swatantra prabhat gonda - Swatantra Prabhat

सांसद बृजभूषण सिंह को एक और बड़ा झटका, यौन शोषण मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप
ब्यूरो गोण्डा। बीजेपी नेता और कैसरगंज सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह को आज बड़ा झटका लगा है। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के मामलों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने आज आरोप तय कर दिए हैं। यह आदेश एसीएमएम प्रियंका राजपूत ने पारित किया है, जिसके चलते अब बृजभूषण के खिलाफ ट्रायल चलाया जाएगा।

बता दें कि वर्ल्ड चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत देश के दो अन्य पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे और दिल्ली के जंतर-मंतर में काफी लंबे वक्त तक प्रदर्शन भी किया था।

BJP ने काट दिया है टिकट

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने को भी इस मामले में दखल देनी पड़ी थी, तब जाकर दिल्ली पुलिस ने सांसद बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन जुलाई में स्थानीय अदालत से बृजभूषण को जमानत मिल गई थी, फिलहाल वे जमानत पर ही हैं। हालांकि बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया है और उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

इतना ही नहीं, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा है। कोर्ट को बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मिली है। इस मामले में कोर्ट का कहना है कि बृजभूषण के खिलाफ प्रत्येक पीड़ित के संबंध में धारा 354 और 354ए के तहत आरोप तय किए गए हैं।

एक आरोप से किया गया बरी

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा है कि बृजभूषण को छठे पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ 15 जून को धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर (हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप पत्र दायर किया था। इतना ही नहीं, बृजभूषण के साथ पुलिस ने इस मामले में डब्ल्यूएफआइ के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर पर भी आरोपी बनाया था।

किस धारा में कितनी सजा है प्रावधान

धारा 354: धारा 354 की बात करें तो इसके तहत किसी भी आरोपीं को ज्यादा से ज्यादा पांच साल और कम से कम 1 साल की सजा हो सकती है। खास बात यह है कि इसे गैर जमानती अपराध बनाया गया है।

धारा 354(A): इस धारा के तहत दोषी को अधिकतम 3 साल या जुर्माना या दोनों देने पड़ सकते हैं। इसके अलावा न्ंयूनतम एक वर्ष की सजा और जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

धारा 506: इस धारा के तहत अपराधी को दो साल तक की सजा दी जा सकती है। या फिर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

धारा 354D: इसके तहत दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को तीन साल की न्यूनतम सजा हो सकती है, साथ ही उसे जुर्माना भी देना पड़ सकता है। वहीं अधिकतम जुर्माना 5 साल तक हो सकती है।

विद्यालय में लगे चार हरे पेड़ों को चोरी से काटकर बेंचें जाने की शिकायत
गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली व शिक्षा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पाण्डेय चौरा के प्राथमिक विद्यालय में चार हरे पेड़ चोरी से काटकर बेंच दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापक की शिकायत एसडीएम समेत अन्य उच्च अधिकारियों से की गई है।  पाण्डेय चौरा पहली पुरवा निवासी राजेश सिंह का आरोप है कि तीन अप्रैल को दिन में 11 बजे अवैध तरीके से हरे सागौन के पेड़ को कटवाकर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बेंच दिया।

जबकि पेड़ सरकारी भूमि प्राथमिक विद्यालय में लगा था। इसकी शिकायत वनाधिकारी व उपजिलाधिकारी से की गई। जिस पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने जांच राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को सौंपते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार का कहना है।

कि अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए पतले सागौन के पेड़ काटे गए थे जो अधिकारियों के संज्ञान में था। लेखपाल सर्वेश कुमार तिवारी का कहना है कि जांच की गई तीन हरे पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है,रिपोर्ट दी जा रही है। वन दरोगा अशोक पांडेय का कहना है कि जांच की गई है रिपोर्ट भेजी जा रही है।

गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सियासी पिच पर अपनी अपनी जीत की तैयारी
स्वतंत्र प्रभात

गोण्डा: सियासी पिच पर अपनी अपनी जीत की तैयारी में जुटे प्रत्याशी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर से कीर्तिवर्धन सिंह पर भरोसा जताया है।भाजपा यहां से लगातार दो बार जीत चुकी है।वहीं सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर श्रेया वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया बसपा ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।माना जा रहा है कि कुछ दिनों में बसपा अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।

लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के साथ ही सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंचने लगी है।गोण्डा में लगातार दो बार जीत के बाद हैट्रिक की तैयारी में जुटी भाजपा को रोकने की चुनौती सपा और बसपा के सामने है।गठबंधन के कारण सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कांग्रेस दम लगा रही है।अभी तक टिकट को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के बावजूद बसपा जीत का खाता खोलने के लिए आजमाइश कर रही है। 2014 और 2019 में भी भाजपा के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने जीत हासिल की।

2024 में भाजपा ने एक बार फिर से कीर्तिवर्धन सिंह पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है।वहीं सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर पूर्व मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा कि पौत्री को प्रत्याशी घोषित किया है।बसपा ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।माना जा रहा है कि कुछ दिनों में बसपा अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।सूत्र बता रहे है कि टिकट के लिए कई आवेदन बसपा को मिले हैं।

बसपा को अब तक गोण्डा में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई है।राममंदिर और विकास कार्यों के दावे के साथ हर वर्ग पर भाजपा का दावा ठाकुर,ब्राह्मण और वैश्य बिरादरी के वोट के साथ ओबीसी और अनुसूचित जाति के वोटों पर भाजपा की नजर है।भाजपा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,आयुष्मान योजना,आवास योजना आदि के जरिये मुस्लिम मतदाताओं को भी रिझाने का प्रयास कर रही है।

पिछले चुनाव में सपा से गठबंधन के बावजूद बसपा प्रत्याशी को हार झेलनी पड़ी थी।मुस्लिम यादव और अनुसूचित जाति के वोट का भरोसा काम नहीं आया था।इस बार सपा ने श्रेया वर्मा  को प्रत्याशी बनाया है।कांग्रेस से गठबंधन के कारण सपा करीब मुस्लिम मतदाताओं के अपने पक्ष में होने का दावा कर रही है।

जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
स्वतंत्र प्रभात

गोण्डा।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विधानसभा मनकापुर के अंतर्गत आने वाले कई मतदान केदो का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय कहोबा, प्राथमिक विद्यालय सोहास, जूनियर हाई स्कूल महेवा गोपाल, प्राथमिक विद्यालय वीरेपुर पूर्वी भाग, प्राथमिक विद्यालय वीरेपुर पश्चिमी भाग तथा प्राथमिक विद्यालय जोगापुर का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बूथों में मूलभूत सुविधाओं बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय, रैम्प, साफ-सफाई, छाया व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उनके द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से भी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मनकापुर सत्यपाल सिंह, नायब तहसीलदार मनकापुर संबंधित बीएलओ सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही - डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर प्रशासन सतर्क है। उन्होंने संभ्रांत लोगों से कहा कि वह लोकसभा चुनाव में सभी लोग शतप्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अफवाह को लेकर सावधान रहें। ग्रामीणों से कहा कि शांतिपूर्ण मतदान प्रशासन के साथ ही आपकी भी जिम्मेदारी हैं। इसलिए सहयोग करें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी हो तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराए। आपका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

हरिजन के पुरानी आबादी के पुश्तैनी जमीन पर दबंगों के द्वारा अवैध कब्जे को लेकर थाने पर शिकायत
स्वतंत्र प्रभात

गोंडा। हरिजन के पुरानी आबादी के पुश्तैनी जमीन पर दबंगों के द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत प्रार्थनी ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामला कौड़ियां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विरवा निवासिनी लखराजी पत्नी बेचू पासवान ने कौड़ियां थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि मेरे मकान के पश्चिमी तरह पुरानी आबादी की पुस्तैनी जमीन है

जिसपर विपक्षी लल्लन पुत्र रजा अहमद के द्वारा जबरदस्ती व सरकसी से कब्जा करने की नियत से ईट व बालू रख दिए जिसे मना करने पर विपक्षी के द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान-माल की धमकी देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उजाड़ देने की शिकायत की है कौड़ियां थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है सम्बंधित अधिकारी को जांच के लिए निर्देशित कर विविध कार्रवाई की जाएगी।

बृजभूषण सिंह के टिकट पर संशय, किस वजह से अटका टिकट?
स्वतंत्र प्रभात

बृजभूषण तिवारी

ब्यूरो गोण्डा । कैसरगंज का टिकट बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह फैक्टर में फंस गया है।टिकट को लेकर पार्टी से लेकर जनता तक असमंजस में है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बड़बोलेपन के चलते भाजपा को मुश्किल में डाल चुके हैं।टिकट मिलने और कटने पर विरोध तय है। कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी तय न हो पाने की वजह से पार्टी से लेकर जनता तक असमंजस में है। चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। राजनीति के जानकारों की मानें तो कैसरगंज लोकसभा का टिकट पहले ही तय हो गया होता, अगर देवीपाटन मण्डल के कैसरगंज की सीट का पेंच न फंसा होता। देवीपाटन मंडल में चार लोकसभा क्षेत्र आते हैं।

इनमें से गोंडा और श्रावस्ती पर भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बहराइच और कैसरगंज के प्रत्याशी चयन में पेंच फंसा है। सूत्र बताते हैं कि बहराइच व कैसरगंज के टिकट की वजह से सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है। दरअसल कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी व सरकार पर छींटाकशी करते रहे। अब अगर इनके टिकट बदले तो नए सिरे से जातीय समीकरण तय करने में कैसरगंज का टिकट भी प्रभावित हो सकता है। वहीं कैसरगंज के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुरू से ही मोदी खेमे से इतर राय रखते रहे हैं।हाल के कुछ सालों में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर घेरा है। कभी बेरोजगारी, तो कभी महंगाई, तो कभी भ्रष्ट कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उनके बयान पार्टी पदाधिकारियों को असहज करते रहे हैं।

कैसरगंज सांसद के पार्टी व सरकार विरोधी बयान सोशल मीडिया पर छाए रहे। सूत्र बता रहे हैं कि विपक्षी पार्टियों के नेता इन्हें री-ट्वीट कर सरकार की खिल्ली उड़ाते रहे।अब चुनाव नजदीक आने पर उनके सुर भी नरम पड़ गए हैं। वह कुछ मामलों में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर चुके हैं। बृजभूषण शरण सिंह को टिकट नहीं मिला तो यहां मुकाबला और भी रोचक हो सकता है। उनके समक्ष और भी विकल्प खुले हुए हैं। शीर्ष नेतृत्व के स्तर से प्रत्याशियों का चयन हो रहा है। पार्टी कई सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बाकी सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

समर्थक कर रहे सोशल मीडिया पर पोस्ट: सूत्र

कैसरगंज लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारों के समर्थक भी सोशल मीडिया पर अपने-अपने नेताओं के संबंध में पोस्ट डाल रहे हैं। वर्तमान सांसद के समर्थकों ने उनके अनुभव और संघर्ष के बारे सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। वहीं, दूसरे नेताओं के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपने नेताओं को मौका दिए जाने की बातें लिखी है।

मनकापुर जं रेलवे-स्टेशन पर अभी नही खत्म हुआ भ्रष्टाचार।
स्वतंत्र प्रभात

मनकापुर गोन्डा, विकसित भारत बनाने के लिए जहां भारत सरकार दिन , रात एक करके जुटी है ।लेकिन  विकसित भारत निर्माण मे आखिरकार प्रशासन से जुडे जिम्मेदार अधिकारी ही अमली जामा पहनाने का कार्य किया करते है।जब प्रशासनिक स्तर से लापरवाही होगी तो किसी कीमाजल नही कि हो रहे भ्रष्टाचार पर कोई रोक लगा पाये।जांच ऊपर के अधिकारी करवाते अवश्य है जो शासन के प्रशासनिक अंग है।फिर जाच होती भी है।

परन्तु जाच के समय अपने भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए उच्च अधिकारी को गुमराह करके जांच रिपोर्ट भेज कर उस अधिकारी को भ्रष्टाचार के लिए फ्रीहिट कर देता है खावो और खिलावो कुछ नही बिगड़ने वाला है।जो भारत सरकार के सुंदर शासनिक व्यव्स्था पर अपनी भ्रष्टाचार की मोहर लगाने से नही चूकते,जो हास्य प्रद है।

आखिर रेलवे-स्टेशन मनकापुर के भ्रष्टाचार पर कौन समक्ष अधिकारी जांच कर सकता है जो इसे खत्म कर सकता है।जो प्रशासनिक अधिकार जिम्मेदार के समक्ष व भारत सरकार के बीच जांच का बिषय है।अभी तक शुद्ध शीतल जल मशीन नही बनायी गयी।जिसके कारण लम्बी कमाई व भ्रष्टाचार का केंद्र बना है।

देखने की बात होगी इस भ्रष्ट तंत्र किसी अच्छी पहल शुरू होगी।

सीएम योगी का विपक्षियों पर प्रहार, बोले- आपके वोट को आपके खिलाफ प्रयोग करते थे
विकास के लिए मुझसे झगड़ते हैं गोंडा के जनप्रतिनिधिः सीएम

स्वतंत्र प्रभात

बृजभूषण तिवारी

गोण्डा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके एक वोट ने देश की तकदीर को बदल दिया। पहले आप जिन लोगों को वोट देते थे, उन्हें राम के नाम से भय होता था। राम का नाम लेने में संकोच होता था। आपका पर्व-त्योहार आता था तो वे कर्फ्यू लगा देते थे। अराजकता फैलाते थे, आस्था पर प्रहार करते थे। आपके वोट को आपके खिलाफ प्रयोग करते थे। सुरक्षा व नौजवानों के रोजगार में सेंध लगाते थे। किसानों की खुशहाली को रौंदते थे और व्यापारियों के यहां डकैती डलवाते थे पर आज बेटी और व्यापारी सुरक्षित है। डबल इंजन की सरकार है तो आस्था का सम्मान है। आज सुबह ही लखनऊ में 100 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिया है। यूपी के नौजवान नियुक्ति पत्र प्राप्त कर अग्रणी सेवा में जा रहे हैं, क्योंकि सरकार संवेदनशील तरीके से उनके विकास के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने गोंडा के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह थॉमसन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 1689.46 करोड़ की 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन किया और देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज  का नाम करने की घोषणा की। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी, चेक, प्रमाण पत्र आदि वितरित किया।

आज सबके मुंह से जयश्रीराम निकलता है

सीएम ने कहा कि पूरा गोंडा अयोध्या दर्शन करने चला गया है। पैदल भी चुपचाप चले गए होंगे, आपको कौन रोकने वाला है। बीच में सरयू मैया हैं। इस पार से उस पार चले गए तो कोई पूछेगा भी नहीं। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का सर्वाधिक लाभ गोंडा को मिल रहा है, सारा विकास इधर आ रहा है। अच्छी सरकारें आती हैं तो गरीबों का कल्याण होता है। विकास और आस्था को ऐसे ही सम्मान होता था। राम मंदिर लोगों के लिए सपना था। कभी राम के नाम पर डंडे बरसते थे और गोलियां चलती थीं पर आज सबके मुंह से जयश्रीराम की बोली निकलती है। आज रामभक्तों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा हो रही है। 22 जनवरी को श्रीरामलला विराजमान कार्यक्रम को पीएम बढ़ाकर पांच सदी का इंतजार समाप्त कर रहे थे तब हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हो रही थी।

देश बदल चुका है, हम नए भारत में रह रहे हैं

सीएम ने कहा कि हमारा देश बदल चुका है। हम नए भारत में रह रहे हैं, जिसने दुनिया में 140 करोड़ भारतवासियों का गौरव बढ़ाया है। आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हो गया। देश सुरक्षा व समृद्धि के नित नए प्रतिमान को गढ़ता हुआ आगे बढ़ रहा है। मोदी जी को तीसरा कार्यकाल दीजिए, भारत उनके नेतृत्व में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री जी भी कहते हैं कि हमारा संकल्प विकसित भारत होना चाहिए। विकसित भारत के लिए विकसित उप्र और विकसित उप्र के लिए विकसित गोंडा भी आवश्यक है।

विकसित गोंडा के लिए यहां की सड़कों को फोरलेन से जोड़ा जा रहा है। विकसित भारत के लिए गोंडा में मेडिकल कॉलेज दिया गया है। विकसित भारत के लिए आजादी के बाद डबल इंजन सरकार ने वनटांगिया समुदाय को पहली बार न्याय दिया। विकसित भारत के लिए बाढ़ की परियोजनाओं को पूरा करने आए हैं। चार दशक से लंबित सरयू नगर राष्ट्रीय परियोजना को पूरा करने का काम हुआ है। कोई सोचता था कि श्रावस्ती वायुसेवा से जुड़ेगा। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है। अयोध्या से गोंडा को फोरलेन की कनेक्टिविटी से जोड़ने की कार्रवाई हो रही है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 8000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

सीएम ने की घोषणा- देवी बख्श सिंह के नाम पर होगा गोंडा मेडिकल कॉलेज

सीएम ने घोषणा की कि 1857 के जिस योद्धा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने गोंडा में मोर्चा संभाला था, उन देवी बख्श सिंह के नाम पर गोंडा मेडिकल कॉलेज का नाम होगा। कॉलेज में उनकी प्रतिमा लगेगी। 1857 का उनका इतिहास लिखा जाएगा। आजादी के नायकों व भारत मां की सेवा करने वालों को भारत सम्मान देगा। इनके नाम पर मेडिकल कॉलेज, पॉलीटेक्निक, कॉलेज, हाइवे व एक्सप्रेसवे आदि होंगे। उन्हें सम्मानित कर भावी पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त करती रहेगी।

गोंडा के विकास के लिए यहां के जनप्रतिनिधि मुझसे झगड़ा भी करते हैं

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले गोंडा की स्थिति क्या थी। 2015-16 का सर्वे आया था तो गोंडा सबसे गंदा शहर था, तब मैंने प्रतीक भूषण से कहा था कि जनता ने आशीर्वाद दिया है, विधायक बने हैं तो गोंडा को स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित करो। उन्होंने प्रयास किया, आज गोंडा स्वच्छ हो गया। यहां के जनप्रतिनिधि विकास के लिए बात करने आते हैं। यह लोग मुझे घर का व्यक्ति मानते हैं और गोंडा के विकास के लिए झगड़ा करते हैं। गोंडा और देवीपाटन कमिश्नरी में विकास कार्यों में पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।

गोंडा से भी आए आवाज- फिर एक बार मोदी सरकार

सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो क्या रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो पाता। आपकी आस्था को डबल इंजन की भाजपा सरकार सम्मान दे रही है। पूरे देश में एक ही आवाज है, फिर एक बार-मोदी सरकार। सीएम ने विश्वास जताया कि देश की आवाज के साथ गोंडा की आवाज भी मोदी सरकार के संकल्प के साथ बढ़ेगी।

इस अवसर पर गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक रमापति शास्त्री, विनय कुमार द्विवेदी, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, अजय सिंह, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह 'मंजू', भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप भाजपा नेता पूर्व प्रत्याशी महेश नारायण तिवारी बजरंग दल संयोजक शारदा कम पांडे नीरज मौर्य आशीष त्रिपाठी दीपक गुप्ता अमर पाठक आदि मौजूद रहे।

गोण्डा को विकास की कई सौगात देंगे सीएम योगी
स्वतंत्र प्रभात

बृजभूषण तिवारी

ब्यूरो गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोण्डा को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम योगी यहां 1689.46 करोड़ की लागत वाली कुल 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 1158.13 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का सीएम लोकार्पण करेंगे, जबकि 531.32 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस परियोजनाओं के माध्यम से सीएम योगी प्रदेश में तीव्र गति से चल रहीं विकास परियोजनाओं को और आगे बढ़ाएंगे। वहीं गोण्डा भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

पीडब्ल्यूडी की सर्वाधिक परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

सीएम योगी जिन विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें सर्वाधिक 472.19 करोड़ की 130 परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (सड़क) से जुड़ी हुई हैं। इसके अतिरिक्त 215.58 करोड़ की 75 परियोजनाएं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से संबंधित हैं। वहीं, चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत 281.71 करोड़ रुपए की परियोजना का लोकार्पण होगा। यही नहीं, लोक निर्माण विभाग (सेतु) की 112.83 करोड़ की एक परियोजना भी यहां लोकार्पित होगी। इसके अलावा, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, कारागार विभाग, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग और पंचायती राज विभाग की विभिन्न परियोजनाओं को सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे।

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

इसके साथ ही सीएम योगी 531.32 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें भी सर्वाधिक 68 विकास परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (सड़क) से संबंधित हैं, जिसकी कुल लागत 310.14 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग (सेतु) की 102.36 करोड़ रुपए की 6 परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा। इसके अलावा पशुपालन, समाज कल्याण, कारागार, नगर विकास, उद्यान विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन और पंचायती राज विभाग की भी विभिन्न परियोजनाओं की सीएम योगी शुरुआत करेंगे।

फसलों को बचाने के लिए किसानों ने दो दर्जन से अधिक गोवंशों को बगीचे में बाँधा अधिकारियों की उदासीनता प्रदर्शन कर गोवंश को गोशाला में संरक्षित करने की मांग
गोवंशों को अभी तक नहीं कराया गया गोशाला में संरक्षित भूखे मर रहे गोवंश

स्वतंत्र प्रभात आरपी तिवारी

इटियाथोक/गोंडा। पंडरी कृपाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्ररौलिया कानून-गो में किसानों ने 50 से अधिक छुट्टा जानवरों को पकड़कर गांव के पास एक बगीचे में बांध दिया।गांव वालों ने डीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया उसके बाद।

तत्काल उच्च अधिकारियों ने पकड़े गए जानवरों को पास के गौशाला में संरक्षित करने का आदेश दिया।लेकिन जिम्मेदारों के लापरवाही की वजह से अभी भी जानवर बाग में बंधे हैं।बुधवार को इसी बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने बगीचे में पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई।

धनीराम,राम लोचन,फौजदार चौहान सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि पिछले महीने 9 फरवरी को फसलों को बचाने लिए हम लोगों ने मिलकर लगभग सैकड़ो गोवंशों को बांध दिया था।और इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारी ने आदेश दिया कि नजदीकी गौशाला पंडरी बल्लभ में गोवंशो को संरक्षित कराया जाए।19 फरवरी सहायक विकास अधिकारी ने गांव में आकर जांच भी किया और आश्वासन देकर चले गए।

उसके बाद आज तक किसी ने गांव आकर हाल जानना मुनासिब नहीं समझा।जानवर भूखे प्यासे एक माह से उसी बगीचे में बंधे हैं।लेकिन अधिकारी।सुध खबर लेना उचित नहीं समझते।पशुओं के चारा पानी की व्यवस्था हम लोग खुद करते हैं।ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव विजय कुमार ने बताया कि बांधे गए जानवरों को जल्द गौशाला में संरक्षित किया जाएगा।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बल के साथ स्थानीय पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।
स्वतंत्र प्रभात

अशोक कुमार श्रीवास्तव

मनकापुर गोंडा। आगामी लोक सभा चुनाव- 2024, होली, रमजान माह व नागरिकता संशोधन अधि0 लागू होने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मनकापुर व थाना प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे द्वारा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु अर्धसैनिक बल (CISF) एवं पुलिस बल के साथ थाना खोड़ारे के अल्लीपुर बाजार, चंद्रदीप घाट, गौरा चौकी बाजार विभिन्न ग्राम मोहल्लों व चौक चौराहे पर किया रूट मार्च।

रूट मार्च के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024, होली, रमजान माह व भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने, आगामी त्योहारों को शान्तिपूर्ण व भयमुक्त होकर मनाने तथा अवांछनीय व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डॉमिनेशन कर आमजन मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनावो में बढ़-चढ़कर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही अवगत कराया गया कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर है तथा ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे, अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगो को बताया गया कि चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी मनकापुर आर के सिंह, प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे मनोज पाठक, गौरा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय,नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव शीआई एस एफ फोर्स व पुलिस बल मौजूद रही।

विश्व विद्यालय और ढेमवा घाट मार्ग होगा चुनावी मुद्दा।
स्वतंत्र प्रभात

ब्यूरो गोण्डा। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जहां उत्तर प्रदेश में 51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिया है।तो वहीं समाजवादी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिया है। लेकिन अभी तक दोनों पार्टियों द्वारा कैसरगंज लोकसभा सीट को होल्ड कर दिया गया है। और मतदाताओं को असमंजस में डाल दिया गया है। क्योंकि कैसरगंज लोकसभा सीट बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह की लोकप्रिय सीट है। तो वहीं समाजवादी पार्टी के लिए भी लोकप्रिय सीट है।

पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ के कद्दावर नेता चंद्र देव राम ऊर्फ करैली को कैसरगंज लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। और उन्होंने समय कम समय में भी प्रतिद्वंद्वी बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कड़ी टक्कर देते हुए थोड़े अंतराल से चुनाव हार गए थे। और मोदी जी के नाम पर सांसद श्री सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब जरूर रहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का योगदान रहा है।

अगर पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्व मंत्री स्व विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को गोंडा लोकसभा के बजाय कैसरगंज से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा होता तो समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री स्व पंडित सिंह बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह को हराकर एक इतिहास बना सकते थे। लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं कर पायी और जीती जीताई सीट भारतीय जनता पार्टी के झोली में चली गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी अगर इस बार लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री स्व विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के धर्म पत्नी को कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दें तो पूर्व मंत्री स्व पंडित सिंह की सहानुभूति उनकी धर्मपत्नी को मिल सकती है।

और समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को कैसरगंज लोकसभा चुनाव हराने में कामयाब हो सकतीं हैं। क्योंकि ब्राह्मण और यादव बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ साथ रमेश कुमार गौतम का गृह क्षेत्र भी है।तो वहीं वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह से कैसरगंज की जनता विश्व विद्यालय और ढेमवा घाट मार्ग समेत बाढ़ पीड़ित अंदर से काफी नाराज दिखाई दे रही है।

बारिश सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में दो बार दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कामयाब रहे और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के बारे में सारी हकीकत के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बाखूबी जानते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से नया चेहरा तलाश कर रही है। और भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट होल्ड कर दिया गया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एक निजी संस्थान के उद्घाटन समारोह में श्री सांसद से जब क्षेत्रीय लोगों द्वारा विश्व विद्यालय के बारे में पूछा गया था। तो  सांसद श्री सिंह ने कहा था।

कि विश्व विद्यालय का निर्माण मुख्यमंत्री जी विवेक पर निर्भर है। तो कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाना भी मुख्यमंत्री के विवेक पर भी निर्भर होना चाहिए। देखना दिलचस्प होगा कि लोकसभा कैसरगंज से प्रत्याशी बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विवेक पर निर्भर करती है। अथवा बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर भरोसा जताते हुए तीसरी बार टिकट दिया जाएगा। या नहीं दिया जाएगा यह बात भविष्य में छुपी हुई है।