swatantra prabhat aligarh - Swatantra Prabhat

एआरटीओ कार्यालय में खुलेआम दलालों का बोलबाला
अलीगढ़। एआरटीओ कार्यालय एवं एआरटीओ प्रशासन की मिली भगत से आरटीओ कार्यालय के सामने चल रहा मिनी आरटीओ कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त कराने के संबंध में भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव गौतम ने मुख्यमंत्री सहित अलीगढ़ मण्ड़ल के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। केशव देव गौतम ने बताया है कि  एआरटीओ प्रवेश कुमार द्वारा एक गाड़ी मालिक से 15 हजार रूप्ये की अवैध वसूली की गई थी ,जिसके  संबंध में रिपोर्ट दर्ज हुई और आरटीओ आगरा द्वारा भी जांच की गई वर्तमान में अब गाजियाबाद आरटीओ प्रवर्तन जांच कर रहे हैं जांच लंबित है।

केशव देव गौतम का कहना है कि अलीगढ़ कार्यालय में दलालों का बोलबाला रहता है यह किसी से छिपा नहीं है। आरटीओ
कार्यालय में खुलेआम एजेंटों का बोलबाला है। अपने आप को आरटीओ एजेंट बताने वाले बिचौलिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन फिटनेस जैसे कार्यों के लिए आवेदकों से मोटी रकम वसूल रहे है। एआरटीओ कार्यालय में होने वाले वाहन पंजीकृत बाहरी प्रांतों से आने वाले वाहनों की एनओसी जमा करने का भारी अनियमितता
एआरटीओ प्रशासन के साथ अवैध कर्मचारी दलाल सक्रिय रहते है।

एआरटीओ दफ्तर में अलीगढ़ की आम जनता अपने कार्यों के लिए कतार में खड़े रहते हैं और बाहर एजेंटों की फौज बैठी होती है। एआरटीओ दफ्तर में एजेंटों का बोलबाला रहता है। अधिकारी का रोल न के बराबर होता है। विभाग में सारा कुछ एजेंटों के हाथों ही हो रहा है।
एआरटीओ कार्यालय में अवैध रूप से काम करने वाले दलालों के कोड नंबर जारी किए गए हैं। पटल के जिम्मेदार बाबू पत्रावली पर दलालों का कोड नंबर देखकर काम करते हैं। वरना बिना कोड नंबर की फाइल वापस हो जाती है। दलालों की पहचान कोड नंबर से होती है।

एआरटीओ कार्यालय अलीगढ़ में अवैध वसूली इस प्रकार है
1-फिटनेस सर्टिफिकेट 1000 से 5000
2-एनओसी जारी करना 5000 से 8000
3- बाहरी प्रांतों से एनओसी लाकर जमा कर वाहन पंजीकृत करना 50 हजार से ₹1 लाख तक
6- एंबुलेंस स्कूल बसों की फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करना 5000 से 15000 तक
7-पुराने वाहनों को री रजिस्ट्रेशन करना 1000 से 3000 तक

यह खुलासा कोई झूठा नहीं है असत्य नहीं है सच्चाई सबूत  प्रति दिन एआरटीओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा की डिटेल से देखे जा सकते हैं।
केशव देव गौतम ने बताया है कि एआरटीओ प्रवेश कुमार यादव की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें एआरटीओ प्रवेश कुमार यादव कार्यालय में काम कराने आए व्यक्ति को गाली गलौज कर रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन द्वारा आम जनता से अभद्र व्यवहार किया जाता है । जो कि सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो के बाद समाचार पत्रों में भी खबर प्रकाशित हुई। इस वीडियो की जांच करा कर प्रवेश कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई करना अति आवश्यक है। जांच में जो भी खर्चा आएगा हमारा संगठन भ्रष्टाचार विरोधी सेना देगा । आम जनता में चर्चा है एआरटीओ की गैंग सक्रिय हो गई है ,ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों से कार्यालय एवं सरकार की छवि धूमल हो रही है शीघ्र कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

मांगें नहीं मानी तो जिला मुख्यालय पर देगें धरना किसान
अलीगढ़,। साथा चीनी मिल संघर्ष समिति के बैनर तले एक विशाल पंचायत का आयोजन चीनी मिल के गेट पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता अजय चौहान निवासी ग्राम साथा ने की व बैठक का संचालन श्यामवीर सिंह ठाकुर निवासी ग्राम साथा ने किया। जिसमें कई किसान नेता और हजारों की संख्या में आस - पास और दूरदराज के किसान मौजूद रहे। पंचायत उपरांत जिला गन्ना अधिकारी अलीगढ़ को ज्ञापन दिया गया।

पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता धीरज कुमार सिंह ने कहा कि 21 जुलाई को पिछली बार हुई पंचायत में शुक्रवार की तिथि नियत की गई थी , और आज हजारों की संख्या में,किसानों ने उपस्थिति होकर स्पष्ट संदेश दिया है कि किसान केवल खेतों में ही नही जरूरत पड़ने पर सड़क पर भी बैठने को तेयार है, मुख्यमंत्री अपना ढाई वर्ष पूर्व किया गया वादा पूरा करे, अन्यथा की स्थिति में हजारों की संख्या में  जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होगे।

किसान नेता जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को ठगने का कार्य कर रही है। किसान को सरकार केवल वोट के समय याद करती है, लेकिन अब किसान जागृत हो चुका है,चीनी मिल जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। ग्राम साथा निवासी डाक्टर संजीव हरियाणा ने कहा की साथा चीनी मिल का निर्माण मेरे स्वर्गीय पिताजी केशव देव हरियाणा ने कराया था। आज चीनी मिल की यह दुर्दशा देखकर उनकी आत्मा बहुत दुखी होगी। क्षेत्र की जनता बहुत आक्रोशित है और अगर जल्द चीनी मिल का निर्माण कार्य नही कराया गया तो उग्र आंदोलन करने को किसान बाध्य होगे।

किसान नेता शालेंद्रा पाल सिंह ने कहा की सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों को सिर्फ और सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है और कुछ नहीं। आज की बैठक में मुख्य रूप से,गोपाल चौहान, ओंकार चौहान, प्रमोद रावत, जहरी, रॉबी, प्रदीप कुमार, दफेदार सिंह, सत्यपाल सिंह, इंद्रपाल, विनोद कुमार, इस्माइल फारूकी,भूदेवी,किशनपाल, जसवंत सिंह, महेश,संजय,राजकुमार,हरवंश,अमरसिंह,बाबूसिंह, रमेशचंद,संतोष, देवेंद्र,बनवारी लाल, गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

जल्द शहर के हर मोहल्ले में लागू होगी-वन टाइम-वन वाटर सप्लाई व्यवस्था
अलीगढ़,। पेयजल की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों  को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है तो वहीं दूसरी ओर पेयजल की बर्बादी और गंदे पानी की समस्या को पैदा करने वाले भी नगर निगम के रडार पर आ गए हैं।  नगर निगम की पेयजल आपूर्ति के समय से पहले अपने अपने घरों में हेवी मोटर लगाकर पानी खींचने के कारण पेयजल पाइप लाइनों में गंदगी आने के कारण क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिसको देखते हुए नगर आयुक्त ने सार्वजनिक अवकाश सेकेंड शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर एक आपातकालीन बैठक बुलाई।

नगर आयुक्त ने चंदनिया शाह जमाल रोरावर सराय रहमान मामूद नगर शाहजमाल क्षेत्र में पेयजल की किल्लत की समस्याओं व सभी जोन के सभी पार्षद वार्ड को पेयजल लीकेज से मुक्त बनाने की ख़राब प्रगति होने पर पेयजल प्रभारी को आड़े हाथ लेते हुए अगले 48 घंटे में व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने विद्युत आपूर्ति में बाधा होने के कारण पूरी क्षमता से अवर जलाशयों के न भरने और नए नलकूपों में विद्युत कनेक्शन लगाने में देरी करने को देखते हुए मुख्य अभियंता विद्युत से बात की नगर आयुक्त ने जनहित में पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए जिन-जिन क्षेत्रों में अवर जलाशय को भरने हेतु नलकूप संचालित हो रहे हैं उन क्षेत्रों में रात में ट्रिपलिंग नहीं करने और जल्द से जल्द नए नलकूपों में कनेक्शन करने के लिए कहा।

उन्होंने बताया इस पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जाना जरूरी है इसलिए आने वाले दिनों में शहर के सभी मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति वन टाइम-वन वाटर सप्लाई व्यवस्था लागू की जाएगी का ताकि निर्धारित समय पर सभी लोग पानी प्राप्त कर सके साथ ही साथ अनावश्यक मोटर लगाकर पाइप लाइन से पानी खींचने वालों को भी चिन्हित किया जाएगा और उन पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा तकनीकी कंसलटेंट चंदन सिंह सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह अवर अभियंता नरेंद्र स्टेनो देश दीपक पीआरओ एहसान रब व सभी सीवर प्रभारी मौजूद थे।

लाइफ सेवर की कोई सुरक्षा नहीं, शहर में अवैध स्वीमिंग पूलों की भरमार, प्रशासन बेखबर
धर्मेन्द्र राघव

अलीगढ़,। गर्मी में अगर आप स्वीमिंग पूल जाने का प्लान बना रहे हैं तो सावधानी बरतें। क्योंकि शहर के आसपास एरिया में अवैध स्वीमिंग पूल्स की भरमार सी हो गई है। खेतों, हाइवे किनारे और प्लॉटस में बनाए गए इन स्वीमिंग पूल्स में लाइफ सेवर की भी कोई सुरक्षा नहीं है। न ही इनके कोई मानक रखे हैं। मनमाने ढंग से बनाए गए इन स्वीमिंग पूल में नहाने जाने से हर वर्ष कई दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। इसके बाद प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ लेता है। यह ही कारण है कि शहर के आउटर एरिया से तहसील तक इस तरह के स्वीमिंग पूल का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। ये जोखिम के पूल आम लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। अवैध स्वीमिंग पूल मामले में डीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।

एनओसी लेने वालों ने भी जमा नहीं की है क्रीड़ा विभाग में फीस
गर्मी आते ही शहर में करीब एक दर्जन स्विमिंग पूल सक्रिय हो गए हैं। यहां न मानक पूरे हैं और न ही नियमों का ही पालन हो रहा है। जिन स्विमिंग पूल संचालकों ने एनओसी ली भी है, उन्होंने क्रीड़ा विभाग में निर्धारित फीस जमा नहीं की है। यह अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
शहर में ही करीब एक दर्जन स्वीमिंग पूल संचालित किए जा रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रामिलन के अनुसार, शासन के आदेश के अनुसार, प्रत्येक स्विमिंग पूल संचालक को प्रत्येक साल पूल संचालन से पहले सरकार के खाते में फीस जमा करनी होती है। उसकी बाकायदा रसीद भी मिलती है। इसके बाद स्विमिंग पूल संचालक को निरीक्षण के लिए समय अवधि दी जाती है। उस बीच में टीम मौके पर जाकर यथास्थिति का जायजा लेती है। ओके की रिपोर्ट आने पर ही पूल का संचालन किया जाता है, लेकिन शहर में अब तक एक भी स्विमिंग पूल संचालक द्वारा शासनादेश के मुताबिक कोई फीस जमा नहीं की गई है। ऐसे में कोई भी स्विमिंग पूल वैध नहीं है।

इन जगहों से लेनी होती है एनओसी
स्विमिंग पूल संचालन के लिए मनोरंजन कार्यालय से लेकर फायर ब्रिगेड व पुलिस कार्यालय से एनओसी लेनी होती है। इसके साथ ही जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शासनादेश के अनुसार निर्धारित फीस को प्रति साल जमा करना होता है। उसके बाद में पूल संचालन की अनुमति मिली है, लेकिन शहर में बिना अनुमति के स्विमिंग पूल का संचालन हो रहा है।कुछ लोग ले देकर पुलिस और फायर की एनओसी तो लेते हैं लेकिन बाकी औपचारिकता किसी की पूरी नहीं होती।

बिना मानक किया जा रहा है संचालन
- खेल निदेशालय से पूल का संचालन शुरू करने से पूर्व अनुमति लेनी जरूरी है।
- स्विमिंग पूल में आपातकाल स्थिति के लिए दो लाइफ जैकेट का होना जरूरी है।
- स्विमिंग पूल में दो ऑक्सीजन सिलिंडर, दो कृत्रिम सांस यंत्र भी होने चाहिए।
- पूल में फिल्टर प्लांट होना चाहिए, जो प्रत्येक दिन चार घंटे चलाया जाए।
- स्विमिंग पूल चलाने के लिए सबसे पहले स्विमिंग कोच जो राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय खिलाड़ी हो, उसकी जरूरत होती है।
- प्रत्येक स्विमिंग पूल के लिए दो लाइफ गार्ड, जो भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित हों, उनका होना जरूरी होता है।

इनका कहना है..
इस सबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार, प्रत्येक स्विमिंग पूल संचालक को जिला क्रीड़ा विभाग में प्रत्येक साल 15 हजार रुपये सरकार के खाते में जमा करने होते हैं। वह जमा होने के बाद में विभाग द्वारा संबंधित व्यक्ति को रसीद दी जाएगी। उसके बाद ही विभागीय टीम मौके पर जाकर स्विमिंग पूल का निरीक्षण करती है। ओके की रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही पूल का संचालन किया जा सकता है, लेकिन अब तक किसी ने भी सरकारी फीस जमा नहीं की है। ऐसे में सभी पूल अवैध हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर का कहना है कि शहर में जो भी अवैध रूप से स्विमिंग पूल संचालित हैं सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई भी पूल बिना नियम के संचालित नहीं होगा। इनके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे फौजी राम प्रसाद : कमांडेंट आरएएफ
अलीगढ़,। पूर्व फौजी स्व. श्रद्धेय श्री रामप्रसादजी की 5वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी याद में प्रतिभा सेवा सत्कार और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। दुर्गवाड़ी बेगपुर स्थित उनके आवास सुबह से ही सामाजिक कार्य शुरू हो गए। अतिथि के तौर पर आरएएफ के प्रभारी कमांडेंड व द्वितीय कमान अधिकारी कमलेश कुमार मौजूद रहे। उनके साथ बलदेव सिंह, डिप्टी कमांडेंट व आरएएफ के परिवहन अधिकारी, राजवीर सिंह डिप्टी कमांडेंट खेल, असिस्टेंट कमांडेंट रामकृष्ण चौहान और गोविंद कटियार मौजूद रहे।

अतिथियों ने पूर्व फौजी स्व. रामप्रसाद के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस मौके पर सेना में दिए गए उनके योगदान के बारे में भी उनको बताया गया। इसके बाद पूर्व फौजी की पत्नी श्रद्धेय राममूर्ति देवी उर्फ फौजिन माई ने अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए। फिर शायरियों के माध्यम से भी पूर्व फौजी को नमन किया गया। जिसके बाद उनके पुत्र व स्वतंत्र पत्रकार मनोज अलीगढ़ी ने बताया कि उनके पिता ने लगभग 30 सालों तक सेना में रहकर देश की सेवा की। उनका हमेशा मानना था कि युवाओं को देश भक्ति की भावना से प्रेरित होना चाहिए, जिससे वह फौज में जाकर देश की सेवा करें। इसके बाद कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। सबसे पहले भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शर्बत और मीठे पानी का वितरण किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने भी मीठे पानी का वितरण करके लोगों को गर्मी में राहत पहुंचायी।

अंतर्राष्ट्रीय कवियों ने पढ़ी कविताएं श्रद्धेय स्व. रामप्रसादजी की 5वीं पुण्यतिथि के मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें एएमयू म्यूजिक क्लब के शिक्षक व अंतर्राष्ट्रीय शायर जॉनी फास्टर ने विभिन्न कविताएं पढ़ी। उनके साथ डॉ मुजीब शहजर, डॉ मनीषा मनी, सुधांशु गोस्वामी, मो. जाहिद, दौलतराम शर्मा ने कविताएं पढ़ी। दौलतराम शर्मा ने कविताएं पढ़ने के साथ ही मंच का संचालन भी किया।

बेहतर काम के लिए यह हुए सम्मानित
साहित्यकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल में बेहतर काम करने और जिले का नाम रोशन करने वालों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें प्रमाणपत्र, पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय व तिब्बिया हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को सम्मानित किया गया। इसमें नर्सिंग इंचार्ज रोज मेरी, ओएसडी चित्रारानी, नर्सिंग मात्रिका रेखा रानी, अनामिका सहाय, धर्मपाल, सूफियान, राधा रानी, कमल, अमृता, उमेश, साहिबा, अभिषेक, अनुपम, उमेश, रुक्साना, राजकुमार, मो. जाहिद को सम्मानित किया गया।

वहीं खेल में साक्षी तोमर, केशव मलिक, यशवर्द्धन चौहान, मयंक सारस्वत, ट्विंकल सिंह, साक्षी कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री संतराम वर्मा, श्रीमती रुक्मणि देवी, मिथलेश भास्कर, विजय लक्ष्मी, बिजेंद्र सिंह, जयकिशन सिंह, मालती देवी, एनआईएस कोच सोम प्रकाश शर्मा, सरकारी एडवोकेट सत्येंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, कवि विशाल नारायण शर्मा समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

व्यापारी विरोधी सरकारी आदेश का हर हाल में होगा विरोध :प्रदीप गंगा
अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आव्हान पर अलीगढ़ सहित सम्पूर्ण उ प्र में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी की गई अधिसूचना के विरोध में जिला मुख्यालय कलैक्ट्रेट अलीगढ़ पर प्रदर्शन कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैय्यद इवातुल्ला खान को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया गया।  प्रदर्शन स्थल पर सम्बोधन करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वींआईपी ने कहा एक ही परिसर में समान ब्रांड नेम अथवा भिन्न ब्रांड नेम के पान मसाला व तम्बाकू के निर्माण पैकिंग भंडारण विक्रय एवं विक्रय पर 1 जून 2024 से रोक लगाई गई है। जिसका हम विरोध करते हैं क्योंकि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के विनियम 2.3.4. में स्पष्ट है कि पान मसाले में तंबाकू मिलकर नहीं बेचा जा सकता है, परन्तु पान मसाले व तंबाकू को अलग-अलग पैकिंग में बेचने पर कोई रोक नहीं है।

समस्त उत्तर प्रदेश में रिटेल के छोटे दुकानदार घरेलू आवश्यकताओं के सभी प्रकार के सामान एक ही परिसर में बेचकर समाज को सभी आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने का कार्य हजारों साल से करते आ रहे हैं। युवा अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष दुर्वेश वार्ष्णेय ने कहा कि अधिसूचना जारी होने से पूर्व न ही व्यापारियों को जागरूक किया गया ओर न ही बाजार में मौजूद स्टॉक को समाप्त करने का समय भी नहीं दिया गया है। ऐसा आदेश से व्यापारी उत्पीड़न , भ्रष्टाचार व इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। इस आदेश के लागू होने से प्रदेश सरकार को भी राजस्व की भारी हानि होगी।

इसलिए हम सभी व्यापारी मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि खाद्य- सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्ता प्रदेश के आदेश संख्या 2513 दिनांक 7 मई 2024 को अतिशीघ्र समाप्त किए जाने के आदेश पारित करने की कृपा करें। इससे व्यापारी जगत में आपके कार्य कुशलता की सराहना हो सकें। प्रांतीय संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा 1जून से पान मसाला व तम्बाकू अलग-अलग परिसर में बेचने का अव्यवहारिक आदेश जारी किया है उसका व्यापार मंडल हर स्तर पर विरोध करेगा अगर इसकी आड़ में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किया तो अधिकारियों से दो दो हाथ भी करने में व्यापार मंडल पीछे नहीं हटेगा।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष जय गोपाल वी आई पी,महानगर महामंत्री आलोक प्रताप सिंह , युवा अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष दुर्वेश वार्ष्णेय.जिला महामंत्री एम ए खान गांधी, शिवकुमार पाठक, प्रदेश महिला महामंत्री संगीता वार्ष्णेय, महानगर महामंत्री आलोक प्रताप सिंह, आशीष डिस्पोजल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, योगेश सरकार.नसीरूद्दीन मलिक, वीरेंद्र चौधरी, युवराज गौतम, कुलदीप सिंह टीटू, विनोद माहौर पार्षद, सचिन सागर, गोपाल राजपूत, हरेंद्र सिंह, योगेश वाष्णेय, रामपाल सिंह. हेमन्त कुमार,सतीश, प्रिय रंजन शर्मा, सतीश वार्ष्णेय, हरेंद्र कुमार, मोहित कुमार, करन कुमार, वीरेंद्र चौधरी , राजेश कुमार, दीपक अग्रवाल, बंटी उर्फ रियाजुद्दीन, संजीव कुमार सिंघल आदि काफी बढ़ी संख्या में व्यापारी थें।

मण्डलायुक्त ने गर्मी एवं हीट-वेव से बचने के बताए उपाय
अलीगढ़,। मण्डलायुक्त चैत्रा वी. द्वारा वर्तमान में हीट-वेव के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत हीट वेव से बचाव व उसके प्रभावों को कम करने और मण्डलवासियों को इसके प्रति जागरूक करने के लिये सलाह देते हुए विशेष सावधानियां बरतने की अपील की गई है। उन्हांंने बताया है कि मण्डल मुख्यालय समेत मण्डल के चारो जिलों में हीट-वेव एवं दैवीय आपदा कन्ट्रोल रूम की स्थापना करा दी गई है। जिसके लिए मण्डल मुख्यालय कन्ट्रोल रूम पर दूरभाष नम्बर 0571-2741180, जनपद अलीगढ़ के लिए 0571-2700128, जनपद एटा के लिए 05742-234320, 234327, जनपद हाथरस के लिए 9454417798 एवं जनपद कासगंज के लिए 05744-272105 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

मण्डलायुक्त ने हीट स्ट्रोक के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि कमजोरी, चक्कर आना, सर दर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा होने पर तत्काल चिकित्सीय सलाह लें। अधिक से अधिक पानी पियें, ओआरएस, घर में बने हुये पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ का उपयोग करें। शरीर को ढक कर रखें और हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले वस्त्र पहनें। धूप के चश्में, छाता टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। दिन में खिड़कियों, पर्दे व दरवाजे बंद रखें। जानवरों को छायादार स्थानों पर रखें और उन्हें पीने को पर्याप्त पानी दें। छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाओं एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से देखभाल करें। अधिक गर्मी वाले समय विशेषकर दोपहर 12 से 03 बजे के मध्य सूर्य की सीधी रोशनी में जाने से बचें। अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ एवं बासी भोजन का प्रयोग न करें। हल्के व सुपाच्य भोजन का प्रयोग करें। बच्चे तथा पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ें।

मण्डलायुक्त ने बताया कि गहरे रंग के भारी व तंग कपड़े न पहनें। जब बाहर का तापमान अधिक हो तब श्रमसाध्य कार्य न करें। अधिक गर्मी वाले समय में खाना बनाने से बचें। शराब, कॉफी, चाय, कार्बोनेटेड ड्रिंक का उपयोग करने से बचें। बिना चिकित्सीय सलाह के किसी भी दर्द निवारक (पेन किलर) औषधि का सेवन न करें। उन्होंने कार्मिकों सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए बताया कि कार्यस्थल पर शीतल पेयजल की व्यवस्था करें और प्रत्येक 20 मिनट की अवधि पर जल का सेवन करें। गर्भवती महिलायें तथा पहले से बीमार व्यक्तियों को अधिक तापमान की स्थिति में कार्य करने के विषय में चिकित्सक से परामर्श करना चाहिये।

राजकीय आईटीआई परिसर में होगा वृहद रोजगार मेला
अलीगढ़,। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी है कि 06 जून को प्रातः 10.00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर अलीगढ, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।  मेले में 04 कम्पनियों द्वारा लगभग 1000 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही ऑफर लैटर वितरित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में होन्डा मोटरसाईकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा0लि0 के रिक्त पदों पर आईटीआई-इलैक्ट्रीशियन,फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, डीजल मकैनिक, ट्रैक्टर मकैनिक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर अवश्य आयें। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर देखें और किसी भी असुविधा के लिये सेवायोजन कार्यालय से दूरभाष नम्बर 0571-2960916, 9639188583 पर सम्पर्क करें।

एएमयू के प्रोफेसर द्वारा लखनऊ में व्याख्यान
अलीगढ़,। एएमयू के मनोविज्ञान विभाग के प्रो. एसएम खान ने लखनऊ में कई व्याख्यान प्रस्तुत किये। प्रो. खान लखनऊ विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए मनोवैज्ञानिक परीक्षणों के विकास और मानकीकरण पर व्याख्यान दिए और इन प्रक्रियाओं को बढ़ाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के अनुप्रयोग का प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय में एडवेंचर इन सेल्फ डिस्कवरी ए जर्नी टूवर्डस ग्रेटर है

पीनेस पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को समझना और समझाना शिक्षकों और माता पिता के लिए बड़ी चुनौती है। इंटरनेट और स्मार्ट गैजेट्स के चलते बच्चों तक हर प्रकार की जानकारी पहुंच रही है। ऐसे में बच्चे यह सोचते हैं कि वे सब कुछ जानते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सूचनाओं को ज्ञान समझना गलत है।
एमिटी विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर विंग कमांडर (डॉ.) अनिल के. तिवारी की अध्यक्षता में सत्र का समापन डीओएस परीक्षण से साइकोमेट्रिक प्रोफाइल पर चर्चा के साथ हुआ। प्रो. मंजू अग्रवाल और डॉ. रितु तिवारी चक्रवर्ती ने भी सत्र की सफलता में योगदान दिया।

बलिदानी स्मृति द्वार तोड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं तो करेंगे आंदोलन जाट
अलीगढ़,। जाट वंशावली की बैठक प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह (ब्लाक प्रमुख गोंडा) के आवास पर संरक्षक चौधरी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिले के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव नगलिया गोरौला में बलिदानी सचिन लौर की स्मृति में बनाए जा रहे द्वार को अराजकतत्वों द्वारा जेसीबी से तोड़ देने पर भारी रोष व्यक्त करते हुए घोर निंदा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि यह अकेले बलिदानी सचिन लौर का ही नहीं पूरे देश के बलिदानियों व जाट समाज का अपमान है, जिससे संगठन बेहद आहत है। संगठन ने  शासन एवं प्रशासन से स्मृति द्वार को तोड़ने व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने एवं स्मृति द्वार को नए सिरे से बनवाये जाने की मांग की तथा अन्यथा की स्थिति में संगठन को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. पंकज चौधरी ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, जिला महासचिव राजीव चौधरी,योगेश चौधरी,युवा जिलाध्यक्ष अमित चौधरी,सोनू उर्फ संदीप चौधरी, संजीव चौधरी, सुबोध चौधरी,रूद्र प्रताप चौधरी,धर्मेंद्र चौधरी,उमेन्द्र चौधरी, श्रीपाल सिंह,शोभित चौधरी, नरेंद्र चौधरी, दिनेश चौधरी,डॉ. गीतम सिंह, डॉ. अजय तौमर,डॉ. अजब सिंह, तेजवीर सिंह, वीरेश चौधरी,अमित चौधरी,विजय उर्फ विजुआ चौधरी,विपिन चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी,अनिल चौधरी, संजय चौधरी, मनोज चौधरी, अजीत चौधरी, रामवीर सिंह, ध्रुव चौधरी,लोकेन्द्र चौधरी, सतीश मालान,राजेश चौधरी,देवेंद्र चौधरी, उपमा चौधरी आदि मौजूद रहे।

सकारात्मकता के साथ स्वयं को तैयार करने की आवश्यकता
अलीगढ़,। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा शनिवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश के विज्ञान समन्वयक डा. राकेश पांडेय रहे। उन्होंने विज्ञान एवं पत्रकारिता में युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर अपने विचार रखते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता ने कहा कि युवा समाज को शिक्षित करने, गलत सूचनाओं का मुकाबला करने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यदि हमें स्वयं व अपनी संस्थान को स्थापित करना है तो उसमें जनभागीदारी जरूरी है। इसके लिए सकारात्मक सोच की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं की जिज्ञासा, जुनून, सामाजिकता विज्ञान और पत्रकारिता को प्रभावशाली बनाती है। नए भारत के निर्माण में युवा पत्रकारों की बड़ी भूमिका होगी।

उन्होंने चंद्रयान-3 का उदाहरण देते हुए कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में मीडिया किसी न किसी माध्यम से पहुंच गया है। पत्रकारिता में युवा नए दृष्टिकोण और तकनीकों को पेश कर रहे हैं। कुछ लोग नकारात्मकता फैलाकर मीडिया को बदनाम करने का भी प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया जानकारी प्राप्त करने का अच्छा माध्यम है, लेकिन गलत सूचनाओं का विश्लेषण करने की आवश्यकता है। अतिथि को विभागाध्यक्ष डा. संतोष कुमार गौतम व मनीषा उपाध्याय ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योगेश कौशिक, वीर प्रताप सिंह, मयंक जैन के साथ ही छात्रों में दीपक चैधरी, सताक्षी मिश्रा, दीपक सिंह, शैलेष्टी पंडित आदि थे।

सत्ताधारियों के आर्शीवाद के चलते सटोरियों के हौसले बुलंद, हाइटेक तरीके से हो रहा सट्टे का कारोबार
सत्यवीर सिंह यादव
अलीगढ़,। सत्ताधारी सफेदपोशों के इशारे पर कहें या स्थानीय पुलिस का भरपूर आर्शीवाद कहें। जिसके चलते जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विभिन्न मौहल्लों में अनेक जगहों पर लोगों को कोड में बात करते हुए सुने तो आपको हैरान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि इस शहर में सट्टे का कारोबार हाईटेक हो चुका है। एक तरह से देखा जाए तो यहां पर ओपन-क्लोज का खेल बंद है पर यही काम अब हाईटेक तरीके से मोबाइल फोन से हो रहा है। इसे संचालित करने बाकायदा नियत स्थान पर खाईवाल के एजेंट घूम रहे हैं जो लिखा-पढ़ी से नहीं फोन, इंटरनेट से सारा काम कर रहे हैं। यहां के सटोरियों के तार देश के बड़े महानगरों से जुड़े हुए हैं जहां करोड़ों का सट्टा रोज लगाया जा रहे है। सटोरियों तथा खाईवालों के चक्कर में हजारों घर बर्बाद हो चुके हैं।

फिर भी लोग सट्टे की लत छोड़ नहीं पा रहे हैं। संभ्रांत लोग सट्टे का लगातार विरोध करते आ रहे हैं। फिर भी इसमें हमेशा के लिए पाबंदी नहीं लगाई जा सकी है। सक्ती नगर सहित अंचल भर के हजारों लोग इस धंधे के शिकार हो रहे है। लोग तो अपने जरूरतों को भूलकर अपनी गाढ़ी कमाई सट्टे में लगाकर बर्बाद हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन मौन बैठा है। क्योंकि उनके हिसाब से सट्टे का कारोबार पूरी तरह बंद है। शहर में ऐसे हाई प्रोफाइल सटोरिए सक्रिय हैं जिनके तार देश के कई बड़े शहरों से जुड़े हैं। कई सटोरिए लेन-देन का हिसाब करोड़ों में करते हैं।

खानापूर्ति कर रही पुलिस
थाना सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद,महेन्द्र नगर, रॉयल टॉकिज, पीपल के पेड़ के पास धामो हाथरस अड्डा,सराय पीताम्बर,जयगंज,वाल्मीकि बस्ती, वराई मौहल्ला,खिरनीगेट,थाना मडराक में पड़ियावली नवीन,नगला मंदिर में प्रधान का बेटा,गांधी पार्क क्षेत्र में गौरव , रमेश आदि सटोरियों सट्टा विरोधी पुलिसिया कार्रवाई से बेखौफ सट्टेबाज अब भी जमकर सट्टा खेला रहे हैं क्योंकि पुलिस छोटे खाईवालों पर कभी कभार कार्यवाही करती है। जिसके चलते हाई प्रोफाइल सटोरियों को संरक्षण मिल जाता है और उनके हौसले बुलंद हैं। जब कभी भी बड़ी कार्रवाई की जाती है तब ये हाई प्रोफाइल सटोरियों को सूचना मिल जाती है और वे भूमिगत हो जाते हैं।

गांव से संचालित होता है नेटवर्क
सट्टे का नेटवर्क संभालने वाले बड़े खाइवाल अब शहर में नहीं बल्कि गांव में बैठकर काम संचालित कर रहे हैं। कभी सूचना मिलने पर एक-दो कार्रवाई कर दी जाती है लेकिन कुछ ही दिनों बाद सट्टा का अवैध कारोबार फिर शुरू हो जाता है। सट्टे का कारोबार पहले कागजों के माध्यम से फैला हुआ था। जिसे पकड़े जाने के डर से इसे चलाने वाले मोबाइल से ही इस कारोबार को संचालित कर रहे हैं। नगर के कई ठिकानों में सट्टा लगाए जा रहे हैं। रुपयों का लेन-देन करोड़ों में हो रहा है और आरोपियों की स्थानीय पुलिस से सेटिंग भी रहती है। क्रिकेट के परवान चढ़ते जुनून के साथ क्रिकेट का सट्टा चरम पर है।

इनका कहना है..
इस सबंध में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि समय-समय पर पुलिस सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर छापे मार कार्यवाही करती रहती है। पुलिस की सक्रियता के चलते शहर में सट्टा करोबार बंद चल रहा है। अगर फिर भी सट्टे की खाईवाड़ी की शिकायतें मिल रही हैं तो स्थानीय पुलिस को सट्टा कारोबार बंद कराने के निर्देश दिये गये हैं।