kendriy mantri smrati irani - Swatantra Prabhat

पांचवें चरण में दिलचस्प मुकाबला
पांचवें चरण का चुनाव उत्तर प्रदेश के लिए खास होगा। क्यों कि इस चरण के चुनाव परिणाम पर देशभर की निगाह रहेगी। इसमें रायबरेली से राहुल गांधी, लखनऊ से केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह केन्द्रीय महिला कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी और और केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। राहुल गांधी दूसरी बार अमेठी के अलावा किसी अन्य सीट रायबरेली से चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़े थे अमेठी और वायनाड, राहुल गांधी अमेठी से स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे जब कि वे वायनाड से भारी मतों से विजई हुए थे। इस बार अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने का मन बहुत पहले ही बना लिया था।

और वह राज्य सभा के लिए चुन कर चली गई थीं। उसके बाद काफी अटकलों का बाजार गर्म रहा कि आखिर गांधी परिवार की इस परंपरागत सीट से कौन प्रत्याशी होगा। पहले प्रियंका गांधी का नाम आ रहा था फिर अंत समय में राहुल गांधी ने वहां से पर्चा भर दिया। स्मृति ईरानी अमेठी से ही चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि उनके विरोध में इस बार राहुल गांधी प्रत्याशी नहीं हैं लेकिन मुकाबला सरल नहीं है। उधर केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से तीसरी बार ताल ठोंक रहे हैं। यदि इस बार चुनाव जीतते हैं तो इस बार उनकी हैट्रिक होगी।

उत्तर प्रदेश में सही मायने में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी कांग्रेस के गठबंधन के बीच ही है। बहुजन समाज पार्टी चुनाव में कहीं भी नजर नहीं आ रही है। हां यह ज़रूर है कि वह कहीं गठबंधन को तो कहीं भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। पिछला लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था और दस लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की थी लेकिन उसी के बाद हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने अकेले चुनाव लड़ा और वह केवल एक सीट ही हासिल कर सकी। पिछले विधानसभा चुनावों में बसपा का वोट बैंक भी खिसकते हुए दिखा अब यह बोट बैंक किधर शिफ्ट होता है यह देखने वाली बात होगी।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भाजपा से तीसरी बार मैदान में हैं। वहीं, सपा ने अपने जुझारू विधायक रविदास मेहरोत्रा को मैदान में उतारा है। बसपा से सरवर मलिक मैदान में हैं। बसपा भले ही नजर नहीं आ रही हो, पर सपा के वोटबैंक में सेंधमारी तो करेगी ही। ऐसे में इसका सबसे अधिक फायदा भाजपा को ही मिलेगा। वैसे भी लखनऊ को भाजपा का मजबूत गढ़ माना  जाता है।

कांग्रेस से इस बार सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी मैदान में हैं। भाजपा ने योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को दोबारा उतारा है। वहीं, बसपा ने ठाकुर प्रसाद यादव को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है। बेटे राहुल की जीत पक्की करने के लिए अस्वस्थ होने के बावजूद सोनिया उनके नामांकन और सभा में शामिल हुईं। भाजपा ने भी इस सीट पर राहुल की राह में कांटे बिछाने की पूरी कोशिश की है। न सिर्फ सपा विधायक मनोज पांडेय को भाजपा में शामिल कर लिया, बल्कि प्रदेश की यह इकलौती सीट है, जिस पर दो बार जनसभा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आए। यहां कांग्रेस और भाजपा में सीधी लड़ाई है।

चार चरणों के जो मतदान सम्पन्न हुआ है इसमें समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है जब कि भारतीय जनता पार्टी जद्दोजहद करती दिख रही थी इसलिए भारतीय जनता पार्टी का फोकस पांचवें चरण के चुनाव से लेकर आगे तक है राहुल गांधी की भी परीक्षा होगी। 2019 की बात करें तो पांचवें चरण की 14 सीटों में से रायबरेली को छोड़कर बाकी सभी पर भगवा परचम फहराया था। कांग्रेस का अमेठी का किला भी केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने दरका दिया था। इसलिए सबसे बड़ी परीक्षा भाजपा की होनी है। सबकी नजर फैजाबाद सीट पर भी होगी। क्योंकि अयोध्या इसी क्षेत्र में आता है। राममंदिर बनने के बाद यहां पहला चुनाव है। ऐसे में यहां से निकले जनादेश का असर दूर तलक जाएगा। चुनावी चक्रव्यूह कैसा सजा है बता रहे हैं।

लगभग तीन साल से राहुल गांधी की राजनैतिक छवि में जबरदस्त उछाल आया है। सोशल मीडिया के माध्यम से जिस तरह उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। राहुल गांधी उससे बिल्कुल घबड़ाए नहीं और अपने कार्य में लगे रहे। राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की तो उनकी छवि में जबरदस्त इजाफा हुआ और उसी के बाद हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विजय हासिल की। हालांकि उसके बाद कांग्रेस ने राजस्थान और मध्यप्रदेश को खो दिया लेकिन राजनीतिक में यह सब लगा रहता है। इस बार विपक्ष की स्थिति पिछले चुनाव से मजबूत मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सपा का गठबंधन तेजी से मुकाबले में है तो वहीं बिहार में पूरी तरह से तेजस्वी यादव एनडीए से चुनाव लड़ रहे हैं और बिहार को कांग्रेस ने भी तेजस्वी के हाथों में सौंप दिया है। वहीं बंगाल में ममता बनर्जी अकेले ही सब पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मुकाबले में है तो दक्षिण में कांग्रेस की स्थिति ठीक ठाक है। लेकिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को बहुत उम्मीद है। जो कि पूरी होती दिखाई दे रही है।

जितेन्द्र सिंह पत्रकार

मोदी के नेतृत्व में हो रहा राष्ट्र का सर्वांगीण विकास - जेपी नड्डा
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमेठी के रामलीला मैदान में जय श्री राम, भारत माता की जय उद्घोष के साथ जनमानस को संबोधित करते हुए कहा आप सब लोग जिस गर्म ,जोशी के साथ और जिस ऊर्जा के साथ, जिस उत्साह के साथ और इतनी गर्मी में आप सब लोग इस जनसभा में आए हैं और आपके उत्साह को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि आपने दोबारा स्मृति इरानी  को यहां से सांसद बनाकर के भेजने का मन बना लिया है । उन्होंने कहा मित्रों यह चुनाव सिर्फ स्मृति ईरानी  को सांसद बनने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव अमेठी से स्मृति को संसद बनाकर के उनके माध्यम से मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का संकल्प यात्रा है।

इस बात को हमको समझना चाहिए और प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प है ,मित्रों मुझसे पूर्व में वक्ताओं ने आपके सामने किस तरीके से केंद्र सरकार ने मोदी  के नेतृत्व में गांव में आम आदमी के जीवन में परिवर्तन लाया है, इसके बारे में बहुत डिटेल में, बहुत विस्तार से आप सबके सामने उन बातों को रखा गया है , उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की राजनीति पर भारत के राजनीतिक मानचित्र पर दो बातों का बहुत बड़ा अंतर आया है।

2014 के पहले भारत का आम आदमी, भारत का साधारण मानव, भारत का साधारण नागरिक इस बात से सहमत हो चुका था की राजनीति से कुछ बदलने वाला नहीं है। यह ऐसे ही चलेगा, सभी राजनेता ऐसे ही है भारत में कुछ नहीं बदलेगा हम पिछड़े के पिछले रहेंगे, हमारा कोई भला नहीं हो सकता इस मानसिकता से भारत का राजनीतिक मानवीय गुजर रहा था। यही भारत का साधारण मनुष्य आज विश्वास के साथ चल पड़ा है कि मोदी  के नेतृत्व में आज भारत विकसित संकल्प का सपना लेकर के आगे बढ़ रहा है ।की 10 साल पहले भारत और भारत के राजनेता और भारत की राजनीतिक परिभाषा क्षेत्र का इलाके से इलाके को लाडाने ,जाति को जाति से लडाने और फूट डालो और राज करो इस संस्कृति को लेकर के चलते थे। लेकिन 10 साल में आज विकास और डेवलपमेंट की राजनीति हो गई है,

और जनता की आकांक्षाओं को किसी ने पूरा किया है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, आज तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त हो गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  विकास की बात करते हैं, वह अपने रिपोर्ट कार्ड की बात करते हैं, हमने क्या-क्या विकास किया इसके बारे में चर्चा करते हैं, और वह बताते हैं कि जो कहा था वह किया है, जो नहीं कहा था वह भी करके दिया है। मोदी  ने मूल मंत्र दिया सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सबका विकास हो। और आपको खुशी होगी मुझे यह बताते हुए कि कोरोना के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई, अमेरिका की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई,

लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला तथा आने वाली 20 मई को कमल का बटन दबाकर दोबारा स्मृति इरानी को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।  अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने भी मंच से जनमानस को संबोधित किया तथा जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी, श्रावस्ती के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आज 14 मई को अमेठी के जगदीशपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गौरीगंज अमेठी। लोकसभा अमेठी के विधानसभा जगदीशपुर के मुबारकपुर में आज विशाल जनसभा को दोपहर 12:00 बजे संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। इन दिनों भाजपा प्रत्याशियों को विजई बनाने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।बताते चलें हिंदुओं के बीच में योगी आदित्यनाथ बेहद ही लोकप्रिय है,

योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता पूरे देश में चरम पर है, लेकिन उत्तर प्रदेश में क्या युवा, क्या बुजुर्ग, और क्या महिलाएं सभी योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने को आतुर रहते हैं। जिस जनसभा में जनता को पता चल जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले हैं बिना बुलाए ही लाखों की भीड़ पहुंच जाती है, जीरो टॉलरेंस पर काम करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से भी जाना जाता है,

बुलडोजर बाबा के नाम से बड़े-बड़े माफिया थर-थर करते हैं, कहते हैं कोई भी और कितना भी कठिन चुनाव क्यों ना हो अगर एक जनसभा बाबा की लग जाए तो वह चुनाव फिर कोई दूसरा नहीं जीत सकता, कुछ ऐसा क्रेज जनता के बीच में है उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐसा भाजपा नेताओं का कहना है।

बताते चले दो दिन पूर्व अमेठी के गौरीगंज मैदान में विशाल जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित कर चुके हैं और उसी के बाद से अमेठी में राजनीतिक पारा काफी गर्म हो चुका है, विरोधी दलों में हड़कंप मचा हुआ है, भाजपायों में विशेष उत्साह है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए गौरीगंज में कहा था कि गौ हत्या को संरक्षण देने वाले कांग्रेसियों, और भगवान राम का विरोध करने वाले, राम मंदिर का विरोध करने वाले , भगवान राम से द्रोह रखने वाले कांग्रेसियों को जनता सबक सिखाएगी।

फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को लेकर भाजपायों ने पूरी तैयारी कर ली है, भारी भीड़ जुटने  की आशंका है, जिसको लेकर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। आज विशाल जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे इस दौरान अमेठी सांसद स्मृति इरानी के साथ कई अन्य विधायक, मंत्री व दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

अमेठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
गौरीगंज अमेठी। अमेठी लोकसभा क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित आशीर्वाद लान में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी आज भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रीड की हड्डी बताते हुए कहा कार्यकर्ताओं के बल पर इस बार भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 400 पार नारे को सरकार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ता बैठक स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है, भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की 10 साल तथा प्रदेश की 7 साल की सरकार में जो भी घोषणा पत्र में शामिल था भारतीय जनता पार्टी ने शत् प्रतिशत घोषणा पत्र को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद जातिवाद और वंशवाद से कोसों दूर है।

पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वेसर्वा है उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य करते हुए देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है, प्रदेश में राम राज्य की स्थापना की है, बिजली, सड़क ,शिक्षा चिकित्सा सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, और आज देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया भारत की तरफ टकटकी लगाए हुए देख रहा है। भारत विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर है उन्होंने कहा कि अमेठी में पांचवें चरण में मतदान होगा सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जाते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र से लोगों को औगत कराते हुए आने वाली 20 मई को कमल का बटन दबाकर बीजेपी को वोट देने की अपील करें। उन्होंने कहा देखा गया है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में ज्यादातर 60 या 65 प्रतिशत ही वोटिंग होती है जबकि पंचायत चुनाव में मत प्रतिशत अधिक होता है ऐसे में सभी कार्यकर्ता व्यक्तिगत स्तर पर चुनाव को लेते हुए मतदान 85 से  95  प्रतिशत तक होना सुनिश्चित करायें। उन्होंने सभी बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया, उपस्थित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी के साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बनने वाली भाजपा सरकार में एक कमल अमेठी का भी दोबारा शामिल होगा। और यह आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर ही होगा, उन्होंने कहा मंच पर तीन पीढ़ी के नेता बैठे हुए हैं, एक समय था जब भाजपा के लोगों को परेशान किया जाता था, कोई बीजेपी का झंडा लेकर चलता था तो उसे परेशान किया जाता था ,आज परेशान करने वाले लोग स्वयं अमेठी से नामांकन करने का हिम्मत नहीं कर रहे हैं।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, प्रदेश मंत्री एवं अमेठी प्रभारी शंकर गिरी, लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, जिला प्रवक्ता चंदमौली सिंह, जगदीशपुर विधानसभा संयोजक हेमंत विक्रम सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विपिन वैश्य ,मीडिया विभाग जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमेठी में क्या है कांग्रेस का मास्टर प्लान
चर्चा में लोगों को कांग्रेस भले ही कमजोर दिखाई दे रही हो लेकिन इस बार कांग्रेस बड़े ही प्लानिंग के साथ चुनाव में उतरी है। कांग्रेस की प्लानिंग में गहराई है। उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली ऐसी लोकसभा सीट हैं जिन्होंने गांधी परिवार को बहुत प्यार दिया है। लेकिन फिर भी 2019 के चुनाव में राहुल गांधी चुनाव हार गए थे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी ने हराया था। राहुल ने दो जगह से चुनाव लड़ा था और वह वायनाड से चुनाव जीत गए थे। लेकिन इस बार वह फिर से उत्तर प्रदेश में आ गए हैं। और उन्होंने अमेठी न चुनकर रायबरेली को अपनी सीट चुना। और अमेठी से गांधी परिवार के विश्वासपात्र रहे किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतार दिया। लोगों की निगाह में यह बड़ा ही आश्चर्यजनक था। लेकिन कांग्रेस की रणनीति को लोग समझ नहीं पा रहे थे।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के अंतिम समय पर यह घोषणा हुई कि राहुल गांधी रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी को मिली हार को भुला नहीं पाई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो यह काफी पहले निश्चित हो गया था और जानबूझकर सस्पेंस बरकरार रखा गया। जिसमें भाजपा और स्मृति ईरानी भी अटकलें लगातीं रहीं लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल जो ग्राउंड रिपोर्ट आ रही है उसके हिसाब से स्मृति ईरानी की स्थिति इस बार अमेठी में ठीक नहीं है। क्यों कि जिन नारों और वादों के साथ स्मृति ईरानी ने पिछला चुनाव जीता था अमेठी की जनता मानती है कि वह पूरे नहीं हुए। और जिस तरह राहुल गांधी अमेठी से दूर रहते थे उसी तरह स्मृति ईरानी भी अमेठी से दूर ही नजर आईं।

रायबरेली सोनिया गांधी की सुरक्षित सीट थी लेकिन इस बार सोनिया राज्यसभा से चुन कर संसद पहुंच गईं और रायबरेली को उन्होंने राहुल गांधी के लिए छोड़ दिया। अमेठी से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के बहुत ही विश्वासपात्र हैं। राहुल गांधी की अनुपस्थिति में किशोरी लाल शर्मा ही अमेठी का सारा कार्य देखते थे और इस तरह वे अमेठी की जनता से बहुत ही करीब से जुड़े थे। किशोरी लाल अमेठी के स्थानीय नेता हैं और अमेठी की गली गली को वह जानते हैं। लोगों में उनकी अच्छी पहचान बनी हुई है। चाहते तो राहुल इस बार फिर से अमेठी से चुनाव लड़ सकते थे क्योंकि पिछले चुनाव से इस चुनाव में अमेठी में कांग्रेस की स्थिति ज्यादा मजबूत थी। लेकिन कांग्रेस अपने प्लान के तहत एक कार्यकर्ता से स्मृति ईरानी को हराना चाहती है। यदि राहुल वहां से खड़े होते और जीत जाते तब यही होता कि वह तो कांग्रेस और राहुल की परंपरागत सीट थी। लेकिन यदि किशोरी लाल शर्मा चुनाव जीत गए तो यह स्मृति ईरानी के लिए बहुत बड़ी बात होंगी। क्यों कि आज के समय में स्मृति ईरानी को भारतीय जनता पार्टी की बड़े नेताओं में गिनती होती है।

अमेठी में यदि 1998 के चुनाव को हटा दिया जाए तो 1967 से 2014 तक अमेठी में कांग्रेस का ही परचम लहराया है। 1998 में डा. संजय सिंह (भाजपा ) ने कैप्टन सतीश शर्मा (कांग्रेस ) को हराया था। इससे पहले डा. संजय सिंह भी कांग्रेस में थे और कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें अमेठी से प्रत्याशी बना दिया और वह चुनाव जीत गए। इसके बाद केवल स्मृति ईरानी ही 2019 में भाजपा से चुनाव जीती हैं। गांधी परिवार की बात करें तो राजीव गांधी ने अमेठी को अपनी परंपरागत सीट बनाया था। राजीव गांधी यहां से चार बार सांसद चुने गए। 1999 में सोनिया गांधी यहां से चुनाव लड़ीं और जीत हासिल हुई और उसके बाद तीन बार राहुल गांधी अमेठी से लगातार सांसद चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर था तो वह लोकसभा चुनाव के हिसाब से हार जीत का बहुत बड़ा अंतर नहीं था। स्मृति ईरानी यह चुनाव 55120 मतों से जीतीं थीं। लेकिन हार तो हार होती है भले ही वह एक वोट से क्यों न हो।

अमेठी से राहुल को मिली हार कांग्रेस को बहुत चुभी और पांच साल तक कांग्रेस ने इस हार पर कोई वक्तव्य नहीं दिया और अमेठी की जनता का जनादेश स्वीकार किया। लेकिन इस हार की टशन तो बहुत थी। और इसके लिए चुनाव से पहले ही जब सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए चुनी गईं तभी से रणनीति तैयार होने लगी थी। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी की घोषणा में जानबूझकर देरी की क्यों कि उनकी प्लानिंग को समय से पहले कोई भांप न सके। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को हताशा का आरोप लगाती रही। भारतीय जनता पार्टी चाहती थी कि राहुल पर यह आरोप लगाया जाए कि वह डर के कारण अमेठी छोड़कर वायनाड गये लेकिन अब उन्हें वायनाड से भी डर सता रहा है। जब कि ऐसा नहीं था। इस बार राहुल को वायनाड से चुनाव लड़ना ही नहीं था। और रायबरेली सीट इसीलिए सोनिया गांधी ने खाली की थी। कांग्रेस का यह मास्टर स्ट्रोक है यदि किशोरी लाल शर्मा चुनाव हार गए तो कोई बात नहीं क्यों कि वह कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता हैं और यदि वह चुनाव जीत गए तो स्मृति ईरानी के लिए यह एक बहुत बड़ी बात होगी कि वह कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता से चुनाव हार गईं।

रायबरेली से राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित लग रही है। और अमेठी में कांटे की टक्कर होती दिख रही है कोई भी चुनाव जीत सकता है। अब वहां धर्म और जाति के सारे हथकंडे अपनाए जाने लगे हैं। किशोरी लाल शर्मा वहां के लोकल निवासी हैं और गांधी परिवार के विश्वासपात्र हैं वह 20 वर्षों से भी अधिक समय से अमेठी में गांधी परिवार का कार्य देख रहे हैं। वह अमेठी की जनता से काफी अच्छी तरह से रुबरु हैं। इसका लाभ किशोरी लाल शर्मा को मिल सकता है। दूसरी तरफ कुछ नाराजगी वहां की जनता को स्मृति ईरानी से भी दिखाई दे रही है। लेकिन स्मृति एक बड़ी नेता हैं आसानी से वो भी हार नहीं मानेंगी। वह पांच साल से अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। और अमेठी को काफी कुछ पहचान भी लिया होगा। हो सकता है कि वह अमेठी की जनता को मनाने में कामयाब हो जाएं। बरहाल कुछ भी हो कांग्रेस पार्टी ने यहां पर बहुत ही तगड़ी रणनीति तैयार की है जिसे भारतीय जनता पार्टी अंत तक नहीं समझ सकी। जब नामांकन का एक दिन रह गया तब राहुल गांधी ने रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले तो कयास ही लगाए जा रहे थे। लेकिन अब मुकाबला काफी रोचक हो चुका है।

अमेठी लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, तिलोई, सलोन, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी। अमेठी में 2019 का चुनाव देश की राजनीति को एक नई दिशा दे गया और यह इतिहास में दर्ज हो गया। यह पहला ऐसा चुनाव था जिसमें तत्कालीन कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी को हराने के बाद स्मृति ईरानी का कद भी भारतीय जनता पार्टी में बढ़ गया।

राहुल गांधी की हार कोई विशेष मायने नहीं रखती विपरीत लहर में इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेई, मुलायम सिंह यादव, जैसे तमाम दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बार दांव अलग ही है। यदि कांग्रेस अमेठी हार गई तो कोई बड़ी बात नहीं लेकिन यदि चुनाव जीत गई तो यह एक बहुत बड़ी बात होगी।

जितेन्द्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार

अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने किया नामांकन
गौरीगंज अमेठी। अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मंत्रालय स्मृति जुबिन इरानी ने गौरीगंज कलेक्ट्रेट परिसर में दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे पहले अमेठी सांसद जिला मुख्यालय कार्यालय पहुंची जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी सांसद का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया, वैदिक मंत्रोचार तथा शंखनाद के बीच विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन करने के बाद लाखों समर्थकों के साथ अमेठी सांसद का काफिला जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट गौरीगंज के लिए रवाना हुआ।इस दौरान जगह पर कस्बा वासियों द्वारा सांसद स्मृति इरानी के समर्थकों द्वारा नामांकन में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई गई थी, डीजे के धुन पर जय श्री राम उद्घोष के साथ समर्थकों का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा, भीषण गर्मी के बावजूद भी लाखों लोग अपनी संसद के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर तक पहुंचे यह अमेठी सांसद की लोकप्रियता को दर्शाता है।

भाजपा नेताओं की माने तो रोड शो के दौरान उमड़े जनसैलाब को देखकर विरोधी दलों के हौसले पस्त हों गए हैं,वैसे भी अभी तक खबर लिखे जाने तक अमेठी में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर सकी। रोड शो के दौरान जिला मुख्यालय गौरीगंज से लेकर कलेक्ट्रेट तक तीन किलोमीटर के आसपास समर्थकों की भीड़ लगी रही पूरे कस्बे में लोग अपनी छतों से फूलों की वर्षा कर रहे थे , रोड शो और नामांकन में शामिल हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेठी की जनता जनार्दन ने परिवारवाद को नकारकर विकास को अपनाया है, जिसका सुपरिणाम है कि आज अमेठी संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए सेवा, सुशासन और तीव्रतम विकास का प्रतीक बनकर उभर रहा है। ‌

बताते चलें  2019 के चुनाव में अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया और दीदी स्मृति इरानी को सांसद चुना तब से लेकर अब तक लगातार अमेठी सांसद अमेठी में बनी हुई है और अमेठी का सर्वांगीण विकास करते हुए जनता के सुख-दुख में भागीदार रहती हैं। नामांकन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमेठी प्रभारी शंकर गिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सलोंन विधायक अशोक कोरी, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता चंद्र मौली सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा बाजपेई सहित लाखों समर्थक शामिल रहे।

अमेठी सांसद की प्रेरणा से अमेठी के युवाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षण
स्वतंत्र प्रभात

शुकुल बाजार अमेठी। उत्थान सेवा संस्थान के सहयोग से सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं सोलर टेक्नीशियन, ड्रोन टेक्नीशियन, किसान ड्रोन ऑपरेटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्थान सेवा संस्थान की ओर से सांसद स्मृति इरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में जैक्सन लिमिटेड, डवोन ड्रोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों के साथ मिलकर एक कारगर योजना तैयार की है।

सबको हुनर, सबको काम के नारे को आगे बढ़ते हुए सांसद के प्रयास से आधुनिकता और नई तकनीकी से ग्रामीण और शहरी युवक और युवतियों को जोड़कर सौर ऊर्जा और ड्रोन तकनीक में कुशलता और रोजगार सृजन करने हेतु आधुनिकता से युक्त प्रशिक्षण केंद्रों पर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2024 से प्रतिवर्ष 2000 से अधिक युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण अमेठी लोकसभा के पांचो विधानसभाओं में दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को किताब, ड्रेस, कंप्यूटर की व्यवस्था निशुल्क कराई जाएगी इस प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए जैक्सन लिमिटेड, डवोन ड्रोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों एवं प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत ड्रोन दीदी सुनीता वर्मा का सहयोग प्राप्त रहेगा। बताते चले 2018 से लोकसभा क्षेत्र अमेठी में सांसद स्मृति जुबिन इरानी की प्रेरणा से उत्थान सेवा संस्थान ने सेवा कार्य प्रारंभ किया जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक एवं विभिन्न बड़े संस्थानों के सहयोग से स्वरोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया गया।

अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रयास से जायस, निहालगढ़ सहित आठ रेलवे स्टेशनों का बदलेगा नाम
स्वतंत्र प्रभात

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी  ने बीते शारदीय नवरात्रि पर अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों का नाम देवी-देवताओं के मंदिरों व स्थानीय महापुरुषों के नाम पर करने के लिए गृह मंत्री व रेल मंत्री को पत्र लिखा था। मंत्रालय की ओर से जायस, निहालगढ़ सहित संसदीय क्षेत्र के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही अमेठी संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों को पौराणिक व धार्मिक पहचान मिल जाएगी।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति ने रेलवे स्टेशन मिश्रौली का नामकरण संग्रामपुर स्थित शक्तिपीठ मां कालिकन धाम के नाम पर करने के साथ ही जायस को गुरु गोरखनाथ धाम, बनी को स्वामी परमहंस धाम, कारिमपुर हाल्ट को कवि जायसी के नाम पर जायस सिटी, फुरसतगंज को पीढ़ी के बाबा तापेश्वर धाम, निहालगंढ को महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज रेलवे स्टेशन का नाम सिंहपुर स्थित शक्ति पीठ मां अहोरवा भवानी धाम, वारिसगंज को अमर शहीद भाले सुलतानी के नाम पर नामकरण करने के लिए गृह मंत्री व रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजा था।

दीदी स्मृति के पत्र पर भारत सरकार ने सहमति जताते हुए रेलवे स्टेशनों के नामकरण के बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही संसदीय क्षेत्र के आठ रेलवे स्टेशनों की पहचान अमेठी से जुड़े महापुरुषों व धार्मिक स्थलों के नाम से होगी। रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के साथ अमेठी संसदीय क्षेत्र को उसकी पुरानी व गौरवशाली पौराणिक पहचान भी मिलेगी।

रविदास जयंती पर अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने संत रविदास को अर्पित किया श्रद्धा सुमन
गौरीगंज अमेठी। अपनी अमेठी और अपनों के बीच लगातार जन संवाद कार्यक्रम करते हुए अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार दीदी स्मृति जुबिन इरानी ने समाजिक एकता और समरसता के प्रतीक, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर  उन्हें अमेठी लोकसभा स्थित तिलोई ब्लॉक के चेतरा बुजुर्ग गांव में श्रद्धासुमन अर्पित किया।

अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार दीदी स्मृति जुबिन इरानी जहां अमेठी का सर्वांगीण विकास कर रही हैं, वहीं अपनों के बीच रहते हुए लगातार जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी कर रही हैं। अमेठी सांसद का मकसद है कि अमेठी के एक भी नागरिक को कोई समस्या न होने पाए तथा अमेठी का सर्वांगीण विकास हो तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत् प्रतिशत लाभ आम जनमानस तक पहुंचे।

बताते चलें संत रविदास की जयंती पर शुकुल बाजार के अंबेडकर चौराहे पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उनके अनुयायियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रमुख रूप से दक्खिनगांव प्रधान राम उजेरे, मवैया रहमतगढ़ प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पाल, दारानगर प्रधान मनोरज यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोतीन अहमद, डॉक्टर नदीम, सलमान अहमद, अरमान खान, प्रधान हरिराम यादव सहित हजारों की संख्या में संत रविदास के अनुयाई मौजूद रहे।