BJP Rally - Swatantra Prabhat

हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर कप्तानगंज में दिखा जबरदस्त उत्साह, डॉ. ममता पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य रैली
बस्ती। बस्ती जिले के भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. ममता पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी और उत्साह का प्रदर्शन किया।

बाइक रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां कीं। रैली के दौरान भाजपा के झंडे और पार्टी के समर्थन में लगाए जा रहे नारों से माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।

डॉ. ममता पाण्डेय ने कप्तानगंज में स्वागत के दौरान कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर पहुंचना पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है। बस्ती की धरती से निकलकर हरीश द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर विशेष उत्साह है कि वे अपने नेता का स्वागत कर सकें और उनके साथ फोटो लेकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बना सकें। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के गृह जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि भाजपा के प्रति लोगों में कितना जुड़ाव और विश्वास है।

डॉ. ममता पाण्डेय ने कहा कि हरीश द्विवेदी का सरल व्यवहार, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव उन्हें विशेष बनाता है। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती का गौरव पूरे देश में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा स्वागत लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर जमकर उत्साह दिखाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह उनके लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण अवसर है। राष्ट्रीय स्तर पर बस्ती के लाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।