swatantra prabhat raybareli - Swatantra Prabhat

समाधान दिवस में आई कुल 37 शिकायतें, मौके पर 6 का हुआ निस्तारण-
डलमऊ रायबरेली- डलमऊ तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के पहुंचते ही अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई।बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। पूरे नकही कनहा निवासी रघुनंदन केशना, सुनील कुमार ने जिला अधिकारी को शिकायत किया कि उनकी भूमि धरी जमीन पर गांव के ही राजेंद्र कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जा रहा है जिसका स्थगन आदेश भी है। जब खंड विकास अधिकारी से डीएम ने पूछा तो बताया कि स्थगन आदेश एक साल पुराना है जिस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल लेखपाल को काम रुकवाने के निर्देश दिए।

रामपुर गहिर खेत निवासिनी साजिदा बानो ने रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई। साजिदा बानो ने बताया कि 30 वर्ष पुराना आवासीय पट्टा मिला था जिसमें निर्मित मकान जर्जर होने से गिर गया खुले आसमान के नीचे परिवार को लेकर जीवन यापन कर रहे हैं।प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। करकसा निवासी लाल सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि भूमि धरी जमीन पर हद बरारी के बाद खंभा गड़ी की कार्रवाई हो चुकी है लेकिन कुछ लोगों द्वारा खंभे उखाड़ दिए गए जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में बिजली विभाग अवैध कब्जे सहित विभिन्न मामले को लेकर 37 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 6 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से शिकायतों को निस्तारण किए जाने के लिए निर्देश दिया। पंचामृत समूह के संयोजक संदीप कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं को विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

गंगा कटान के चलते मुख्य घाट की सीढ़ियो पर कटान हो गया है जिसे कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व दुरुस्त कराए जाने की मांग की। मेले का उद्घाटन एक दिन पूर्व के बजाय 13 नवंबर को कराए जाने का अनुरोध किया जिससे स्नान के 1 दिन पूर्व आने वाले श्रद्धालु गंगा घाटों तक पहुंच सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ डलमऊ के रानी शिवाला घाट व सड़क घाट का भी निरीक्षण किया है।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड,उप जिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा,अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव,खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव,क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार नवहार सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को सौंपा 9 सुत्रीय ज्ञापन
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के महराजगंज बछरावां मार्ग पर सलेथू चौराहे के पास भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रायबरेली रजबहा में क्षमता से कम पानी छोड़े जाने को लेकर विभाग के खिलाफ रोश व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों के धरने पर बैठने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए व आनन-फानन नायब तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम समेत विद्युत विभाग के भी अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों द्वारा नहर में पानी न आने की मांग को लेकर ज्ञापन प्राप्त किया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि धान की नर्सरी में पौध तैयार खड़ी है। नहरो में पानी न आने की वजह से लगभग 50 गांवों के किसानों  की 1000 एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है जिसमें धान की रोपाई होनी है।

आपको बता दे की भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी रायबरेली रजबहा में पानी न छोड़ें जाने को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से ज्ञापन के माध्यम से अपील कर चुके हैं। जब नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो यूनियन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसान आज मंगलवार को सुबह लगभग 8:00 बजे धरने पर बैठ गए किसान नेताओं ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से रायबरेली रजबहा से संबंधित सभी नहरों की हेड से टेल तक सफाई नहीं कराई गई। जिसकी वजह से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सफाई की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से प्रारंभ की जाए। रायबरेली रजबहा में प्रभाव से पानी पहुंचाया जाए यदि ऐसा नहीं हो पा रहा है तो राष्ट्रहित में नुकसान व किसानों का शोषण है।

किसान नेताओं ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर रायबरेली रजबहा से संबंध शोरा माइनर को शारदा सहायक नहर से जोड़ा जाए शोरा माइनर को शारदा सहायक नहर से जोड़ने हेतु अनुमानित लागत जो कि अधिशासी अभियंता द्वारा माप कर इस्टीमेट की धनराशि को प्रदर्शित कर उचित स्तर पर कार्यवाही हेतु शासन को प्रेषित करने की कृपा करें। इसके अलावा महराजगंज बछरावां रोड से सलेथू नारायनपुर लिंक मार्ग को लोक निर्माण विभाग के मानक के अनुसार निर्माण कार्य अति शीघ्र पूर्ण किया जाए और ग्राम सभा राघोपुर की विद्युत आपूर्ति जो की वर्तमान समय में ओसाह पावर हाउस से संचालित है ।उसे महराजगंज फीडर से जोड़ा जाए ।जिससे लो वोल्टेज की समस्या का निदान हो सके।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि घरेलू विद्युत आपूर्ति मीटर रीडिंग के अनुसार प्रति माह विद्युत बिल की रीडिंग निकाली जाए उससे विलंब की स्थिति में बिल की धनराशि में अनियमितता ना की जाए। किसान नेताओं ने मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। शासन के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार 300 यूनिट घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फ्री विद्युत आपूर्ति की जाए उक्त नौ बिंदुओं पर अस्थाई अविलंब समाधान कर समस्याओं का निस्तारण किया जाए यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो अंनसन आमरण, अनशन रोड जाम हेतु संगठन प्रतिबद्ध रहेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी। किसानों ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को 9 सूत्रीय ज्ञापन शौप कर अविलंब कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, दीपू तिवारी, मोनू तिवारी, इसरार अहमद, राम नरेश गौड़, श्रीनाथ प्रधान, लवकुश सिंह, संतोष चौधरी, राजेश यादव, कुंवर बहादुर सिंह समेत सैकड़ो किसानों ने प्रदर्शन में भाग लिया।

ऐहार टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बांदा से टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग 232 के ऐहार गांव में बने टोल प्लाजा में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टोलकर्मी ट्रक चालक से रूपयों के लेनदेन को लेकर बहस करते दिखाई दे रहे हैं। टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर किसानों और किसान संगठनों में रोष है। रायबरेली रोड पर बने टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। जिससे नियमित टोल वसूली की जा रही है। वही स्थानीय लोगों ने कई बार कस्बे के बाईपास पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के ठीक होने तक टोल वसूली रोकने के लिए पत्राचार किया। लेकिन वसूली पर रोक नहीं लगाई जा सकी।

ट्रक चालकों ने बताया कि टोल कर्मियों की ओर से बिना रसीद के अवैध वसूली की जाती है। ओवरलोड वाहनों से रुपए लेकर उन्हें पास कर दिया जाता है। जिससे प्राधिकरण को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। ट्रक चालकों से टोलकर्मियों की ओर से की जा रही अवैध वसूली का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष डॉ.योगेंद्र सिंह ने कहा कि टोल बूथ पर अवैध वसूली न रुकी तो आंदोलन किया जाएगा।

इनकी भी सुनिए

वही वसूली में लगी कंपनी के टोल बूथ मैनेजर जतिन त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दो-तीन दिन में उनका टेंडर भी खत्म हो रहा है। इस संबंध में एनएचएआई के अफसर ही कुछ बता सकते हैं।

ई-रिक्शा चालक पर किया जानलेवा हमला
लालगंज (रायबरेली)। दबंगों में पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है।बेखौफ दबंग जब चाहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां बीती रात बाइक सवार तीन दबंगों ने ई-रिक्शा चालक पर लोहे की रॉड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके पर बाइक छोड़कर रफूचक्कर हो गए।वहीं गंभीर रूप से घायल हुए ई-रिक्शा चालक को परिजनों द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया।जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को भोजपुर कस्बे के देशी शराब के ठेके पर दो पक्षों में हो रही कहासुनी में बीच बचाव करना एक युवक को महंगा पड़ा।

अज्ञात लोगों ने उसे रॉड से मार कर घायल कर दिया।परिजन घायल को सीएचसी ले गए।जहां के  चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।थाना क्षेत्र के जदई खेड़ा मजरे भोजपुर गांव के रहने वाले संजय पुत्र शिव कुमार जो ई-रिक्शा चलाता है,एक सवारी को लेकर बीती रात करीब आठ बजे भोजपुर देशी शराब के ठेके पर आया था।सवारी ठेके के अंदर चली गई जबकि संजय ई-रिक्शा पर बैठा रह गया,तभी ठेके के पास बैठकर एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था।

सुलगती बीड़ी एक युवक  के हाथ में लग गई इससे वह जल गया।इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी तो संजय बीच बचाव करने पहुंच गया,जहां तीन युवकों ने संजय की पिटाई कर दिया और बाइक छोड़कर भाग गए।परिजन  घायल को सीएचसी ले गए जहां उसका इलाज हुआ।इस संबंध में घायल के चचेरे भाई राहुल पुत्र अयोध्या प्रसाद द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।वहीं पुलिस वीडियो देखकर सीसीटीवी से घटना के तथ्य जुटा रही है।

सचिवालय में नौकरी के नाम पर साढे तीन लाख रुपए ठगे
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के राना बेनीमाधव मार्ग निकट रेलवे स्टेशन निवासी एक युवक पर सचिवालय में  नौकरी लगवाने के नाम पर साढे तीन लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है।  कोर्ट के निर्देश पर आरोपित युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पूरे नवरंग सिंह का पुरवा निवासी विष्णु थारू ने न्यायालय में दी गई अपनी याचिका में बताया कि कस्बा निवासी युवक हिमांशु ने खुद को सचिवालय में एआरओ क्लर्क पद पर तैनात होने की बात बताई। अक्टूबर 2022 को आरोपित ने उसे सचिवालय में दिव्यांग कोटे से सरकारी नौकरी दिलवाले के नाम पर कई बार में साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिए।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे कई बार सचिवालय बुलवाया बाद में फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर मंत्रालय से फोन आने पर ही नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा। बताया कि कई माह गुजर जाने के बाद जब उसने अपनी नौकरी के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो आरोपित ने उसे गाली गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

बांदा-बहराइच हाइवे के किनारे खड़े ट्रेलर से हजारों का तेल चोरी
शिवगढ़,रायबरेली। थाना क्षेत्र के बांदा - बहराइच हाइवे पर स्थित यादव ढाबा के समीप खड़े होने वाले ट्रक और ट्रेलरों से डीजल चोरी की का मामला थमने का नाम नही ले रहा हैं। विगत तीन माह में कई ट्रक और ट्रेलरों से लाखों रुपए का डीजल चोरी हो चुका है। शिकायत के बावजूद भी पुलिस अब तक इस गिरोह तक नहीं पहुंच पाई जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यशैली के खिलाख गहरा रोष व्याप्त है। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे अमेठी निवासी ददन जो की ट्रेलर से सीमेंट की चादर लेकर नानपारा बहराइच जा रहा थे जिन्होंने शिवगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत हाईवे-बांदा बहराइच हाइवे पर स्थित यादव ढाबा के समीप ट्रेलर खड़ा कर दिया।

खाना खाने के बाद रात करीब 2 बजे चालक सो गया सुबह 4:30 पर जब वह उठा तो देखा उसके ट्रेलर से करीब 22000 रुपये का तेल चोरी हो चुका था। चालक ने डायल 112 को फोन किया मौके पर पहुंची डायल 112 ने पूछताछ की जिसके बाद चालक ने शिवगढ़ थाने में शिकायत की थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है जल्द डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दा फाश किया जाएगा।

तीन माह में लाखों रुपए का डीजल चोरी

केस नंबर 1 फरवरी माह में तीन टेलरों का करीब 80 हजार रुपए का तेल चोरी हो गया जिसकी शिकायत भी ट्रेलर चालकों ने शिवगढ़ पुलिस से की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

केस नम्बर 2- मुस्कान ट्रेडर्स के मालिक राजकुमार रावत ने बताया कि उनके भी दो ट्रकों से करीब 35000 रुपए का चोरी हो चुका है। लेकिन चोरों का पता नहीं चल पा रहा है।

केस नम्बर 3 -

अमेठी निवासी ददन के ट्रेलर का करीब 22000 का तेल चोरी हो गया जिसकी शिकायत ददन ने शिवगढ़ थाने में की है।

करीब 3 महीने में सक्रिय गिरोह ने लाखों रुपये का डीजल पार कर है लेकिन अभी तक इस गिरोह का पर्दाफाश नहीं हो पाया है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों एवं ट्रक चालकों में खौफ व्याप्त है।

वारसी नगर मोहल्ले में मेरा आंगन मेरी हरियाली अभियान के तहत घर घर में बाटें गमले
महराजगंज /रायबरेली। जहां एक ओर कड़ी तपती चिलचिलाती धूप को लेकर लोग परेशान हैं, तो वही नगर पंचायत के वारसी नगर वार्ड में सभासद द्वारा वार्ड को हरा-भरा बनाए रखने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है जिसकी सराहना संपूर्ण नगर पंचायत व क्षेत्र में की जा रही है। बताते चले की नगर पंचायत महराजगंज के वार्ड नंबर 5 वारसी नगर को साफ-सफाई व खुशहाल बनाने के लिए सभासद व वार्ड के बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल जैसे पानी की बोतल कोल्ड ड्रिंक की बोतल व अन्य प्रकार के डिब्बो का रंग रोपण करके वार्ड के प्रत्येक घरों को हरा भरा दिखने के लिए वेस्ट मटेरियल से बनाए गए।

गमलो को लगाकर वार्ड के प्रत्येक घर को मेरा आंगन मेरी हरियाली के तहत हरा भरा करने का एक प्रयास सभासद मुश्ताक रायनी द्वारा किया गया  और हर समय वार्ड को हरा भरा व साफ सुथरा बनाए रखने के लिए संकल्पित रहते हैं। जिसकी चर्चा कस्बे में जोरों पर है वही सभासद मुस्ताक रैयनी ने बताया कि विगत कई वर्षों से मैं वार्ड की लोगों के साथ सुख दुख में खड़ा रहता हू व सेवा कर रहा हू और अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा द्वारा हम लोगों को प्रोत्साहन भी दिया जाता है कि वार्डो में साफ सफाई व हरियाली जैसी व्यवस्थाओं को सुचारु रखा जाए जिससे कि वार्ड वासियों गंदगी से राहत मिल सके और वार्ड का वातावरण शुद्ध रह सके।

मऊ बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में शो पीस बनकर रह गया आरओ प्लांट
महराजगंज/रायबरेली: मऊ बाजार के दुकानदारों, राहगीरों व मऊ ग्राम वासियों को साफ व ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में करीब एक हजार लीटर क्षमता का स्थापित आरओ प्लांट बेमतलब साबित हो रहा। लोग बड़ी उत्सुकता से पानी पीने जाते हैं और निराश होकर लौटते हैं। गर्मी में लोग पीने के पानी की परेशानी झेल रहे हैं।

आपको बता दें कि, मऊ बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में दुकानदारों, राहगीरों और ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से करीब पांच लाख रुपये से अधिक में आरओ प्लांट की स्थापना करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शुरू में सभी ने खूब इसका फायदा उठाया, लेकिन देख-रेख के अभाव में यह खराब हो गया। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि, ब्लॉक प्रशासन मरम्मत के नाम पर खानापूरी कर रहा। ऐसे में 47 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी में एक तरफ जहां लोग बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मऊ बाजार में लगवाए गए इस आरओ प्लांट से लोगों को साफ पानी तक पीने को नहीं मिल पा रहा है, जिसकी उन्हें जरूरत है। बाहर से बोतल का पानी खरीदकर लाना मजबूरी हो गया है।

दुकानदारों बड़कऊ सिंह ने बताया कि, इस भीषण गर्मी के समय में उन्हें कई बोतल पानी लेना पड़ता है, ऐसे में जेब ढीली हो जाती है। ठंडे व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण इधर उधर भटकना पड़ रहा है। देखने में आकर्षक आरओ प्लांट प्यासों का मुंह चिढ़ा रहा है। एसीएम मनरेगा ने बताया कि, उन्हें बीडीओ वर्षा सिंह द्वारा आरओ प्लांट के खराब होने की जानकारी मिली है। दो तीन दिन में ठीक करवा कर चालू करवा दिया जाएगा।

पवन तनय संकट हरण के जैकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
महराजगंज / रायबरेली। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को कस्बा सहित क्षेत्र के अनेक मंदिरों पर हनुमान चालीसा का पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा संपूर्ण क्षेत्र बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।  बताते चले की तहसील क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव स्थित महावीरन  मंदिर पर सुबह से ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज गुप्ता व पूर्व प्रधान केतार मौर्य तथा ग्रामीणों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

तो वहीं कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने हनुमान लला के दर्शन किये तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया तथा भंडारे के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सुधा अवस्थी, अनुराग अग्रहरी सपत्नीक, सूर्य प्रकाश वर्मा, घनश्याम चौरसिया, विजय धोनी, अंकुर जायसवाल, सरदार फत्ते सिंह, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, राना सिंह राकेश मिश्रा आदि के आयोजन से विशाल भंडारा संपन्न हुआ तथा कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित सधई का पूरवा के पास समाजसेवी अखिलेश सिंह द्वारा संगीत मई सुंदरकांड पाठ व कीर्तन का आयोजन तथा हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इसमें भी क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया।  तो वहीं सारीपुर गांव में स्थित कारू वीर बाबा पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसमें भी गांव के व क्षेत्र के सभी लोगों ने मत्था टेका व प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संतोष मौर्य, सुमित श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, अवधेश अवस्थी, निवास मौर्य, अरुण कुमार उर्फ टन्नू यादव, दिलीप जायसवाल, सतीश यादव, संदीप मौर्य, रामसुख मौर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आक्रोषित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन की पक्का सम्पर्क मार्ग बनाने की मांग
शिवगढ़,रायबरेली। तख्त बदल गए, ताज बदल गए। सरकारें आती रही,सरकारें जाती रही किन्तु आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले 3.5 किलोमीटर लम्बे हिन्दूगंज - अलीपुर  सम्पर्क मार्ग पर न तो आज तक खडण्जा लगवाया गया और न ही किसी जनप्रतिनिधि अथवा विभाग ने इसे पक्का बनवाना मुनासिब समझा। वर्षों से इस कच्चे सम्पर्क मार्ग को पक्का मार्ग बनाए जाने की आस में बैठे ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पक्का सम्पर्क मार्ग बनाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण का कहना था कि यदि जल्द ही इस 3.5 किलोमीटर लम्बे कच्चे सम्पर्क मार्ग की जगह पर पक्का सम्पर्क मार्ग नहीं बनाया गया तो आन्दोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन कर रहे नागेंद्र कुमार, राम यादव, शिवम आदि ग्रामीणों ने बताया कि अड़ारुगंज वाया अलीपुर सम्पर्क मार्ग अड़ारुगंज से हिन्दूगंज तक तो पक्का बना हुआ है वहीं गांव के किनारे थोड़े में खडण्जा लगा हुआ है शेष करीब 3.5 किलोमीटर  सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से कच्चा है। गर्मी और बरसात के दिनों में इस सम्पर्क मार्ग से गुजारना मुश्किल हो जाता है गर्मी में जहां धूल उड़ा करती है तो वहीं बरसात में बड़े-बड़े गड्ढे और कचड़ा हो जाता जिस पर साधन से चलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्पर्क मार्ग से करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के छात्र-छात्राएं अलीपुर और हलोर पढ़ने जाते हैं बारिश के दिनों में छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को मजबूरी में जूते चप्पल उतार कर हाथ में लेकर पैदल जाना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय नेता और वोट के ठेकेदार आते हैं और इसे पक्का सम्पर्क मार्ग बनवाने का वादा करते हैं किन्तु चुनाव जीतने के बाद दुबारा वापस दिखाई नहीं देते। चुनाव जीतने के बाद तो ऐसे गायब हो जाते हैं जैसे गधे के सिर से सींघ।

अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा,दो घायल
लालगंज रायबरेली। शनिवार को लालगंज-गेगासो मुख्य मार्ग पर सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ई-रिक्शा सवार दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल सवारियों को स्थानीयों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।बताया जाता है कि  लालगंज से तीन सवारियों को बैठाकर ई-रिक्शा गेगासो की तरफ आ रहा था।

और जैसे ही चक चोरहिया-मीठापुर चौराहे के पास पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे ई-रिक्शा सवार दो सवारियों को गंभीर चोंटे आई हैं।वहीं स्थानीयों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल सवारियों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया व एक अन्य सवारी को भी चोंट नहीं आई।

बखौफ चोरों ने मन्दिर को निशाना बनाकर पार कर दिए 100 से अधिक घण्टे
हो रही सिलसिलेवार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

शिवगढ़, रायबरेली। थाना क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरियों से शिवगढ़ क्षेत्र थर्रा उठा है। जिन पर अंकुश लगाने में शिवगढ़ पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले इस कदर बुलन्द है कि बेखौफ चोरों ने बड़े बाबा के प्राचीन कालीन मन्दिर को भी नहीं छोड़ा जहां बीती बुधवार की रात्रि चोरी की वारदात को अंजाम देकर 100 से अधिक पीतल के घण्टे व बक्से में रखें करीब 5000 रुपए नगदी पार कर दिए हैं, मन्दिर में चोरी होने से श्रद्धालुओं में गहरा रोष प्राप्त है। तीन दिनों से लगातार हो रही चोरियों की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

गौरतलब हो कि सोमवार- मंगलवार की मध्य रात्रि जहां चोरों ने शिवगढ़ थाने से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनऊखेड़ा में तीन घरों को निशाना बनाकर 32000 रुपए नगदी, पीतल के बर्तन सहित लगभग 8 लाख के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। वहीं बुधवार को दिनदहाड़े थाना क्षेत्र के बांदा - बहराइच हाईवे पर स्थित गूढ़ा मार्केट में प्रियंका गांधी की नुक्कड़सभा में प्रियंका गांधी का संबोधन सुन रहे पूर्व गूढ़ा प्रधान रामहेत रावत कि जेब से चोरों ने 30000 हजार रुपए नगदी वहीं पास में खड़े इसी गांव के मोहम्मद साबिर की जब से चोरों ने 11000 रुपये नगदी पार कर दिए थे।

सबसे बड़ी बात है कि जिस समय चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया प्रियंका गांधी की नुक्कड़सभा में भारी तादाद में पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। पुलिस पिछली चोरियों का खुलासा भी न कर पायी थी कि बीती बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने जयचन्दपुर मजरे बैंती स्थित बड़े बाबा के प्राचीन कालीन मन्दिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर 100 से अधिक पीतल के घण्टे व ताला तोड़कर कमरे के अन्दर बक्से में रखें दानपत्र के करीब 5000 रुपए नगदी पार कर दिए हैं।

गुरुवार की प्रातः श्रद्धालुओं को मंदिर में हुई चोरी की जानकारी मिली तो श्रद्धालुओं में हड़कम्प मच गया। रामचन्दर सहित आक्रोशित श्रद्धालुओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।