police FIR - Swatantra Prabhat

बांध रोड पर: बेकाबू स्विफ्ट ने 3 मासूमों समेत 4 को रौंदा, दो की मौत
नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल बांध रोड पर सेल्फी घाट प्वाइंट के पास शनिवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने सड़क पर जा रहे 3 बच्चों समेत 4 लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 14 साल के किशोर और 35 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि 11 और 10 साल के दो सगे भाइयों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आयुष उर्फ किशन निषाद 14 वर्ष पुत्र गुड्डू निषाद निवासी अरैल उपरहार और टीटू उर्फ विजय भारतीय 35 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी जांहगीराबाद गंजिया, नैनी के रूप में हुई है।वहीं घायलों में गोलू निषाद के दो बेटे आरव निषाद 11 वर्ष और ईशान निषाद 10 वर्ष निवासी अरैल, तथा अमित यादव और शिवम यादव शामिल हैं। अमित और शिवम मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और अरैल में अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आए थे

।निषाद बस्ती अरैल निवासी अमर राम पुत्र स्व. शम्भू की तहरीर पर नैनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तहरीर के मुताबिक उनका भतीजा आयुष और पड़ोस के बच्चे आरव व ईशान रात में घर से सेल्फी घाट की तरफ टहलने निकले थे।इसी दौरान फूल मंडी की तरफ से बांधा रोड पर काले रंग की स्विफ्ट कार  का चालक तेज़ी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया।

सेल्फी प्वाइंट के पास सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर से कार टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार पहले गोलू निषाद की गुमटी में घुसी और फिर सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल भिजवाया और कार की तलाशी ली।

तलाशी में कार के अंदर से 5 बोतल शराब बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस को आशंका है कि कार सवार युवक नशे में थे और शहर से सोमेश्वर महादेव मंदिर की तरफ जा रहे थे।नैनी प्रभारी निरीक्षक  ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सोमवार शाम मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

निधि शुक्ला के घर पर हमला:आधी रात दरवाजे पर फायरिंग कर भागे हमलावर
स्वतंत्र प्रभात

लखीमपुर खीरी। मधुमिता हत्याकांड की पैरवी कर रही उनकी बड़ी बहन निधि शुक्ला के घर पर हमला कर दिया गया। निधि शुक्ला का कहना है कि रविवार देर रात अचानक बहुत तेज आवाज हुई। गनर मौके पर पहुंचा, तो बताया कि फायर किया गया है। उसका कारतूस भी मौके पर पड़ा मिला।इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने निधि से पूछताछ के बाद मौके की जांच पड़ताल की। निधि ने अमरमणि त्रिपाठी पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने निधि की तहरीर पर अमरमणि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वारदात जिले की सदर कोतवाली इलाके की है।

दरअसल, 9 मई 2003 लखनऊ में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या मायावती सरकार में मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठीऔर उनकी पत्नी मधुमणि ने करवाई थी। 20 साल बाद 24 अगस्त 2023 को अमरमणि और मधुमणि त्रिपाठी सजा काटने के बाद जेल से रिहा हो गए। दोनों की सजा का ज्यादातर वक्त गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में बीता था। अमरमणि की सजा जेल का अधिकांश समय जेल की बजाए अस्पताल में कटा, इसके खिलाफ ही निधि शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

जिसमें 22 मार्च को सुनवाई होनी है। उससे पहले ही हमला हुआ है।निधि बोलीं- रात 3:10 बजे धमाके की आवाज आई निधि शुक्ला ने बताया, "मेरी अमरमणि त्रिपाठी से दुश्मनी चल रही है। अमरमणि ने ही हमारे घर पर हमला कराया है। बीती रात लगभग 3:10 बजे मेरे घर पर अचानक धमाके की आवाज हुई। जिस पर सारा मोहल्ला जाग गया। मैं धमाके की आवाज सुनकर दरवाजे पर आई। अपने गनर को आवाज लगाई।

गनर ने आते ही कहा कि दीदी हमला हुआ है, दरवाजा मत खोलना। इस पर मैंने दोनों कुंडियां अंदर से बंद कर लीं और 112 पर फोन किया। 112 पुलिस राजापुर चौकी के पास थी जो मेरे घर से काफी दूरी पर है, तो मैंने खुद को अंदर वाले कमरे में जाकर बंद कर लिया। जब पुलिस आई, तब जाकर मैंने दरवाजा खोला। बाहर आई, तो दरवाजे के पास बुलेट पड़ी थी। उसे देखा तो वो फर्श पर लगे टायल से टकराकर टेढ़ी हो चुकी थी। थोड़ा टायल भी टूटा पड़ा था। ''

महिला समेत एक दर्जन से अधिक पर मुकदमा दर्ज
स्वतंत्र प्रभात

अम्बेडकरनगर। आबादी की जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक महिला समेत पुरूष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहँगीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बीरखेत  निवासी रणविजय पुत्र राम बुझारत का आरोप है गाँव के श्याम सुंदर पुत्र शम्भूनाथ, देवव्रत पुत्र रंजीत, रंजीत अर्जुन पुत्रगण गणपति, श्रवण सुनील अनिल पुत्रगण सूर्यभान, सूर्यभान पुत्र श्री राम, इंद्र कला पत्नी राकेश, संगीता पत्नी संजय, अजीत पुत्र रुदल कमलेश पुत्र चंद्रेश तथा श्यामसुंदर की भाजी रीता ने एक राय होकर बीते 29 फरवरी की देर रात उसके आबादी की जमीन में मिट्टी डालकर ईट विछा दिया। सुबह करीब 4:00 बजे उसकी पत्नी पशुओं को चारा डालने के लिए गई तो देखा उपरोक्त विपक्षी गण आबादी की भूमि पर कब्जा कर रहे थे।

उसकी पत्नी ने आपत्ति किया तो विपक्षीगण एक राय होकर भद्दी भद्दी मां बहन की गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए पत्नी ने घर में घुसकर बचाव करना चाहा तो उपरोक्त विपक्षीगण घर में घुसकर उसकी पिटाई करने लगे। जाते समय विपक्षी गणो ने जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं पीड़ित का यह भी आरोप है की उसके पति को बीते 23 फरवरी को उपरोक्त विपक्षीगणो ने जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। तत्समय पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई की थी। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी  समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवकों ने नाबालिग के साथ रेप कर बनाया वीडियो
स्वतंत्र प्रभात

बांदा। युवकों ने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के घर में घुसकर रेप किया और इसके बाद वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। घर के जेवर उठा ले गए। बाद में लड़की को भी अगवा कर कर ले गए। जब पिता ने थाने में तहरीर दी तो लड़की को थाने लेकर आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लड़की को डरा धमका कर समझौता कर दिया। उनके चंगुल से मुक्त होने के बाद लड़की ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मर्का थाने में पुलिस के मुखबिर के घर के पास ही मेरा घर है। 12 फरवरी को दोपहर में जब मेरी बेटी घर पर अकेली थी। तब पुलिस मुखबिर के नाती आकाश और विकास तथा गांव के ही दिलीप सिंह ने घर में घुसकर मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया।

इस वीडियो को लड़की को दिखाकर कहा कि अगर तुमने किसी से कुछ कहा तो इसे हम वायरल कर देंगे। इसके बाद इसी वीडियो को दिखाकर आरोपियों ने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में घर के जेवर व नगदी भी उठा कर ले गए। जब लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो आरोपी युवक 18 फरवरी को लड़की को अगवा करके अपनी बुआ के घर ले गए और 2 दिन तक रखकर वहां भी दुष्कर्म किया।

पिता ने बताया कि जब मैंने बेटी को अगवा करने की जानकारी देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तो घटना के दो दिन बाद आरोपी विकास मेरी बेटी को लेकर थाने आ गया। यहां पर महिला कांस्टेबल व दरोगा आदि ने मिलकर मेरी लड़की को डरा धमका कर मनमाफिक बयान दर्ज करके मामले को रफा-दफा कर दिया और आरोपी युवक को थाने से भगा दिया।

इस बारे में पीड़िता ने बताया कि वीडियो दिखाकर तीनों लोग मुझे डराते धमकाते थे। थाने में भी पुलिस ने धमकी देकर मन माफिक बयान दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गांव के आकाश विकास और दिलीप ने गलत काम किया है। यही लोग घर का जेवर भी अपने साथ ले गए, मुझे भी पकड़ कर ले गए। थाने की पुलिस ने गांव की युवकों को बचाने के लिए मन माफिक बयान दर्ज किए हैं। पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिलाएं किशोरों से कराती होमगार्ड की नातिन का रेप,चार नामजदtle
स्वतंत्र प्रभात
अलीगढ़,। थाना देहलीगेट क्षेत्रार्न्तगत के एक मोहल्ले में बालिका से दो किशोरों ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इसमें दो महिलाओं को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला एक होमगार्ड की नौकरी करती है।

उसने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह ड्यूटी पर चली जाती हैं तो घर पर उनकी 10 साल की नातिन व पति रहते हैं। पति किडनी की बीमारी से ग्रसित है। वो घर से बाहर नहीं निकलते हैं। उसकी नातिन पड़ोस के प्लाट में खेलने चली जाती थी। इसी के सामने रहने वाली दो महिलाएं नातिन को अपने घर बुला लेती थीं। नातिन को बहला- फुसला कर महिलाएं मोहल्ले के ही दो किशोरों से दुष्कर्म कराती थीं। बच्ची के विरोध करने पर उसे बल्ले से पीटते और जान से मारने की धमकी देते थे।

आठ फरवरी को भी दोनों महिलाओं ने बालिका को घर पर बुला लिया। दोनों आरोपियों से दुष्कर्म कराया। घर पहुंचने पर दादी के पूछने पर बालिका ने पूरा वाकया बताया। दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गीता, राखी और अंशूव लकी के खिलाफ पोक्सो, सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया गया है।

सीओ प्रथम, अभय पांडेय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बालिका से दुष्कर्म का मामला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगें, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में दादी की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल परिक्षण किया गया और जल्द ही मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।