cm yogi aditya - Swatantra Prabhat

भारत पेट्रोलियम पांडर में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान फेल।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

यमुनापार तहसील व थाना बारा क्षेत्र के पांडर स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर शासन-प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश और जिला अधिकारी मनीष वर्मा की मंशा के बावजूद यहां बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जा रहा है। यह रवैया न केवल आदेशों की अवहेलना है बल्कि सड़क सुरक्षा अभियान को मजाक बना रहा है।स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन सिर्फ कागजों पर अभियान चला रहा है।

“हम रोज देखते हैं कि पंप पर दर्जनों युवक बिना हेलमेट पेट्रोल भराते हैं। पंप कर्मचारी रोकते तक नहीं हैं। जब पेट्रोलियम कंपनी ही नियमों को मानने को तैयार नहीं है तो आम जनता से पालन की उम्मीद कैसी?”—एक ग्रामीण ने सवाल उठाया। दूसरे लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर सड़क दुर्घटनाओं को न्योता देती है। शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में आए दिन हादसे हो रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रयागराज जिले में हर साल करीब 1200 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज होती हैं, जिनमें 40 प्रतिशत हादसे हेलमेट न पहनने की वजह से जानलेवा साबित होते हैं। सरकार ने इन्हीं हालात को देखते हुए “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” नीति लागू की थी।

यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पेट्रोल पंपों पर अभियान का सख्ती से पालन न कराया गया तो सीएम योगी आदित्यनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति कमजोर पड़ जाएगी। यह आवश्यक है कि डीएम मनीष वर्मा तत्काल इस मामले का संज्ञान लें और जिम्मेदार पेट्रोलियम पंप पर कड़ी कार्रवाई करें। स्थानीय जनता ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि “जब तक नो हेलमेट-नो पेट्रोल सख्ती से लागू नहीं होगा, तब तक सड़क सुरक्षा केवल कागजी साबित होगी।”

फिरोजाबाद के सिरसागंज में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
फिरोजाबाद- फिरोजाबाद में गुरुवार को सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरसागंज वाले बाबा कालेश्वर की जय। बाबा नीम करौली की जय जयकार करते हुए संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी बार फिरोजाबाद आने का सौभाग्य मिला है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में आपको मतदान करके इसमें सहभागी बनना है। दो चरणों के चुनाव में आठ राज्यों में मैं गया हूं।एक ही स्वर गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार का। मोदी जी के नेतृत्व में 10 सालों के अंदर जो अभूतपूर्व कार्य हुआ है।

यहां से गठबंधन और बसपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। विकास मुख्य मुद्दा है। क्या कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर का निर्माण कर पाते। राम मंदिर बनने से सभी खुश हैं। राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़े रोड़े कांग्रेस, सपा और बसपा थे। इन रोड़ों को आप ताज पहनाएंगे क्या। जो लोग ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं।सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। मथुरा में जितनी भी भूमि है, वह भगवान कृष्ण की भूमि है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे।

ये आपके हक पर डकैती है। धार्मिकता के आधार पर देश का विभाजन हुआ था। कांग्रेस कहती है कि ओबीसी और एससी के आरक्षण के एक हिस्से को काटकर मुसलमानों को दे देंगे। जब ये सत्ता में थे तब कुछ नहीं कर पाए। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। गरीबों को मिलता ही नहीं था। दुनिया में सम्मान मिला है। आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हुआ है। देश की धमक है। मजबूत हाथों में देश होता है तो दुनियां नजरें झुकाती हैं। मजबूर हाथ में होता है तो दुनियां आंखें दिखाती है। इंदिरा गांधी ने 1970 में नारा दिया था गरीबी हटाओ। गरीबी नहीं हटी।

54 वर्ष बाद उनका नाती नारा दे रहा है कि गरीबी हटाएंगे। कैसे हटाएंगे। दादी के नारे को पोता तोता की तरह रट रहा है। कोरोना संकट आने पर राहुल देश छोड़कर चले गए। चुनाव जैसे आते हैं ये लोग बड़ी बड़ी घोषणाएं करते हैं। नए भारत में निश्शुल्क राशन, फ्री इलाज, जन धन खाता खुलवाए। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास को लेकर सभी के लिए काम किया है। नए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना है। रामलला मंदिर में विराजमान हो गए और बड़े बड़े माफियाओं का राम नाम सत्य कर दिया गया। सपा और बसपा के समय में क्या होता था। कांग्रेस, सपा, बसपा सुरक्षा नहीं दे सकते। सुशासन नहीं दे सकते। विकास नहीं करा सकते।

गरीब कल्याणकारी योजनाएं नहीं दे सकते। फिर ऐसे बोझा को ढोने से क्या फायदा। कांग्रेस कहती है अल्पसंख्यकों को मनमाना खाने को देंगे। कुछ लोग गो हत्या को बढ़ाने का काम करेंगे। आने वाली पीढ़ियां कोसेंगी। इंडी गठबंधन को मिलने वाला वोट पाप में भागीदार बनने जैसा है। आपको सावधान करने आया हूं। भाजपा पूरे देश के अंदर चुनाव लड़ रही है। मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना होगा। इसके लिए विश्वदीप को जिताकर भेजना होगा। सात मई को चुनाव है। चार जून को परिणाम आएगा। फिरोजाबाद गिलास के माध्यम से दुनिया में जाना जाता है।

भारत माता की जय के साथ संबोधन को समाप्त किया। अंत में जयश्रीराम के नारे लगाए।हम कालिदास नहीं जो उसे काटने का काम करेंगे। ये प्रतज्ञ राष्ट्र है यदि भारत में जातिवाद न होता यदि भारत मे अंधभक्त न होते तो 80 सीट पर कमल खिलेगा। सपा बसपा के लोगो से कहूंगा आवास देना सरकार का कर्त्तव्य है। यदि मोदी जी गरीब घर में पैदा न होते तो ये योजना न होती। मुंशी प्रेम चंद की कहानी याद कर लोग 90 प्रतिशत नंबर लाते हैं।

तालाब में कूदी युवती: दुकानदारों ने बचाई जान, बोली- नशे की गोलियां खिला भाई करता है दुष्कर्म, इसलिए उठाया कदम
पीलीभीत में बुधवार दोपहर के वक्त एक युवती ने तालाब में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। दुकानदारों ने उसे बचाया। युवती ने अपने भाई पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, वहीं मां ने युवती को मानसिक बीमार बताया। मोहल्ले में रहने वाली युवती ने बुधवार की दोपहर गौहनिया चौराहे के पास तालाब में छलांग लगा दी। वहां मौजूद दुकानदारों ने युवती को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पुलिस को दी गई।

युवती ने अपने ही भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। घर न जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, युवती की मां ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया। मौके पर पहुंची डायल 112 और बनकटी चौकी ने मामले को टरका दिया।

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की 23 वर्षीय युवती ने बुधवार की दोपहर करीब 1:30 गौहनिया चौराहे के पास तालाब में छलांग लगा दी। मूंगफली बेच रहे दुकानदार और राहगीरों ने युवती को तालाब से बाहर निकाला। राहगीर जमा हो गए। सूचना मिलते ही युवती की मां पहुंची। आत्महत्या की वजह पूछी गई तो युवती ने अपने भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पिता की हो चुकी है मौत

उसने बताया कि उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि मां कई वर्षों से उस पर ध्यान नहीं देती। भाई उसे नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करता है। आपबीती बताने पर कोई भी उसका विश्वास नहीं करता। आरोप है कि बुधवार को भी भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आहत होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। युवती की मां कहना था कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 और चौकी पुलिस ने युवती और उसकी मां से जानकारी ली। पुलिस के सामने भी युवती ने दुष्कर्म की बात दोहराई, लेकिन पुलिस ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने मामले को टरकाते हुए कहा कि युवती को पीआरवी के हवाले कर दो। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने युवती को मां के साथ भेज दिया और मामले को टरका दिया।

युवती बोली- एक बार बचा लिया, बार-बार तो नहीं बचाओगी

पुलिस ने युवती को उसकी मां के साथ ई-रिक्शा से भेज दिया। ई-रिक्शे पर बैठते समय युवती का कहना था कि एक बार बचा लिया। बार-बार तो नहीं बचा पाओगी। युवती की हालत ठीक नहीं थी, वह लगातार रोए जा रही थी। मां के साथ न जाने की जिद भी की, लेकिन पुलिस ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया।