shapath grahan - Swatantra Prabhat

महराजगंज वार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील परिसर में स्थित अधिवक्ता सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तहसील वार एसोसिएशन महराजगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।आपको बता दें कि, इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार महराजगंज ध्रुव नारायण यादव की मौजूदगी में संरक्षक बलवंत प्रसाद शुक्ल एडवोकेट एवं सह संरक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटेलाल, महामंत्री नागेंद्र सिंह सहित कमेटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव ने कहा कि, वह निरंतर अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा से ही प्रयास करते रहते हैं। इस मौके पर उन्होंने नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं को अपने कार्य के प्रति व मुवक्किल के प्रति अच्छा आचरण रखने की सलाह दी। इस मौके पर अध्यक्ष छोटेलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष दुष्यंत प्रसाद, उपाध्यक्ष संजीव कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ सह मंत्री आलोक अवस्थी, सह मंत्री बृजेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष राजकुमार लोधी, आय-व्यय निरीक्षक अवधेश कुमार पाल, मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अयोध्या प्रसाद, कृष्ण गोपाल अवस्थी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, दल बहादुर सिंह, प्रवीण कुमार शुक्ला, ताहिर हुसैन, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, परमानंद वर्मा, राधेलाल, अंकुल पाठक, अतुल कुमार सिंह, आसाराम सहित तहसील 12 एसोसिएशन के अधिवक्ता गढ़ मौजूद रहे।

मोदी ने रचा इतिहास लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
गौरीगंज अमेठी। वडनगर गुजरात के एक गरीब परिवार में जन्मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचा और अपने असाधारण एवं अभूतपूर्व कार्यों से देश की जनता को भरोसे में लेते हुए इतिहास रचा और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। जिसके चलते पूरे देश के साथ-साथ अमेठी में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया, अमेठी के हजारों गांवों में और कस्बों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए, लोगों ने मिठाइयां बांटी तथा खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल हम सब इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बन रहे हैं, जब देश में मोदी जी इतिहास रच रहे हैं और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, यूं तो मोदी जी शुरू से ही असाधारण व्यक्तित्व के धनी रहे उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर गुजरात की जनता ने 2001 से लेकर 2014 तक लगातार चार बार उन्हें अपना मुख्यमंत्री चुना, विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीट जीतकर अभूतपूर्व सफलता हासिल की।

बताते चलें 2014 का चुनाव मोदी को प्रधानमंत्री चेहरा मानकर लड़ा गया था और देश की जनता ने उम्मीद से कहीं अधिक समर्थन दिया था। उसके बाद 2019 में भी मोदी जी को प्रधानमंत्री चेहरा मानकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ा और देश की जनता ने 303 सीटों को देकर मोदी पर पूरा भरोसा जताया, इस बार फिर मोदी  के चेहरे पर 2024 में चुनाव लड़ा गया और देश की जनता ने सबसे ज्यादा भरोसा मोदी सरकार पर जताया और देश की जनता ने एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत से अधिक सीटें दी। मोदी  ने एक नहीं अनेक असाधारण कार्य किए जिसमें धारा 370 की समाप्ति, एक कश्मीर और अखंड कश्मीर के सपने को साकार किया, 500 वर्षों से बहुप्रतिक्षित भगवान राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, सहित मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के दंश से निजात दिलाया, पाकिस्तान के आतंकवाद को करारा जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक किया।

देश में विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए भारत को दुनिया का पांचवा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाते हुए विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर किया। देश ही नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी ने जब देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचा, तो पूरे देश में जगह-जगह पर धार्मिक अनुष्ठान हुए और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया, इस कड़ी में अमेठी भी पीछे नहीं रहा और अमेठी में भी जगह-जगह पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसी कड़ी में शुकुल बाजार के पांडे गंज चौराहा पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर ओंकार नाथ सिंह ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हुए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया, वहीं पूरे भोजा तिवारी में स्वामीनाथ ने सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरण का कार्य कराया, अन्य कई स्थानों पर भी लोगों ने मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार किया।

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल ने दिलाई मंत्री को शपथ।
स्वंतत्र प्रभात।

सुप्रीम कोर्ट की खिंचाई के एक दिन बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने डीएमके विधायक के पोनमुडी को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही पोनमुडी को मंत्री पद पर शपथ भी दिला दी गवर्नर ने पोनमुडी को शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था।

पोनमुडी को शपथ दिलाए जाने के बारे में अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को कहा था, 'अगर हम कल आपकी ओर से नहीं सुनते हैं तो हम राज्यपाल को संविधान के अनुसार कार्य करने का निर्देश देने वाला एक आदेश पारित करेंगे। हम तमिलनाडु के राज्यपाल और उनके व्यवहार के बारे में गंभीर रूप से चिंतित हैं। उनके पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। वह सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दे रहे हैं। ...हम आंखें खुली रख रहे हैं और कल (शुक्रवार को) हम फैसला करेंगे।'

सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पोनमुडी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी और तीन साल की जेल की सजा को निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद आरएन रवि द्वारा पोनमुडी को राज्य मंत्रिमंडल में फिर से शामिल करने से इनकार करने के बाद एमके स्टालिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कहा था कि यह संवैधानिक नैतिकता के खिलाफ होगा।

मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में संपत्ति मामले में उनको बरी किए जाने के फैसले को पलटने के बाद पोनमुडी को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि और दो साल की जेल की सजा पर रोक लगा दी। राज्य सरकार ने तब उन्हें मंत्री पद पर बहाल करने की मांग की थी, लेकिन राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि उनकी सजा को केवल निलंबित किया गया है, रद्द नहीं किया गया है।

अदालत में मामला पहुँचने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल नाममात्र प्रमुख ही हैं जिनसे निर्वाचित सरकार के निर्णयों को लागू करने की उम्मीद की जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि की कड़ी आलोचना की और यहाँ तक टिप्पणी कर दी थी कि वह सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना कर रहे हैं।

एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने पर शीर्ष अदालत द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी डीएमके नेता के पोनमुडी को राज्यपाल ने राज्य मंत्रिमंडल में फिर से शामिल करने से इनकार कर दिया था।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने राज्यपाल की खिंचाई करते हुए कहा था, 'हम इस मामले में राज्यपाल के आचरण को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं।

'सीजेआई ने कहा था, 'हम राज्यपाल को संविधान के अनुसार कार्य करने का निर्देश देने वाले आदेश को पारित करने से नहीं हिचकेंगे, उस स्थिति से बचने के लिए हम समय दे रहे हैं।' इसके पहले आज दिन में  तमिलनाडु गवर्नर आरएन रवि ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उन्होंने विधायक के पोनमुडी को दोपहर 3:30 बजे राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए विधिवत आमंत्रित किया है। अटॉर्नी जनरल (एजी) श्री आर वेंकांतरामनी ने सीजेआई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ को बताया कि गवर्नर ने बता दिया कि उनका "न्यायालय की अवहेलना करने का कोई इरादा नहीं था।"

एजी ने प्रस्तुत किया कि गवर्नर के अनुसार, उन्होंने इस मुद्दे पर केवल सुप्रीम कोर्ट के कुछ निर्णयों के आधार पर निर्णय लिया।उन्होंने कहा, "राज्यपाल यह बताना चाहते हैं कि माननीय न्यायालय के किसी भी आदेश की अवहेलना करने का उनका इरादा बिल्कुल भी नहीं था। न्यायालय के कुछ निर्णयों और कुछ समझ के आधार पर उन्होंने एक विचार रखा।"

तमिलनाडु राज्य के सीनियर एडवोकेट पी विल्सन ने कहा कि संवैधानिक नैतिकता की आवश्यकता वाले मामलों में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से 'संसदीय लोकतंत्र' को बचाए रखने में मदद मिलती है।

गुरुवार को कोर्ट ने विधायक के पोनमुडी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद भी मंत्री के रूप में फिर से शामिल करने से इनकार करने पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि पर नाराजगी व्यक्त की थी।सीजेआई ने एजी से पूछा, "गवर्नर यह कैसे कह सकते हैं कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद मंत्री के रूप में उनका दोबारा शामिल होना संवैधानिक नैतिकता के खिलाफ होगा?"