swatantra prabhat mathura - Swatantra Prabhat

मतदाताओं की खामोशी ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचौनी
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा। चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच रहा है। मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगा दिया है। नुक्कड़ सभाओं से लेकर बड़े नेताओं की बड़े मंच पर राजनीतिक सभाओं का दौर चल रहा है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। लोक लुभावने वादे कर रहे हैं। अपनी प्राथमिकताएं बता रहे हैं। हर वह जतन कर रहे हैं जिससे वह जनता का वोट हासिल कर सकें। दूसरी ओर मतदाताओं ने पूरी तरह से मौन साध लिया है। लोग यहां तक कह रहे हैं कि यह बेहद नीरस चुनाव है।

इतना नीरस चुनाव मथुरा ने शायद ही कभी देखा होगा। यहां तक बडे बडे नेताओं की जनसभाओं के प्रति भी लोगों का रूझान नहीं है। वही प्रचार के तौर तरीके भी बदल गये हैं। राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इस सबके बीच मतदाताओं की खामोशी ने सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढा दी हैं। ऊंट किस करवट बैठेगा यह कोई समझ नहीं पा रहा है। राजनीतिक पंडित इस बार जनता का मूड भांपने में नाकाम साबित हो रहे हैं। लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं है। किसी भी सवाल पर वह चुप्पी साध जाते हैं।

बलदेव के गांव पटलौनी निवासी अतुल जिंदल कहते हैं महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीतिक दल चुप्पी साध गये हैं। हमारी  जरूरतों की कोई बात ही नहीं कर रहा है। गांव अडींग निवासी बीरेन्द्र सिंह कहते हैं। कुछ कहने सुनने का कोई फायदा नहीं है। हमारी अपनी समस्याएं हैं, उन पर कोई बात नहीं कर रहा है। सब अपनी अपनी कह रहे हैं हमारी कोई सुन नहीं रहा है। प्रत्याशी वादे बहुत कर रहे हैं। लेकिन इस तरह के वादों से उनका विश्वास उठ गया है। चुनाव जीतने के बाद कोई देखने तक नहीं आता है। अब सब लुभावनी बात कर रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद भगवान हो जाते हैं, इन से मिलना मुश्किल हो जाता है।

गोवर्धन में नाबालिग दौडा रहे ई रिक्शा
मथुरा। गोवर्धन में प्रतिदिन बडी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। गोवर्धन में ई रिक्शा यातायात का प्रमुख साधन बन गये हैं। परिक्रमार्थियों को ई रिक्शा से सहूलियत भी रहती है। ई रिक्शा चालकों की भी इससे अच्छी खासी कमाई हो रही है। जिसके चलते बडी संख्या में गोवर्धन की सड़कों पर ई रिक्शा दौड़ रहे हैं।

हालांकि सड़कों पर ई रिक्शा की बढती संख्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को समय समय पर कई प्रयोग करने पडे हैं। जिला प्रशासन एक बार जनपद में ई रिक्शा की बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर प्रतिबंध भी लगा चुका है। ई रिक्शा के लिए रूट निर्धारण जैसे प्रयोग भी खूब हुए हैं। यहां तक तो सब ठीक रहा, लेकिन लाभ के लालच में अब बच्चे भी सडकों पर ई रिक्शा दौडा रहे हैं

और लाभ के लालच में ही जिम्मेदार सुब कुछ देख कर भी अन देखा कर रहे हैं। कई बार हादसे  भी हो चुके हैं लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पंचायत का इस और ध्यान है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गोवर्धन नगर पंचायत के द्वारा मात्र 400 ई रिक्शाओं को परमिशन दी गई है बावजूद इसके हजारों ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

सौहार्द के माहौल में हुई अलविदा जुमे की नमाज
मथुरा। अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों में नमाजियों ने देश में अमन चैन के लिए दुआ की। इस दौरान मथुरा स्थित शाही ईदगाह मस्जिद पर नमाज को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। सुबह के समय जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पंडेय द्वारा शाही ईदगाह मस्जिद पर जुमे की नमाज पढ़े जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने अलविदा जुमा के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था के दृश्टिगत डीग गेट सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर जायजा लिया। संभ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात कर विभिन्न सुझावों पर चर्चा की। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पैदल गश्त की। मथुरा ऐसा जनपद हैं, जहां पर सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर सभी पर्व मनाते हैं और दुनियाभर में  शांति का संदेश देते हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जुमा की आखरी नमाज शांति पूर्वक संपन्न हुई।

नामाजियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। सभी नामाजियों ने अपने अपने गंतव्य स्थान पर ही नामाज पढ़ी है। पुलिस एवं प्रशासन सभी पर्वों को शांति, सौहार्द एवं प्रेम के साथ संपन्न कराने हेतु कटिबद्ध है। शाही ईदगाह मस्जिद पर सकुशल अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा मुख्य रूप से चौक स्थित जामा मस्जिद में भी बडी संख्या में नमाजी पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी इन दोनों प्रमुख मस्जिद के आसपास अलविदा जुमे की नमाज के वक्त भ्रमण करते रहे।

देहात क्षेत्रों में भी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। महावन, राया, कोसीकला आदि क्षेत्रों में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी। वहीं नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों ने इस अवसर पर साफ सफाई के विशेष प्रबंध किये थे। मस्जिदों को जाने वाले रास्तों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जामा मस्जिद और ईदगाह मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

दलित की जमीन पर कॉलोनाइजर ने किया जबरदस्ती कब्जा
स्वतंत्र प्रभात

मथुरा : जनपद में भू माफिया जमीनों पर अवैध कब्जा जमाए रखे हुए हैं सरकार के सख्त रवैया के चलते ठेंगा दिखा रहे हैं। सरकार की मंशा है जनपद में अवैध कब्जे सभी मुक्त किए जाएं मिली जानकारी के अनुसार लख्खो पुत्र राम सिंह निवासी रोसू गढी तहसील सदर एवं ब्लॉक फरह का रहने वाला है।

लख्खो ने बताया हमारे गांव के मौजा में गाटा संख्या 281/7 रकबा 0.655 हेक्टेयर मेरी जमीन है जो सरकार द्वारा मुझे पट्टे पर मिली है। हमारे गांव के पास सन 2016 में पूर्व सरकार के समय हाईवे के पास वीडी अग्रवाल ने ब्रजभूमि टाउनशिप के नाम से एक कॉलोनी विकसित की थी उसी समय के दौरान बड़ी चालाकी के साथ मेरी जमीन गाटा संख्या 281 / 7 को भी जबरदस्ती कब्जा कर लिया मुझे मुझे थाने में बंद करा दिया।

पुलिस ने बुरी तरह से पिटा। मैं जब छूट कर आया तो मैंने अपनी जमीन जोतने की कोशिश की मुझे मारपीट कर भगा दिया और मेरी जमीन को। अपनी ही जमीन में जोड़ दिया। मैंने 2016 से आज तके अधिकारियों की ऑफिसों के चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई न्याय नहीं मिला।  मैंने बड़ी विश्वास के साथ 24 जून 2023 को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गया तो मुख्यमंत्री ने पूर्ण आश्वासन देकर भेजा आपका 15 दिन में जमीन का निस्तारण करा देंगे।

मेरी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से एसएसपी मथुरा से होकर थाना फरह पहुंची , पुलिस ने जांच कर लीपापोती करते हुए विपक्षी पार्टी बी डी अग्रवाल को राहत देते हुए राजस्व का रोना रोते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया। फिर दुबारा मुख्यमंत्री दरबार में  मिला, लेकिन न्याय नहीं मिला। लख्खो ने बताया दबंग बीड़ी अग्रवाल ने तहसील कर्मचारियों से मिलकर मेरी जमीन से संबंधित  पत्रावली , को तहसील से गायब कर दिया गया है,

पीड़ित ने अपनी जमीन पर बैंक लोन भी ले रखा है जो यह दर्शाता है यह जमीन पीड़ित की है खसरा खतौनी पर भी पीड़ित का नाम स्पष्ट शब्दों में निकलता है। पीड़ित ने तहसीलदार एसडीएम, डीएम, आगरा कमिश्नर से लेकर लखनऊ सचिवालय तक दौड़ लगाई लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिलता रहा है। योगी सरकार लोगों के लिए लोगों की सरकार पर काम कर रही है। लेकिन पीड़ित फिर भी न्याय के लिए भटक रहा है

वित्तीय वर्ष के आखिरी घंटों में राजस्व वसूली के लिए लगा दिया पूरा जोर
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा। 31 मार्च यानी रविवार इस वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है। शनिवार को दिनभर सरकारी विभागों में जोरशोर से काम जारी रहा। राजस्व वसूली के लिए सरकारी विभागों ने पूरी ताकत लगा दी। नगर निगम और विद्युत विभाग के कार्यालयों पर बकाया जमा करने वालों की कतारें लगी रहीं। नगर निगम को वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले 40 करोड़ का लक्ष्य मिला था।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस आंकड़े को लगभग पूरा कर लिया गया है। वसूली लक्ष्य से भी ऊपर जा सकती है। इस बार नगर निगम ने बडे और पुराने बकायेदारों से वसूली के लिए खास प्लान तैयार किया था जिससे यह लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। वहीं विद्युत विभाग आखिरी घंटों में लगातार बकायेदारों के कनेक्शन काटने के अभियान में जुटा हुआ है।

शहर में ही पांच हजार बकायेदारों के कनेक्शन काटने का लक्ष्य तय किया गया है। शनिवार को दिन भर विभाग की टीमें दौडती रहीं। देहात में भी बडे पैमाने यह वसूली अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलों में राजस्व विभाग कई मामलों में शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य हासिल कर चुका है। जिन विभागों से आरसी जारी हुई थीं ऐसे बकायेदारों से वसूली पूरी की गई है। रविवार को छुट्टी के दिन भी अभियान जारी रहेगा।

मथुरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को को दिन भर रखा नजरबंद
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस के खाते आयकर विभाग के द्वारा चुनाव से ठीक पहले सीज किए जाने के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। आयकर विभाग के द्वारा कांग्रेस पार्टी पर की जा रही कार्यवाहियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाना था।

जिसकी भनक स्थानीय प्रशासन को लग गई और स्थानीय प्रशासन के द्वारा जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा को घर में ही हिरासत में ले लिया गया और नजर बंद कर दिया गया। जब इस बात की सूचना कार्यकर्ताओं को लगी तो किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ठाकुर नरेश पाल सिंह जैसावत, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, बंटी सिद्दकी, राजेश सैनी, मुकेश सिसोदिया, दीपक शर्मा व अन्य कार्यकारिणी के सदस्य व कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे।

उन्हें भी जिला अध्यक्ष के साथ उनके आवास पर बैठा लिया गया तथा 2ः30 बजे जिला अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं को रिहा गया। भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि यदि कोई सरकार की नीतियों का विरोध करता है ता विरोध को कुचलने का कार्य तानाशाही रवैया से भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

मथुरा में हैं 85 वर्ष से अधिक आयु के 31 हजार मतदाता
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा। आगामी लोकसभा चुनाव में जिले के 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को अब वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा। अगर वे चाहेंगे तो घर बैठे ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डाल सकेंगे। जिले में ऐसे करीब 31 हजार बुजुर्ग मतदाता हैं। भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देश हैं कि प्रदेश के सभी 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में मथुरा प्रशासन ने जिले के सभी 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट के माध्यम से निवास स्थान पर मतदान करने की सुविधा मुहैया कराने पर काम शुरु कर दिया है। इसके लिए निर्धारित फार्म-12 डी में आवेदन कर अपने निवास स्थान पर मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। फार्म-12 डी अधिसूचना जारी होने के 5 दिनों के अन्दर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा तथा भरा हुआ फार्म-12 डी प्राप्त किया जाएगा।

फार्म-12 डी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के लिंक पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड करके भरकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की यह व्यवस्था पूरी तरह से स्वैच्छिक है। यदि 85 वर्ष से ऊपर का कोई बुजुर्ग चाहे तो घर से और चाहे तो मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाल सकता है। घर से वोट डालने के सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इस बारे में संबंधित बीएलओ से मदद ली जा सकती है।

बॉक्सर बिजेंद्र सिंह की एंट्री से हाईप्रोफाइल हुई मथुरा लोकसभा सीट
स्वतंत्र प्रभात

मथुरा। कान्हा की नगरी में चुनावी माहौल यकायक गर्मा गया है। वहीं चुनावी चकल्लस में गर्माहट आ गई है। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता जोश में हैं। राजनीति के अखाड़े में बॉलीवुड और खेल जगत के ग्लैमर के बीच टक्कर ने कान्हा की नगरी में चुनावी दंगल को रोचक बना दिया है। लोकसभा सीट मथुरा वीवीआईपी हो गई है और प्रदेशभर की नजरें अब इस सीट पर हैं।

शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर पार्टी के बडे नेताओं के साथ वार्ता का फोटो शेयर कर इस बात को जाहिर किया कि बॉक्सर बिजेन्द्र सिंह मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। इसके बाद बिजेन्द्र सिंह के मथुरा से चुनाव लडने की बात ट्रेड करने लगी। सायं तक पार्टी नेताओं की तरफ से यह साफ कर दिया गया कि बॉक्सर बिजेन्द्र सिंह ही मथुरा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे से हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि बॉक्सर चौधरी विजेंद्र सिंह लोकसभा के लिए होंगे। विजेंद्र सिंह बेनीवाल जाट है। मथुरा लोकसभा क्षेत्र में बेनीवाल बड़ी संख्या में है। लम्बे इंतजार के बाद कांग्रेस ने अपने पत्ते खेल दिये हैं। वहीं एनडीए गठबंधन की ओर से भाजपा ने लगातार तीसरी बार बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी पर ही विश्वास जताया है।

इंडिया गठबंधन में मथुरा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। विजेंद्र सिंह ने पिछली बार दिल्ली से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। जाट बाहुल्य सीट पर कांग्रेस ने जाट कार्ड खेल कर इस चुनाव में कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है। यहां दो बार की सांसद हेमा मालिनी से बॉक्सर विजेंदर सिंह की सीधी टक्कर होगी। बसपा ने कमलकांत उपमन्यु को अपना प्रत्याशी बनाया है। मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे चार जून को आ जाएंगे।

मथुरा लोकसभा सीट एक नजर में
लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले इस बार 207090 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वहीं 26481 यंग मतदाता को अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा। लोकसभा चुनाव के लिए जनपद में कुल 2128 पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में इस बार कुल वोटर 1926411 हैं, जिसमें सीनियर सिटीजन 14973, यंग वोटर 26481, पीडब्ल्यूडी वोटर 14053, पुरुष वोटर 1030608, महिला वोटर 895738 तथा थर्ड जेंडर वोटर 65 है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए जनपद मथुरा में कुल 1104 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। 2014 मतदेय स्थल थे। 1719321 मतदाता थे, इनमें 975843 पुरुष तथा 823276 महिला मतदाता तथा 202 अन्य मतदाता थे। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 104 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल थे। इससे पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 135 थी।

विश्व टीबी दिवसः मथुरा में पांच साल में 56510 टीबी मरीज हुए ठीक
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा। विश्व टीबी दिवस 28 मार्च को मनाया जाएगा। इसकी थीम ‘‘हां, हम टीबी का अंत कर सकते हैं’’ रखी गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि टीबी की समय से पहचान हो जाने और इलाज करवाने से यह पूरी तरह से ठीक हो जाता है। पिछले पांच वर्षों में जिले में 56510 टीबी मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकारी तंत्र में टीबी की जांच और इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संजीव यादव ने बताया कि 2018 से 2023 तक 56510 टीबी के मरीज ठीक हुए हैं। जिले में 12989 टीबी मरीजों का वर्तमान समय में उपचार चल रहा है। डीटीओ ने बताया कि महिलाओं, एचआईवी पीड़ितों, मधुमेह के रोगियों, मलिन बस्तियों, धूल मिट्टी में काम करने वालों, कुपोषित बच्चों, धुम्रपान करने वालों और वायु प्रदूषण वाले वातावरण में लगातार रहने वाले लोगों पर टीबी का जोखिम कहीं अधिक है।

डीटीओ ने बताया कि टीबी के इलाज के दौरान कुछ लोग बीच में ही दवा छोड़ देते हैं जिससे वह ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के मरीज बन जाते हैं और ऐसे मरीजों के इलाज के दौरान जटिलताएं बढ़ जाती हैं। जन मरीजों की आर्थिक स्थिति कमजोर है उन्हें संभ्रांत लोगों और संस्थाओं द्वारा एडॉप्ट भी कराया जा रहा है ताकि अच्छे खानपान के साथ साथ मानसिक तौर पर खुद को मजबूत रखने में उनकी मदद की जा सके ।

इन स्थानों पर होती है जांच
सीएमओ ने बताया कि जिले में 15 टीबी यूनिट, 38 डीएमसी और 135 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर टीबी की माइक्रोस्कोपिक जांच की सुविधा उपलब्ध है । जिला क्षय रोग केंद्र मथुरा, जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं टीबी सेनेटोरियम वृंदावन में सीबी नाट मशीन से जांच की सुविधा उपलब्ध है वहीं, गोवर्धन, छाता, फरह, बलदेव, राया और नौहझील में ट्रूनॉट मशीन के जरिये जांच की जाती है।

मथुरा में सीएम योगी ने ’प्रबुद्धजन, से किया संवाद
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब एक बजे गोवर्धन चौराह स्थित मंगलम ग्रीन रिसोर्ट पहुंचे। इससे पहले उन्हों मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किये। प्रबुद्ध सम्मेलन में चिकत्सक, सीए, टीचर्स, उद्यमियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि मथुरा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। काशी और अयोध्या की तर्ज पर मथुरा को सुंदर बनाने का संकल्प पूरा होगा। यमुना शुद्धिकरण अभियान के तहत तेजी से काम चल रहा है।

अगले पांच वर्ष में बृज चौरासी कोस परिक्रमा की नई तस्वीर दिखाई देगी। इस चुनावी समर में दो खेमे साफ नजर आ रहे हैं। एक पार्टी के लिए फैमिली फर्स्ट है, तो मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 मिनट प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही। फैमिली फर्स्ट वालों के राज में भ्रष्टाचार माफिया राज और पुष्टिकरण की राजनीति होती थी। नरेंद्र मोदी के राज में, रामराज, सबका साथ सबका विकास, माफिया राज की समाप्ति के कार्य होते हैं।

इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली मनाने के लिए मथुरा नहीं पहुंचे थे। वह लगातार कई वर्षों से होली के अवसर पर मथुरा आते रहे हैं। ब्रज के विश्व प्रसिद्ध हुरंगा के ठीक दूसरे दिन मुख्यमंत्री का मथुरा आगमन हुआ। यहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के साथ संवाद किया। भाजपाइयों की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी के साथ यूपी में मथुरा से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है।

प्रबुद्ध सम्मेलन का संचालन लोकसभा चुनाव संयोजक देवेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर सांसद हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, लोकसभा प्रभारी अशोक कटारिया, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, एमएलसी जगदीश नौहवार, पूर्व रविकांत गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, श्याम शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।

इन प्रबुद्धजन ने किया स्वागत
एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत मथुरा के टोंटी उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज वशिष्ठ, होटल उद्योग की तरफ से श्याम सिंघल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन गोपाल सिंह, आइएमए से डॉ पवन अग्रवाल, रामलीला सभा के जयंती प्रसाद अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद कसेरे एवं साड़ी उद्योग के अतुल अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

’फगुआ दै मोहन मतवारे फगुआ दै’
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा। फागुन सुदी अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ बरसाना में जमकर होली खेली। होली के बाद बिना कोई फगुवा (उपहार) दिए बरसाना से नंदगांव आ गए थे तो बरसाना में सभी गोप गोपियों ने बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि फगुवा लेने के लिए नंदगांव नंद भवन चलना चाहिए।

अगले दिन दशमी को बरसाना के गोपी ग्वाल जुर मिल कर फगुवा लेने के लिए नंद भवन आते हैं। यहां द्वार पर खडे होकर कहती हैं फगुवा दै मोहन मतवारे फगुवा दै। फगुवा के बहाने एक बार फिर फागुन सुदी नवमी को नंदगांव लट्ठमार होली होती है। फाग महोत्सव की इसी लीला को साकार करने के लिए बरसाना के बाद नंदगांव में लठामार होली खेली गई। दोपहर करीब दो बजे से ही बरसाना से राधा रानी सखी स्वरूप बरसाना से हुरियारों का आगमन शुरू हो गया।

यशोदा कुंड पर चकाचक रबड़ी, केसर युक्त भांग ठंडाई छानी गई। नंदगांव के लोगों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया है। जैसा कि पहले से अंदेशा था कि लाठियां बरसने वाली हैं तो इसके लिए सिर पर पगड़ी बांधी गई। कुंड से बाहर निकलकर एकत्रित हो ढालों को उपर करते हुए नंद के जमाई की जय से गगनभेदी जयघोष करते हुए भूरे का थोक से नंद भवन की ओर हुरियारें कूच कर गईं। गुलाब की पंखुड़ियों से जोरदार स्वागत किया गया।

जगह जगह फूलों से रंगोली सजाई गई। छतों से ड्रमों में पहले से तैयार किया गया टेसू के फूलों का प्राकृतिक रंग हुरियारों पर बरसात हुई। हुरियारे रंगों में सराबोर हो गये। हर कोई अद्वितीय प्रेम के इस रंग में सराबोर होने के लिए मचल उठा। हुरियारे कह उठे दर्शन दै निकस अटा में ते दर्शन दै।

सोलह श्रृंगारों से सजी धजी हुरियारिनें अपने घर के द्वार, अटा अटरियाओं के झरोखों से झांकने लगीं। भंग की तरंग में मदमस्त हुरियारे हंसी ठिठोली करते हुए नंदभवन पहुंचे। नंदगांव बरसाना के समाजियों ने कृष्ण बलराम के विग्रहों के सामने संयुक्त समाज गायन किया। शाम के करीब साढ़े पांच बजे रंगीली चौक पर हजारों की संख्या में हुरियारे और हुरियारिन जमा हुए और जमकर लठामार होली खेली गई।

फोटो-19 यूपीएच मथुरा 01
फोटो परिचय- नंदगांव में लठामार होली खेलने के लिए तैयारी करते हुरियारे।

फोटो-19 यूपीएच मथुरा 01, 01ए, 01बी, 01 सी
फोटो परिचय- नंदगांव में लठामार होली के दृश्य।

’भीड नियंत्रण के प्रयोग बन रहे हादसों का सबब’
स्वतंत्र प्रभात
मथुरा। होली के अवसर पर लगातार समूचे ब्रज में श्रद्धालुओं का दबाव बना हुआ है। होली के प्रसिद्ध आयोजनों को देखेने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। वहीं मंदिरों में भी लगातार भीड़ का दबाव बना हुआ है। मंगलवार को वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक श्रद्धालु की भीड के दबाव में मौत हो गई। इससे पहले रविवार को बरसाना में लड्डू होली के दौरान भी एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई थी। कई श्रद्धालु बेहोश हुए थे। बरसाना में ही इसके दूसरे दिन यानी कि लठमार होली के दिन सोमवार को बैरिकेडिंग टूट गई और एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को चोट आईं।

वहीं कई श्रद्धालु भीड में फंस कर बेहोश हो गये थे। बुधवार को रंगभरनी एकादशी है। इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। हालांकि इससे एक दिन पहले हुए हादसे ने प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने पर सोचने का मौका दिया है। इससे पहले भीड नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग जैसी व्यवस्था मंदिरों के आसपास नहीं की जाती थीं। हालांकि भीड भाड रहती थी लेकिन प्रशासन की ओर से भीड नियंत्रण के प्रयासों में बैरिकेडिंग और दूसरे प्रयासों से भीड़ को बांधने की कोशिश नहीं की जाती थी। मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन, बरसाना से लेकर गोकुल महावन तक मंदिर और मंदिरों के आसपास लगातार भीड़ का दबाव देखा जा रहा है। जिससे निपटने और व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयाग किये जा रहे हैं।

इनकी हुई मौत
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर भीड़ के बीच श्रद्धालु मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी सुनील पिशोरी लाल की अचानक तबियत बिगड़ गई। वो अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस एंबुलेंस से उन्हें लेकर चिकित्सालय पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु मुंबई से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने आया था।

किन्नर की बिगडी तबीयत
बिहारी मंदिर पर दिल्ली के ईस्ट उत्तम नगर निवासी 22 वर्षीय किन्नर विशाल की तबियत बिगड गई। उसके साथी मुश्किल से उसे भीड़ से निकाल कर मंदिर के बाहर चबूतरे पर लेकर आये। यहां से सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे।

एसएसपी ने किया खंडन
एसएसपी शैलेश पांडेय का इस बारे में कहना है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मंदिर के अंदर दम घुटने की बात बताई जा रही है, जो सरासर गलत है इसका खंडन किया जाता है। थाना वृंदावन क्षेत्र में एक व्यक्ति जो कि मुंबई से आये थे। उनका नाम सुनील था वह बिहारी जी मंदिर में दर्शन के उपरांत बाहर निकल कर एक चबूतरा है वहां बैठे थे और बैठे बैठे उन्हें हृदयाघात हुआ। वहां मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल मेडिकल टीम का सहयोग लेते हुए उनको एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, उनकी उम्र करीब 68 वर्ष थी।