School bus accident - Swatantra Prabhat

अवकाश के बावजूद विद्यालय खोलने पर डीएम सख्त
अमेठी। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा  31 अगस्त 2026 को बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। इसके बावजूद आरपीएस पब्लिक स्कूल, अलीनगर, जगदीशपुर द्वारा विद्यालय संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।

विद्यालय खुला होने के कारण छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के निकट एक दूध टैंकर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस में सवार लगभग 16 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी घायल बच्चों को उपचार हेतु निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है। एक बच्चे को मामूली फ्रैक्चर की शिकायत होने पर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित होने के बावजूद विद्यालय संचालित करने पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को दुर्घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल बस पलटी, दर्जनों बच्चे हुए घायल, विधायक ने डीएवी प्रबंधन के रवैया पर नाराजगी जताई
स्वतंत्र प्रभात

संवाददाता : पलामू

शुक्रवार की सुबह हुसैनाबाद के बच्चों को नबीनगर (बिहार) लेकर जा रही बस  गोगो ठेंगों गांव के समीप पलट गई। बस में सवार दर्जनों बच्चों को गंभीर चोट आई, जबकि अन्य बच्चे भी मामूली रूप से घायल हैं। अभिभावकों का आरोप है की दो बस के बच्चों को एक ही बस में ठूंस कर ले जाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है की बस का ड्राइवर शराब के नशे में था। उसे एक बार इसी वजह से हटाया भी गया था। जबकि प्रबंधन ने उसे पुनः रख कर बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है।

अभिभावक डा एजाज आलम ने बताया कि उनकी बच्ची शरिया एजाज भी घायल है। इसके अलावा आयुष कुमारी, लक्ष्मी लता, रिचा कुमारी,नवाब अली, आरएन पाठक, शबाहत, फैजल खान, स्वामी कुमारी का इलाज नबीनगर के निजी क्लीनिक में किया गया। खबर मिलते ही सभी बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पहुंच कर बच्चों का हाल जाना। जिन बच्चों को अस्पताल भेजा गया था। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। नबीनगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर बस को कब्जे में ले लिया है।

जबकि चालक भागने में कामयाब रहा। घटना की खबर मिलते ही हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने तत्काल कार्यकर्ताओं को नबीनगर भेज कर पूरी घटना की जानकारी ली।उन्होंने एक एक बच्चे का हाल जाना। उन्होंने क्षमता से अधिक बच्चों को बस ने ले जाने और नशे के आदि चालक को स्कूल प्रबंधन द्वारा रखे जाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर सभी दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबक मिलना चाहिए, जिससे आगे इस तरह की घटनाएं नहीं हो। उन्होंने कहा है कि उन्हें हुसैनाबाद के सभी बच्चों से पूरी हमदर्दी है। विधानसभा सत्र नहीं होता तो वह खुद पहुंच जाते। उन्होंने एनसीपी के अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान, युवा अध्यक्ष हरी सिंह, सचिव हंसराज सिंह व अजय चंद्रवंशी की नबीनगर अस्पताल भेज कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।