ring road - Swatantra Prabhat

लखनऊ: विकास नगर क्षेत्र में झोपड़ियों में भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैला काला धुआं, दहशत में लोग
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता, लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर एक बड़ी आग की घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। विकास नगर कॉलोनी के पास रिंग रोड स्थित एक खाली प्लॉट में बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई किलोमीटर दूर तक काला धुआं आसमान में फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय झोपड़ियों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जो कुछ ही मिनटों में तेज लपटों में बदल गया। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक इसके धुएं के गुबार साफ देखे जा सकते थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

घटना स्थल रिंग रोड पर स्थित है, जहां पास में कई बड़े वाहन शोरूम और Holiday Inn भी मौजूद हैं। आग के कारण आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़की। इसके बाद झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके होने से आग ने और भी विकराल रूप ले लिया, जिससे आग तेजी से एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी तक फैलती चली गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, हालांकि कई झोपड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गई हैं, जिससे वहां रहने वाले लोगों का भारी नुकसान हुआ है।

स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। साथ ही, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे प्रशासन और आम लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Haryana: हरियाणा में इस जगह बनेगा नया रिंग रोड, इन गांवों को मिलेगा फायदा
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। हिसार के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम और भारी वाहनों की परेशानी से राहत मिलने वाली है।

आपको बता दें कि जिले में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से 40 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। New Ring Road

बता दें कि इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करके NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दी है।

कनेक्टिविटी करेगा मजबूत

ये नया रिंग रोड देवा गांव से शुरू होकर NH-52 पर तलवंडी राणा के पास समाप्त होगा। इस रिंग रोड से कैमरी, भगाना, लाडवा, मैय्यड़, खरड़, नियाणा, मिर्जापुर, धांसू गांव जुड़ेंगे। New Ring Road

इस रूट से जुड़े गांवों को नेशनल हाईवे-9 और 52 से सीधा कनेक्शन मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।

रिंग रोड के निर्माण से ही बरही को मिलेगा जाम से मुक्ति : रंजीत चन्द्रवंशी
बरही-महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व वाहनों की संख्या में लगातार भारी वृद्धि के कारण बरही चौक पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। इस वजह से राहगीरों, स्कूली बच्चों और आपातकालीन सेवाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चंद्रवंशी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि बरही चौक को रिंग रोड में तब्दील किया जाए, ताकि जाम की समस्या स्थायी रूप से खत्म हो सके। बरही चौक का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह तीन नेशनल हाईवे (एनएच-2, एनएच-33 और एनएच-31) का संगम स्थल है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक होती है, लेकिन उचित यातायात प्रबंधन के अभाव में जाम की स्थिति विकराल हो जाती है।

भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि बरही चौक पर जाम की स्थिति रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। स्कूली बच्चों, मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस और दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

रंजीत चंद्रवंशी ने जोर देते हुए कहा कि बरही चौक को रिंग रोड में तब्दील करना एक स्थायी समाधान हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि रिंग रोड बनाया जाता है तो भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा, जिससे मुख्य चौक पर दबाव कम होगा और यातायात सुचारू रूप से चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस प्रशासन सक्रियता दिखाए और चौक व उसके आसपास अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाने में तत्परता बरते, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

लेकिन वर्तमान में पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण जाम की समस्या बनी हुई है। रंजीत चंद्रवंशी ने अनुमंडल पुलिस प्रशासन एवं सरकार से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि यदि रिंग रोड के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस बल को निर्देशित किया जाए, तो बरही चौक को जाम मुक्त बनाया जा सकता है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि बरही चौक पर जाम की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। अब जरूरत है कि सरकार और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे और स्थायी समाधान निकाले।

रक्षामंत्री ने किसान पथ व आउटर रिंग रोड का किया निरीक्षण
स्वतंत्र प्रभात

बख्शी का तालाब (लखनऊ)।

देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन किसान पथ का निरीक्षण किया। बीकेटी में सीतापुर रोड को क्रास कर रहे ब्रिज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने 28 फरवरी तक आउटर रिंगरोड का निर्माण पूरा होने की उम्मीद जताई है। साथ ही यह भी कहा हर हाल में मार्च के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ कर दिया जायेगा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला सुल्तानपुर रोड से निर्माणाधीन किसानपथ पर चढ़ा। वहां से उन्होंने निरीक्षण शुरू किया।

वह निरीक्षण करते हुए 1:30 बजे बीकेटी पहुंचे। सीतापुर रोड और रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे ब्रिज का निरीक्षण किया। रक्षामंत्री ने बताया किसानपथ का जो लोग प्रोजेक्ट देख रहे हैं जिनके ऊपर जिम्मेदारी है उन्होंने आश्वस्त किया है 28 फरवरी तक निर्माण पूरा हो जायेगा‌। सुगमता पूर्वक लोग 104 किलोमीटर की यात्रा कर सकेंगे।उन्होंने कहा मैं समझता हूं किसान पथ बन जाने के बाद इसके अगल बगल रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी आर्थिक विकास भी तेजी के साथ बढ़ेगा। रक्षामंत्री ने कहा इंफ्रास्टेक्चर जहां भी डेवलप होगा स्वाभाविक है वहीं पर लोगों का आर्थिक विकास होगा। इसी उद्देश्य से लखनऊ का सांसद बनने के साथ इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत कराया था।

रक्षामंत्री ने कहा बीकेटी क्षेत्र से पुराना लगाव है इस किसान पथ के निर्माण से लखनऊ के विकास को पंख लगेंगे। सीतापुर रोड से आने वाहन किसान पथ पर कैसे जायेंगे। इस सवाल के जवाब पर अधिकारियों ने बताया सीतापुर रोड तहसील मोड़ पर किसान पथ पर जाने के लिये प्रवेश और निकास के लिये डिजाइन किया गया है।

इसके बाद रक्षा मंत्री ने बताया 28 फरवरी को निर्माण पूरा हो जाने पर मार्च के पहले सप्ताह में किसान पथ का उद्घाटन होगा और इस मार्ग पर टोल टैक्स नहीं लिया जायेगा टोल फ्री किसानपथ होगा। निरीक्षण के दौरान रक्षामंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा और बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला भी मौजूद रहे।