hindu muslim sadbhav - Swatantra Prabhat

दस दिवसीय कार्यक्रम के बाद मोहर्रम के अवसर पर जलसा कार्यक्रम आयोजित
महराजगंज। (मनोज पाण्डेय) नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमहवा के खानकाह पर मोहर्रम पर्व के अवसर पर सूफी मोहम्मद बखशीश खान उर्फ सद्दाम बाबा के नेतृत्व में जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जलसा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जियाउल लतीफ साहब किवला आसवी रहे। कार्यक्रम का संचालन इलाहाबाद से आए मौलाना महबूब आलम आसवी ने किया।

जानकारी के मुताबिक बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमहवा स्थित खानकाह पर मोहर्रम पर्व के अवसर पर लगातार दस दिनों से कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार की देर रात डोला सजाकर गांव में भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान या अली या मोहम्मद के नारे से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत कर एकता का मिसाल पेश किया।

खानकाह के अध्यक्ष सूफी मोहम्मद बखशीश खान उर्फ सद्दाम बाबा ने कहा कि जो जुल्म और सितम यजीद और उसके साथियों ने पैगंबर मोहम्मद के खानदान पर किए उसे शायद ही कोई भूल सकता है। कर्बला में शहीद नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन के कटे हुए सर की तिलावात को देखकर लोग हैरान रह गए।

यजीदियों ने इमाम हुसैन के बेटे नन्हे अली असगर को भी नहीं छोड़ा और उसे भी तीरों से छलनी-छलनी कर दिया। मुहर्रम का पूरा महीना खानदाने रसूल की शहादत की याद दिलाता है। सद्दाम बाबा ने कहा कि बादशाह यजीद ने अपनी सत्ता कायम करने के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जियाउल लतीफ साहब किवला आसवी ने कहा कि इमाम हुसैन ने ईस्लाम के खातिर अपनी और अपने खानदान की कुर्बानी कर्बला के मैदान में दी। ऐसे में हजरत इमाम माम हुसैन का नाम कर्बला की क्रांति की याद से जुड़ा हुआ है। इमामे हुसैन ने बहादुरी, इंसाफ, मोहब्बत व बलिदान पेश कर इस दुनिया के लिए जो पैगाम दिया है वह कभी भुलाया नही जा सकता। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मौलाना नासिर हुसैन ने रुतबा, बुलन्दी का जिक्र करते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान मे अपने साथियों के साथ सर कटाना मंजूर किया पर सर को झुकाना पसंद नहीं किया। ऐसे में उनके शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।

ग्राम प्रधान मुफ्ती अख्तर रजा ने कहा कि इमाम हुसैन इंसाफ और इंसानियत के तरफदार थे और उन्होंने बहादुरी के साथ ईमान और इंसाफ के लिए यजीद की सेना से जंग लड़ रहे थे लेकिन यजीद की सेना ने साजिश रचकर इमाम हुसैन की शहादत कर दी थी।

इस दौरान सद्दाम खान, तुफैल अहमद, मुख्तार, नासिर अली, सैयद अली, प्रदीप, मुकेश समेत सैकड़ो हिंन्दु व मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

एक ही पण्डाल में फेरे हुए और निकाह पढ़ाए,300 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में किया प्रवेश
स्वतंत्र प्रभात
अलीगढ़,। रविवार को होटल कलश का भव्य पण्डाल हिन्दू-मुसिलम सद्भाव का साक्षी बना, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों ने दांपत्य सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरूआत की। भव्य पण्डाल में मंत्रोचार के साथ फेरे हुए और दूसरी तरफ निकाह पढाए गये। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव-दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कन्यादान को महादान माना गया है। इस महत्वपूर्ण पुण्य कार्य को कर सरकार द्वारा सामाजिक दायित्व का बड़े अच्छे से निर्वहन किया जा रहा है। समारोह में 25 मुस्लिम एवं 275 हिन्दू जोड़ों का उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई गयी।

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सीधे मिल रहा है। अध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों के कल्याण के लिए यूपी सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह महत्वपूर्ण है। सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि ऐसे गरीब व्यक्ति जो अपनी पुत्रियों का विवाह कराने में असमर्थ हैं। उनका विवाह करने की जिम्मेदारी शासन द्वारा उठाई जा रही है।

रविवार को सुबह से ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आयोजित शादी समारोह में सामान्य, ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक समाज के वर-वधु पक्ष के लोगों का कार्यक्रम स्थल पहुॅचना शुरू हो गया था। 300 जोड़ों को वैवाहिक बंधन में बंधना था, इसके लिए डीएम-सीडीओ के दिशा निर्देशन में सभी प्रकार से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं थीं। पात्र जोड़ों की शादी कराए जाने के लिए धर्म-गुरूओं को बुलाया गया था।
नव-विवाहित दुल्हन के खाते में भेजे जाएंगे 35000 रूपयेः

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा एक जोड़े पर 51 हजार रूपये व्यय किए जाते हैं। डीबीटी के माध्यम से 35 हजार रूपये सीधे कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। प्रति जोड़े 6000 रूपये विवाह कार्यक्रम में खर्च किए जाते हैं और 10 हजार रूपये का पायल, बिछिया, बर्तन-कपड़ा एवं अन्य सामान दिया जाता है। सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में एडीएम सिटी, एडीएम वित्त, डीडीओ, डीपीओ, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एडीडीओएसके, एडी सूचना, नगर निगम से जोनल अधिकारी, समस्त बीडीओ एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण एवं वर-वधुओं के परिजन उपस्थित रहे।