navratra mela - Swatantra Prabhat

आगामी नवरात्र मेला में दर्शनार्थियो को सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराने के दृष्टिगत विन्ध्य विकास परिषद की बैठक की गयी आहूत
मीरजापुर।  मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आगामी नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियो को बेतर सुविधा व सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विन्ध्य विकास परिषद के अध्यक्ष/सदस्यों व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गयी।

देश व प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले दर्शनार्थियो की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत कालीखोह मन्दिर, अष्टभुजा मन्दिर सहित विन्ध्याचल मन्दिर व कारीडोर परिसर तथा प्रमुख घाटो पर पर्याप्त मात्रा में स्थायी रूप से सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाकर सुरक्षा हेतु निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम के द्वारा किये जाने पर चर्चा की गयी, जिसमें बताया गया कि 05 प्रमुख गलियो के अलावा दो प्रमुख घाटो तथा दो अष्टभुजा मन्दिर व एक कालीखोह मन्दिर सी0सी0टी0वी0 कैमरा विन्ध्य विकास परिषद के द्वारा पुलिस अधीक्षक की देखेरख में कराए जाने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त मन्दिर/विन्ध्य विकास परिषद की आय बढ़ाने के लिये भी पुराने दानपात्रो की मरम्मत के साथ ही 05 अतिरिक्त प्रमुख मार्गो पर दानपात्र लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दूर दराज से देवी मां के ऐसे भक्त जो समयाभाव व अन्य किन्ही कारण से नही आ पा रहे है, उन्हे आनलाइन पूजा पाठ व दर्शन के लिये बेबसाइट बनाकर योग्य पुजारियों के नम्बर व विन्ध्याचल की महिमा के बारे में बेबसाइट पर डालने पर बल दिया।

उन्होने कहा कि मन्दिर के अन्दर कूलर लगाए जाने की अपेक्षा, गलियो व मन्दिर परिसर में 04 एसी लगाया जाए जिसपर सभी के द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। अष्टभुजा मन्दिर पर जनरेटर लगाए जाने पर भी सहमति व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल मन्दिर जाने वाले प्रमुख चारो मार्गो के दोनो पटरियों पर दुकानदार व निवासियों से अपील करते हुये कहा कि अपने दुकान के सामने 15 दिवस के अन्दर अधिकतम ढाई फुट का फाइबर शेड लगवाना सुनिश्चित करे 15 दिवस बाद न लगाए जाने पर प्रशासन के द्वारा उनके दुकान के सामने शेड लगवाया जायेगा उस शेड पर  आने वाला व्यय सम्बन्धित दुकानदार/मालिक को व्यय करना होगा।

जिलाधिकारी ने नेशल हाइवे से काली खोह मन्दिर तक तथा अटल तिराहे से रेहणा मार्ग व अटल तिराहे से मन्दिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर सफाई हेतु नियमित शिफ्टवार सफाई कर्मी लगाये जाने हेतु ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी व नगरीय क्षेत्रो में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर को निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज गुप्ता के अलावा विन्ध्य पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, भानु पाठक मंत्री, गुंजन मिश्रा सदस्य के अलावा अनुज पाण्डेय, शनिदत्त पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष श्रीवास्वत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोवा लाल, सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

नवरात्र मेले को लेकर श्री विंध्य पंडा समाज का आम सभा का बैठक हुआ संपन्न
स्वतंत्र प्रभात
विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज की बुधवार को मां के मंदिर के छत पर बने कार्यालय पर हुई आम सभा की बैठक में नवरात्र मेले की तैयारियाें पर चर्चा की गई। कहा गया कि मेले में आने वाले भक्ताें को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिला प्रशासन और श्री विंध्य पंडा समाज के संयुक्त सहयोग से नवरात्र मेला सकुशल कराया जाएगा।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान 24 घंटे मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा।

कहा कि मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यों को अपने वेषभूषा व जारी पहचान कार्ड के साथ रहना होगा। आम सभा की बैठक का संचालन करते हुए श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु  पाठक ने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान मंदिर पर तीर्थ पुरोहित पान मसाला खाकर मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहिती नहीं करने दिया जाएगा। प्रत्येक सदस्याें का कर्तव्य है कि मेले को सकुशल संपन्न कराएं।

जिला प्रशासन और पंडा समाज के संयुक्त सहयोग से नवरात्र मेला सकुशल कराया जाएगा। बुधवार को अपराह्न दो बजे बजे से सांयकाल चार बजे तक चली। इसके अलावा मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भ गृह में बैग, पर्स के अलावा मोबाइल भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, कोई भी तीर्थ पुरोहित टोपी पहनकर या सर पर पगड़ी बांधकर तीर्थ पुरोहिती नहीं करेगा, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन पूजन हेतु पंडा समाज प्रत्येक दो-दो घंटे की समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

जो 24 घंटे रहेंगे नवरात्र के प्रथम दिन से लेकर पूर्णिमा तक पंडा समाज ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। आम सभा की बैठक में श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष व मंत्री पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक, तेजन गिरी,शनि दत्त पाठक, गौतम द्विवेदी,रतन मोहन मिश्र, संगम लाल त्रिपाठी, प्रदुम भट्ट रामदयाल द्विवेदी सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।