Team India - Swatantra Prabhat

साउथ अफ्रीका पर धमाकेदार जीत के बाद, टीम इंडिया में अब नहीं दिखाई देंगे सूर्यकुमार यादव! फैंस करेंगे मिस
Sports News

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में 6 साल के बाद टी20 सीरीज जीती. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान काफी शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन अब भारतीय फैंस उन्हें मिस करने वाले हैं. दरअसल, वह अब एक लंबे ब्रेक के बाद भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा काफी शानदार रहा. भारतीय टीम इस 4 मैचों टी20 सीरीज में 3-1 से बाजी मारी. सीरीज का आखिरी मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए. वहीं, साउथ अफ्रीका को 18.2 ओवर में ही 148 रनों पर ढेर कर दिया. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने काफी शानदार कप्तानी की और गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों का भी अच्छे से इस्तेमाल किया. लेकिन अब भारतीय फैंस उन्हें मिस करने वाले हैं.

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कमान इसी साल श्रीलंका दौरे से पहले मिली थी. उनकी कप्तानी में भारतीय टी20 टीम का प्रदर्शन काफी यादगार रहा. टीम इंडिया ने श्रीलंका को 3-0 से हराया, इसके बाद बांग्लादेश को अपने ही घर पर 3-0 से धूल चटाई और अब साउथ अफ्रीका को उसी के घर में 3-1 से हराया. बता दें, ये भारतीय क्रिकेट के इतिहास का पहला मौका भी है जब टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 सीरीज में 3 मैच जीत हैं. इससे पहले कोई भी कप्तान ये कारनामा नहीं कर सका था.

वहीं, साल 2024 टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में कई मायनों में खास रहा. भारतीय टीम ने इस साल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 24 मैच जीतने में कामयाब रही. उसे इस साल सिर्फ 2 टी20 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान भारत ने अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टी20 सीरीज जीतीं. वहीं, 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया. इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सभी 8 मैचों में बाजी मारी थी और ट्रॉफी लेकर देश लौटी थी. तब भारतीय टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, जिन्होंने टूर्नामेंट के बाद ही टी20I फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.

भारतीय फैंस सूर्यकुमार यादव को बहुत मिस करेंगे

बता दें, सूर्यकुमार यादव इस समय भारतीय टी20 टीम और वनडे टीम का ही हिस्सा हैं. वहीं, इस साल अब टीम इंडिया को कोई भी वाइट बॉल मैच नहीं खेलना है, यानी सूर्यकुमार यादव ने साल 2024 का अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल लिया है. वह अब सीधा अगले साल टीम इंडिया के लिए एक्शन में नजर आएंगे. वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट ही खेलते हैं. ऐसे में हार्दिक पंड्या भी अब साल 2025 में ही टीम इंडिया के लिए खेलने उतरेंगे.

टी-20 विश्व विजेता बनने के लिए उतरेगा भारत
भारत में ही नही बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट को धर्म का दर्जा प्राप्त है। दुनिया में क्रिकेट दूसरा सबसे ज्यादा दर्शकों वाला खेल है।इस खेल में खेले जाना वाला अलग-अलग स्वरूप का विश्वकप उपमहाद्वीप में उत्सव का रूप धारण कर लेता है।  इस बार क्रिकेट विश्वकप का आयोजन पहली बार अमेरिका और कैरेबियन देशो ने सयुंक्त रूप से किया। गुरूवार के दिन इंग्लैंड को सेमिफाइनल में हरा भारतीय टीम बडी शान से फाइनल में पहुंची है। निस्संदेह भारत का इस विश्व कप में फाइनल तक का सफर एक चक्रवर्ती सम्राट की भांति रहा। जो भी सामने आया रौंद दिया। कोई भी टीम अब तक खेले गए मैंचों में इसे कोई खास टक्कर नही दे पाई है। बड़ी टीमों की यदि बात करे तो पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भारत ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में बुरी तरह हरा कर बाहर का रास्ता दिखाया है।

अब शनिवार को भारत का मुक़ाबला टी-20 विश्व कप फाइनल में साऊथ अफ्रीका के साथ है। करोड़ो भारतीय फैन्स बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट विश्वकप के किसी भी  स्वरूप में पहली बार फाइनल तक पहुंची है। भारत ने पहला और एकमात्र टी-20 विश्व कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। इसके अलावा भारत वन क्रिकेट में विश्व 1983 मे कपिलदेव की कप्तानी में और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है और भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने 6 मुकाबले जीत लिए हैं। पहली बार टी-20 विश्व कप के किसी संस्करण में टीम इंडिया ने इतने मैच जीते हैं।

इससे पहले कभी भी टीम इंडिया टी-20 विश्व कप के एक एडिशन में 6 मैच नहीं जीत पाई थी। अभी तक श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ही एक एडिशन में 6-6 मैच जीत चुकी हैं। एक तरफ जहां एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है, वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा की सेना 10 साल बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का फाइनल खेलते हुए नजर आएगी।ऐसे में एक जोरदार भिड़ंत होने की उम्मीद लगाई जा रही है। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं।इनमें से भारतीय टीम को 14 मैच में जीत मिली और 11 में हार झेलनी पड़ी है। 1 मैच में नतीजा नहीं निकल पाया था। टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबलों में भिड़ंत हुई है। 4 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है और दक्षिण अफ्रीका ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। टी-20 विश्व कप पहली बार 2007 में खेला गया था। ये एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप है, जो आमतौर पर हर दो साल में एक बार आयोजित की जाती है। पुरुषों का ट्वेंटी-20 विश्व कप उद्घाटन संस्करण दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था, जिसमें 12 टीमें शामिल थीं। एमएस धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम जोहान्सबर्ग में फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर चैंपियन बनी थी। 2014 में भी भारत उपविजेता रहा था। अब तक हुए आठ संस्करणों में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो-दो खिताब जीतकर संयुक्त रूप से सबसे सफल देश बनकर उभरे हैं। इंग्लैंड ने पहली बार 2010 में कैरेबिया में टी-20 विश्व कप जीता था। उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया में 2022 का खिताब भी अपने नाम किया था।

इस 2022 की जीत के साथ, इंग्लैंड एक साथ दोनों पुरुष विश्व कप - 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी-20 विश्व कप आयोजित करने वाली पहली टीम बन गई। इस बीच वेस्टइंडीज दो बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी थी। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में 2012 संस्करण और भारत में 2016 में अपनी जीत हासिल की थी। कैरेबियाई टीम ने 2012 के फाइनल में श्रीलंका को 36 रन से हराया था, जबकि 2016 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की थी। दो अन्य एशियाई टीमों पाकिस्तान और श्रीलंका ने भी टी-20 विश्व कप जीता है। पाकिस्तान ने 2007 के उपविजेता स्थान के बाद 2009 संस्करण में फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट से जीत हासिल की थी।

इसके अलावा 1992 वनडे विश्व कप चैंपियन 2021 संस्करण में उपविजेता भी रहे। 2009 और 2012 में फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे श्रीलंका ने फाइनल में भारत के खिलाफ छह विकेट की जीते के बाद 2014 में खिताब जीता था। पुरुष वनडे विश्व कप में पांच खिताबों के साथ सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर 2021 में अपना पहला टी-20 विश्व कप जीता। पुरुष T20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड ट्रॉफी नहीं जीतने वाला एकमात्र फाइनलिस्ट है। भारत के विराट कोहली 2012 में अपने डेब्यू के बाद से 27 मैचों में 1,141 रन के साथ टी-20 विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने टूर्नामेंट में 1000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज हैं। इस बीच, बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी-20 विश्व कप में शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 2007 और 2022 के बीच 36 मैचों में 47 विकेट लिए हैं।

अब तक नौ देशों ने आईसीसी टी-20 विश्व कप की मेजबानी की है। 2021 की मेजबानी के अधिकार भारत के पास थे, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेट को संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आयोजित किया गया था। टी-20 विश्वकप के 17 साल के इतिहास में 2024 का टूर्नामेंट 9वां संस्करण है। अब तक के इतिहास में कोई भी टूर्नामेंट की अविजित टीम कप नही उठा सकी है परन्तु इस बार यह धारणा गलत साबित हो जाएगी क्यों कि फाइनल में पहुंची दोनो टीमें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैंच नही हारे हैं और इस विश्वकप में इन दोनो टीमों की यह पहली भिड़ंत है। दोनो ही टीमें यह फाइनल जंग जीतने के लिए पूरा जोर लगा देंगी। उम्मीद है कि रोमांच अपने चर्म पर होगा। हम अपने समाचार पत्र की तरफ से भारतीय टीम के अभी तक के प्रशंसनीय प्रदर्शन के बधाई देते हैं और फाइनल मैंच के लिए शुभकामनाए देते हैं।

(नीरज शर्मा'भरथल')

भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप के लिए किया ऐलान, 15 दब्बंगो को मिली भर्ती
टी20 विश्व कप टीम की आज घोषणा  हो गई है। टीम के कप्तान रोह‍ित शर्मा होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान किया। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने  15 ख‍िलाड़‍ियों को चुना गया।

भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज।

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए
ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

वहीं, टी20 विश्व कप के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान टी20ई के लिए आईपीएल 2024 के प्लेऑफ़ से चूक जाएंगे। इंग्लैंड ने पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में आगामी टी20 विश्व कप के लिए यात्रा करने के लिए अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह भी खुलासा किया है कि जो लोग इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं ( आईपीएल) 2024, वापस यात्रा करेंगे और टूर्नामेंट के बाद के चरणों से चूक जाएंगे।

ईसीबी ने कहा, "चयनित खिलाड़ी, जो वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं, पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए समय पर लौट आएंगे, जो बुधवार 22 मई 2024 को हेडिंग्ले में शुरू होगी।" कप्तान जोस बटलर (राजस्थान), मोईन अली (चेन्नई), जॉनी बेयरस्टो (पंजाब), सैम कुरेन (पंजाब), विल जैक्स (बेंगलुरु), लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब), फिल साल्ट (कोलकाता), रीस टॉपले (बेंगलुरु) हैं। आईपीएल के 8 खिलाड़ी जिन्हें इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना है।

भदोही के यशस्वी जायसवाल टीम इण्डिया में डब्लूटीसी के लिए चयनित
भदोही,

भदोही के यशस्वी जायसवाल का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में डब्लूटीसी के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर हुआ है। वह ऋतुराज गायकवाड़ की जगह लेंगे। यशस्वी के चयन से परिवार और गृहनगर सुरियावां में ख़ुशी का माहौल है। यशस्वी आईपीएल क्रिकेट में दन-दनादन रन बनाने को लेकर वह सुर्खियों में रहा। उसका बल्ला सिर्फ चौका और छक्का उगल रहा था। क्रिकेट को बिंदास अंदाज में खेलने वाला यह नौजवान क्रिकेट की पसंद बनता दिख रहा है।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने बढ़िया प्रदर्शन किया। पिछले दिनों क्रिकेटर रवि शास्त्री और हरभजन सिंह ने यशस्वी और रिंकू सिंह को भारतीय टीम में टी-20 के लिए चयनित करने की जोरदार वकालत की थी। उत्तर प्रदेश के भदोही के सुरियावां जैसे छोटे नगर से निकल कर यशस्वी अपनी मेहनत के बल पर भविष्य की उम्मीद गढ़ रहा है। आने वाले दिनों में वह बीसीसीआई की एक उम्मीद बन सकता है। उसकी इस उपलब्धि से भदोही और गृहनगर सुरियावां में बेहद ख़ुशी है।

डब्लूटीसी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का टीम में चयन किया गया था लेकिन जून के पहले सप्ताह में उनकी शादी है जिसकी वजह से उन्होंने टीम में शामिल होने से असमर्थता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड से जातायी थी, जिसके बाद उनके स्थान पर स्टैंडबाय खिलाडी के रूप में यशस्वी जायसवाल का चयन किया गया है। आईपीएल में यशस्वी की उपलब्धियों को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर थे।

पिता भूपेंद्र जासवाल उर्फ़ गुड्डन बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा है कि यह हमारे और परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल अपने उत्कृष्ट क्रिकेट खेल से भारतीय टीम का बुलंद सितारा बने यह मेरी शुभकामना है।

सुरियावां नगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनय चौरसिया ने यशस्वी की इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह भदोही के साथ उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। पूरा सुरियावां नगर और भदोही इस खबर को सुनने के बाद जश्न में डूबा है। हम यशस्वी को बधाई देते हैं। सोमवार को पूरे नगर में विशेष जश्न मनाया जाएगा। यशस्वी की उपलब्धि से पूरा नगर पोस्टर से अटा दिखेगा।

विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखा पांडेय की वापसी
स्वतंत्र प्रभात ।

महिला टी-20 विश्व कप के लिए आखिरकार टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम में ऑलराऊंडर शिखा पांडे की वापसी हो गई है। शिखा टीम इंडिया की ओर से अक्तूबर 2021 में आखिरी बार खेली थी। इसके बाद घरेलू मैदानों पर शानदार प्रदर्शन करने के चलते उनकी टीम में वापसी हो गई। टीम में पूजा वस्त्राकर को भी ‘फिटनेस के आधार पर’ शामिल किया गया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका शर्मा, ऋषा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, दीपिका वैद्य, राधा यादव, रेणुका सिंह, अंजलि सरवाणी, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।
रिजर्व : एस मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।

टीम इंडिया ने खेले हैं तीन सेमीफाइनल मुकाबले

टीम इंडिया अब तक महिला टी-20 विश्व कप जीत नहीं पाई है। 2009, 2010 और 2018 में टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले तक पहुंची थी। इस फॉर्मेट में शुरू से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है जोकि रिकॉर्ड चार बार चैम्पियन बनी है। ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014 और 2018 का विश्व कप जीता है।