dmunnao - Swatantra Prabhat

पुलिस को चोरों का चेलेंज, थाना से मात्र तीस मीटर पर स्थित ज्वैलर्स में सेंध कर पार किया लाखो का माल
संवाददाता असोहा

असोहा (उन्नाव)।

थाना पुलिस को चोरों ने खुली चुनौती देदी है। थाना भवन से मात्र तीस मीटर दूरी पर ज्वैलर्ष की दुकान से लाखों का जेवर नगदी उठा ले गये चोर। असोहा - उन्नाव पुरवा सर्किल के क्षेत्र में चोरों ने ग्रामीणों की नाक में दम कर रखा है। उसी क्रम में आज चोरों ने असोहा पुलिस को खुली चुनौती देते हुए असोहा थाना भवन से बमुश्किल तीस मीटर दूरी पर शिव ज्वैलर्स की दुकान में नकाब लगाकर लाखों रूपए नगद तथा चांदी के जेवर उठा ले गये। थाने के सामने इस चोरी से लोगों मे दहशत का माहौल है। और लोगों का भरोसा पुलिस से भी उठता नजर आ रहा है।

गौर रहे कि ग्राम पाठकपुर के अनिल रावत की सोने चांदी की दुकान असोहा में है। अनिल रावत रात को दुकान बंद कर अपने घर पाठकपुर चले जाते हैं। आज गुरुवार सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख कर वह चौक उठे। गल्ले का लाक टूटा हुआ था। गल्ले में रखे तकरीबन दो लाख रुपए नगद व साढ़े तीन किलो चांदी भी नहीं थी। यह सब देखकर अनिल हकीकत समझ गये कि दुकान में चोरी हो गयी। जैसे ही चोरी की बात फैली लोगों की भीड़ दुकान पर एकत्र हो गयी। चोर अनिल ज्वैलर्स की दुकान के बगल में रामकुमार सबिता की खाली पड़ी दुकान की तरफ से अनिल की दुकान में नकाब लगा कर घुसे। सूचना पाकर असोहा पुलिस भी मौके पर पहुंची और थोड़ी देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन कोइ कामयाबी नहीं मिल सकी। इस घटना के बाद असोहा के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिया। जिला ब्यापार मंडल के लोग भी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस चोरी के खुलासे के लिये चार दिन का आश्वासन दिया है।

शिव ज्वैलर्स की दुकान के सामने दो बैके भी है एक आर्यावर्त बैक और जिला सहकारी बैक चोरो ने अगर बैको की तरफ रूख किया होता तो बहुत बड़ी घटना होती। दूसरी बात शिव ज्वैलर्स की दुकान के पास ही कयी पुलिस के सिपाही किराये पर मकान लिये है। लेकिन किसी को चोरी की भनक भी नहीं लगी। जबकि चोरों ने पक्की दीवार के कई रदे ईंट काटी।

इस चोरी की बड़ी घटना से खासकर पुरवा पुलिस की आखो से परदा उठ जाना चाहिए जो चोरी की घटनाओं को फर्जी मान कर एफआईआर तक नहीं लिखती यही वजह है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं।

असोहा शिव ज्वैलर्स की दुकान मे चोरों को दुकान की तिजोरी तोड़ने में कामयाबी नहीं मिली अगर तिजोरी तोड़ने में कामयाबी मिल जाती तो फिर करोड़ों की चोरी होती दुकान मालिक अनिल के अनुसार तिजोरी साफ साफ बच गयी है। वहीं असोहा पुलिस के जिस सिपाही की ड्यूटी वहां लगी थी उसने हाजिरी रजिस्टर पर सफेद वैटनेश लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक उस रजिस्टर की फोटो भी मोबाइल पर ले गये है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने दो बीट सिपाहियों को लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश भी दिए। असोहा पुलिस की इतनी फजीहत सायद ही कभी हुयी हो।

जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी की मौजूदगी में समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न
उन्नाव। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जनपद के जन प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के साथ सांसद डा0 स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी की अध्यक्षता व जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में सांसद द्वारा राष्ट्रीय मार्ग, राज्य मार्ग, जिले के प्रमुख/अन्य मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मार्ग, जिला पंचायत व मण्डी परिषद के मार्ग, रेलवे के उपरिगामी पुल/अंडर पास, फ्लाई ओवर, बाई-पास, रिंग रोड, लघु व दीर्घ सेतु निर्माण आदि के स्वीकृत व प्रस्तावित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।

साथ ही जरूरत के मुताबिक विभिन्न प्रकार की सड़कों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण/पैच मरम्मत/गड्ढा मुक्ति आदि करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मा0 सांसद ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के समन्वय से जनपद के विकास हेतु बेहतर कार्ययोजना तैयार करना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्यो को पूरी गम्भीरता से लिया जाए और तद्नुसार कार्ययोजना में शामिल कर जिले का समग्र विकास सुनिश्चित कराया जाए। बरसात समाप्त हो चुकी है इसलिए स्वीकृत नई सड़कों व सम्पर्क मार्गो पर आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य/पैच मरम्मत आदि प्रारम्भ कर दिए जाएं। समस्त निर्माण कार्य मानक के अनुरूप व तय सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं। धमार्थ व औद्यौगिक उपयोग के मार्ग तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा खनन से क्षतिग्रस्त मार्गों को प्राथमिकता में लिया जाए। उन्होने कहा कि जनपद का प्रत्येक गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से अनिवार्य रूप से आच्छादित कर दिया जाए। जनपद में जिन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उनका जल्द से जल्द लोकार्पण कराया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत सभी निर्माण कार्यो को अविलम्ब प्रारम्भ करें। निर्माण के लिए 2-3 महीने का ही समय है, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की कोताही/लापरवाही न की जाए। निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और ससमय पूर्ण करें। जनपद में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की पैच मरम्मत व गड्ढा मुक्ति का कार्य तुरन्त शुरू कराएं। गड्ढा भरायी का कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी प्रस्ताव दिए गए हैं उनको कार्य योजना में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक पुरवा अनिल सिंह, विधायक सफीपुर बम्बालाल दिवाकर, विधायक बांगरमऊ श्रीकान्त कटियार, विधायक भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे।

विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
रामबाबू अवस्थी संवाददाता नवाब

नवाबगंज (उन्नाव)। विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय भैसोरा में 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान रामचंद्र, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आशीष पटेल, ग्राम रोजगार सेवक राहुल पांडेय, पंचायत सहायक रोशनी, प्रधान शिक्षिका रेनू पाल, सहायक शिक्षक विशाल व ग्राम वासियों एवं विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बड़ी ही धूमधाम से गांधी जयंती का पर्व मनाया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान रामचंद्र ने ग्राम निधि द्वारा एक स्मार्ट टीवी बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास हेतु कक्षा 7 में लगवाया गया। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहायक शिक्षक विशाल द्वारा बताया गया कि स्मार्ट टीवी लग जाने से बच्चों को स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शिक्षा परक जानकारियाँ प्राप्त होगी।

चोरी की घटनाओं पर उन्नाव पुलिस नही लगा पा रही अंकुश
संवाददाता नवाबगंज

नवाबगंज (उन्नाव)। लगातार हो रही चोरियों से जनपद के लोगों में भय व्याप्त है। अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रात रात जागकर मोहल्लों में भ्रमण कर लाठी डंडों के साथ मुनादी करते हैं सोने वालों जागते रहो। नवागत पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को रात्रि गश्त के सख्त आदेश दिए हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में चोरियां नही थम रही और न ही चोरों के हौसले पस्त हुए। ये पहली बार हुआ है कि चोरों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं दिख रहा। पुलिस भी लगातार चोरियों से सबक नही ले रही है।

विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत आशा खेड़ा के मजरा मदारी गढी में बीती रात चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया। ग्रह स्वामियों के अनुसार लगभग लाखों का सामान पार हो गया। रात में पुलिस को जैसे ही सूचना मिली 112 नंबर और हलके के दो सिपाही हृदय नारायण और अंकुश पवार मौके पर आकर छानबीन करके चले गए। जिसमें एक घर में चोरों का एक अंगोछा मिला है। चोरी की वजह से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। रीतू साहू ने बताया हमारे पति लखनऊ में काम करते हैं और हम लोग परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे।

और भल्लू की पत्नी ने बताया कि मेरा एक लड़का और बहू अपने ससुराल गए थे उसके कमरे से कुछ नगदी और हल्के सोने की चीज ले गए। मुकेश के यहां भी चोरी करने की नियत से चोर आए लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं मिला एक घर में चोरों ने कुछ रुपए और प्याज और लहसुन भी उठा ले गए। किसी भी व्यक्ति ने अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। रात में पुलिस आकर छानबीन करके चली गई। चोरी की वजह से क्षेत्र और लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क, गड्ढा मुक्त सड़क का देखो नजारा
रामबाबू अवस्थी सं. नवाबगंज

नवाबगंज (उन्नाव)। विकासखंड के अंतर्गत सोहरामऊ क्षेत्र से भैंसौरा गांव को जोड़ने वाला मार्ग इतना खराब हो चुका है कि लोग ये अंदाजा नही लगा पा रहे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। जहां एक तरफ सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों का दंभ भरती नजर आती है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार सरकार के मंसूबों पर लगातार पानी फेर रहे और लोगों को सरकार की फजीहत करने पर मजबूर कर रहे। सड़के खराब होने की वजह से ग्रामीण और राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग सैकड़ो गांव को जोड़ने वाला मार्ग है। जब सड़क के विषय में क्षेत्रीय लोगों में राजेश सिंह, राहुल पांडे, गुरु प्रसाद, तकदीर अली, जितेंद्र राजपूत, आदि तमाम लोगों से बात की गई तो बताया कि आये दिन इस रोड की वजह से आने जाने वाले लोग और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग गड्ढों में अचानक गिर जाते है जिससे किसी का हाथ तो किसी का पैर टूट जाता है। लोगों को जान माल का नुकसान भी हो रहा। जिसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है।

वहीं पर इन लोगों ने जिला अधिकारी से रोड की मरम्मत और नवीनीकरण की भी मांग की। इस रोड की खराब दुर्दशा को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस रोड पर आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना देखने को मिलती है और कोई ना कोई चोटिल होकर बाइक और साइकिल से गिर जाते है।

पैगम्बर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुस्लिम धर्म गुरुओं ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। डासना के महंत दीपक त्यागी उर्फ नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर यहां के मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है । यहाँ के काज़ी शहर सैयद जियाउल आरफीन ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाअधिकारी को सौपा है। ज्ञापन में आपत्तिजनक बयान की घोर निंदा की गई है। आपत्ति जनक बयान देने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में काज़ी शहर और अइम्मा इकराम ने कहा है कि डासना के दीपक त्यागी उर्फ यतिनरसिंहानंद द्वारा एक मंच के माध्यम से पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की तौहीन की गई है । जिससे तमाम मुसलमान व तमाम अमन पसंद लोगों में जबरदस्त गम व गुस्सा है। ज्ञापन में कहा गया है कि यति नरसिंहा नंद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से देश में अमन शांति भंग होने का खतरा है । इसलिए आपत्तिजनक बयान देने वाले यतिनरसिंहानंद व उसको संरक्षण देने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, कोतवाल राजेश त्रिपाठी व मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहे। ज्ञापन में नायब शहर काजी हाफिज फिरोज खान, नायब इमाम ईदगाह मौलाना फैसल बिलाल जामई, सैयद मोहम्मद गयासुद्दीन उर्फ गौसी मियां, कारी अब्दुल मुबीन, हाफिज अल्ताफ, मौलाना रिजवान, हाफिज बिलाल, मौलाना मलिक, सलमान अहमद सभासद व आफाक खान सभासद आदि सहित दर्जनों हस्ताक्षर मौजूद हैं।

समाजसेवी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे हृदयनारायण दीक्षित
अमित कुमार शुक्ला संवाददाता बीघापुर

बीघापुर (उन्नाव)। विकासखंड क्षेत्र के बैगुलाल खेड़ा निवासी समाजसेवी रामखेलावन सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार देर शाम उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

बैगुलाल खेड़ा के ग्राम प्रधान अरुण सिंह उर्फ भोले के पिता समाजसेवी रामखेलावन सिंह का 2 अक्टूबर को हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था। सूचना पर उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। श्री दीक्षित ने कहा परिवार के साथ सदैव खड़े हैं। विधानसभा अध्यक्ष के साथ मिथिलेश मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, आनंद अवस्थी, शत्रुघ्न सिंह, पवन पासवान, बलराम सिंह, कल्लू तिवारी, पूर्व प्रधान मोना सिंह, लल्लन सिंह, सोनू सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, रानू त्रिवेदी मौजूद रहे।

साहब हमे भी दे दो आवास, क्या हम गरीब नही
पीएम आवास योजना के अंतर्गत योजना का पात्र होते हुए भी नहीं मिला लाभ।

ताजा मामला मियागंज ब्लाक के कोरबारी कला खुर्द का है

पति की मृत्यु हो जाने के बाद अपने दो बच्चों के साथ फटे ट्रिपल के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर नहीं मिल सका अभी तक पीएम और कम योजनाओं के अंतर्गत आवास।

उन्नाव।

जिले के मियां गंज ब्लॉक स्थित कुरी कला खुर्द गांव में पीएम और सीएम आवास योजना के अंतर्गत लाभारित लाभान्वित होने वाले लोगों के जमीनी हकीकत का जीता जागता उदाहरण वहां के रहने वाले रामकली स्वर्गीय मेवा लाल की पत्नी है जिन्हे कई बार आवास का आश्वासन तो मिला लेकिन आज तक आवास संबंधित कोई भी लाभ नहीं मिल सका l

जानकारी के मुताबिक रामकली ने बताया कि ग्राम प्रधान राधे श्याम से उनके द्वारा कई बार आवास के लिए गुहार लगाई गई। लेकिन उन्हें हर बार किसी न किसी बहाने के चलते टाल दिया गया। रामकली की हालत इतनी गंभीर है कि वह अपने दो बच्चों के साथ बरसात के दौरान फटे तिरपाल के नीचे जैसे तैसे अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर है l

तालाब किनारे चूल्हा रखकर अपने बच्चों का पालन पोषण करने को विवश लेकिन प्रशासन की अनदेखी और संसाधनों की कमी के चलते उनके स्थिति को और भी जटिल बना दिया है l

हाल ही में रामकली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह अपनी कठिनाइयों और परेशानियों का जिक्र करते हुए संबंधित सरकार से मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं इस वीडियो के वायरल होने के बाद सी. डी. ओ. प्रेम प्रकाश मीणा ने मामले का सजान लेते हुए मियागंज ब्लाक के वीडियो को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले की जांच अति शीघ्र करें और रामकली को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ त्वरित दिलाया जाए।

रामकली ने दुखी होकर कहा

मैंने कई बार ग्राम प्रधान से सहायता मांगी लेकिन हर बार मुझे कोई ना कोई बहाना बनाकर वापस कर दिया गया। अब मुझे नहीं पता कि और मैं क्या कर सकती हूं।

उनकी इस पीड़ा को देखते हुए स्थानीय लोगों को भी अंदर तक जागझौर कर रख दिया है जो प्रशासन के लापरवाही के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

सी. डी. ओ. प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा के मामले की जांच जल्द से जल्द की जाएगी और जो भी लापरवाही हुई है उसके खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि इस तरह की कोई दूसरी घटना ना हो सके उनके सक्रियता को देखते हुए स्थानीय लोगों में उम्मीद की नई आशा जगी है कि शायद अब रामकली को न्याय के साथ-साथ उसका सपनों का घर मिल सके।

फिलहाल ग्राम प्रधान राधेश्याम का कहना है की रामकली के लिए आवास का आवेदन किया गया था। परंतु कुछ टेक्निकल इश्यूज से यह मामला अटका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान की मनमर्जी के चलते पीड़िता को आवास का लाभ नहीं मिल सका है।

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय लोग इस मामले में प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हर उस व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ निष्पक्ष तरीके से मिल सके और भेदभाव ना हो इस तरह की व्यवस्था की जाए उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है की गरीब और वंचित लोगों के लिए आवास जैसी आधारभूत सुविधाओं का तत्काल समाधान किया जाना नितांत आवश्यक है। ताकि कोई और परिवार रामकली की तरह कोई अन्य इस तरह की पीड़ा को झेलने के लिए विवश न हो l

मार्ग दुर्घटना में दो मोटरसाइकिलो की आमने सामने भिड़ंत में जे. सी. बी. चालक की हुई मौत
क्राइम रिपोर्टर

उन्नाव। शुक्रवार देर शाम जे. सी. बी. चालक एक युवक जो  किसी घरेलु कार्य के चलते बाइक से निकला था। घर से गढ़ा कौला नामक स्थान पर पंहुचा ही था की विपरीत मार्ग से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़ंत में युवक की मौत हो गयी। पुलिस को सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा भवानी के रहने वाले अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष जो शुक्रवार की शाम को घरेलु कार्य के सम्बन्ध में बाइक से निकला था। गढ़ा कौला मार्ग पर पंहुचा ही था की अचानक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमे अमित कुमार की मौत हो गयी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर अमित को चिकत्सकों द्वारा परिक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मा, भाई ललित कुमार और पत्नी रो रो कर बेसुध होती रही।

बच्चो के सर से छिना पिता का साया

दो मासूम बच्चो में अंश लगभग 6 वर्ष बेटी शुभी 4  वर्ष रोते बिलखते दिखे। थाना प्रभारी ने बताया शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही पी. एम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

नही थम रहा गला गला घोंटू का कहर सीएचसी के डॉक्टर लापरवाही पर उतारू
संवाददाता असोहा

असोहा(उन्नाव)। सीएचसी क्षेत्र के आधा सैकड़ा गांवों में फैले बच्चों की घातक बीमारी डिप्थीरिया अब लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस बीमारी से लगभग एक दर्जन बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इस बीमारी से हुई मौतो की संख्या छः बता रही है। लेकिन इससे भी बढ़कर स्थिती यह है कि क्षेत्र के तकरीबन आधा सैकड़ा गांवों में तमाम बच्चे इस घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। जिन गांवों में यह बीमारी अपने पैर पसार चुकी है उनमें ब्लाक क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव कांथा भी शामिल है। इसके अलावा सेमरी, चंदन खेड़ा, दऊ, दरसवां, कालूखेड़ा, आदि तमाम गांव शामिल है।

लेकिन असोहा अस्पताल के चिकिस्सा अधीक्षक इस घातक बीमारी को गंभीरता नहीं लेते और न ही वह इन गांवों में जाना उचित समझते है। गांवों के लोग बताते हैं कि असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक केवल अस्पताल में बैठे बैठे ही आराम तलबी पर उतारू है। गौर रहे कि इसी ब्लॉक के सहरावां गांव तथा इसके मजरा दरियार खेड़ा में कई बच्चों की इस बीमारी से हुई मौत पर भी असोहा सीएचसी के डाक्टर गांव नहीं गये केवल हेल्थ वर्करो को ही भेजते रहे।

असोहा अस्पताल के स्वास्थ्य सूत्रों ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में यह डिप्थीरिया रोग लगा तार अपना ब्यापक रूप लेता जा रहा है। लेकिन असोहा सीएचसी के अधीक्षक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यहां तक कि वह इन बीमारी वाले गांवों में जाते तक नहीं है। आंकड़े भी सीएमओ तथा ऊपर तक के अधिकारियों से छुपाए जा रहे हैं।

जिम्मेदारों की लापरवाही से प्रतिवर्ष बाढ़ की भेंट चढ़ता रास्ता
अमित कुमार शुक्ला संवाददाता बीघापुर

बीघापुर(उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ेवा से कानपुर नगर के प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने के लिए गंगा पर बना पुल औचित्य हीन हो गया है गढ़ेवा गांव से पुल तक पहुंचने वाला संपर्क मार्ग बुधवार रात कटान की भेंट चढ़ गया। जिससे गंगा का प्रवाह सड़क को तोड़ते हुए चलने लगा। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोगों को खेतों पर जाने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं बची।

गढ़ेवा के सामने गंगा नदी पर बना पुल औचित्यहीन हो गया है। संपर्क मार्ग एक बार फिर बह जाने के चलते कटरी क्षेत्रवासियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी सुधीर सिंह चौहान ,प्रदीप शुक्ला, शिवम शुक्ला, आनंद शुक्ला , गुड्डू सिंह, उमाशंकर लोधी ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार उपेक्षा के चलते आवागमन ठीक नहीं हो सका। पिछले तीन वर्षों से कटरी वासी बाढ़ का दंश झेल रहे हैं।

संपर्क मार्ग बह जाने के चलते लोगों के आगे जहां आवागमन की समस्या खड़ी है। वही जानवरों के खाद्यान्न का संकट पैदा होगा। जानवरों को खाद्यान्न के लिए गंगा कटरी में लोग जानवर ले जाते थे। संपर्क मार्ग बह जाने से जानवरों को खेतों पर ले जाना ठप हो गया है। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि संपर्क मार्ग बह जाने के चलते आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बारा सगवर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने मौके का निरीक्षण कर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई हैै। पुल की तरफ जाने वाले हर व्यक्ति को रोकने के लिए निर्देश दिए हैं।

व्यापारी के घर लाखों की लूट, पुलिस मुठभेड़ में 2 घायल,
व्यापारी के घर लाखों की लूट, पुलिस मुठभेड़ में 2 घायल, SHO को किया गया सस्पेंड

मो.अरमान विशेष संवाददाता

उन्नाव। बांगरमऊ में व्यापारी के घर पर नकाबपोश 7 से ज्यादा बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। एक घर में दाखिल हुए और मौजूद सदस्यों को तमंचे की नोक पर अलमारियों में रखी लाखों की नगदी व ज्वेलरी को कब्जे में लेक्रर जान से मारने की धमकी देते हुए परिजनों को एक कमरे में बंदकर भाग खड़े हुए। महिला से मंगलसूत्र और नाक कान के गहने भी जबरन छीन लिए। एक युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को बाइक समेत पकड़ लिया बाकी फरार हो गए।

आपको बता दे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड निवासी छुन्ना गुप्ता जो कि बिल्हौर मार्ग स्थिति ग्राम पंचू पुरवा में रहते है। उनका हार्डवेयर का व्यवसाय है। पुत्र प्रियांशु  पत्नी पूनम गुप्ता के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे लाइट न आने के कारण पूनम परिवार व मोहल्ले के व्यक्ति सूरज के साथ बाहर बैठी हुई थी। तभी बाइक सवार करीब 7 नकाबपोश बदमाश वहां पहुँचे और सभी को असलहे के बल पर धमकाते हुए घर के अंदर ले गए और बंधक बनाकर जमकर मारपीट की।

बच्चों को भी ले जाने की थी साजिश

इसके बाद नकाबपोश बदमाशो ने  पूनम गुप्ता से असलहे के बल पर अलमारी की चाबी लेकर लगभग 10 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर व लगभग दो लाख रुपये की नगदी लेकर अपने बैग में भर ली। पूनम गुप्ता का जबरन मंगलसूत्र छीनकर तोड़ दिया और नाक कान के जेवर भी असलहे के बल पर नकाब पोश बदमाशों ने छीन लिए। पूनम गुप्ता ने बताया कि नकाबपोश बदमाश उसके बच्चे को भी उठा कर अपने साथ ले जा रहे थे। काफी मान मनौव्वल के बाद वो उसके बच्चे को छोड़कर गए और घर में मौजूद सब जेवरात और नगदी अपने साथ ले गए।

जाने से पहले नकाबपोश बदमाशो ने सभी को कपड़ों और साड़ी से कुर्सी में बांध दिया। मौका पाकर सभी वहां से फरार हो गए। सभी के भागने पर पूनम और उनके बच्चों के साथ ही सूरज ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। नकाबपोश बदमाश बलदेव पुरवा मार्ग से भाग रहे थे। गांव वाले शोर मचाते हुए उधर की ओर भागे, जहाँ ग्राम डहन के निकट दो बदमाशों अंशु पाल व अभिषेक को घेराबंदी कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डकैती की घटना से जनपद ही नही राजधानी तक हड़कंप मच गया।

बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी हुए सस्पेंड

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के साथ ही सीओ, एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। सीओ बांगरमऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह करीब 6 बजे दोनों आरोपियों की निशानदेही पर माल बरामदगी के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी पुलिस टीम पर हमला कर भाग रहे थे। पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और घेराबंदी कर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। पुलिस की कार्रवाई में भाग रहे आरोपियों के पैर में गोली  लगी जिससे दोनो आरोपी घायल होकर गिर पड़े। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।  इसके साथ ही नवागत पुलिस अधीक्षक ने बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।