News Update - Swatantra Prabhat

शिक्षक नेता के निधन पर शोक
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेशीय मंत्री एवं शिक्षक हितों के सच्चे प्रहरी, श्रीकृष्ण यादव के निधन पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी सहित शिक्षक संघ के सभी लोगों  ने शोक व्यक्त किया है।उनके निधन पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा की  कार्यक्रमों और धरना-प्रदर्शनों में उनका सशक्त योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

हम सभी उन्हें स्नेहपूर्वक ‘किशुन जी’ कहकर पुकारते थे—एक ऐसे साथी और बड़े भाई, जिनकी कमी सदैव हृदय को व्यथित करती रहेगी। संगठन के प्रत्येक मंच पर स्वर्गीय एस. के. यादव की अनुपस्थिति मन को बोझिल कर देगी। यह विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि वे एक दुर्घटना में हमें छोड़कर चले गए। इस हृदयविदारक घटना को भारी मन से स्वीकार करते हुए, ईश्वर से प्रार्थना है कि इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

धार्मिक आजादी को लेकर संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए केन्द्र सरकार है जिम्मेदार- प्रमोद तिवारी
लालगंज-प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने देश में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी अर्न्तराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग वर्ष 2026 की रिपोर्ट को गंभीर चिंता का विषय करार दिया है। उन्होने आयोग की सलाना रिपोर्ट के हवाले से यह दावा जताया है कि इसमें खुफिया एजेंसी रॉ तथा भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग में हस्तक्षेप किये जाने की पुष्टि की गयी है। उन्होने कहा कि इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग के द्वारा देश में धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार किया जा रहा है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के द्वारा आरएसएस और रॉ पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गयी है।उन्होने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है ऐसे में आयोग की यह सालाना रिपोर्ट विदेशों में भी देश की छवि को धूमिल बना गयी है। उन्होने यह भी कहा कि इस रिपोर्ट को लेकर देश के अधिकतर राजनैतिक दलों ने भी ताजा चिन्ता व्यक्त की है।  उन्होने कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोग की रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि भारत के संविधान में सभी धर्मो को मानने वाले लोगों को प्रदत्त अधिकार का खुला उल्लंघन हो रहा है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान मंगलवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

मीडिया पड़ताल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेनुआ पर लटकता मिला ताला
बस्ती। बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेनुआ पर ताला लटकता मिला । आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेनुआ पर लटकता ताला स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है । आपको बता दे कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों / आयुष्मान आयोग मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है जिस पर सीएचओ की नियुक्ति की जा रही है ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों / आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन करने का निर्देश जारी है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों / आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर निःशुल्क खून, पेशाब , शुगर ,बलगम आदि की जांच की व्यवस्था उपलब्ध रहती है और सभी रोगों से संबंधित दवाइयां भी निःशुल्क मरीजों को वितरित की जाती है । प्रदेश सरकार के अथक प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाएं जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पा रही हैं अर्थात् स्वास्थ्य सेवाएं कागजों तक ही सीमित है ।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेनुआ का समय से संचालन न होने से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को झोलाछाप डॉक्टरों से मजबूर होकर इलाज करना पड़ रहा है एवं दवाइयां को शुल्क देकर खरीदना पड़ रहा है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर अधीक्षक , बीसीपीएम , डीसीपीएम व सीएमओ द्वारा यदि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों / आयुष्मान आयोग मंदिरों की समय - समय पर जांच की जाती तो आज यह स्थिति नही रहती कि जहां जाइए वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद ही मिलता है।

आखिर सरकार द्वारा प्राप्त दवाइयां कहां और किसको वितरित की जा रही हैं ? जो जांच का विषय बना हुआ है यदि ऐसे ही स्वास्थ्य व्यवस्था जिम्मेदार अधिकारी कार्य करते रहेंगे तो ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा मिलना मुश्किल है । इस संबंध में ड्यूटी से गायब सीएचओ से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो सीएचओ का फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर मिला । उक्त प्रकरण में सीएमओ डा० राजीव निगम ने जांच कर ड्यूटी से गायब सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई करने करने का निर्देश दिया है ।

गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से बचें उपभोक्ता - जिला पूर्ति अधिकारी
बस्ती। बस्ती जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद में गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त आवक एवं उपलब्धता बनी हुई है। किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अपने पास उपलब्ध गैस सिलेण्डरों का उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेण्डर भण्डारित करने से बचें। उन्होंने बताया है कि गैस समाप्त होने पर उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कराकर गैस प्राप्त कर सकते हैं। बुकिंग के लिए भारत पेट्रोलियम का आईवीआरएस नम्बर 7718012345, इंडियन ऑयल का 8454955555 तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का 9222201122/9493602222 है। पहली बुकिंग के बाद नगरीय क्षेत्र में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के पश्चात दूसरी बुकिंग की व्यवस्था निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया है कि ऑनलाइन बुकिंग अथवा ओटीपी से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आईओसीएल के विक्रय अधिकारी सन्तोष सोनी मो. 9451122933 बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह मो.8093680119  तथा एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी आकाश कुशवाहा मो.9794771177 से सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में तैनात पूर्ति निरीक्षक भी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हैं।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि 17 मार्च को जनपद में 10,606 रिफिल गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की कार्ययोजना तेल कम्पनियों द्वारा दी गयी है।

ऐसी स्थिति में गैस की उपलब्धता सामान्य रूप से बनी हुई है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर सिलेण्डर लेकर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 से 72 घंटे के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया है कि होम डिलीवरी के समय उपभोक्ता को ओटीपी नम्बर देना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन बुकिंग एवं ओटीपी के किसी भी दशा में गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि भरे हुए सिलेण्डर को स्वयं मोटर साइकिल आदि से ले जाने से बचें, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती है।

गैस वितरण से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 05542-247128 है। यहाँ राजस्व, खाद्य एवं रसद तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी तैनात कर समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराकर होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

सिद्धार्थनगर : 1741परीक्षक, 363218 उत्तर पुस्तिकाओं का करेंगे मूल्यांकन
सिद्धार्थनगर,  माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देश पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच के लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर  कुल 1741 परीक्षक और प्रधान परीक्षक  दोनों मिलाकर तैनात किए गए हैं। जिसमें कुल 363218  उत्तर पुस्तिकाओं  का मूल्यांकन करेंगे,

इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में होगा।  जबकि हाईस्कूल की कॉपियों की जांच शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ और तिलक इंटर कॉलेज बांसी में की जाएगी। प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने की तैयारियों पूर्ण कर ली है।

मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित रख-रखाव, पेयजल और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं ताकि मूल्यांकन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि 18 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई  हैं। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए  हैं।

अप्रैल से स्कूली वाहनों पर सख्त चेकिंग अभियान
प्रतापगढ़। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में संचालित वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के तहत प्रत्येक विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन अनिवार्य है,जो स्कूल वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेजों पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सुनिश्चित करेगी।

साथ ही वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन एवं वार्षिक स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कराना भी आवश्यक है। कार्यालय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। स्कूली वाहनों का संचालन मोटर वाहन अधिनियम 1988, केंद्रीय मोटरयान नियमावली 1989 तथा अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों के अंतर्गत ही किया जाना अनिवार्य है।

उन्होने बताया है कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों की सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच की जाएगी। यदि कोई वाहन निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उसके पंजीकरण निलंबन के साथ-साथ संबंधित विद्यालय की मान्यता निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

इस संबंध में जारी निर्देशों को चेतावनी एवं विधिक नोटिस के रूप में मानते हुए सभी विद्यालयों को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, दुर्घटना या आपराधिक घटना की स्थिति में विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

न खेत न बही, जो पुलिस कहे वही सही
लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम पीरपुर निवासी एक लाचार पिता ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर एक निर्दोष राजमिस्त्री को "इनामी बदमाश" बताकर उसे फर्जी मुठभेड़ में मारने की साजिश रची। अब पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से लेकर आलाधिकारियों तक न्याय की गुहार लगा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

पीरपुर निवासी लल्लन के अनुसार, उनका पुत्र अच्छन बाबू पेशे से राजमिस्त्री है। घटना 11 मार्च 2026 की है, जब अच्छन अपने भाई हाशिम और एक अन्य साथी के साथ लखीमपुर शहर के पटेलनगर से काम खत्म कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में नीमगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें बिना बताए हिरासत में ले लिया।

परिजनों के संगीन आरोप-

परिजनों का कहना है कि गिरफ्तारी के 7 घंटे तक पुलिस ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। जब काफी खोजबीन के बाद मुख्यमंत्री और पुलिस महानिरीक्षक को ट्वीट कर शिकायत की गई, तब जाकर पुलिस ने छोटे बेटे हाशिम के फोन से परिजनों को गिरफ्तारी की जानकारी दी।

पीड़ित पिता द्वारा उठाए गए मुख्य सवाल---

इनाम की कहानी: पुलिस का दावा है कि अच्छन बाबू पर 50,000 रुपये का इनाम था। पिता का सवाल है कि यदि वह इतना बड़ा अपराधी था, तो पुलिस ने कभी घर पर दबिश क्यों नहीं दी? वह रोज शहर में खुलेआम काम कैसे कर रहा था?

लोकेशन का खेल-----

परिजनों का आरोप है कि अच्छन को शाम 6 बजे लखीमपुर शहर से पकड़ा गया, जबकि पुलिस ने गिरफ्तारी 20 किमी दूर बांछेपारा गांव से रात में दिखाई है। साथ ही नाजायज असलहा और कारतूस की बरामदगी को भी पूरी तरह फर्जी बताया जा रहा है।साजिस या इत्तेफाक? घटना से दो दिन पहले कुछ लोग सादी वर्दी में घर आए थे, जिन्होंने आधार कार्ड और फोटो लिए थे। आरोप है कि यह सब एक "फर्जी एनकाउंटर" की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था।"मेरे बेटे को प्रमोशन के लालच में फंसाया गया है।

फरधान पुलिस, नीमगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर यह घटिया कृत्य किया है। हम मांग करते हैं कि पुलिसकर्मियों के मोबाइल लोकेशन की जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके।"लल्लन (पीड़ित पिता) जांच की उठ रही मांग पीड़ित परिवार ने इस पूरे प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस ने जिस आरोपी के बयान पर अच्छन को पकड़ा है, वह पूरी तरह निराधार है। ग्रामीणों में भी पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराता है या "खाकी" का रसूख सच्चाई पर भारी पड़ता है।

खेल छात्रावास अयोध्या को हराकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर बना राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का विजेता
प्रतापगढ़। स्टेडियम में बीते 13 मार्च से चल रही राज्य महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। मंगलवार का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और बालिका छात्रावास अयोध्या के बीच खेला गया।दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।अयोध्या के दो गोल के मुकाबले तीन गोल दागकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने 3 गोल जीतकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि  सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।भारत विकास परिषद और  सदर विधायक की तरफ से प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों और निर्णायकों को आंवले से बने उत्पाद भी दिए गए।फाइनल मुकाबले की बेस्ट प्लेयर अयोध्या की खुशी उपाध्याय को चुना गया।

प्रतियोगिता के सभी मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार अनवर हॉकी सोसायटी की तरफ से दिया गया और प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को हॉकी ट्रॉफी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली की तरफ से दी गई।भारत विकास परिषद की तरफ से अध्यक्ष अश्वनी वैष्णव,सचिव शरद केसरवानी ,डॉक्टर उदयभान सिंह सदस्य ,गोविंद खंडेलवाल  उपस्थित रहे।

इस मौके पर  प्रमुख रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह,जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह ,स्काउट शिक्षक सुशील सिंह,अपना दल एस के विधि प्रकोष्ठ के सचिव परमानन्द मिश्रा ,भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला,सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी केपी सिंह,वरिष्ठ पत्रकार चिंतामणि पाण्डेय व डीपी सिंह,अजय सिंह,सब इंस्टेक्टर बैडमिंटन खिलाड़ी सुशील सिंह ,पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी रवि पांडे ,सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर,पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक पांडे उर्फ अंतू भैया ,डॉक्टर शमीम,गंगा पांडे ,विभूति पांडे,श्याम बाबू यादव,विनोद यादव,कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी उर्फ मुन्ना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।अंत में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज और उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।

होर्मुज संकट और वैश्विक टकराव की नई दिशा क्या अमेरिका फंस गया है ईरान के जाल में
मध्य पूर्व में चल रहा तनाव अब एक नए और जटिल मोड़ पर पहुंच चुका है जहां अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष केवल सैन्य शक्ति का नहीं बल्कि रणनीति और वैश्विक प्रभाव का भी बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुरुआत में जिस तेजी से जीत का दावा किया था वह अब उतना स्पष्ट नहीं दिख रहा है। अब उनका फोकस ईरान को कमजोर करने से हटकर दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने पर आ गया है। यही बदलाव इस पूरे संघर्ष की दिशा और गंभीरता को दर्शाता है।

इस संघर्ष के पहले चरण में अमेरिका ने यह मान लिया था कि शुरुआती हमलों के बाद ईरान जल्दी झुक जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरान ने लगातार जवाबी हमले किए और वह भी कई देशों तक फैलाकर। इससे यह स्पष्ट हुआ कि ईरान केवल बचाव नहीं कर रहा बल्कि सक्रिय रणनीति के तहत क्षेत्रीय दबाव बना रहा है। अमेरिकी ठिकानों पर हमले और संचार तंत्र को नुकसान पहुंचाना इस बात का संकेत है कि ईरान तकनीकी और सैन्य स्तर पर तैयार था।

एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार ईरान के पास अभी भी पर्याप्त संवर्धित यूरेनियम मौजूद है जिससे यह संकेत मिलता है कि वह दीर्घकालिक रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका मतलब यह है कि अमेरिका के शुरुआती हमले निर्णायक नहीं रहे।इस पूरे संघर्ष का सबसे अहम केंद्र होर्मुज स्ट्रेट बन गया है। यह समुद्री मार्ग दुनिया की ऊर्जा सप्लाई की रीढ़ माना जाता है। यहां से रोजाना करोड़ों बैरल तेल और गैस गुजरती है। जब ईरान ने इस मार्ग पर नियंत्रण स्थापित किया तो वैश्विक बाजार में तुरंत असर दिखाई दिया। तेल की कीमतों में तेजी आई और कई देशों में ऊर्जा संकट गहराने लगा।

यही वह कारण है कि ट्रम्प को अब अकेले लड़ना मुश्किल लग रहा है और उन्होंने नाटो के साथ साथ चीन और जापान जैसे देशों से मदद की अपील की है। यह कदम इस बात का संकेत है कि अमेरिका इस संकट को केवल अपनी सैन्य ताकत से हल नहीं कर पा रहा है।चीन और जापान से मदद मांगना एक रणनीतिक मजबूरी भी है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक है और उसकी अर्थव्यवस्था इस मार्ग पर निर्भर है। जापान भी ऊर्जा के लिए इस रास्ते पर निर्भर करता है। इसलिए अमेरिका चाहता है कि ये देश भी इस मिशन में शामिल हों ताकि एक वैश्विक दबाव बनाया जा सके।

हालांकि इन देशों की प्रतिक्रिया बहुत सतर्क रही है। कोई भी देश सीधे सैन्य हस्तक्षेप के लिए तैयार नहीं दिख रहा। इसका मुख्य कारण जोखिम है। होर्मुज स्ट्रेट बेहद संकरा मार्ग है और यहां किसी भी सैन्य कार्रवाई का मतलब सीधा खतरा है। ईरान ने यहां समुद्री माइन्स बिछाने की रणनीति अपनाई है जो किसी भी जहाज के लिए जानलेवा हो सकती है।समुद्री माइन्स को हटाना आसान काम नहीं है। आधुनिक माइन्स को पहचानना मुश्किल होता है और उन्हें निष्क्रिय करना जोखिम भरा होता है। इसके अलावा ईरान के पास मिसाइल और ड्रोन क्षमता भी है जिससे वह किसी भी ऑपरेशन को बाधित कर सकता है। इस कारण कोई भी देश अपनी नौसेना को सीधे खतरे में डालने से बच रहा है।

एक और बड़ी चुनौती है कई देशों की सेनाओं का एक साथ संचालन। अलग अलग देशों की तकनीक कम्युनिकेशन और रणनीति अलग होती है। ऐसे में संयुक्त ऑपरेशन करना बेहद जटिल हो जाता है। यही वजह है कि अब तक कोई ठोस सैन्य गठबंधन सामने नहीं आया है।इस संकट का एक और पहलू है इसका वैश्विक असर। दुनिया की लगभग बीस प्रतिशत तेल सप्लाई इसी मार्ग से गुजरती है। अगर यह मार्ग लंबे समय तक बंद रहता है तो तेल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं। इससे महंगाई बढ़ेगी और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।

भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति और भी संवेदनशील है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से पूरा करता है। अगर सप्लाई बाधित होती है तो इसका सीधा असर पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों पर पड़ेगा। इससे आम लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा और आर्थिक दबाव बढ़ेगा।भारत ने इस पूरे मामले में संतुलित रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं ताकि भारतीय जहाज सुरक्षित रह सकें और सप्लाई बनी रहे। भारत न तो सीधे इस संघर्ष में शामिल होना चाहता है और न ही अपने हितों को नुकसान होने देना चाहता है।

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नहीं जीते जाते बल्कि आर्थिक और रणनीतिक नियंत्रण ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण करके अमेरिका को एक ऐसी स्थिति में ला दिया है जहां उसे वैश्विक समर्थन की जरूरत पड़ रही है।अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब यह है कि वह बिना युद्ध को और बढ़ाए इस मार्ग को कैसे सुरक्षित बनाए। अगर संघर्ष और बढ़ता है तो इसमें और देश शामिल हो सकते हैं जिससे स्थिति और जटिल हो जाएगी।अंत में यह कहा जा सकता है कि यह संघर्ष अभी निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंचा है। न तो अमेरिका पूरी तरह जीत पाया है और न ही ईरान पीछे हटने को तैयार है। होर्मुज स्ट्रेट इस टकराव का केंद्र बना हुआ है और जब तक इसका समाधान नहीं निकलता तब तक वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बनी रहेगी।

कांतिलाल मांडोत

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को ₹900 करोड़ की पहली किश्त
प्रयागराज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 90 हजार लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से ₹900 करोड़ की अनुदान राशि की पहली किश्त का अंतरण किया। इस योजना के अंतर्गत जनपद प्रयागराज के 3379 लाभार्थियों को भी आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। इसी क्रम में उन्होंने प्रयागराज की लाभार्थी अर्चना से बातचीत कर योजना से मिले लाभ और आवास निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

अर्चना ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया कि योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता से उनका अपना घर बनाने का सपना साकार हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी गरीब परिवार बिना घर के न रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के माध्यम से पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपना घर बना सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे और निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े लाभार्थियों ने भी योजना के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

अध्ययन,मनन से संस्कार और ज्ञान के खुलते चक्षु
मनुष्य के जीवन में अध्ययन जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक मनन और चिंतन भी है। केवल पुस्तक पढ़ना ही संपूर्ण मानवीय उद्देश्य ना होकर उससे प्राप्त ज्ञानामृत का मनन एवं चिंतन भी अत्यंत आवश्यक है। किसी भी पुस्तक का अध्ययन मनन एवं उस पर चिंतन मनुष्य के संस्कारों को परिष्कृत करता है एवं जीवन के उच्च आदर्शों को प्राप्त करने में सदैव सहायक सिद्ध होता है। अतः मनुष्य को सदैव निरंतर ज्ञानवर्धक पुस्तकों से न सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना चाहिए अपितु  उसका निरंतर मनन तथा चिंतन भी करना होगा तब जाकर हमारे संस्कार,संस्कृति एवं जीवन के उद्देश्य सफल होंगे।

महात्मा गांधी ने कहा है कि पुराने वस्त्र पहनों पर नई पुस्तकें खरीदोl उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकों का महत्व रत्नों से कहीं अधिक है, क्योंकि पुस्तकें अंतःकरण को उज्जवल करती हैं। सच्चाई भी यही है कि पुस्तकें ज्ञान के अंतःकरण और सच्चाईयों का भंडार होती है। आत्मभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम भी होती हैं। जिन्होंने पुस्तके नहीं पढी हैं या जिन्हें पुस्तक पढ़ने में रूचि नहीं है वे जीवन की कई सच्चाईयों से अनभिज्ञ रह जाते हैं। पुस्तकें पढ़ने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हम जीवन की कठिन परिस्थितियों से जूझने की शक्ति से परिचित हो जाते हैं,और समस्या कितनी भी बड़ी हो हम उससे जीतकर निजात पा जाते हैं।

कठिन से कठिन समय पर पुस्तकें हमारा मार्गदर्शन एवं दिग्दर्शन करती है। जिन मनीषियों ने पुस्तक लिखी है और जिन्हें पुस्तकें पढ़ने का शौक है उन्हें ज्ञानार्जन के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होतीहैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे कलाम साहब ने कहा है कि एक पुस्तक कई मित्रों के बराबर होती है और पुस्तकें सर्वश्रेष्ठ मित्र होती हैं। शिक्षाविद चार्ल्स विलियम इलियट ने कहा कि पुस्तके मित्रों में सबसे शांत व स्थिर हैं, वे सलाहकारों में सबसे सुलभ और बुद्धिमान होती हैं और शिक्षकों में सबसे धैर्यवान तथा श्रेष्ठ होती हैं।

निसंदेह पुस्तकें ज्ञानार्जन करने मार्गदर्शन एवं परामर्श देने में में विशेष भूमिका निभाती है। पुस्तकें मनुष्य के मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक,नैतिक, चारित्रिक, व्यवसायिक एवं राजनीतिक विकास में अत्यंत सहायक एवं सफल दोस्त का फर्ज अदा करती हैं। प्राचीन काल से ही बच्चों तथा नौनिहालों के विकास के लिए पुस्तकें लिखे जाने का चलन तथा रिवाज रहा है। 'पंचतंत्र'तथा 'हितोपदेश' इसके बहुत बड़े उदाहरण हैं। पंचतंत्र,हितोपदेश में ज्ञानार्जन के लिए एवं संस्कृति सभ्यता और शिक्षा के उपयोग की बातें जो दैनिक जीवन में अत्यंत प्रभावशाली तथा उपयोगी होती है, लिखी गई हैं।

और यही पुस्तकें इस देश की सभ्यता संस्कृति के संरक्षण तथा प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाती आई है। इसी तरह की पुस्तकों ने ज्ञान का विस्तार भी किया है। विश्व की हर सभ्यता मे लेखन सामग्री का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुस्तकों के माध्यम से ही धर्म जाति संस्कृति एवं शिक्षा की मार्गदर्शिका से ही समाज आगे बढ़ा है। अच्छी किताबें अच्छे मार्गदर्शक तथा शिक्षित तथा अशिक्षित समाज को चेतना तथा सद्गुणों से संचारित करती है, व्यक्ति के अंदर मानसिक क्षमता का विकास भी होता है।

ऐतिहासिक किताबें हमें इतिहास, धर्म, राजनीति, संस्कृति के अनेक पहलुओं से अवगत भी कराती है,जिससे व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायता मिलती है। पुस्तकों के महत्व को देखते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा कि पुस्तके वह साधन है जिसके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृति एवं समाज के बीच सेतु का निर्माण कर सकते हैं। पुस्तके वह मित्र होती हैं जो हर परिस्थिति तत्काल में सहायक होती है, और यही कारण है कि अनेक लोग गुरुवाणी, हनुमान चालीसा अभी अपने पास रखते हैं।

वर्तमान युग डिजिटल युग कहलाता है अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रिंट मीडिया के स्थान पर अपने पैर जमा लिए हैं। इस डिजिटल युग में इंटरनेट का महत्व काफी बढ़ गया है। पहले हम बचपन में चंदा मामा, नंदन, बालभारती और अन्य किताबों से ज्ञान से लेकर मनोरंजन तक प्राप्त करते थे। आज इंटरनेट के बढ़ते बाजार की दिशा में युवक पुस्तकों को विभिन्न साइटों मैं खंगाल कर पढ़ लेते हैं। अब डिजिटल किताबें भी आ गई है साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी भी धीरे-धीरे विकसित हो रही है। पर कई कंपनियां विविध किताबों को साइट पर प्रकाशित कर बच्चों के पढ़ने के लिए उपलब्ध करा रही हैं।

इससे बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ कर लाभान्वित हो रहे हैं। इस दिशा में भारत सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा डिजिटल कार्यक्रमों के अंतर्गत ई शिक्षा तथा ई पुस्तकों के पुस्तकालयों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पठन सामग्रियां बच्चों की जिज्ञासा को शांत करने का काम कर रही है। डिजिटल किताबों तथा पुस्तकालयों से यह लाभ है कि देश विदेश में किसी भी भाग में रहकर लोग अपनी इच्छा के अनुसार पुस्तकों पत्रिकाओं आदि को पढ़ सकते हैं।

इंटरनेट अब अध्ययन का सुलभ साधन बन गया है। पर दूसरी तरफ इससे कुछ नुकसान भी हो रहे हैं, उचित मार्गदर्शन वाली किताबें न पढ़कर भ्रामक पुस्तकों का अध्ययन कर अपने को दिग्भ्रमित कर रहे हैं और इससे बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। इसके लिए छोटे बच्चों को अपनी निगरानी में इंटरनेट से किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना अन्यथा दिगभ्रमित साहित्य बच्चों की मानसिकता पर विकृत प्रभाव डाल सकता है।

इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि पुस्तकें ज्ञान देने के साथ मार्गदर्शन तथा चरित्र निर्माण का सर्वोत्तम साधन है। पुस्तकों से राष्ट्र की युवा कर्ण धारों को नई दिशा दी जा सकती है तथा एकता और अखंडता का संदेश देकर एक महान और सशक्त राष्ट्र की पृष्ठभूमि रखी जा सकती है।

संजीव ठाकुर

शिविर के पांचवें दिन जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
कोरांव प्रयागराज। बलराम महाविद्यालय के पांचवें दिन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा जैविक, खेती मृदा संरक्षण तथा जल संरक्षण विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बताया कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है तथा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा होती है।

इसके अतिरिक्त मृदा संरक्षण (मिट्टी संरक्षण) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पेड़ पौधे लगाकर खेतों में मेड बंदी करके संतुलित खेती अपनाकर मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता है। यह कार्यक्रम बलराम महाविद्यालय के प्रबंधिका श्रीमती उमा सिंह के निर्देशन में संचालक पूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके कार्यक्रमाधिकारी गौरव वर्मा एसोसिएट डायरेक्टर शाश्वत मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर शालिनी श्रीवास्त प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह डॉ अशोक उत्तम डॉ0 वी0 पी0 सिंह, डॉ अजय सिंह, संध्या पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, बृजेश कुमार और ग्रामीण उपस्थित रहे।