swatantra prabhat gorakhpur - Swatantra Prabhat

गोरखपुर में अपराधियों का दुस्साहस, युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या
गोरखपुर। जिले में नए पुलिस कप्तान की तैनाती के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गीडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पवनपुर हाईवे के समीप गांव के सिवान में एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

कई घंटे की मशक्कत के बाद मृतक की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी नौसढ़ के रूप में हुई। शव पर कई स्थानों पर चाकू के गहरे घाव के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई। घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सिवान में लाकर फेंका गया।

सोमवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब सिवान में खून से लथपथ शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गीडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में भय और आक्रोश साफ नजर आया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और आपराधिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना देकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और उसके आसपास के इलाकों में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर नौसढ़ चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि नियमित गश्त होती तो इतनी बड़ी वारदात को रोका जा सकता था।

नए पुलिस कप्तान के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद हुई इस जघन्य हत्या को अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस निर्मम हत्या ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
ग़ोला - गोरखपुर | गोला थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम गौर बेदौली निवासी एक महिला ने बगल के गांव के युवक पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर गोला थाने में युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गौर बेदौली निवासी महिला ने थाना गोला में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी गांव का एक युवक लंबे समय से बहला-फुसलाता आ रहा था। आरोप है कि युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और 6 फरवरी की रात करीब ढाई बजे उसे घर से भगा ले गया। घटना के बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया।

पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में आरोपी युवक का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है, ताकि पुलिस को कार्रवाई में सुविधा हो सके। पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और उसके साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोला पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) एवं 87 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण इसे प्राथमिकता पर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

गोला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की बरामदगी पुलिस की पहली प्राथमिकता है। जैसे ही लड़की को सकुशल बरामद किया जाएगा, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्र में इस घटना के बाद चर्चा का माहौल है और लोग नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की।

दहेज में 2 लाख रुपए की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
सहजनवां - गोरखपुर :  गीडा थाना क्षेत्र के तेनुहारी निवासी लक्ष्मीना पुत्री नेबुलाल निषाद की शादी गीडा थाना क्षेत्र के अहिरौली पटखौली निवासी श्याम सुंदर पुत्र बुद्धिराम के साथ 10 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी में 3 लाख रुपया,जेवरात,और अन्य सामान दिया गया था।

विदाई के बाद ससुराल पहुंची तो पति और ससुराल के लोग दहेज में  2 लाख रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति श्याम सुंदर तथा ससुर  के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

आईजीएल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न
सहजनवां  गोरखपुर : इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल नेतृत्व व् मार्गदर्शन में आईजीएल परिसर में ग्रीनलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवा वितरण का लाभ लिया। शिविर में जनरल  फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, आईवीएफ विशेषज्ञ तथा ईएनटी विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जाँचें भी की गईं। आईजीएल के कर्मयोगियों के परिवार के 70 वर्ष से ऊपर के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार, प्लांट हेड शैलेन्द्र पाण्डेय, हेड एचआर व् एडमिन दशरथ मिश्र तथा ग्रीनलैंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. भास्कर गुप्ता, डॉ. माया राम, डॉ. गौरव शुक्ल, डॉ. अरशद जिया और डॉ. निशा ने संयुक्त रूप से किया।

चिकित्सा शिविर का संचालन एवं अध्यक्षता उप प्रबंधक प्रशासन अखिलेश कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान डॉ. कमलेश सिंह, सब्बीर अहमद, ग्रीनलैंड हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर नवीन चौरसिया व् अखिलेश शुक्ल का विशेष योगदान रहा। सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि आईजीएल कम्पनी द्वारा समय समय पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन करना प्रसंशनीय है।

गोरखपुर में सनसनीखेज सड़क हादसा, पूर्व विधायक के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर से युवक की मौत
गोरखपुर। जनपद में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामला तब और संवेदनशील हो गया जब दुर्घटना में शामिल फॉर्च्यूनर वाहन का पंजीकरण नौतनवा के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के नाम दर्ज पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ज्ञानदीप त्रिपाठी (27 वर्ष), पुत्र सुरेश त्रिपाठी, निवासी राजेंद्र नगर भाट्टी विहार कॉलोनी, थाना गोरखनाथ के रूप में हुई है। ज्ञानदीप गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर से मोहरीपुर के रास्ते बस्ती की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजगावा व जगतबेला के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार संख्या UP 56 AA 9999 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हालत गंभीर होने पर युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी  देर रात मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद फॉर्च्यूनर कार की तस्वीरें खींच ली थीं। जांच में सामने आया कि जिस वाहन से हादसा हुआ, वह नौतनवा के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के नाम से पंजीकृत है। इस खुलासे के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया है।

मृतक ज्ञानदीप पेशे से शादी-विवाह समारोह में कैमरा चलाने का कार्य करता था। उसके परिवार में पत्नी और करीब दो साल का मासूम बच्चा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने के साथ-साथ दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गोरखपुर: मंडलायुक्त का कलेक्ट्रेट पर सख्त प्रशासनिक निरीक्षण
गोरखपुर। पर्यटन भवन स्थित कलेक्ट्रेट परिसर उस समय पूरी तरह प्रशासनिक हलचल का केंद्र बन गया, जब मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने जिले के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय का सघन और औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक कार्यप्रणाली की कसौटी साबित हुआ, जहां विभाग-दर-विभाग एक-एक फाइल खोलकर गहन जांच की गई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर परिणाम दिखने चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, अपर आयुक्त जय प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा तथा सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को साथ लेकर भूलेख, पीएफ–एनपीएस, कृषि बीमा भुगतान शाखा, शस्त्र अनुभाग, नजारत, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, निर्वाचन अभिलेखागार, कोषागार समन्वय, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, स्थापना, प्रोटोकॉल तथा शिकायत प्रकोष्ठ/जनसुनवाई शाखा का विस्तार से निरीक्षण किया।

पीएफ और एनपीएस फाइलों की जांच के दौरान मंडलायुक्त ने कर्मचारियों के हित को सर्वोपरि बताते हुए निर्देश दिए कि तकनीकी खामियों या लापरवाही के कारण किसी भी कर्मचारी का आर्थिक नुकसान नहीं होना चाहिए। लंबित प्रकरणों की सूची बनाकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

कृषि बीमा भुगतान की प्रक्रिया पर विशेष जोर देते हुए मंडलायुक्त ने भूलेख शाखा से जानकारी लेकर स्वयं सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि अभिलेख पूरी तरह अद्यतन और शुद्ध हों, ताकि पात्र किसान लाभ से वंचित न रहें और अपात्र को भुगतान न मिले। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रस्ताव भेजने में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शस्त्र अनुभाग में लाइसेंस से जुड़ी फाइलों की जांच करते हुए उन्होंने शासनादेश के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए। वहीं नजारत शाखा में वित्तीय अभिलेखों की समीक्षा कर पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया। शिकायत प्रकोष्ठ में जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अंत में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने स्पष्ट कहा कि कलेक्ट्रेट प्रशासन की रीढ़ है और यहां किसी भी तरह की लापरवाही, टालमटोल या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस सघन निरीक्षण से अधिकारियों-कर्मचारियों में स्पष्ट संदेश गया कि अब जवाबदेही तय होगी और परिणाम आधारित प्रशासन ही प्राथमिकता।

चबूतरे व रास्ते के विवाद में मारपीट
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम नुआंव में चबूतरे और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नुआंव निवासी जयनाथ गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामअवध गुप्ता ने गोला थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी रामप्रकाश राय पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम राय, किरन राय पुत्री रामप्रकाश राय तथा सम्पूर्णन राय पुत्र रामप्रकाश राय आए दिन चबूतरे और रास्ते को लेकर विवाद करते रहते हैं। आरोप है कि उक्त लोग चबूतरे पर हल रखकर उस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है।

पीड़ित का कहना है कि इसी विवाद को लेकर 24 जनवरी को आरोपीगण गाली-गलौज करते हुए उनके घर आए और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के पुत्र महाशंकर गुप्ता के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3), 329(3) एवं 324(4) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही ।

विदेश भेजने के नाम पर 10.10 लाख की ठगी
सहजनवां/गोरखपुर जनपद ले  गीडा थाना क्षेत्र से विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवक से 10 लाख 10 हजार रुपये की जालसाजी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि रिश्तेदारी का फायदा उठाकर जालसाजों ने न सिर्फ भारी रकम हड़प ली, बल्कि युवक को सिंगापुर में बेसहारा छोड़ दिया, जहां वह भूखे रहने को मजबूर हो गया।

गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगावा निवासी राम सहाय मौर्य पुत्र स्वर्गीय लालसा मौर्य ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उनका बेटा प्रिंस मौर्य बेरोजगार था। इसी दौरान राम सहाय की बहन का बेटा, जो वर्तमान में कनाडा में रहकर मजदूरी करता है, ने प्रिंस को विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि प्रिंस को अल्बेनिया भेजा जाएगा और इसमें कुल 10.10 लाख रुपये का खर्च आएगा।

आरोप है कि झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। सहजनवां थाना क्षेत्र के जोनहिया निवासी बहन के बेटे के बैंक खाते में 7.90 लाख रुपये और उसके एक दोस्त, जो उत्तराखंड का निवासी बताया जा रहा है, के गूगल-पे अकाउंट में 2.20 लाख रुपये भेजे गए।

इसके बाद आरोपियों ने अल्बेनिया भेजने के बजाय प्रिंस को सिंगापुर टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया। सिंगापुर पहुंचने के बाद न तो कोई काम दिलाया गया और न ही रहने-खाने की कोई व्यवस्था की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रिंस वहां भूख और बदहाली में फंस गया, जबकि जालसाज लगातार उसे अल्बेनिया भेजने का झूठा आश्वासन देते रहे।

किसी तरह प्रिंस अपनी जान बचाकर भारत वापस लौटा। घर आने के बाद जब पीड़ित परिवार ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद राम सहाय मौर्य ने गीडा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में गीडा थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में लिया गया है। दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर हो रही ठगी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सिस्टम में खोट, तो न्याय से वंचित फरियादी खजनी के बेलडॉड गांव में मुआवज़े की लूट
ख़जनी गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बेलडॉड से न्याय व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक मर्मिक मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के भीतर उत्पीड़न, धोखाधड़ी और कथित सिस्टम–गठजोड़ ने एक गरीब मजदूर परिवार को हक़ से वंचित कर दिया।

ख़जनी क्षेत्र बेलडॉड गांव निवासी रामजीत यादव के दो पुत्र—कमलेश यादव और श्यामदेव यादव—थे। आरोप है कि बड़े पुत्र कमलेश की प्रताड़ना से तंग आकर श्यामदेव किशोरावस्था में ही घर छोड़कर लापता हो गया और करीब 12 वर्षों बाद किसी तरह गांव लौटा। गांव-समाज के हस्तक्षेप से उसका विवाह हुआ। आज श्यामदेव की तीन मासूम बेटियां हैं और वह मजदूरी कर परिवार पाल रहा है। इधर, बड़े भाई कमलेश ने फालिजग्रस्त पिता रामजीत को अपने प्रभाव में रखकर उनकी पूरी पेंशन का लाभ उठाया, मकान पत्नी के नाम करा लिया और छोटे भाई को घर से बाहर कर दिया—ऐसा आरोप है।

समय के साथ रामजीत यादव की जमीन रेलवे अधिग्रहण में चली गई। बदले में रेलवे मुआवज़े के रूप में लगभग 44 लाख रुपये रामजीत के बैंक खाते में आए। यहीं से कथित साज़िश का खेल शुरू हुआ। आरोप है कि कमलेश ने खजनी कस्बे स्थित इंडियन बैंक के एक कर्मचारी से मिलीभगत कर शाखा प्रबंधक को विश्वास में लिया और बैंक कर्मी को घर ले जाकर पैरालाइज पिता से हस्ताक्षर नहीं, बल्कि अंगूठा लगवाकर पूरी रकम अपने पुत्र संतोष यादव के खाते में ट्रांसफर करा दी। यह गोपनीय लेन-देन कुछ लोगों तक सीमित रहा। इसके बाद रामजीत यादव की रहस्यमय मृत्यु हो गई।

पिता की मौत के बाद श्यामदेव को मुआवज़े की जानकारी मिली। जब गांव में यह बात फैली तो ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। श्यामदेव को उसका हक दिलाने के लिए ग्रामीण आगे आए। लेकिन आरोप है कि खजनी थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध रही—वे पीड़ित के बजाय आरोपी पक्ष की पैरवी करते दिखे। न्याय की मांग को लेकर जब ग्रामीण थाने के बाहर एक स्वर में आवाज़ उठाने लगे, तो कुछ युवाओं को हिरासत में लेकर आवाज़ दबा दी गई। लाठी के दम पर गरीब–असहाय की पुकार को शांत करने की कोशिश हुई और मामला ठंडा पड़ता दिखा।

ग्रामीणों का कहना है कि बैंक–पुलिस की कथित साठगांठ ने न्याय को बंधक बना लिया है। गांव–गांव यह सवाल गूंज रहा है—जब सिस्टम में ही खोट हो, तो फरियादी न्याय कैसे पाए? आज बेलडॉड की कहानी हर उस पीड़ित की कहानी बन गई है, जिसकी आवाज़ सत्ता और व्यवस्था के शोर में दबा दी जाती है। अब निगाहें प्रशासन और उच्च अधिकारियों पर हैं—क्या पीड़ित को इंसाफ मिलेगा, या यह मामला भी फाइलों में दफन हो जाएगा?

ख़जनी :रेलवे मुआवजा बना ठगी का जरिया! मृतक के खाते से ₹43.75 लाख की निकासी पर FIR की मांग
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र से एक गंभीर पारिवारिक विवाद सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपने ही सगे बड़े भाई पर पिता की संपत्ति, पेंशन और रेलवे से मिले मुआवज़े की पूरी रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पिता को बहला-फुसलाकर उनसे पुश्तैनी जमीन अपने पक्ष में करा ली गई और छोटे भाई को उसके वैधानिक हिस्से से वंचित किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी श्यामलेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामजीत यादव निवासी ग्राम बेलडॉड़, पोस्ट सरयातिवारी, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्रार्थी ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई कमलेश यादव दो भाई हैं। परिवार में दो लड़कियाँ और एक लड़का है, जिनके बच्चे अभी छोटे हैं।

पीड़ित के अनुसार उनके पिता रेलवे विभाग में कर्मचारी थे और उनकी मृत्यु से पूर्व पेंशन व अन्य लाभ बड़े भाई द्वारा ही निकाले जाते थे। आरोप है कि पिता की कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर बड़े भाई कमलेश यादव ने करीब 6 डिसमिल पुश्तैनी जमीन, जिस पर दो मंजिला मकान बना है, अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा लिया। यह जमीन पहले पिता के नाम दर्ज थी।

इतना ही नहीं, ग्राम सोहरा स्थित पुश्तैनी जमीन से रेलवे लाइन गुजरने के कारण सरकार द्वारा ₹43,75,000 का मुआवज़ा स्वर्गीय पिता के नाम स्वीकृत हुआ, जो दिनांक 6 जनवरी 2026 को उनके बैंक खाते में आया। पीड़ित का आरोप है कि पिता की तबीयत उस समय अत्यंत खराब थी, उम्र लगभग 80 वर्ष थी, इसके बावजूद बड़े भाई ने सारा पैसा निकाल लिया और किसी भी प्रकार का हिस्सा नहीं दिया।

प्रार्थी ने बताया कि पिता का इसी माह 28 जनवरी 2026 को निधन हो गया, लेकिन इसके बाद भी बड़े भाई ने हिस्सेदारी देने से साफ इंकार कर दिया आरोप है कि जब हिस्से की बात की जाती है तो धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि “जो करना हो कर लो।”

पीड़ित ने थाना खजनी में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच, धनराशि व संपत्ति में न्यायोचित बंटवारे तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करती है।

ब्लॉक मुख्यालय पर ऐतिहासिक बजट का भव्य लाइव प्रसारण
गोरखपुर। जनपद के ब्लॉक मुख्यालय खजनी पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक बजट का लाइव प्रसारण बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। लाइव प्रसारण के माध्यम से आमजन ने सीधे बजट की प्रमुख घोषणाओं को सुना और समझा।

इस अवसर पर खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट किसान, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस स्पष्ट है—किसानों की आय बढ़ाना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना। विधायक ने कहा कि इस बजट से खाद्यान्न उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बंश बहादुर सिंह ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के लिए की गई घोषणाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देंगी।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अंशुमाली धर द्विवेदी ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे गांवों में सड़क, बिजली, पानी और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा। उन्होंने इसे आमजन के लिए राहत देने वाला बजट बताया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्र, महामंत्री अश्वनी सिंह, बंटी चतुर्वेदी, लालदेव यादव, व्यास यादव, राहुल सिंह, पंचबहादुर सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है, बल्कि भविष्य की मजबूत नींव भी रखता है। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ हुआ।

रामलखन समाजवाद के थे सजग प्रहरी रामनिरंजन पहलवान
गोला बाजार/गोरखपुर। रामलखन गोंड़ समाजवादी पार्टी के कद्दावर एवं जुझारू नेता थे जिन्होंनो अपनी सच्ची कर्तव्यनिष्ठा से समाजवाद की लड़ाई लड़ते हुए सपा पार्टी में सेक्टर अध्यक्ष से लेकर,विधान सभा अध्यक्ष एवं जिला सचिव पद  के दायित्व का निर्वहन  किया।यह सपा के प्रति उनके लगन एवं समर्पण का प्रमाण था।

कुल मिलाकर वे समाजवाद के सजग प्रहरी थे।

उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि एवं सपा के वरिष्ठ नेता तथा बांसगांव विधान सभा अध्यक्ष रामनिरंजन यादव ने क्षेत्र के  पाण्डेयपार उर्फ डड़वापार निवासी एवं सपा के वरिष्ठ नेता तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.जगेलु प्रसाद के पौत्र स्व.रामलखन गोंड़ की डड़वापार चौराहे पर आयोजित उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर कही।उन्होनो कहा कि सपा के ऐसे सच्चे सिपाही को हमारा सलाम है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सपा के संघर्षों की लड़ाई लड़ने का काम किया।

विशिष्ठ अतिथि एवं सभा चिल्लूपार के विधान सभा उपाध्यक्ष सपा नेता अरुण कुमार यादव ने कही कि रामलखन गोंड़ एकदम खांटी समाजवादी थे।जिन्होंने सपा की हर लड़ाई अग्रणी रूप से लड़ने का काम किया

कार्यक्रम के अंत मे स्व.रामलखन गोंड़ के पुत्र एवं सपा नेता अभिषेक गोंड़ ने कार्यक्रम में आये हुए सभी गणमान्यों के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजवादी नेता नरसिंह यादव ने किया। इस अवसर पर दीपक बौद्ध,पूर्णमासी गोंड़, शिवानंद यादव,हरेराम यादव,सूबेदार यादव,दिनेश कन्नौजिया, कादिर अंसारी,प्रमोद कुमार गोंड़,विवेकानंद गोंड़,अच्युतानंद गोंड़ सहित भारी संख्या में सपाई उपस्थित रहे।