नशीली दवाइयां - Swatantra Prabhat

खन्ना में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशा बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील
खन्ना, लुधियाना- पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पुलिस जिला खन्ना में एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई है। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के नजदीक मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में खन्ना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 460 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल बरामद किए। कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली या प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खन्ना पुलिस द्वारा अन्य विभागों के साथ तालमेल कर ऐसे स्टोरों और नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कौशिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खन्ना पुलिस के सहयोग से ग्रेवाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान प्रेगाबालिन 300 एमजी के कुल 460 कैप्सूल बरामद हुए। इन दवाइयों की बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड मांगे जाने पर केमिस्ट कोई संतोषजनक रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर केमिस्ट रछपाल सिंह निवासी गांव कोट पानेच, वर्तमान निवासी गुरु हरिकृष्ण नगर, खन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 460 कैप्सूल के अलावा 16,500 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई। इसके बाद मेडिकल स्टोर को तुरंत सील कर दिया गया और अगले आदेश तक स्टोर बंद रहेगा।

ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. संदीप कौशिक ने बताया कि रछपाल सिंह का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उनके अनुसार, 12 अगस्त 2023 को उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें नशीली दवाइयां बरामद हुई थीं। इस मामले में वह करीब चार महीने लुधियाना जेल में रहा और 8 दिसंबर 2023 को रिहा हुआ था। अब दोबारा नशीली दवाइयां बेचने संबंधी शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

डॉ. संदीप कौशिक ने कहा कि आरोपी के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द करने के लिए भी विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी मेडिकल स्टोर संचालक नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित दवाइयों को नशे के तौर पर बेच रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि नशे के खिलाफ खन्ना पुलिस की जंग लगातार जारी रहेगी। नशा बेचने वाले किसी भी तरीके से अपना अवैध कारोबार चलाने की कोशिश करें, लेकिन वे कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकते। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज जरनैल सिंह, सदर थाना एसएचओ पवित्र सिंह और महिला सब-इंस्पेक्टर जसप्रीत कौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।