swatantra prabhat kanpur news - Swatantra Prabhat

शादियों हेतु अनुदान के लिए आनलाइन आवेदन करें
कानपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी, शिल्पी सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ है।   आनलाइन पोर्टल पर आवेदन-पत्र, स्वीकृति एवं वितरण इंटरनेट आधारित प्रणाली द्वारा योजना का संचालन किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि पात्र आवेदनकर्ता विभागीय पोर्टल / वेबसाइट http:// shadinuda .upsdc.gov.in पर जनसुविधा केन्द्रों (कामन सर्विस सेन्टर) साइबर कैफे, निजी इंटरनेट केन्द्र अथवा विभागीय वेबसाइट पर स्वयं से कर सकते है।

योजनान्तर्गत की पात्रता एवं अन्य विषयों के मुताबिक आनलाइन आवेदन शादी की तिथि के 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन पश्चात् तक विभागीय पोर्टल/वेबसाइट करना अनिवार्य है। अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदक की आय शहरी क्षेत्र में रूपये 56,460/- वार्षिक तथा ग्रामीण क्षेत्र में 46,080/- वार्षिक से अधिक नहीं होगी। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के आवेदकों को तहसील द्वारा आनलाइन निर्गत जाति प्रमाण-पत्र का क्रमांक अंकित कराना अनिवार्य होगा। पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला अथवा दिव्यांग जन आवेदक को वरीयता प्रदान की जायेगी।

एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा।ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व आवेदक का होगा। लाभार्थी का बैंक खाता स्टेट बैंक आफ इण्डिया, राष्ट्रीयकृत बैंकों अथवा रिजर्व बैंक आफ इण्डिया द्वारा अधिकृत 'कोर बैंकिंग सिस्टम' युक्त बैंकों में होना अनिवार्य है। वित्तीय सहायता की देय धनराशि प्रति शादी रू0 20,000/- (रू० बीस हजार मात्र) होगी। एक परिवार में अधिकतम 02 शादी हेतु वित्तीय सहायता अनुमन्य होगी। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रथम तल कक्ष सं० 17, विकास भवन, गीता नगर क्रासिंग के सामने, कानपुर से प्राप्त की जा सकती है।

विदेश भागी फर्स्ट फ्लाईट कोरियर से बकाया के इंतजार में अबतक दर्जनों कर्मचारियों की मौत, एच एम के पी ने फिर लिखा पीएम को पत्र
कानपुर। फर्स्ट फ्लाइट कोरियर प्रबंधकों द्वारा योजना बद्ध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बेचने के बाद विदेश भाग जाने से अहमदाबाद ,बेंगलुरु, चेन्नई ,कोयंबटूर , गुवाहाटी, हैदराबाद, मुंबई, पुणे ,जमशेदपुर, जयपुर, इंदौर , लखनऊ, दिल्ली, नोएडा, लुधियाना, चंडीगढ़ और गुड़गांव आदि के सैकड़ों कर्मचारी भुखमरी से जूझने के लिए मजबूर हैं।

यही नहीं न्याय का इंतजार करते-करते अब तक दर्जनों कर्मचारी मौत का भी शिकार हो चुके हैं। जबकि उनके आश्रित भी हाल-बेहाल होकर दर-दर की ठोकरें खाते घूम रहे हैं। अब शेष बचे कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए हिंद मजदूर किसान पंचायत लगातार कमर कसे हुए है। उसने भेजे जा चुके दर्जनों के क्रम में एक और पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है, जिसमें कर्मचारियों की पीड़ा से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की मांग की गई है।

विदेश भाग चुकी फर्स्ट फ्लाइट कोरियर कंपनी कंपनी के खिलाफ कई मामले न्यायालय में भी विचाराधीन हैं लेकिन विदेश भाग जाने की वजह से फर्स्ट फ्लाइट कोरियर प्रबंधकों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई भी प्रभावहीन साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगार हुए इन सैकड़ों कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए हिंद मजदूर किसान पंचायत भी लगातार संघर्ष कर रही है।

कर्मचारियों के हित में न्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में मजदूर हितों के संघर्ष में अग्रणी हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री राकेश मणि पाण्डेय ने बताया कि इस कोरियर कंपनी के खिलाफ 2022 से लगातार प्रार्थना पत्र भी दिए जा रहे हैं लेकिन उन पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री राकेश मणि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में यह भी बताया है कि फर्स्ट फ्लाइट कोरियर कंपनी के मालिकान तुषार ओम, प्रकाश साबू और अन्य निदेशक शर्मीला ओम प्रकाश साबो, राज कुमार साबू , भरत जमनादास , हिम्मत सिंह लगड़ और सुप्रिया राजकुमार अग्रवाल आदि पीड़ित कर्मचारियों की समस्त देनदारियों को लेकर भारत की चल अचल सम्पत्तियों को बेचते हुए या फिर फ्रैनचाईजी में इस्तेमाल करते हुए विदेश भाग गये हैं ,जहां उनका कार्यालय व कार्य भी चल रहा है।

फर्स्ट फ्लाईट के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में वाद भी चलने लेकिन समुचित पते के अभाव में किसी भी तामिली की पुष्टि नहीं हो पाने की भी जानकारी देते हुए श्रमिक नेता राकेश मणि पाण्डेय ने लिखे पत्र में प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया है कि जब आपके लिखे पत्रों को केन्द्रीय श्रमायुक्त को स्थानान्तरित किया जाता हैं ,तब वहां से सेवायोजकों के वर्तमान वास्तविक पते की मांग की जाती है। जबकि कम्पनी के निदेशकों द्वारा भाग जाने पर उन्हें भारत लाने और देश-विदेश की चल अचल सम्पत्तियों को जब्त कर 15 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियों को वसूल कर उन्हें पीड़ित कर्मचारियों को देने की सारी जिम्मेदारी भारत सरकार की ही होती है।

लेकिन उसके बाद भी सरकार इस पर कठोरता से कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है ,जिसके फल स्वरुप न्याय का इंतजार करते-करते अबतक सैकड़ों कर्मचारी काल कलवित भी हो चुके हैं और उनके आश्रित बेसहारा होकर दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। कई मजदूर आंदोलनों की सफल अगुवाई कर चुके चर्चित श्रमिक नेता राकेश मणि पांडेय ने बताया कि लिखे पत्र में प्रधानमंत्री को आगे यह भी अवगत कराया है कि वर्ष 2022 से लेकर अब तक सैकड़ो पत्र ई-मेल आपके यानी पीएमओ के साथ-साथ सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित किये गये हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वरिष्ठ श्रमिक नेता राकेश मणि पांडेय ने फर्स्ट फ्लाइट कोरियर कंपनी के बंद होने से संबंधित कोई भी आधिकारिक पत्र आज तक जारी नहीं किए जाने की भी जानकारी देते हुए बताया कि फ्रैंचाइज़ी के आधार पर दूसरों को अधिकृत करते हुए 15 अन्य कम्पनियों के माध्यम से पारिवारिक सदस्यों शर्मीला ओम प्रकाश साबो, राज कुमार साबू , भरत जमनादास ठक्कर , हिम्मत सिंह लगड़ और सुप्रिया राजकुमार अग्रवाल आदि को निदेशक दिखा कर फस्ट फ्लाइट के आय को उसमें स्थानांतरित भी कर लिया गया है। जिसके खिलाफ न्याय मिलने तक हिन्द मजदूर किसान पंचायत कर्मचारियों की हित में अपना आंदोलन लगातार जारी रखेगी।

इंश्योरेंस पॉलसी रिन्यूअल के नाम पर साइबर ठगी करने वाले बैंकर्स दपंति को साइबर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
कानपुर। कमिश्नरेट की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बैंकर्स दंपति को गिरफ्तार किया है जो लोगों की बंद पालिसी रिन्यूअल के नाम पर साइबर फ्राड करके लोगों को ठगने का काम करते थे। इस संबंध में डीसीपी साइबर सेल ने पत्रकारों को बताया कि थाना साइबर क्राइम कानपुर नगर पर दिनांक 15 नवंबर को एक साइबर ठगी का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें  वादी मोहम्मद इस्माइल सय्यद पुत्र स्व. रशीदुल हसन निवासी - फ्लैट नंबर ए1001 जे.एस. द एड्रेस नियर विशाल मेगा मार्ट,लाल बंगला कानपुर नगर से साइबर ठगों द्वारा उनकी बीमा पॉलिसियों को रिन्यूअल के नाम पर कुटरचित उपभोक्ता विभाग के दस्तावेज व फर्जी बीमा लोकपाल परिषद् के दस्तावेज भेजकर कुल 41 लाख रुपयों की साइबर ठगी की गयी थी।

साइबर क्राइम थाना, साइबर सेल पुलिस द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेकर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते धोखाधड़ी, साइबर ठगी करने वाले गिरोह को चिन्हित किया और महत्वपूर्ण सफलता मिली जिसमें दिनांक 20 नवंबर को साइबर ठगी करने वाले प्राईवेट बैंक कर्मी पति-पत्नी को नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त डिवाइस तथा अन्य साम्रगी बरामद हुई।

डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि इस प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्त से अपराध के संबंध में पूछताछ की गयी तो बताया गया कि हम लोग जस्ट डायल की साइट से ब्रेक, लैप्स हुई इंश्योरेंस पॉलसियों धारकों का डेटा प्राप्त कर पॉलिसी धारकों को कॉल करके उनको उनकी ब्रेक/लैप्स हुई इंश्योरेंस पॉलसियों को रिन्यूअल करने व अन्य लाभ के लालच देकर तथा उनकी पॉलिसियों के सम्बन्धित फर्जी कुटरचित उपभोक्ता विभाग के दस्तावेज व फर्जी बीमा लोकपाल परिषद् के दस्तावेज भेजकर भिन्न भिन्न चार्जेस् के नाम पर ऑनलाइन पैसे की धोखाधड़ी, साइबर ठगी करते हैं। पकड़े जाने के डर से हम लोग पुलिस को गुमराह करने के अपनी गाड़ी से भिन्न भिन्न स्थानों पर घूम-घूम कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते है।

अभियुक्तों के खाते में रुपये 11,34,000/- संदिग्ध लाभार्थी बैंक खाते में फ्रीज करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त रुपये 5,35,000 - रुपये की सोने की ज्वैलरी (ठगी के रुपयों से खरीदी हुई), 106000 - नकद, 2 आईफोन मोबाइल, 4 एंड्रायड मोबाइल फोन, 2 कीपैड मोबाइल फोन, 12  फर्जी मोहर (अलग-अलग फर्म, विभागों की ) 2  फर्जी आईडी कार्ड (जीओ डिजिटल लाइफ, 1 एटीएम कार्ड,1 स्वाइप मशीन,1 गाड़ी क्रेटा कार बरामद हुई है। अभियुक्त का नाम पवन कुमार पुत्र दशईराम निवासी ग्राम सेमरी थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष, तथा अभियुक्ता रेनू पत्नी पवन कुमार पुत्र रामबचन निवासी ग्राम आटोपुर थाना कोतवाली मऊ जनपद मऊ है।

डिंपल के रोड शो में उमड़ी भीड़, बोलीं नसीम की होगी रिकॉर्ड जीत
कानपुर। मैनपुरी से सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज प्रचार के अंतिम दिन सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के लिए वोट मांगे। डिंपल ने कहा कि नसीम सोलंकी रिकार्ड मतों से जीतेंगी।

आज सीसासमऊ विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव का रोड शो प्रस्तावित था लेकिन महाराष्ट्र में आवश्यक कार्य के लिए अखिलेश यादव के जाने के बाद डिंपल यादव ने मोर्चा संभाला और नसीम सोलंकी के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे। अत्यधिक भीड़ को देखकर डिंपल यादव खासी उत्साहित दिखीं और कहा कि नसीम सोलंकी रिकार्ड मतों से चुनाव जीतने जा रही हैं।

सांसद डिंपल यादव का रोड शो संगीत टाकीज से शुरू हुआ और लगभग एक किलोमीटर घूमता हुआ रुपम टाकीज पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर मछली शहर से सपा विधायक रागिनी सोनकर भी डिंपल यादव के साथ दिखीं। डिंपल यादव के साथ रागिनी सोनकर, नसीम सोलंकी के अतिरिक्त गजाला लारी, भाजपा जिलाध्यक्ष फ़ज़ल महमूद, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रुमी तथा कई अन्य समाजवादी पार्टी के नेता उपस्थित थे। सीसामऊ में परसों 20 नवंबर को मतदान होगा और आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। कल शिवपाल सिंह यादव ने तीन सभाएं की थीं। इससे पहले अखिलेश यादव भी राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन ने सुरेश अवस्थी के लिए किया रोड शो- बोले न को बंटेगा न ही कटेगा
कानपुर। भोजपुरी फिल्म अभिनेता तथा भाजपा सांसद रवि किशन ने आज कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के लिए वोट मांगे।  सांसद रवि किशन ने पत्रकारों से कहा कि न तो कोई बंटेगा और न ही कोई बंटेगा लेकिन सब मिलकर वोट करेंगे तो सुरेश अवस्थी वो विजय मिलेगी। कानपुर में हो रहे सीसामऊ उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का अंतिम दौर था। जिसमें सभी प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक दी है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन के रोड शो कर सुरेश अवस्थी के लिए वोट मांगे।

बृजेश स्वरूप पार्क में भाजपाई एकत्र हुए भाजपाई रोड शो का हिस्सा बने। यह रोड शो  सीसामऊ विधानसभा के कई क्षेत्रों से होता हुआ रायपुरवा पार्क में समाप्त हुआ। रवि किशन रोड शो के माध्यम से सीसामऊ के भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के लिए वह वोट मांगें। रवि किशन के रोड शो में शामिल होने के लिए मुस्लिम भी बड़ी संख्या में पहुंचे। गाड़ी पर रवि किशन के साथ भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

दलितों के सहारे सीसामऊ सीट जीतने की जुगत में सपा
कानपुर। समाजवादी पार्टी सीसामऊ सीट जीतने की हर संभव कोशिश कर रही है। दलित उसका नया वोट बैंक बन रहा है। लोकसभा चुनावों में दलितों ने बड़ी संख्या में सपा को वोट किया था और उसी के सहारे सपा विधानसभा उपचुनाव में उतर रही है। समाजवादी पार्टी के पास मुस्लिम और यादव वोट तो है ही लेकिन सीसासमऊ विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम के बाद सर्वाधिक ब्रह्मण और दलित मतदाता हैं और सपा व भाजपा दलितों पर डोरे डाल रही है।और यह बिल्कुल सत्य है दलित जिसके साथ चला गया जीत भी उसी की होनी है।

वैसे तो दलित बहुजन समाज पार्टी का मुख्य मतदाता है लेकिन पिछले कुछ चुनावों से मायावती की निरंकुशता के कारण दलित का रुझान भी बदल रहा है। इसका असर अभी हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों में नज़र आया है जहां बड़ी संख्या में दलितों ने समाजवादी पार्टी को वोट किया था।

दलितों के वोट के कारण ही सपा उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 37 सीटें जीतने में कामयाब हो सकी। इस बार सीसामऊ उप चुनाव में भी बसपा ने ऐसा प्रत्याशी मैदान में उतारा है जिसको शाय़द ही आम मतदाता पहचानता हो। मायावती की निरंकुशता ही सपा को लाभ पहुंचा रही है। ब्रह्मण वोट तथा अन्य अगड़ी जाति का ज्यादातर वोट भाजपा की झोली में जाना तय है लेकिन एक लाख से ऊपर मुस्लिम मतदाता सपा को लाभ पहुंचाता दिख रहा है। वहीं बात करें दलित मतदाताओं की तो यह गेम चेंजर साबित हो सकता है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कल कानपुर आए और वहां उन्होंने वार्ड नंबर तीन चुन्नीगंज में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए वार्ड 3 में आयोजित दलित समाज की बैठक में शामिल होकर दलित समाज को संबोधित किया। इससे सीधा प्रतीक होता है कि सपा अब पूरी तरह से दलित समाज पर अपना फोकस कर रही है।अब देखना यह है कि चुनाव के समय दलित क्या वास्तव में सपा का साथ देगा या किसी अन्य को।

शिवपाल सिंह यादव की अफसरों को चेतावनी : नौकरी से रिटायर हो जाओगे लेकिन घर तो यहीं रहेगा
कानपुर। नौकरी से रिटायर हो जाओगे लेकिन घर तो यहीं रहेगा। यह बात शिवपाल सिंह यादव ने कल कानपुर के सीसासमऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्वालटोली अहिराना में चौराहे पर सभा को सम्बोधित करते हुए अफसरों को चेतावनी देते हुए कही उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करना अफसर बंद कर दें और जो अफसर यह बात नहीं मानें सपा कार्यकर्ता उनका नाम डायरी में नोट कर लें।

ग्वालटोली के अहिराना की सभा में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी संबोधित कर रहीं थीं तो वह बोलते बोलते भावुक हो गईं और रो कर बोलीं कि छुड़ा लो विधायक जी को यह आखिरी लड़ाई है, मैं लड़ते-लड़ते थक चुकी हूं। तभी माइक शिवपाल सिंह यादव ने ले लिया और कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को रुला रहे है। और जो अफसर यह सोच रहे हैं कि हम तो दो साल में रिटायर हो जाएंगे। हमारा कौन क्या कर सकता है तो वह सुन लें रिटायर तो हो जाओगे लेकिन घर तो यहीं रहेगा।

नसीम सोलंकी ने वनखण्डेश्वर मंदिर में किया भगवान शिव का जलाभिषेक, शहाबुद्दीन बरेलवी ने फतवा किया जारी।
कानपुर। कानपुर की सीसामऊ की विधानसभा सभा सीट से उपचुनाव में सपा प्रत्याशी जो कि मुस्लिम समुदाय से आती हैं उन्होंने कानपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर वनखण्डेश्वर में दीपावली की रात पहुंच कर पूजा अर्चना की। लेकिन प्रदेश के तमाम मुस्लिम संगठनों ने इस पर नाराज़गी व्यक्त कर डाली और कलमा पढ़कर माफी मांगने के लिए फतवा जारी कर दिया।

नसीम सोलंकी पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी हैं और सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इस बीच दीपावली की रात को नसीम सोलंकी चुनाव प्रचार के दौरान वनखण्डेश्वर मंदिर पहुंच गईं। और भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किये। इस बीच  मंदिर जाने पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।

मुफ्ती शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने फतवा जारी किया है जिसमें उन्होंने नसीम सोलंकी के इस कृत्य को इस्लामी मान्यताओं के विपरीत बताया है। शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि सपा प्रत्याशी शिव मंदिर में पूजा करने गईं, इसके लिए उन्हें कलमा पढ़ना चाहिए और सार्वजनिक तौर पर माफी तौबा  मांगनी चाहिए।

इधर कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के गोविंद नगर से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नसीम सोलंकी द्वारा वनखण्डेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को ढोंग बताया है और कहा है कि वह कुछ भी कर लें लेकिन सीसामऊ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। नसीम सोलंकी पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी हैं और इरफान सोलंकी को एक मामले में सज़ा सुनाई जाने के कारण वह जेल में हैं। उसी कारण सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

बिरहाना रोड दवा मार्केट में लगी आग, लाखों की दवा खाक
कानपुर। कानपुर के थोक दवा मार्केट बिरहाना रोड की दवा की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने वहां पहुंच कर आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया। तब तक आग में जलाकर लाखों की दवा राख हो गई।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर दमकल गाडियां मौके पर पहुंच गईं थी बताया गया है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी।

विकास गुप्ता की शिव फार्मा नामक दुकान में लगी थी आग। कड़ी मेहनत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने पाया आग पर काबू। फायर कर्मियों ने जान की परवाह न करते हुए आग में फंसे 7 लोगों को ऊपरी तल से नीचे उतारा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।

कोई जनहानि नही हुई है। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन कर ऊपरी माले पर फंसे 6 व्यक्तियों को सकुशल नीचे उतारा गया। आग से कोई जनहानि होने की खबर नहीं है।

पत्रकार की हत्या के विरोध में फतेहपुर के पत्रकार उतरे सड़क पर
फतेहपुर/कानपुर। जितेन्द्र सिंह संवाददाता। परसों फतेहपुर में एएनआई के पत्रकार की हत्या के विरोध में आज जनपद के समस्त पत्रकारों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। और जिलाधिकारी फतेहपुर को ज्ञापन सौंपा।पत्रकार दिलीप सैनी एएनआई के संवाददाता थे और प्रोपर्टी का बिजनेस करते थे बताया जाता है कि प्रोपर्टी विवाद में ही पत्रकार की हत्या की गई है। हत्याकांड के विरोध में आज समस्त पत्रकार एकजुट होकर पर सड़कों पर उतर आए।‌जनपद भर के सभी पत्रकारों में दिखी एकजुटता दिखाई दी।

कई पत्रकार संगठनों के पत्रकारों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। पत्रकार संगठनों ने पत्रकार दिलीप सैनी के हत्यारों को फांसी देने की की मांग ज्ञापन में की है। पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या के बाद से फतेहपुर समेत समूचे प्रदेश और देश में पत्रकारों में  काफी रोष है। दो दिन पूर्व हत्यारों ने पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या कर दी थी।

दीपावली पर रेहड़ी-पटरी वालों को परेशान न करे पुलिस
कानपुर। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण एसोसिएशन की अति आवश्यक टास्क फोर्स की बैठक आज 27 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को सेकेंड वाइफ रेस्टोरेंट बाईपास रोड गोपाल नगर में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मा नागेंद्र राय जी ने प्रमुखता से कहा कि हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दिपावली पर्व में छोटे दुकानदार रेहड़ी पटरी वालों से पुलिस की वसूली और उत्पीड़न ना होने पाये क्योंकि ये त्यौहार लगभग सड़क पर ही लगता है और पुलिस परेशान करती है।

इस विषय पर हम सब व्यापारी नेता अपने अपने क्षेत्र में नज़र रखेंगे। और अन्त में संगठन को मजबूत और विस्तार करनें के लिए अगले माह व्यापारी सम्मेलन करनें की योजना बनी है। बैठक में सर्व श्री  जिलाध्यक्ष कानपुर महानगर।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की जिलास्तरीय बैठक आयोजित
कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पार्टी की जिला स्तरीय बैठक नौबस्ता स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने पद वितरित किए। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी लोक जनशक्ति पार्टी कई सीटों पर चुनाव लड़नें जा रही हैं। मौजूद पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विपिन यादव का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर किया।

जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी मुख्य चिराग पासवान के विचारों तथा नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए ही पार्टी समर्पित है जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने जिला कमेटी में जिला महासचिव अलकेश मिश्रा गौरव कटियार उपाध्यक्ष विशाल द्विवेदी युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित दुबे तथा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष जफरुद्दीन शाह को नियुक्त किया।

विपिन यादव ने खुले मंच से अपने संबोधन में कहा कि हमें समाज में एकता राष्ट्रहित एवं विकास के मुद्दे पर एक साथ कार्य करना है तथा परिवार को और बड़ा विस्तार करना है। बैठक में सैकड़ों पदाधिकारियों ने पार्टी पक्ष की नारेबाजी कर सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया।