन अधिकारियों ने सभी कुछ देख सुनकर कोई ठोस कार्रवाई करने से गुरेज किया जा रहा है। वहीं पैलानी तहसील अन्तर्गत मंडोली, खप्टीहा आदि खदानों का आवंटन पांच साल के लिए तय है। ओवरलोडिंग कर इस खदान को कुछ माह में सरेंडर कर  पट्टाधारक करोड़ों रुपए लूटकर अन्य माफियाओं की तरह रफूचक्कर हो जाएं तो नया काम नहीं होगा। इन खदानों में नदियों की कोख को हैवीवेट मशीनरी से खोखला कर जमकर ओवरलोडिंग कर सैकड़ों ट्रक दबंगई के दम पर पहले कस्बे को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग बेधड़क दौड़ाया गया।

यह नवनिर्मित सडक वर्षों की मेहनत के बाद राज्य सरकार में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास के बाद बनी जो प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित है। जिसमें सड़क परिवहन मंत्रालय की नियमों के आधार पर भारी वाहनों का आवागमन संभव नहीं है। इसका प्रयोग ग्रामीण अपने हल्के कृषि उपयोगी यंत्र, वाहन व क्षेत्रीय जनता कर सकती । कस्बे वासियों द्वारा भारी विरोध के बाद कुछ समय के लिए दिन के समय इन खदानों से निकल रहें वाहनों को रात्रि में गुजराने पर बात बनी। भाजपा ने लखनऊ की गद्दी संभालते ही सबसे पहले पूर्व की खनिज नीति में संशोधन कर खनिज पट्टों को डिजिटल माध्यम से ई-टेंडर प्रक्रिया के आधार पर नदी, पहाड़ों में उपलब्ध खनिज की मात्रा के आधार पर पांच वर्ष के समय-सीमा पर खनन परिवहन की अनुमति देकर खदानों का आवंटन किया था जिससे प्रति माह लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की पूर्ति हो सकें जिसमें एनजीटी, पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नियमावली उपस्थिति दर्ज कराई जाने की शर्तें लागू की गई।

इसके लिए खनिज विक्री तय मानक से अधिक न हो धर्म कांटे व हाई-फाई पी जेड सीसीटीवी कैमरे के आधार पर रव्वनै दिया जाना सुनिश्चित किया गया। नदियों की जलधारा व मूलस्वरूप को बिना क्षतिग्रस्त किए ज्यादा से ज्यादा नदियों किनारे जीवनयापन करने वाले ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ खनन संक्रियांये संचालित करने का एग्रीमेंट पट्टाधारकों से लिखित रूप में लिया जाता है। जबकि बाहूबल, धनबल व प्रशासनिक सेटिंग्स से,बरियारी,मरौली 5 खदान, मंडोली, खप्टीहा व अन्य पट्टा में क्षेत्रीय किसानों व मजदूरों को रोजगार देना तो दूर बल्कि उनके खेतों में खड़ी फसलों को बेरहमी से मशीनरी और ट्रकों से रौंद कर भूखमरी के मुंह में झोंक दिया जा रहा है।

जिनकी सुध लेने में क्षेत्रीय प्रशासनिक अमला भी रूचि नहीं रखते है लेकिन पूर्व में देखा गया कि डीएम  नागेन्द्र को कारगुजारियों की शिकायत दर्ज कराई गई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर क्षेत्रीय जनता को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों की क्लास लगाई। फिर से लगता है जिलाधिकारी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों की उदासीनता व हठधर्मिता के कारण मौके पर औचक निरीक्षण कर बड़े एक्शन से ही अवैध खनन परिवहन व ओवरलोडिंग की रफ्तार को ब्रेक लगाने की संभावना है। क्योंकि पूर्व में बरियारी खदान संचालक शीलेंद्र यादव ने एक महिला को अपरहण कर दुष्कर्म व पत्रकारों पर जानलेवा हमले तक खबरों के बावजूद प्रशासन की पकड़ से दूर हें वहीं मरौली खंड 5 संचालकों ने एक एक संयुक्त टीम की जानकारी मिलते ही किसानों की हरी-भरी फसलों को बेरहमी से एक दर्जन से अधिक पोकलैंड मशीनरी से रौंद दिया है बेचारे गरीब किसानों हाय-तौबा कर अपने भाग्य को कोस कर शांत रहने में ही अपना हित समझा।

सभी खदानों में बेधड़क ओवरलोडिंग ट्रकों को कुछ लोकेशन व गुर्गों के माध्यम से सरपट जनपद की सीमा से पार कराया जाता है। इसके लिए खदानों से मीडिया  उपयोगिता अनुसार मीडिया की बोली लगा कर शक्ति का गांधी बिकास के सिंह आफिस, चाक चौराहे पर मिठाई बांटकर सूचना तंत्र का आशीर्वाद प्राप्त कर अमर बनने का सपना देख रहे हैं। जबकि आज नहीं तो कल मन मारकर यही संरक्षण व संरक्षक अपने सफेद शर्ट को दागदार होने पर आला में धोकर साफ कर लेंगे और खबरों में छपकर अपनी पीठ थपथपा लेंगे करोड़ों रुपए सरकार को खनिज राजस्व की क्षति कर देंगे।

मयंक कुमार ने नीट की परीक्षा में प्राप्त किए 686 अंक
बांदा। जनपद के एक और होनहार छात्र मयंक कुमार ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने पिता हरि दयाल एवं माता श्रीमती सुमन देवी को गौरवान्वित किया है बता दे की मयंक के पिता एक गुटखा कम्पनी मात्र 8000 रुपए की नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। और मां हाउस वाइफ है दो छोटी बहनों में मयंक बड़ा भाई है उसने कोटा में रहकर 2 साल तैयारी की और सफलता प्राप्त की मां अपनी छोटी बेटियों को पापा के सहारे  छोड़कर बेटे की पढ़ाई के लिए कोटा में साथ रहती थी

ताकि उसका बेटा अच्छी पढ़ाई कर परिवार को चलाने के लिए अच्छी नौकरी कर सके और पारिवारिक स्थिति सुधर जाएस वह अपने माता-पिता की आशाओं पर खरा उतरा,मयंक ने 2020 में संत तुलसी पब्लिक स्कूल बांदा से 81ः प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की परीक्षा एवं विद्यापति पब्लिक स्कूल से 75 प्रतिशत अंक हासिल कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी इसके बाद कोटा में रहकर नीट की तैयारी करते हुए आज सफलता प्राप्त की है। उसकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

माहवारी पर खुलकर बात करने की है जरूरत
बांदा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जनपद के बड़ोखर, जसपुरा व तिंदवारी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई। क्विज व पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड भी बांटे गए। बड़ोखर स्थित आवासीय विद्यालय में आरकेएसके योजना के डीईआईसी मैनेजर वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि माहवारी की शुरुआत किशोरावस्था में होती है।

सामान्यतः 45 से 50 वर्ष की आयु तक माहवारी होती है। इस दौरान सैनिटरी नैपकिन तथा साफ कपड़े का उपयोग करना अतिआवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि भोजन में हरी सब्जियां, दूध, दही, फल और अंकुरित दालें व आयरन युक्त पदार्थों को शामिल करें। साथ ही नियमित व्यायाम करें। माहवारी के दौरान स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है। पुरुष एवं महिला दोनों में यौन अंगों को शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक सफाई की आवश्यकता होती है।

साथिया केंद्र के परामर्शदाता चंद्रेश गुप्ता ने बताया कि हर साल 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। आमतौर पर ज्यादातर महिलाओं के पीरियड साइकिल 28 दिन के होते हैं यही वजह है कि 28 तारीख को इस दिन को  मनाने के लिए चुना गया। इसका मकसद किशोरियों को माहवारी के दौरान साफ सफाई के महत्व को समझाना है। थोड़ी सी लापरवाही उन्हें हेपेटाइटिस बी, सर्वाइकल कैंसर, योनि संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों की तरफ ले जाता है।

लोगों को यह बताने की जरूरत है कि मासिक धर्म कोई अपराध नहीं बल्कि सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जिसे घर वा समाज में खुलकर बात करने की जरूरत है। जिससे महिलाओं और किशोरियों को गंभीर व जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके। इस मौके पर बड़ोखर विद्यालय के इंचार्ज विजय केसरवानी, तिंदवारी के सर्वजीत व जसपुरा के दीपक यादव ने भी अपने विचार रखे।

शिक्षक-शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
बांदा। संत तुलसी पब्लिक स्कूल इन्दिरा नगर बांदा में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्धक श्री संत कुमार गुप्ता जी के निर्देशन व सह प्रबन्धक डा० मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा डायरेक्टर जगनायक यादव के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा समूह में शिक्षण व प्रशिक्षण कार्य किया गया। दूसरे दिन रिसोर्स परसन के रूप में डा० रामेन्द्र कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य केसीएनआईटी बादा ने शिक्षण विधियों पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपना ज्ञानवर्धन किया। तत्पश्चात दूसरे सत्र में अनुभवी शिक्षाविद व साहू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कबरई, महोबा के डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार डागर ने कक्षा प्रबन्धन के बेहतर तरीके बताकर शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कक्षा में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं की आवश्यकतानुसार शिक्षण विधि अपनाकर उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक बनें।

इसी क्रम में संत तुलसी पब्लिक स्कूल ओल्ड बिल्डिंग में शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्राचार्या रीना ओमर के कुशल निर्देशन में प्रारम्भ हुआ। विद्यालय सह प्रबन्धक डा. मनीष कुमार गुप्ता एवं डायरेक्टर जगनायक यादव द्वारा साहू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण कुमार डागर को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका आभार प्रदर्शित किया गया।

पारा 46 डिग्री के पार, जरदस्त गर्मी से बिलबिला उठे लोग
बांदा। मई माह के आखिरी दिनों में तापमान रेकार्ड तोड़ रहा है। रविवार को 46.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रेकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सुबह 10 बजे से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। आलम यह रहा कि जबरदस्त गर्मी में मकान तपिश की वजह से जैसे धंधक उठे।

मई माह के पहले पखवारे से ही तापमान में इजाफा होने लगा था। अब मई माह के अंतिम दिनों में गर्मी बढऩे के साथ ही तापमान और बढ़ रहा है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. दिनेश शाहा के मुताबिक रविवार को पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्यूनतम पारा 33 डिग्री रेकार्ड किया गया। जबरदस्त गर्मी में लोग पूरा दिन पसीना-पसीना नजर आए। पंखों के नीचे तो बैठना मुमकिन नहीं था, कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहे। इसकी वजह से उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा।

सुबह 10 बजे से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का राह चलना भी मुश्किल कर दिया। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जरदस्त गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। मालुम हो कि शनिवार से ही नौतपा शुरू हुए हैं। नौतपा के पहले दिन शनिवार को तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पहुंच गया।

उधर जबरदस्त तपिश में बिजली विभाग का सिस्टम भी गड़बडा रहा है। जगह-जगह फाल्ट होने, तार जलने आदि की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जबरदस्त गर्मी में लोगों को बिजली न मिलने की वजह से कूलर और एसी नहीं चल पा रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के कमरे जैसे तपिश की वजह से धंधक रहे हैं।

शहीद दिवस पर व्यापारियों ने शहीदों को किया याद
बांदा। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शहीद हुए व्यापारी साथियों को श्रद्धाञ्जलि सभा आयोजित कर याद किया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर व्यापारी हितों की ख़ातिर समर्पित रहने का संकल्प लिया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी एकत्रित हुए और विभिन्न आंदोलनों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने शहीदों को नमन किया।जिला भारती उद्योग व्यापार मण्डल के  समस्त पदाधिकारियों और व्यापारियों ने शहीद हुए व्यापारियों के बलिदान को याद किया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि आज से 50 वर्ष पहले जब व्यापारियों का शोषण हुआ करता था और व्यापारी समाज को उत्पीड़ित किया जाता था।

व्यापारियों का सम्मान नहीं हुआ करता था बल्कि उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता था तब अदम्य साहस के धनी लाला विशम्भर दयाल जी और पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी रविकांत गार्गी जी अरुण अग्रवाल जी ने व्यापार मंडल की बुनियाद रखी और व्यापारियों को संगठित कर संघर्ष का बिगुल बजा कर व्यापारी समाज को अन्याय अत्याचार से निजात दिलाने के लिए आवाज़ बुलंद की।  संगठन के बैनर तले अनेक बार आंदोलनों का सहारा लेना ही एकमात्र विकल्प उपलब्ध था।

भोलू ने बताया की 26 मई 1979 को लखनऊ के अमीनाबाद में बिक्री कर विभाग के सर्वे-छापे को बंद कराने को लेकर’ तत्कालीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में पुलिस की गोली से 23 साल के एक नवयुवक हरिश्चंद्र अग्रवाल की मृत्यु हो गई थी  तब से लेकर के अभी तक विभिन्न व्यापारी आंदोलनों व व्यापारियों के सम्मान के लिए संघर्ष में 14 व्यापारी अलग-अलग आंदोलनों में शहीद हुए हैं उन्हीं की याद में प्रत्येक वर्ष 26 मई को व्यापार मंडल शहीद दिवस के रूप में मनाता है । व्यापारी जगत के हितों के लिए शहीद हो गए बहादुर व्यापारी साथियों को याद करने हेतु बांदा में भी आज 26 मई को होटल दया रेजिडेंसी न्यू मार्केट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और व्यापारी शहीदों को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि दिवस के प्रमुख मौके पर आज प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री मनोज जैन प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता सर्राफ,जिला महामंत्री सुरेश गुप्ता कान्हा जिला उपाध्यक्ष सुनील सक्सेना ,जिला उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता दया, जिला उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता अमित जी जिला वरिष्ठ मंत्री नईम नेताजी स्वरूपचंद जैन राकेश गुप्ता दादू पंकज रावत आशीष गुप्ता देवेश ओमर कुलदीप नामदेव सुनील दीक्षित अशोक गुप्ता भुनेंद्र रावत, अनिल सिंह गौतम पारस गुप्ता बिहारी साहू आदि मौजूद रहे।

समय से पूरी की जायें मतगणना की तैयारियांः डीएम
बांदा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति बांदा में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान को संपन्न कराए जाने के पश्चात स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम मंडी समिति में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे तथा यदि कोई कैमरा खराब होता है, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए।

उन्होंने सभी विधानसभा की स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जयजा लेते हुए मतगणना पंडाल तैयार किए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए समय से सभी तैयारियां को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना पंडाल के बाहर बैरिकेटिंग की व्यवस्था कराए जाने, बैरियर लगाए जाने और पेयजल की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने, नगर पालिका द्वारा बड़े डस्टबिन तथा मोबाइल शौचालय भी लगाए जाने की निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए कूलर एवं पंखों की भी व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतगणना हेतु प्रत्येक विधानसभा में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगेस मतगणना कार्मिकों के साथ माइक्रोआब्जर्वर की भी ड्यूटी लगाई जाएगी, इसके साथ ही विधानसभा वार अलग-अलग रिजर्व कर्मचारी भी मतगणना कार्य हेतु ड्यूटी में लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की मतगणना दिवस पर स्ट्रांग रूम एवं कॉरिडोर से ईवीएम मशीन मतगणना पंडाल तक ले जाने के कार्य  संबंधित एआरओ तथा तहसीलदार की देखरेख में किया जाएगा, जो कि लगे हुये सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगा।

मतगणना दिवस दिनांक 4 जून, 2024 को कोई भी प्रत्याशी एवं एजेंट अपने साथ मोबाइल फोन, कैलकुलेटर अथवा कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस मतगणना स्थल पर नहीं ले जाने के निर्देश दिए हैंसउन्होंने मतगणना दिवस पर मतगणना स्थल मंडी समिति के बाहर भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व वाहनों की पार्किंग आवागमन की व्यवस्था रखे जाने के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संदीप, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं निर्वाचन से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक साल से नहीं है गांव में बिजली तो लगा दिया मतदान बहिष्कार का बैनर
बांदा। जब मतदान नजदीक आया तो अधिकारी भी अनसुनी में लग गए जिसके चलते गांव के लोगों मतदान से बहिष्कार का बैनर लगा दिया है और कह दिया है की अगर हमारे घरों में बल्ब नहीं जलेंगे तो हम लोग मतदान भी नहीं करेंगे।
मामला अकबरपुर पावर हाउस के आजीतपुर गांव का है जहां के लगभग 180 मतदाता है और ये महुआ ब्लाक के सरसवाह ग्राम पंचायत का एक पुरवा है जहां पर  गांव के गांधू तिवारी ने बताया की अप्रैल 2023 में जब जोरदार तूफान आया था यहां खंभे गिर गए थे तब केवल खंभे लगा दिए गए थे।

लेकिन आज तक हमारे यहां लाइन नहीं खींची गई है जिसके चलते हमारे गांव में अंधेरा रहता है और हमारे यहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके चलते अगर हमारे यहां 19 मई तक बिजली नहीं जली तो हम लोग मतदान नहीं करने जाएंगे जिसको लेकर मतदान बहिष्कार का बैनर लगा रखा है। वहीं एस डी ओ वरुण शुक्ला ने बताया की वहां पर वैसे एक लाइक गई है और बिजली चल रही है लेकिन अगर ऐसी बात है तो हम अभी व्यवस्था कराते हैं।

सीबीएसई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित
बांदा। सोमवार 13 मई 2024 को सीबीएसई हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी का परिणाम शत प्रतिशत रहा, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के बहुत ही अच्छे परिणाम आए हैं। हाई स्कूल में विद्यालय के छात्र -छात्रा आदया कुशवाहा 96.8 प्रतिशत, आस्था कुशवाहा 96 प्रतिशत, अनामिका कुशवाहा 95.02 प्रतिशत, एवं विवेक यादव 92 प्रतिशत, हिमेश कुशवाहा 87 प्रतिशत, राधिका द्विवेदी 86.8 प्रतिशत, निलेश कुमार 83.4 प्रतिशत , प्रियांशु 83.4 प्रतिशत, राशि मिश्रा 82 प्रतिशत  अंक हासिल कर जिले में नाम रोशन किया

द्य इंटरमीडिएट में छात्र-छात्रा महक सक्सेना 91.4 प्रतिशत, अदिति पांडे 84.6 प्रतिशत, प्रज्ञा यादव 86.2 प्रतिशत अनन्या दयाल 81.4 प्रतिशत, अंजली यादव 78.6 प्रतिशत, सुयश त्रिपाठी 78.2 प्रतिशत, आदित्य कुमार यादव 76.8 प्रतिशत, अथर्व चतुर्वेदी 76.6 प्रतिशत,  स्वतंत्र सिंह परिहार 76.2 प्रतिशत, अंश सिंह 75.2 प्रतिशत ने प्राप्त किये। बच्चों के शानदार परिणाम पर विद्यालय के चेयरमैन शिव शरण कुशवाहा एवं नॉमिनेटेड चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रेषित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के बोर्ड आफ मेंबर राम लखन कुशवाहा जी ने बच्चों को सफलता के लिए बधाई दी, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी ने मिठाई खिलाकर बच्चों का मुंह मीठा कराया एवं भविष्य में ऐसे रहने के लिए प्रेरित किया एवं बधाई दी और कहा कि अब आपको अपने करियर की शुरुआत करने के लिए आने वाली चुनौतियों का हँश का सामना करना है एवं आपके भविष्य की सफलता के ताले की चाबी आपके हाथ में हैं और शिक्षा के माध्यम से उसे खोल सकते हैं हाई स्कूल इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने अपना आशीर्वाद देते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी।

माफियाओं और गुण्डों का समर्थन करता है गठबंधनः योगी आदित्यनाथ
बांदा। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अतर्रा कस्बे के हिन्दू इण्टर कालेज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इण्डिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार फिर मोदी सरकार देश में बनने जा रही है। अबकी बार 400 पार के नारे के साथ उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। वही भाजपा के समर्थन में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा के दरम्यान भाजपा में शामिल होने की होड़ मची रही। जहां नारायण सिंह की अगुवाई में 214 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा के अतर्रा कस्बे पहुंचे जहां पर उन्होंने हिंदू इंटर कालेज में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया अपने संबोधन के दौरान सपा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग हैसियत सर्वे कराकर ऐसा प्रमाण पत्र देना चाहते हैं कि सभी लोग ठेले वालों के बराबर आकर खड़े हो जाएं आप लोगों की स्वतंत्रता चीन का प्रयास कर रहे हैं क्या ऐसे लोगों की आप लोग सरकार बनाएंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही कहा कि माफियाओं और गुंडों का समर्थन करने वाले और राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वालों को क्या आप सत्ता पर भेजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में जहां एक तरफ भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है।

तो वहीं गुण्डो माफिया का राम नाम सत्य हो रहा है। राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को क्या आप लोग समर्थन करेंगे। कहा की आज ये नया भारत है, नया भारत एक तरफ मोदी जी नेतृत्व में मोदी जी का सम्मान बढ़ा रहा है। अब कोई दुश्मन देश भारत की तरफ देखता नहीं है। आज जरा जोर से भी विस्फोट हो जाए तो पाकिस्तान बोलता है कि हमने नहीं किया। यही नया भारत है। सियत सर्वे कराकर ऐसा प्रमाण पत्र देना चाहते हैं कि सभी लोग ठेले वालों के बराबर आकर खड़े हो जाएं आप लोगों की स्वतंत्रता चीन का प्रयास कर रहे हैं क्या ऐसे लोगों की आप लोग सरकार बनाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही कहा कि माफियाओं और गुंडों का समर्थन करने वाले और राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वालों को क्या आप सत्ता पर भेजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में जहां एक तरफ भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। तो वहीं गुण्डो माफिया का राम नाम सत्य हो रहा है। राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को क्या आप लोग समर्थन करेंगे। जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर जहां सरकार की योजनाएं गिनाईं, वहीं विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट विशेष महत्व रखती है। इस सीट पर सभी दल जीतना चाहते है। कांग्रेस, कम्युनिष्ट, बसपा के बाद अब इस सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा है।

एक बार फिर इस सीट पर कांटे की टक्कर है। मतदान को महज अब आठ दिन शेष बचे है। जहां प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं, वहीं प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी दलों स्टार प्रचारकों ने भी ताकत झोंक दी है। एक के बाद एक स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू है। सीएम ने कहा कि सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचे तो भाजपा ने टैबलेट थमाए हैं। भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। इंडी गठबंधन की सरकार बनीं तो यह लोग पहले गणना कराएंगे, बाद में जनता पर वरासत टैक्स भी लगाएंगे। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सांसद आरसी द्विवेदी, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, राज्यमंत्री रामकेश निषाद आदि मौजूद रहे।

जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि फूल सिंह, दुष्यंत सिंह, आनंद सिंह, अंकित सिंह, योगेंद्र सिंह, अनूप सिंह जादौन, रामगोपाल सिंह,अजय सिंह, संतोष कुमार गौड़, भानू गौड़, उमेश गौड़, रमेश चंद्र गौड़, अनुराग गौड़, ओम जी गौड़, विनोद गौड़, सोनू पाठक, चंद्रकांत धुरिया, शिवकुमार धुरिया, सुधीर गुप्ता, आकाश अग्रवाल, आशु अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, माधवशरण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रिंस गौड़, अंकुर गौड़, अभिषेक सोनी, लालाबाबू, नवीन निगम, अंशुल सोनी, दीपेश सोनी, राजेंद्र शुक्ला, सत्यप्रकाश दीक्षित, संजय सोनी, राकेश गौड़, रामबहादुर सिंह, संजय साहू, अतुल सोनी, शिलमणि शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, बोधन सिंह, राजू पाल, अनुराग तिवारी, पप्पू यादव, राजू सिंह, अनुभव सिंह, गोविंद मिश्रा, गुलाब सिंह, कल्लू निषाद, कुशल सिंह सहित कुल 214 लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता स्वीकार की और देश हित में पुनः मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।