Vishwa Hindu Parishad - Swatantra Prabhat

श्रीभूमि में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन।
संवाददाता स्वतंत्र प्रभात

22 अगस्त:

श्रीभूमि:

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की श्रीभूमि जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गौड़ीय मठ में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं आयामों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार और विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य वक्ता विहिप के दक्षिण-पूर्व प्रांत के संपादक गोपीव्रत गोस्वामी ने संगठन की कार्यपद्धति, नीति, आचार-व्यवहार और अनुशासन की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की कार्ययोजना पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक में संगठन के विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। संदीप मजूमदार को जिला सह-संपादक, मुन्ना बनिक को जिला बजरंग दल संयोजक तथा विश्वजीत दत्त को सह-संयोजक बनाया गया। बापन चक्रवर्ती को जिला बजरंग दल के व्यायामशाला प्रमुख तथा रमेन घोष को बदरपुर प्रखंड संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संपादक महेश भट्टाचार्य ने विहिप के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक हिंदू परिवार तक संगठन का संदेश पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार में जुटने का आह्वान किया। जिला संगठन मंत्री विवेक पांडे ने संगठन की जमीनी गतिविधियों को मजबूत करने और विभिन्न आयामों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

बैठक में क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख समर घोष, दक्षिण-पूर्व प्रांत गोरक्षा प्रमुख पंकज श्याम, प्रांत प्रचार प्रमुख सुजय श्याम सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष हिमाद्री दास ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन के प्रचार एवं प्रसार प्रमुख स्वप्नजीत नाथ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बैठक की जानकारी दी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप–बजरंग दल का आक्रोश प्रदर्शन, पुतला दहन
कुशीनगर।  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित बर्बर व हिंसक अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को जूनियर हाईस्कूल, कोतवाली के सामने जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में हिंदू जनमानस, माताएं-बहनें, युवा, सामाजिक संगठन एवं सनातन प्रेमी बंधुओं ने सहभागिता की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से इस विषय में सख्त और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के अपमान और उत्पीड़न को अब और सहन नहीं किया जाएगा तथा हिंदू एकता और सुरक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह, जिला सह मंत्री संजय शाही, नगरपालिका परिषद पड़रौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, नगर अध्यक्ष चंदन जैसवाल, नगर उपाध्यक्ष प्रिंस तिवारी, नगर मंत्री विशाल जैसवाल, प्रखंड मंत्री जय सिंह (दुदही), प्रखंड अध्यक्ष बालदिश शर्मा, जोगेंद्र गिरी (नेबुआ नौरंगिया), सुशील जैसवाल, बजरंग दल के जिला सह संयोजक रवि सिंह, नगर संयोजक अभिजीत सनातनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त संतोष, उदयभान वर्मा (विहिप), रामाश्रय (आरएसएस), हिंदू नेता विशाल सिंह व महेंद्र दुबे, विद्यार्थी परिषद से गौरव, समर एवं अभय सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ और इसे हिंदू समाज की जागरूकता, संगठन एवं एकजुटता का प्रतीक बताया

गोकशी के लिए ले जा रहे गोवंश बजरंगियों ने किया बरामद, हंगामा
कौशाम्बी। जिले के गंगा तराई क्षेत्र से तस्करी कर ले जा रहे चार 300 से अधिक गोवंश को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बरामद किया। इतनी बड़ी संख्या में गोवंश मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जिले से गोकशी के लिए कंटेनरों में लदा जाता रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 तीन बजे  विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने को गौवंश को तस्करी के लिए ले जाने की सूचना पर पहुंचकर 300 से अधिक गोवंश बरामद की और इसके बाद को तस्करी का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे।

मौके पर पहुंची कड़ाधाम थाना पुलिस ने 230 गोवंशों को बरामद कर गिरधरपुर गाड़ी स्थित बृहद गौशाला के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि गैर प्रांत तथा कई जिलों से गायों को गंगा के तराई पर लाकर इन्हें गोकशी के लिए कन्टेनरों से लादकर दूसरे प्रदेशों में भेजा जाता है। यही नहीं उनका यह भी आरोप था कि जिले के कई बड़े वह तस्कर भी इस पूरे खेल में शामिल हो सकते हैं।

मामले में विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने कठोर कार्रवाई करते हुए जांच कराए जाने की मांग  कि है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजवीर मौर्य, अवधेश नारायण शुक्ला यशवंत यदुवंश वेद प्रकाश सत्यार्थी कामता यादव तारीफ यादव शिवम पाण्डेय दीपक मौर्य संदीप दिवाकर सहित सैकड़ो की संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मौजूदरहे।

इस कट्टरपंथी मजहबी उन्माद को सख्ती से कुचलना होगा
महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को मुद्दा बना कर साम्प्रदायिक हिंसा सामने आयी है, वह न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही वरन देश में धर्मांधता कट्टरवादी फिरकापरस्ती परस्पर घृणा विद्वेष से भरी हमलावर जेहादी मानसिकता के बढते खतरे का भी अलार्म है । मानते हैं अपना देश विविधताओं से भरा एक देश है, जहां सभी धर्मों और जाति के लोग बिना किसी भेदभाव के सदियों से एक साथ प्रेम और भाईचारे से रहते आ रहे हैं। मगर अफसोस की बात है कि कुछ अराजकतत्व जान-बूझकर ऐसे कृत्यों को करते हैं, जिससे कि समाज में वैमनस्य और टकराव की हालत पैदा की जाती है।

मुगल शासक औरंगजेब को लेकर उठीं नफरत की लपटों में सोमवार रात सेंट्रल नागपुर झुलस गया। दर्जनों गाड़ियां स्वाहा कर दी गईं। हाथों में पत्थर लिए भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपद्रवी घर के अंदर तक घुसे और तोड़फोड़ की। गाड़ियों को जला दिया गया। पुलिस के अनुसार शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हिंसा के दौरान 34 पुलिसकर्मी तथा पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान 45 वाहनों में भी तोड़‌फोड़ की गई। दरअसल, सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़कने की वजह दो अफवाहें थी।

नागपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के विरोध प्रदर्शन के बीच पहली अफवाह यह फैली कि एक धार्मिक ग्रंथ को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं, दूसरी अफवाह कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ये फैलाई गई कि पवित्र चादर को आग लगा दी गई है। हालांकि, कहीं कुछ ऐसा हुआ ही नहीं था। इन अफवाहों से एक समुदाय विशेष के लोग भड़क गए और सड़कों पर उतर आए। साफ है कि औरंगजेब को लेकर जारी तनाव की आड़ में क्या जान-बूझकर चिंगारी को भड़काया गया ? इस पर सियासत गर्म है। शिवसेना और बीजेपी नेता इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर हिंसा को लेकर बेहद सख्त हैं। वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को इसमें साजिश की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी प्लानिंग के तहत हुई है। पेट्रोल बम का इस्तेमाल हुआ है। नागपुर हिंसा ने महाराष्ट्र ही नहीं देश में भी सबको हिलाकर रख दिया। औरंगजेब की कब्र के बाहर प्रदर्शन को लेकर अचानक 200 से 300 लोगों की भीड़ आ धमकी। दरअसल पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर विवाद बढ़ गया है।

छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी बॉलीवुड फिल्म छावा रिलीज के बाद जहां सुर्खियों में है, तो वहीं दूसरी तरफ राज्य हिंदूवादी संगठनों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। इससे पहले राज्य में औरंगजेब को लेकर तब विवाद खड़ा हुआ था, जब समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर से विधायक अबु आजमी ने मुगल शासक की तारीफ की थी। अबु आजमी इस मामले में वेल पर हैं और पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। उन्हें औरंगजेब की तारीफ करने पर महाराष्ट्र विधानमंडल के पूरे बजट सत्र से सस्पेंड किया जा चुका है।

औरंगजेब का मकबरा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में है। यह औरंगाबाद शहर से 25 किलोमीटर दूर है। अब छत्रपति संभाजी महाराज के सन्मानार्थ खुलताबाद में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से करने के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। छावा फिल्म के रिलीज होने के बाद जिले के खुलताबाद में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उबाठा और शिवसेना शिंदे गुट आमने-सामने आ गई है।

उबाठा विधायक व विधान परिषद में विपक्ष के के नेता अंबादास दानवे और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी को टालने के लिए प्रशासन ने कब्र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। औरंगजेच ने अपनी मौत से पहले ही बता दिया था कि उनकी कब्र कहां होनी चाहिए। औरंगजेब ने खुद कमाए पैसों से अपनी कब्र का खर्च उठाने को कहा था। पहले औरंगजेब के मकबरे को कच्ची मिट्टी से तैयार किया गया था। बाद में लॉर्ड कर्जन ने इस पर संगमरमर लगा दिया था।

औरंगजेब के मकबरे के पास ही उनके बेटे आजम शाह का मकबरा है। देखा जाए तो जिन लोगों ने इस दंगे को अंजाम दिया है, उनको किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखने की जरूरत है कि पुराने मुर्दे उखाड़ने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। हिंदू धर्म अपनी सहिष्णुता के लिए जाना जाता है। इसलिए जरूरत इस बात है कि कब्र को तोड़ने की बात नहीं की जाए, क्योंकि इससे विवाद कम होने के बजाए और बढ़ेगा। इसमें कोई दो मत नहीं है कि औरंगजेब के हाथ भारत में कई महान गुरुओं और राजाओं के खून से रंगे हुए हैं।

वहीं औरंगजेब जिसने अपने पिता और भाइयों की हत्याकर गद्दी हथियाई थी। औरंगजेब का नाम हिंदुओं के मंदिर तोड़ने और हिंदू तीर्थ पर जजिया कर लगाने के लिए ही जाना जाता है। लेकिन करीब 300 से ज्यादा वर्षों इतिहास को कुरेदने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है, बल्कि इससे प्रेम और भाईचारा खराब होगा। सबसे दुःखद बात यह है कि औरंगजेब की कब्र को लेकर नागपुर में हुई हिंसा के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जरूरत इस बात की है कि नागपुर हिंसा के बाद राजनीतिक पार्टियां आग में भी डालने का काम नहीं करें, बल्कि सभी की कोशिश होनी चाहिए कि नागपुर हिंसा की आग और नहीं भड़के।

हिंसा पर सियासत देशहित में कतई नहीं है, क्योंकि इससे देश में माहौल और खराब होगा।  महाराष्ट्र सरकार के साथ देश के अन्य राज्यों को भी सर्तक रहने की जरूरत है, ताकि देश के किसी भी हिस्से में ऐसे दंगों की पुनरावृत्ति न हो।अब नागपुर में जो दंगा हुआ है इसके लिए जिम्मेदार उपद्रवियों को पहचान कर धरपकड़ की जा रही है सवाल यह है कि आखिर यह कौन सी मानसिकता के लोग हैं जो एक जरा सी अफवाह पर हथियार पत्थर पैट्रोल बम हाथों में लेकर देश प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती देते हैं और बहुल हिन्दू समाज की जानमाल पर हमला करते हैं।

इन मजहबी उन्मादी तत्वों को पिछली तथाकथित सेकुलर सरकारों का खुला मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का संरक्षण मिलता रहा जिस कारण ऐसे लोगों के दिलों से कानून का भय खत्म हो गया और खुली अराजकता फैलाने कानून को हाथ में लेकर आगजनी और हिंसा करने का पुराना सिलसिला चलता रहा। देश बदल रहा है का दावा करने वाली मौजूदा सरकार को ऐसे दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही तमाम क्षतिग्रस्त गाड़ी संपत्तियों की क्षतिपूर्ति अराजकता फैलाने वाले समाजकंटक दंगाइयों की संपत्ति नीलाम कर करानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई दंगाई ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे।

शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दीपिका पादुकोण के 'बेशरम रंग' में भी बदलाव
स्वतंत्र प्रभात

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने गुरुवार को कहा कि सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान' के निर्माताओं को, उसमें गानों समेत कुछ बदलाव करने का निर्देश दिया है। जोशी ने एक बयान में कहा कि CBFC ने फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स से बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार फिल्म का संशोधित संस्करण जमा करने को कहा है।

उन्होंने उन बदलावों के बारे में विस्तार से नहीं बताया जो निर्माताओं को करने के लिए कहे गए हैं। फिल्म ‘पठान' इन दिनों विवाद में घिरी हुई है और 12 दिसंबर को इसके गीत ‘बेशरम रंग' के जारी होने के बाद इस पर रोक लगाने की मांग उठने लगी।

गीत के एक दृश्य में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकनी में देखा जा सकता है जिसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए गए और ‘हिंदू भावनाओं' को आहत करने का आरोप लगाया गया। जोशी ने दिए बयान में कहा, ‘‘फिल्म हाल में प्रमाणन के लिए CBFC अध्ययन समिति के पास पहुंची और सीबीएफसी दिशा-निर्देशों के अनुसार संपूर्ण अध्ययन प्रक्रिया से गुजरी।

उन्होंने कहा कि समिति ने फिल्म निर्माताओं को निर्देश दिया है कि फिल्म के गीतों समेत उसमें सुझाये गये बदलाव करें और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले उसके संशोधित संस्करण को जमा करें।'' जोशी ने कहा कि CBFC का उद्देश्य निर्माताओं की रचनात्मकता तथा दर्शकों की भावनाओं के बीच संतुलन बनाना और समाधान निकालना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संस्कृति और आस्था समृद्ध और गूढ़ है। और जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, निर्माताओं और दर्शकों के बीच के विश्वास को सुरक्षित रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और निर्माताओं को इस दिशा में काम करते रहना चाहिए।'' फिल्म के गीत ‘बेशरम रंग' से अप्रसन्नता जताने वाले और इसमें बदलाव की मांग करने वाले लोगों में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन शामिल हैं।

मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म पर ‘इस्लाम को गलत तरह से पेश करने' के लिए प्रतिबंध की मांग की है। फिल्म निर्माताओं ने पिछले सप्ताह इसका एक और गीत ‘झूमे जो पठान' भी जारी किया था। ‘पठान' में अभिनेता जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे और यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।