Radha Krishna mandir - Swatantra Prabhat

सरवराकार सेवक है। ना कि मालिक , तो कैसे बिक गई राधाकृष्ण मंदिर की परिसंपत्तियां?
स्वतंत्र प्रभात

लखीमपुर खीरी मामला तहसील लखीमपुर के कस्बा खीरी टाउन अन्तर्गत मोहल्ला पट्टी रामदास का है। जहां पर सैकड़ो वर्ष पुराना राधा कृष्ण मंदिर स्थित है। उक्त मंदिर के नाम सैकड़ो बीघा जमीन व अन्य भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज कागजात है। उक्त मंदिर के सरवराकार कृष्ण मोहन माथुर थे और राधाकृष्ण मंदिर की परिसंपत्तियों की देखरेख करते आ रहे थे। काफी समय पहले सरवराकार रहे कृष्ण मोहन माथुर की मृत्यु हो गई थी।

सरवराकार कृष्ण मोहन माथुर ने अपनी मृत्यु के पहले एक रजिस्टर्ड वसीयत की थी जिसमें अपने पुत्र महेश चंद्र माथुर को राधा कृष्ण मंदिर का सरवराकार नियुक्त किया था। उपरोक्त राधा कृष्ण मंदिर के सर्वांकर रहते महेश चंद्र माथुर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर राधा कृष्ण मंदिर की काफी जमीनों की बिक्री कर दी । ऐसे आरोप उन्हीं के परिवार के सदस्यों में से एक जीतू माथुर द्वारा लगाए गए हैं जीतू माथुर द्वारा शासन प्रशासन को दिए जा रहे शिकायती प्रार्थनापत्रो में राधा कृष्ण केनाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज जमीनों का नियम विपरीत किये गये बिक्री नामों को प्रभाव शुन्य करते हुए मंदिर के नाम दर्ज जमीन राधाकृष्ण मंदिर को वापस दिलाए जाने की मांग की है।

उपरोक्त मंदिर की जमीन की देखरेख करने का अधिकार सरवराकार को है ना कि क्षेत्रीय लेखपाल और दबंग लोगों के साथ मिलकर राधाकृष्ण मंदिर के नाम दर्ज कागजात जमीन को बेच दिया जाय। यहां पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार करते हुए तहसील प्रशासन के चंद जिम्मेदारों ने अपना जमीर बेच दिया। जिसके चलते मंदिर की जमीन की बिक्री होती रही और जिम्मेदार मौन साधे बैठे सबकुछ देखते रहे। बिक्रीत जमीनो के दाखिल खारिज में रिपोर्ट क्रेता के मुताबिक लगाकर दाखिल खारिज करवाने में सहयोग करने में लगे रहे यह आरोप जीतू माथुर ने तहसील प्रशासन सहित क्षेत्रीय लेखपाल और कानून गो पर लगाए हैं।

मामला यहीं पर नहीं रूकता है। महेश चंद्र माथुर ने अपने परिवार को मिलाकर काफी जमीन और आवासीय प्लाट आफताब खान को बेच दिया गया  जिसकी जीतू माथुर ने एक दर्जन छाया प्रति देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।और शिकायतो में भ्रामक व फर्जी आख्या लगा कर दबंग लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। लेखपाल साहब ने कार्यवाही करने के बजाय पुलिस बल के साथ में रात को विवादित भूमि पर कब्जा भी करवा दिया जो सरासर नाइंसाफी है।और मंदिर की जमीन पर दबंगों को कब्जा कराकर अपूर्णनीय क्षति पहुंचाए जाने जैसा लग रहा है।

नियमानुसार मंदिर केनाम दर्ज जमीन और मंदिर परिसर की समस्त जमीन मंदिर में बैठी मूर्तियों की है। मंदिर का सरवराकार मंदिर का सेवक है मालिक नहीं हो सकता है। ऐसा ही एक आदेश जिला अधिकारी फतेहपुर ने बिन्दकी तहसील में मंदिरो के सरवराकारो और तहसील प्रशासन के साथ हुई बैठक में दिए हैं  उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़ी जमीन और खेती आदि मंदिर और मंदिर में बैठी मूर्तियों की है इसके आय व्यय का हिसाब भी देना होगा  ऐसा न करना गैर कानूनी होने की बात कही है।

यदि जनपद खीरी में भी जिला अधिकारी ने मंदिरों की परिसंपत्तियों और सरवराकारी तथा वरासत सहित आय व्यय की कराई गई जांच तो एक बड़े फर्जीवाडे व गड़बड़ झाले का खुलासा होना होगा तय,और की लोगों पर भी आयेगी कार्यवाही की आंच।

काश दहशत गर्द भूमाफिया पर पडती बाबा और उनके बुलडोजर की नजर
स्वतंत्र प्रभात

थाना समाधान दिवस में में शिकायतकर्ता ने की शिकायत,एस डी एम सदर ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

लखीमपुर खीरी जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार के उपयोगी मुख्यमंत्री सरकारी विज्ञापनों के माध्यम से सरकारी जमीनों जैसे चरागाह, तालाब, श्मशान,खाद के गडढो सार्वजनिक उपयोग की जमीनों व धार्मिक स्थलों की जमीनों पर अवैध कब्जा के खिलाफ आम जनमानस को जागरुक करते हुए विभिन्न पोर्टलोऔर शासकीय नंबर जारी कर रहे हो। जिससे आम आदमी सीधे शासन को अवैध कब्जा की जानकारी दे सकें।और अवैध कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ-साथ बुलडोजर की कार्यवाही किए जाने के आदेश प्रदेश के मातहतो को जारी किए जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार के उपयोगी अफसरों और राजस्व कर्मियों की धनलोलुपता के चलते भू माफिया इनसे साठगांठ  करके अजब गजब कारनामें दिख रहे हैं।

जनपद खीरी के तहसील लखीमपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों का कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार का प्रशासन टीवी चैनलों और समाचार पत्रों के विज्ञापनों के जरिए प्रदेश में रामराज स्थापित करने में जुटा है ।उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम  होने का संदेश देने में लगा है। लेकिन जनपद खीरी में रसूखदार एवं साधन संपन्न लोगों ने जिस तरीके से अफसर और राजस्व कर्मियों से मिली भगत कर बड़े पैमाने पर कीमती जमीनों और धार्मिक स्थलों श्री राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला तहसील लखीमपुर के अंतर्गत कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला पट्टी रामदास का है। जहां पर कस्बा के कथित बहु चर्चित दहशतगर्द्ध भूमाफिया आफताब खान के द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जा से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। इसी क्रम में विख्यात भू माफिया द्वारा सैकड़ो वर्ष पुराने श्री राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करके रावण राज्य कायम कर दिया गया है।इस मामले की दर्जनों शिकायतें जीतू माथुर पुत्र संजय माथुर ने ऑनलाइन पोर्टल पर व जिला अधिकारी खीरी के समक्ष सशरीर पेश होकर समस्त साक्ष्यो सहित की और पुलिस अधीक्षक खीरी से न्याय की गुहार लगाई।

लेकिन हुक्मरानों की उदासीनता कहा जाए या धनलोलुपता फिलहाल उक्त अवैध कब्जा धारकों के विरुद्ध कार्यवाही के नाम पर आश्वासन लो और चलते बनो की ही दास्तां बयां कर रही है। और ऑनलाइन शिकायतों का फर्जी एवं भ्रामक जांच रिपोर्ट लगा निस्तारण कर शासन प्रशासन को गुमराह किया जाता रहा। काश बाबा का बुलडोजर एक बार कस्बा खीरी निवासी दहशतगर्द भू माफिया आफताब खान जो बर्खास्तसुदा सिपाही है। द्वारा दबंगई और  अवैध कब्जा करके बनाए गए साम्राज्य पर चल जाता तो शायद कस्बा खीरी में आयी सरकारी जमीनों को कब्जा करने की बाढ़ पर काफी हद तक अंकुश लग जाता।

उक्त दबंग भू माफियाओं द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल और स्थानीय पुलिस के साथ मजबूत गठजोड़ बना लिया है। जिसके चलते बेखौफ होकर श्री राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर पक्की दीवाल खड़ी कर अपने कब्जे में ले लिया है। दर्जनों शिकायतों के बावजूद कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना उक्त जमीन को कब्जा मुक्त ही कराया जा सका ।इस खेल में लेखपाल की भूमिका अहम बताई जा रही है। लेखपाल द्वारा शिकायतकर्ता से जुवानी कहा जाता है कि मंदिर वंदिर क्या है? हम नहीं मानते शायद यह साहब ईश्वर से भी ऊपर हैं।

जिसके चलते आज तक श्री राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने की दिशा में तहसील प्रशासन समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। कस्बा वासियों के बताएं के अनुसार उक्त व्यक्ति काफी हेकड़ दहशतगर्द दबंग भू माफिया है। यह गिरोह बनाकर कई लोगों की जमीन छीन चुका है। इसके भय से भयभीत शिकायतकर्ता जीतू माथुर ने पुलिस अधीक्षक खीरी सहित तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मंदिर की जमीन को अवैध मुक्त कराए जाने तथा जान माल की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता जीतू माथुर के बताएं अनुसार उक्त आफताब एक बहुत बड़ा भू माफिया एवं बर्खास्त शुदा सिपाही है।

जिसने कस्बा में स्थित तालाब घाटा संख्या 321 322 नान जेड ए मे दर्ज पर भी कब्जा कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त भू माफिया द्वारा एक दलित परिवार को डरा धमका कर उसकी जमीन अपने नाम करा लिए जाने के आरोपी की चर्चाओं का बाजार गर्म है। शिकायतकर्ता व कुछ अन्य लोगों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि उक्त भूमियागणो का एक गिरोह सक्रिय है जो क्षेत्रीय लेखपाल से मिली भगत करके सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा का खेल खेल रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त भू माफिया द्वारा कस्बा खीरी में स्थित तालाब की जमीन गाटा संख्या 321 ब 322 पर भी कब्जा किए बैठा है ।यदि उक्त जमीन का बैनामा भी कराया गया है तो तालाब की जमीन की बिक्री कैसे हो सकती हैं।

बावजूद इसके नियम कानून को ताक पर रखकर अवैध कब्जा का खेल खेला जा रहा है ऐसा लोगों का मानना है कि जिम्मेदारों की सरपरस्ती में आफताब खान द्वारा तालाब के नाम दर्ज दोनों गाटों की जमीन को कब्जा कर लिया है ।जो एक जांच का विषय है यह जानते हुए जिम्मेदार उच्च अधिकारियों को मामले की वास्तविकता से अवगत कराने की बजाय गुमराह करने में लगे देखे जा रहे हैं। अब देखना यह है कि तालाब की जमीन की खरीद फरोख्त कर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही होती है या फिर लीपा पोती कर मामले को दबा दिया जाएगा। फिलहाल थाना दिवस में दी गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए उप जिला अधिकारी सदर सदर श्रद्धा सिंह ने शिकायतकर्ता को एक हफ्ते में कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।और मामले का संज्ञान ग्रहण करते हुए जांच के आदेश मातहतो को दिए हैं।

वहीं जब इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल रमाकांत मिश्रा से उक्त मामले पर जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि दीवार महेश चंद्र माथुर ने उठाई है और एक प्लाट आफताब ने खरीदा है। मंदिर अलग बना है प्लांट अलग है। लेकिन उक्त जमीन तो राधा कृष्ण मंदिर की ही है भले ही वह अलग है तो सरवराकार को मंदिर की जमीन बेचने का अधिकार महेश चंद्र माथुर को कैसे हो गया।और किस आधार पर मंदिर की जमीन को आफताब खान ने खरीदा और कब्जा कर लिया गया।इन यक्ष प्रश्नों के उत्तर किसी भी सक्षम अधिकारी खीरी के पास ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं।

ट्रस्ट की जमीन की कैसे हो गई बिक्री अहम सवाल, सरवराकार को जमीन की बिक्री करने का अधिकार ही नहीं
लखीमपुर खीरी एक तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मंदिरों पर आरती पूजा एवं कथा भागवत के आयोजनों को बढ़ावा देने की पुरजोर कोशिश करते हुए प्रदेश में राम राज्य काम करने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। साथ ही साथ दूसरे की जमीनों व सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले दबंग भू माफियाओं पर कठोर कार्रवाई किए जाने तथा जमीनों से अवैध कब्जा हटवाकर जमीनों को कब्जा मुक्त करने के आदेश अपने मातहतों को दे रहे हैं।

इसके ठीक उल्टा कार्य जनपद खीरी में करते हुए भूमाफिया द्वारा योगी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे हैं। और तहसील प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मौन साधे बैठा सब कुछ देख रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप भू माफियाओं द्वारा ट्रस्टों की जमीनों की खरीद फरोख्त करके ट्रस्ट व उसे पर बने धार्मिक स्थलों का अस्तित्व समाप्त करने का कुत्सित  प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला पट्टी रामदास में प्रकाश में आया है।

जहां पर भूमाफिया गणों आफताब खान व सलीम अंसारी द्वारा राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार रहे मृतक महेश चंद्र माथुर से सांठगांठ करके नियम कानून को ताक पर रखकर राधा कृष्ण मंदिर के नाम दर्ज जमीन की बिक्री अपने पक्ष में करवा कर उस पर प्रशासन की मिली भगत करके कब्जा कर लिया गया। ऐसा आरोप जीतू माथुर पुत्र संजय माथुर निवासी पट्टी रामदास ने लगाया है ।जीतू माथुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल उप जिला अधिकारी सदर तहसील एवं जिला अधिकारी खीरी सहित पुलिस अधीक्षक खीरी को कई प्रार्थना पत्र देकर राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाले उक्त दबंग एवं हेकड किस्म लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए राधा कृष्ण मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। पर आज तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। और ना ही कब्जा ही हटवाया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी को 24 जनवरी 2024 को दिए गए लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र में जीतू माथुर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भू माफियाओं को संरक्षण देने व मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करवाने के आरोप स्थानीय पुलिस प्रशासन पर लगाए हैं। जीतू माथुर के बताएं अनुसार मृतक महेश चंद्र माथुर ने राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की जमीन को भू माफिया आफताब खान और सलीम अंसारी को बेच डाली। जिसकी उसने जनसुनवाई और ऑनलाइन शिकायतें भी की थी।

जिसमें भू माफिया आफताब ने तहसील प्रशासन से मिली भगत करके सुलहनामा होने की फर्जी आख्या लगवा दी ।उसमें जमीन की गाटा संख्या 373, 803 ,804 ,797 ,261 दिखाई गई ।जबकि 373 की गाटा वाली जमीन पर साफ-साफ लिखा हुआ है कि यह जमीन राधा कृष्ण जी सरबराकारी फिर सुलहनामा में साफ-साफ लिखा है कि राधा कृष्ण मंदिर बनाम सुलहनामा दर्जनों प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

जिसके चलते उक्त विपक्षी गणों व भू माफियाओं ने राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर दीवाल खड़ी करके मंदिर का अस्तित्व समाप्त करने पर आमादा है। शासन प्रशासन को प्रेषित शिकायत में शिकायतकर्ता ने दीवाल तुड़वाकर राधा कृष्ण मंदिर की जमीन वापस ट्रस्ट को दिलवाए जाने की मांग की है ।अब देखना यह है कि प्रशासन उक्त टस्ट की जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर राधा कृष्ण मंदिर को आवाद करवाता है। या फिर भूमाफियाओं के हाथों में सौंप देता है।