खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से जोड़ने पर डीएम का जोर - Swatantra Prabhat

कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, डीएम ने किया प्लांटों का निरीक्षण
फिरोजाबाद।

जनपद में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने सिरसागंज तहसील क्षेत्र के राम कबीरपुर स्थित मैसर्स मेकम्स बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा बीआरएस बायो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड का स्थलीय निरीक्षण किया।

किसानों को उपज का मिले बेहतर और लाभकारी मूल्य

मेकम्स बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्लांट की विभिन्न इकाइयों, उत्पाद श्रृंखला एवं प्रोसेसिंग गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संस्थान के प्रबंध तंत्र को निर्देश दिए कि ऐसी प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे फिरोजाबाद के स्थानीय किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से स्थानीय किसानों को उनकी उपज का बेहतर एवं लाभकारी मूल्य हर हाल में मिलना चाहिए।

किसानों से सीधे खरीदा जा रहा कच्चा माल

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि संस्थान द्वारा हल्दी एक्सट्रैक्ट, अश्वगंधा रूट पाउडर, पोस्बेलिया सिराता आदि औषधीय घटकों के निर्माण के लिए कच्चा माल सीधे किसानों से खरीदा जा रहा है। डीएम ने क्रय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय किसान इस व्यवस्था से जुड़ सकें और उन्हें अपनी कृषि उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

95 प्रतिशत कर्मचारी फिरोजाबाद के

संस्थान के प्रबंध तंत्र द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि प्लांट में कार्यरत जनशक्ति में 95 प्रतिशत कर्मचारी अकेले फिरोजाबाद जनपद के हैं। इस पर जिलाधिकारी ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं को अपने ही जनपद में बेहतर रोजगार मिल सकेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच रहे उत्पाद

जिलाधिकारी को यह भी जानकारी दी गई कि प्लांट में निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जा रहा है। इससे जनपद में विदेशी मुद्रा का आगमन हो रहा है। संस्थान द्वारा बताया गया कि इकाई उत्तर प्रदेश फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज पॉलिसी-2023 के अनुरूप संचालित हो रही है। यह नीति प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के राज्य सरकार के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

औषधीय और व्यावसायिक फसलों के लिए किसानों को करें प्रेरित

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने संस्थान के निदेशक आकाश अग्रवाल एवं मैनेजर अंकित श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय एवं व्यावसायिक फसलों की खेती के लिए प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित किया जाए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके।

टिशू कल्चर से तैयार हो रहे केले और आलू के बीज

इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बीआरएस बायो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड का भी निरीक्षण किया। यहां टिशू कल्चर विधि से केले के पौध/बीज एवं आलू के बीज तैयार किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संस्थान की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे कृषि क्षेत्र में तकनीक के बेहतर उपयोग का उदाहरण बताया। उन्होंने संस्थान की संचालिका हेमा सिंह के बेहतर संचालन की प्रशंसा की तथा उन्हें नारी स्वावलम्बन के क्षेत्र में पुरस्कृत करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी सी.पी. अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी एवं संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्य संदेश

कृषि में आधुनिक तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और स्थानीय किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों की आय बढ़ाने तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन लगातार प्रयासरत है।